नारियल का तेल चेहरे पर कैसे लगाएं - naariyal ka tel chehare par kaise lagaen

बदलता मौसम आपकी स्किन को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है और उस पर प्रदूषण इन समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन का विशेष ख्याल रखें। यदि आप स्किन केयर के लिए मार्केट में मौजूद केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, तो वे आपकी त्वचा के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए आप अपने घर में मौजूद नारियल तेल का प्रयोग कर सकती हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण आपकी स्किन के लिए लाभकारी तो हैं ही साथ ही यह आसानी से हर घर में मिल भी जाता है। तो चलिए जानते हैं कि यह आपकी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है।

Show

जानिए आपकी त्चचा के लिए कैसे फायदेमंद है नारियल तेल

नारियल के तेल का इस्तेमाल कई वर्षों से स्किन के लिए किया जाता रहा है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की रिसर्च के मुताबिक, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाला) और एंटीमाइक्रोबियल (बैक्टीरिया से लड़ने वाला) जैसे गुण शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त नारियल के तेल को स्किन को मॉइस्चराइज करने, जलन को कम करने और स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

नारियल तेल आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है. चित्र : शटरस्टॉक

यहां हैं बदलते मौसम में त्वचा के लिए नारियल तेल के लाभ

1. ड्राई स्किन से राहत

ठंड की वजह से स्किन की नमी कम हो जाती है जिसकी वजह से स्किन रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे में नारियल का तेल स्किन को हाइड्रेट करने का कार्य करता है, जिससे ड्राइनेस की समस्या से निजात मिल सकती है।

2. झुर्रियां कम करने में मददगार

झुर्रियों की परेशानी में भी नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। असल में, कोलेजन की कमी झुर्रियों की एक बड़ी वजह होती है। वहीं नारियल का तेल कोलेजन के स्तर को बढ़ाकर झुर्रियों की समस्या से राहत दिला सकता है।

3. त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है

अकन्थोसिस निगरिकन्स एक स्किन प्रॉब्लम है, जिसे हाइपरपिगमेंटेशन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें त्वचा का रंग असमान हो जाता है और जगह-जगह धब्बे नजर आते हैं। नारियल के तेल का इस्तेमाल आपको इस समस्या से भी कुछ हद तक राहत दिला सकता है।

यह भी पढ़े- एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है हिबिस्कस, बेदाग स्किन के लिए ट्राई करें ये 4 मास्क

जानिए त्वचा की अलग-अलग जरूरतों के लिए नारियल तेल इस्तेमाल करने का तरीका

1. ऑयली स्किन के लिए नारियल तेल फेस मास्क

एक बाउल में आधा चम्मच नारियल तेल, आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच दही मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। और फिर सादा पानी से चेहरे को साफ कर लें। इसे आप सप्ताह में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

2. एंटी-एजिंग नारियल तेल फेस मास्क

एक कटोरी में आधा मैश किया हुआ एवोकाडो, एक बड़ा चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच जायफल पाउडर लें और मिक्स करें। अब इस मास्क को फेस पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर सादा पानी से फेस को धो लें। हफ्ते में आप 1 बार इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानिए कैसे करना है ग्लोइंग स्किन के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल। चित्र : शटरस्टॉक

3. एक्ने के लिए नारियल तेल फेस मास्क

सबसे पहले एक बाउल में एक बड़ा चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर को अच्छे से मिला लें। इस फेसमास्क को चेहरे पर लगभग 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से फेस को साफ़ कर लें। हफ्ते में 1 से 2 बार इस मास्क को ट्राई कर सकते हैं।

4. टैनिंग के लिए नारियल तेल का फेस मास्क

कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, और आधा चम्मच नींबू का रस मिक्स अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को फेस पर करीब 20 से 25 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर सादा पानी से चेहरे को धो लें। इसे मास्क को आप सप्ताह में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल से निकाला गया तेल या सूखी हुई कोकोनट फ्लेक्स साउथ इंडियन कुकिंग यानी कि खाना बनाते समय इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन नारियल के तेल के और भी कई फायदे हैं। अब, जब हम सभी अपने-अपने घरों में हैं और सैलून नहीं जा सकते तो अब घर के इलाज ही हमारे काम आएंगे। अगर आपको नहीं पता, तो बता दें किि नारियल के तेल के कई ब्यूटी बेनिफिट्स भी हैं। हम अपनी स्किन के लिए यूं तो कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर पर ही ऐसी कई चीजें होती हैं जिससे आप अपनी स्किन का खास ख्याल रख सकते हैं।

नारियल तेल (Coconut Oil) को अगर कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह सभी स्किन टाइप के लिए अच्छी होती है। इसमें फैटी एसिड होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट करने कर सुरक्षित रखने के काम आते हैं। इसमें लिनोलेइक एसिड, विटामिन F और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसे रात भर चेहरे पर लगाने से कई फायदे होते हैं। नारियल का तेल आपकी स्किन के लिए नाइट सीरम का काम करता है।

चेहरे पर रात भर नारियल के तेल का किस तरह करें इस्तेमाल?

नारियल का तेल चेहरे पर कैसे लगाएं - naariyal ka tel chehare par kaise lagaen


स्टेप 1: सबसे पहले नारियल के तेल को अपने दोनों हाथों के बीच रब कर लें। इससे तेल का टेक्सचर एकदम लाइट और सिल्की हो जाएगा।
स्टेप 2: अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे आप छाती और शरीर के अन्य भागों पर भी लगा सकते हैं। आपके शरीर के जिन भागों में अधिक ड्राइनेस है, इसे वहां भी लगा सकते हैं।
स्टेप 3: जमा हुआ या थिक टेक्सचर का तेल चेहरे पर नहीं बचना चाहिए। अगर है तो इसे रुई की मदद से हटा लें। रातभर आपकी स्किन पर नारियल तेल की लाइट परत रहने दें।
स्टेप 4: नारियल के तेल को आंखों में न जाने दें।

Cow Milk For Health: टोटली सरप्राइज रह जाएंगे आप गाय का दूध पीने के ये 5 फायदे जानकर

आप नारियल के तेल को रात भर लगाने से पहले इसे मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कई लोग नारियल के तेल को स्पॉट ट्रीटमेंट यानी कि चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इसे आंखों के नीचे और स्किन पर ड्राई पैचेज को हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

चेहरे पर रात भर नारियल तेल लगाने के फायदे

नारियल का तेल चेहरे पर कैसे लगाएं - naariyal ka tel chehare par kaise lagaen


- नारियल का तेल आपके स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर की मदद करता है। इससे आपकी स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर मॉइस्चर को बचाए रखती है और इससे आपकी स्किन जंवा, फ्रेश, हाइड्रेटेड नजर आती है।

- नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे ऐसी स्किन टाइप जिस पर पैचेज, इर्रिटेशन या इससे सम्बंधित परेशानियां रहती हैं, को बेहतर परिणाम मिलता है।

मस्त तरीके से काम करेगा डायजेस्टिव सिस्टम, हर सुबह इस तरह खाएं कोकोनट वर्जिन ऑइल

- इसमें मौजूद लॉरिक एसिड कोलेजन प्रोडक्शन के लिए अच्छा होता है और कोलेजन स्किन को टाइट रखने में मदद करता है। इससे फाइन लाइन्स और झुर्रियों से बचाव होता है।

- नारियल तेल डार्क पैचेज से भी निजात दिलाने में मदद करता है। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाने से और फायदा मिल सकता है।

क्या है इसके साइड-इफेक्ट्स?

नारियल का तेल चेहरे पर कैसे लगाएं - naariyal ka tel chehare par kaise lagaen


नारियल तेल का रात मेें इस्तेमाल करना हो सकता है कि सभी के लिए सही न हो। ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन के लिए शायद यह फायदेमंद न हो। नारियल का तेल ऐसी स्किन वालों के लिए पोर्स बंद करने का काम कर सकता है। जहां कुछ लोगों की स्किन पर यह स्किन साफ़ करने का काम करता है, वहीं दूसरों के लिए यह एक्ने बढ़ने का काम कर सकता है। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो इसे यूज करने से आपको ब्लैकहेड्स, पिम्पल्स, व्हाइटहेड्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐश्वर्या राय को नहीं पसंद जिम जाना, अपने मेटाबॉलिजम को हाई रखने के लिए अपनाती हैं यह तरीका

क्या मैं रोजाना चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकती हूं?

नारियल तेल रात को चेहरे पर नियमित लगाने से एक्ने की समस्या दूर होती है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। चेहरे से एक्ने कम करने के लिए रात को चेहरे पर नारियल तेल अवश्य लगाएं। वैसे तो नारियल तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

चेहरे पर रोज नारियल तेल लगाने से क्या होता है?

इसमें फैटी एसिड, विटामिन ई, लिनोलेइक एसिड और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन के लिए सीरम की तरह कार्य करता है. अगर आप चेहरे पर नारियल तेल लगाते हैं तो यह आपकी स्किन को झुर्रियों, फाइन-लाइंस, दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकता है. हालांकि, गर्मी के सीजन में नारियल तेल को चेहरे पर लगाने से बचें.

क्या नारियल का तेल त्वचा को काला करता है?

लेकिन, हमारे घर में ही पाए जाने वाला एक ऐसा तेल भी है जो चेहरे से दाग-धब्बों (Dark Spots) को हटाने के साथ ही त्वचा को निखारने और टेक्सचर को बेहतर करने का भी काम करता है. असल में यह तेल है नारियल का तेल. इसे चेहरे पर लगाने पर काले धब्बे कई गुना तक हल्के हो सकते हैं.

नारियल के तेल में क्या मिलाकर लगाएं चेहरे पर?

-आप चाहें तो नारियल के तेल में नींबू का रस, ग्लिसरीन और गुलाब जल को अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस पेस्ट को फेस पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश कर दें. अब करीब आधे घंटे तक इसे छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें.