इंडिया टीम एशिया कप कितनी बार जीती है? - indiya teem eshiya kap kitanee baar jeetee hai?

हिंदी न्यूज़ क्रिकेटएशिया कप के विजेताओं की लिस्ट, जानिए किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है एशियाई खिताब

एशिया कप के विजेताओं की लिस्ट, जानिए किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है एशियाई खिताब

एशिया कप के विजेताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम भारत का है। अब तक हुए 14 आयोजनों में से 7 बार भारत ने एशिया कप पर कब्जा किया है, जबकि श्रीलंका की टीम 5 बार खिताब जीतने में सफल हुई है।  

इंडिया टीम एशिया कप कितनी बार जीती है? - indiya teem eshiya kap kitanee baar jeetee hai?

Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 10 Aug 2022 10:57 AM

एशिया कप के 15वें सीजन की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होने वाली है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पास इसकी मेजबानी है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इनमें से पांच टीमों का ऐलान हो चुका है, जबकि एक टीम क्वालीफायर राउंड के जरिए टूर्नामेंट के ग्रुप ए में प्रवेश करेगी। ग्रुप में अभी तक भारत और पाकिस्तान की टीम शामिल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एशिया कप के अब तक की विजेता कौन-कौन सी टीम है और किस टीम ने सबसे ज्यादा बार खिताब जीता है? अगर नहीं जानते तो जान जाएंगे। 

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और इसके बाद से लगभग हर दो या तीन साल के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है। पिछली बार ये टूर्नामेंट 2018 में आयोजित हुआ था। उस सीजन की विजेता टीम भारतीय टीम थी, जिसने रिकॉर्ड सातवीं बार एशिया कप पर कब्जा किया था। भारत के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका का नाम है, जिसने 5 बार एशियाई वर्चस्व की लड़ाई जीती है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ दो ही बार एशिया कप उठाने का मौका मिला है। पाकिस्तान को पहली ट्रॉफी जीतने में 16 साल लगे थे। 

भारत ने एशिया कप का पहली सीजन जीता था, जो 1984 में हुआ था। श्रीलंका ने 1986 में और फिर भारत ने लगातार तीन बार 1988, 1991 और 1995 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद श्रीलंका की टीम 1997 में एशिया कप की विजेता बनी। वहीं पाकिस्तान को साल 2000 में पहली बार खिताब जीतने का मौका मिला। इसके बाद 2004 और 2008 में श्रीलंकाई टीम विजेता रही। वहीं, 2010 में भारत ने खिताब जीता। 2012 में पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप कब्जाया था। वहीं, 2014 में श्रीलंका और 2016 और 2018 में भारत जीता था। 

एशिया कप के विजेताओं की लिस्ट

1984 - भारत
1986 - श्रीलंका
1988 - भारत
1991 - भारत
1995 - भारत
1997 - श्रीलंका
2000 - पाकिस्तान
2004 - श्रीलंका
2008 - श्रीलंका
2010 - भारत
2012 - पाकिस्तान
2014 - श्रीलंका
2016 - भारत
2018 - भारत
2022 -

इंडिया टीम एशिया कप कितनी बार जीती है? - indiya teem eshiya kap kitanee baar jeetee hai?

हाइलाइट्स

भारतीय महिला ने सातवीं बार जीता एशिया कप
2022 फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया
टूर्नामेंट के 8 में से 7 खिताब भारत के नाम

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने 2022 के एशिया कप फाइनल में चैंपियन वाला खेल दिखाते हुए श्रीलंका पर एकतरफा जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका 20 ओवर खेलने के बाद भारत की घातक गेंदबाजी के आगे 9 विकेट पर महज 65 रन ही बना पाई. स्मृति मंधाना की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने 8.3 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर फाइनल अपने नाम कर लिया. 7वीं बार भारत ने एशिया कप चैंपियन बनने का कमाल कर दिखाया.

भारतीय महिला टीम को एशिया में कोई भी टीम इस वक्त टक्कर देती नजर नहीं आ रही. एशिया कप में टीम इंडिया की तूती बोलती है. भारत ही अकेली टीम है जिसने सभी फाइनल खेले हैं और टू्र्नामेंट के इतिहास में इसके अलावा एक ही टीम को ट्रॉफी जीतने में कामयाबी मिली है. 2004 से 2022 तक खेले गए कुल 8 एडिशन में से 7 बार इस खिताब पर भारतीय टीम ने कब्जा जमाया है.

इंडिया टीम एशिया कप कितनी बार जीती है? - indiya teem eshiya kap kitanee baar jeetee hai?

भारत के सामने नहीं टिकी कोई टीम

साल 2004 से लेकर 2022 तक खेले गए टूर्नामेंट की बात करें तो 7 बार भारत ने खिताब जीता है. इसमें से पहली 6 ट्रॉफी तो लगातार अपने नाम की है. पहले चार लगातार फाइनल में 2004 से लेकर 2008 तक श्रीलंका को दी मात. पहली बार 5-0 से हराया था फिर 97 रन की एकतरफा जीत दर्ज की. तीसरे फाइनल में भारत ने 8 विकेट से श्रीलंका को धूल चटाया जबकि चौथी बार 177 रन की बड़ी जीत हासिल की. ये सभी मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले गए थे.

इंडिया टीम एशिया कप कितनी बार जीती है? - indiya teem eshiya kap kitanee baar jeetee hai?

पाकिस्तान को दो बार किया चित

2012 से एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में खेला जाने लगा. यहां लगातार दो बार पाकिस्तान को भारत ने मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. 2012 में 81 रन बनाने के बाद पाक टीम को भारत ने महज 63 रन पर ढेर कर दिया था. इसके बाद 2016 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 17 रन से हराया था. 2018 का फाइनल बांग्लादेश के खिलाफ भारत हारा और यह एक मात्र फाइनल मैच था जिसे टीम जीतने में नाकाम रही.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Deepti Sharma, Harmanpreet kaur, India vs Pakistani, India Vs Sri lanka, Indian Cricket Team, Rajeshwari Gayakwad, Smriti mandhana, Team india, Women Asia Cup

FIRST PUBLISHED : October 15, 2022, 16:35 IST

भारत ने कितनी बार एशिया कप जीता है?

भारत के सामने नहीं टिकी कोई टीम साल 2004 से लेकर 2022 तक खेले गए टूर्नामेंट की बात करें तो 7 बार भारत ने खिताब जीता है. इसमें से पहली 6 ट्रॉफी तो लगातार अपने नाम की है. पहले चार लगातार फाइनल में 2004 से लेकर 2008 तक श्रीलंका को दी मात.

एशिया कप कौन कौन सी टीम कितनी बार जीती है?

अब तक हुए एशिया कप में भारत ने 7 बार, श्रीलंका ने 5 बार और पाकिस्तान ने 2 बार खिताब पर कब्जा किया है.

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप कितनी बार जीता?

भारत ने महिला एशिया कप चार बार वनडे फॉर्मेट में जीता है जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में खिताब अपने नाम की है। भारत ने 2018 सीजन को छोड़कर हर बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले, 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, और 2016 में एशिया कप का खिताब जीता था।

सबसे ज्यादा एशिया कप कौन सी टीम जीती है?

एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब भारत ने जीते हैं। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीता है। साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2018 में टीम इंडिया एशिया कप में चैंपियन बनी है। पाकिस्तान की टीम सिर्फ दो बार ही यह खिताब जीत पाई है।