माता कौशल्या के पिता का नाम क्या था? - maata kaushalya ke pita ka naam kya tha?

माता कौशल्या के पिता का नाम क्या था? - maata kaushalya ke pita ka naam kya tha?

भगवान श्री राम की कथा में माता कैकेयी का वर्णन कई बार आता है। सभी जानते हैं कि वह केकेय देश के राजा अश्वपति और शुभलक्षणा की कन्या थी। यह वर्णन भी मिलता है कि राजा अश्वपति घोड़ों के देवता थे लेकिन माता कौशल्या के माता-पिता यानी भगवान श्री राम के ननिहाल के बारे में कुछ खास वर्णन नहीं मिलता। जबकि माता कौशल्या 'अदिति' अवतार मानी जाती है। माता कौशल्या को मातृत्व की जीवन्त प्रतिमा और दया, माया, ममता की मन्दाकिनी तथा तप, त्याग, एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति कहा जाता है। आइए जानते हैं माता कौशल्या के माता-पिता (भगवान श्री राम के नाना-नानी) कौन थे।

भगवान श्री राम की माता कौशल्या के माता-पिता कौन थे

भगवान श्रीराम की माता कौशल्या, कौशल प्रदेश की राजकुमारी थीं। माता कैकेयी की तरह माता कौशल्या का नाम भी उनके प्रदेश पर आधारित था। उनके पिता का नाम सुकौशल और माता का नाम अमृतप्रभा था। कौशल प्रदेश कहां स्थित है। इतिहासकारों एवं विद्वानों ने अलग-अलग वर्णन किया है। कुछ लोग इसे वर्तमान छत्तीसगढ़ मानते हैं तो कुछ इतिहासकार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का क्षेत्र। एक हिंदू ग्रंथ में दक्षिण भारत (ओडिशा) का भी उल्लेख है लेकिन एक चीज सामान है और वह यह कि कौशल प्रदेश एक स्वतंत्र, आत्मनिर्भर एवं स्वाभिमानी देश था।

माता कौशल्या का राजा दशरथ विवाह कैसे हुआ

राजकुमारी कौशल्या के विवाह योग्य होने पर वर की तलाश में चारों दिशाओं में दूत भेजे गए। उसी समय अयोध्या के राजा दशरथ ने साम्राज्य विस्तार अभियान के तहत कुश स्थल के राजा सुकौशल को मैत्री या युद्ध का संदेश भेजा। राजा सुकौशल को भ्रम हो गया कि अयोध्या के राजा दशरथ उनके राज्य को अपने अधीन करना चाहते हैं। स्वाभिमानी एवं स्वतंत्रता प्रिय होने के कारण उन्होंने युद्ध का विकल्प चुना। दोनों के बीच घोर युद्ध हुआ। अंतत: राजा सुकौशल पराजित हो गए। तब राजा दशरथ ने उन्हें अपने अधीन नहीं किया बल्कि मैत्री का प्रस्ताव रखा। राजा दशरथ के मधुर व्यवहार पर राजा सुकौशल मोहित हो गई। उन्होंने इस मैत्री को संबंध में बदलने का प्रस्ताव रखा और इसी के चलते राजा सुकौशल ने बेटी कौशल्या का विवाह राजा दशरथ से करा दिया। राजा दशरथ ने देवी कौशल्या को महारानी का गौरव और सम्मान दिया, जिसने कौशल्या की नम्रता को और अधिक विकसित किया। 

माता कौशल्या की कथा

आरम्भ से ही कौशल्या जी धार्मिक थीं। वे निरन्तर भगवान की पूजा करती थीं, अनेक व्रत रखती थीं और नित्य ब्राह्मणों को दान देती थीं। माता कौशल्या ने कभी भी राम तथा भरत में भेद नहीं किया। पुराणों में कश्यप और अदिति के दशरथ और कौशल्या के रूप में अवतार भी माना गया। पुराणों में कहा गया है कि प्राचीन काल में मनु और शतरूपा ने वृद्धावस्था आने पर घोर तपस्या की। दोनों एक पैर पर खड़े रहकर ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करने लगे। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें दर्शन दिए और वर माँगने को कहा। मनु ने बड़े संकोच से अपने मन की बात कही- “प्रभु! हम दोनों की इच्छा है कि किसी जन्म में आप हमारे पुत्र रूप में जन्म लें।” ‘ऐसा ही होगा वत्स!’ भगवान ने उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा- त्रेतायुग में मेरा सातवां अवतार राम के रूप में होगा। “त्रेता युग में तुम अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में जन्म लोगे और तुम्हारी पत्नी शतरूपा तुम्हारी पटरानी कौशल्या होगी। तब मैं दुष्ट रावण का संहार करने माता कौशल्या के गर्भ से जन्म लूँगा।” 

Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

माता कौशल्या के पिता का नाम क्या था? - maata kaushalya ke pita ka naam kya tha?

भरत और शत्रुघ्न माता कौसल्या को दिलासा देने आतेे हुये

कौशल्या रामायण की एक प्रमुख पात्र हैं। वे कौशल प्रदेश (छत्तीसगढ़) की राजकुमारी तथा अयोध्या के राजा दशरथ की पत्नी और देव माता अदिति का अवतार थीं। माता कौशल्या का जन्म वर्तमान छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के चंदखुरी नामक ग्राम में हुआ था, कौशल्या माता का एकमात्र मंदिर यहीं चंदखुरी में स्थित है जहां माता कौशल्या बाल स्वरूप श्री राम को गोद में लिए हुए हैं। कौशल्या को राम की माता होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।[1][2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Valmiki Ramayana - Bala Kanda". मूल से 13 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2014.
  2. Buck, William (2000). Ramayana (अंग्रेज़ी में). Motilal Banarsidass Publ. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788120817203. मूल से 25 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2018.

माता कौशल्या के माता पिता का क्या नाम था?

कौशल्या रामायण की एक प्रमुख पात्र हैं। वे कौशल प्रदेश (छत्तीसगढ़) की राजकुमारी तथा अयोध्या के राजा दशरथ की पत्नी और देव माता अदिति का अवतार थीं।

कौशल्या किसकी मां थी?

भगवान श्री राम की माता कौशल्या के माता-पिता कौन थे भगवान श्रीराम की माता कौशल्या, कौशल प्रदेश की राजकुमारी थीं। माता कैकेयी की तरह माता कौशल्या का नाम भी उनके प्रदेश पर आधारित था। उनके पिता का नाम सुकौशल और माता का नाम अमृतप्रभा था।

माता कौशल्या के भाई का नाम क्या था?

राम
श्रीरामजी ( श्रीरामचन्द्रजी )
माता-पिता
महाराज दशरथ (पिता) देवी कौशल्या (माता)
भाई-बहन
भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और शांता
संतान
कुश, लव
शास्त्र
वाल्मीकि रामायण रामचरितमानस विष्णु पुराण भागवत पुराण
राम - विकिपीडियाhi.wikipedia.org › wiki › रामnull

कौशल्या का असली नाम क्या है?

करोड़ों लोगों ने जयश्री को कौशल्या के किरदार में पसंद किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजा दशरथ की पत्नी और श्रीराम की मां कौशल्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जयश्री गाडकर, मराठी इंडस्ट्री की सबसे सफल और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं. मराठी सिनेमा में तब जयश्री के नाम का सिक्का चलता था.