फ्रेंचाइजी का हिंदी अर्थ क्या है? - phrenchaijee ka hindee arth kya hai?

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Show

Franchise meaning in Hindi

फ्रेंचाइजी का हिंदी अर्थ क्या है? - phrenchaijee ka hindee arth kya hai?

हेल्लो दोस्तों!!
क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है।

यहां पढ़िए

दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्यादा पैसे कमाने हैं लेकिन आप बिजनेस में नए हैं और आपको बिजनेस को अच्छा चलाने की, प्रोडक्ट बनाने की, मार्केटिंग की ज्यादा समझ नहीं है। ऐसे समय में फ्रेंचाइजी काम आती है। मतलब की आप किसी फेमस प्रतिष्ठित कंपनी के उत्पाद अपनी दुकान में बेचते हैं और पैसा कमाते हैं। इस प्रकार के बिजनेस में आपकी अच्छी कमाई होती है क्योंकि आपको अपने प्रोडक्ट को बनाने की, प्रचार प्रसार करने की जरूरत नहीं क्योंकि वह पहले से ही बहुत ही फेमस है एवम् एक अच्छी कंपनी का ब्रांड है। लेकिन किसी फेमस कंपनी से फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी से अनुमति लेनी होती है और उसके द्वारा निर्धारित शुल्क भी देना पड़ता है। इस प्रकार के बिजनेस में कम रिस्क के साथ अच्छा मुनाफा होता है।

फ्रेंचाइजी का स्कोप कितना है?

भारत में इस समय प्रतिष्ठित कंपनियों की बहुत सारी फ्रेंचाइजी काम कर रही हैं और इससे लगभग 3 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यह एक ऐसा काम है जिसे आप छोटे से छोटे शहर या गांव में भी शुरू कर सकते हैं बशर्ते आप की फ्रेंचाइजी कंपनी फेमस होनी चाहिए। पिछले कुछ सालों में फ्रेंचाइजी का ट्रेंड 30 से 35 प्रतिशत हर साल बढ़ा है। और आने वाले समय में फ्रेंचाइजी मार्केट में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आज भारत में कई लोगों के पास नौकरी नहीं है, ऐसे में बेरोजगार युवकों के लिए फ्रेंचाइजी पैसा कमाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है। अगर आप भी फ्रेंचाइजी लेकर अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास कई क्षेत्र हैं जैसे कि हैल्थ एंड ब्यूटी केयर, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, ट्रैवल, रियल एस्टेट, होटल, आईटी, आदि।

फ्रेंचाइजी के प्रकार

दोस्तों फ्रेंचाइजी मुख्यतः तीन प्रकार की होती है। फ्रेंचाइजी को व्यापार के प्रकार को ध्यान में रखते हुए तीन प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है जो कि निम्न है:--

व्यापार प्रारूप फ्रेंचाइजी (Business format franchising)

इस प्रकार की फ्रेंचाइजी में आपको कंपनी का ब्रांड, कंपनी का नाम, कंपनी के व्यापार करने का तरीका इस्तेमाल करना होता है। इसी के साथ आपको कंपनी द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों को भी मानना पड़ता है। सीधी आसान भाषा में यह है कि कंपनी का जो बिजनेस फॉर्मेट है आपको उसी फॉर्मेट पर चलकर व्यापार करना होता है। इस प्रकार की फ्रेंचाइजी बहुत ही सामान्य फ्रेंचाइजी है जो कि ज्यादातर बिजनेस में इस्तेमाल की जाती है।

उत्पाद वितरण फ्रेंचाइजी (Product distribution franchising)

इस प्रकार की फ्रेंचाइजी में कंपनी आपको अपने उत्पाद बेचने की अनुमति तो दे देती है लेकिन कंपनी आपको व्यापार चलाने में कोई मदद नहीं करती। साथ ही आप अपने तरीके से व्यापार कर सकते हैं इसमें कंपनी द्वारा कोई दिशा निर्देश या पाबंदी नहीं होती।

उत्पाद निर्माण फ्रेंचाइजी (Product manufacturing franchise)

यह इस प्रकार की फ्रेंचाइजी होती है जिसमें कि कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी को उत्पाद बनाने एवं बेचने की अनुमति दे देती है। साथ ही वह अपनी फ्रेंचाइजी को कंपनी का नाम, ब्रांड, साइन, लोगो भी इस्तेमाल करने की अनुमति देती है।

फ्रेंचाइजी कैसे खोले? How to start a franchise business?

फ्रेंचाइजी का हिंदी अर्थ क्या है? - phrenchaijee ka hindee arth kya hai?

कोई भी फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको अपने बजट के अनुसार इंडस्ट्रीज या कंपनियों को चुनना होगा। उसके बाद उस कंपनी की मार्केट में क्या वैल्यू है उसका पता लगाना होगा। आपको यह भी देखना होगा कि आप उस कंपनी को कितना आगे बढ़ा सकते हैं क्योंकि आप उस कंपनी के साथ अपना भविष्य प्लान बना रहे होते हैं। आइए देखते हैं कंपनी चलने के बाद आपको क्या करना होता  है।

बजट के अनुसार शुल्क एवम् प्रतिशत मूल्य

हर कंपनी का अपनी फ्रेंचाइजी देने के लिए एक निर्धारित शुल्क होता है जो कि आपको कंपनी को चुकाना पड़ता है। छोटी कंपनियों की फ्रेंचाइजी 2 लाख से 10 लाख के बीच मिल जाती है। तो अगर आप फ्रेंचाइजी लेने की सोच रहे हैं तो अपने बजट के अनुसार ही आपको कंपनी का चुनाव करना चाहिए। इसके साथ ही आपको कंपनी के उत्पाद को बेचने पर हुए मुनाफे का कुछ प्रतिशत कंपनी को देना होता है। इन सभी की गणना करने के बाद ही आप सही निर्णय लें।

फ्रेंचाइजी खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज

कोई भी फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको दो प्रकार के दस्तावेज की जरूरत होती है। इसमें सबसे पहला है फ्रेंचाइजी डिस्क्लोजर डॉक्यूमेंट। इसमें आपकी फ्रेंचाइजी से संबंधित पूर्ण जानकारी होती है। इसमें बताया गया होता है कि आपको फ्रेंचाइजी किस जगह खोलनी है, कैसे खोलनी है, व्यापार कैसे चलाना है, आदि।
इसमें दूसरा जरूरी दस्तावेज है फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट। इसमें कंपनी एवम् फ्रेंचाइजी दोनों के हस्ताक्षर होते है। यह एक प्रमाण पत्र है जो बताता है कि आप कंपनी कि सभी शर्तों का पालन करेंगे।

फ्रेंचाइजी लेने के लिए नियम एवं शर्तें

1. कंपनी से फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी द्वारा निर्धारित शुल्क देना होता है। और साथ ही कंपनी आप की फ्रेंचाइजी खोलने की जगह का भी मुआयना करती है कि वह स्थान उचित है कि नहीं।
2. आपको कंपनी को एक बिजनेस प्रपोजल भी देना होता है जिसमें आप यह बताते हैं कि फ्रेंचाइजी का स्थान क्या होगा तथा उससे संबंधित सभी दस्तावेज आप कंपनी को देते हैं जिससे कि कंपनी के पास भी यह दस्तावेज रहे।
3. इसके बाद आपको फ्रेंचाइजी बॉन्ड भी साइन करना होता है। फ्रेंचाइजी बॉन्ड को साइन करने से पहले आप सभी नियम एवं शर्तें अच्छे से पढ़ ले और उन्हें अनिवार्य रूप से मानना होता है। आपको कंपनी को यह भी विश्वास दिलाना है कि आप भविष्य में कंपनी के दिशा निर्देशों को मानेंगे एवं कंपनी की इस फ्रेंचाइजी को अच्छी तरह से चलाएंगे।
4. फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी को फ्रेंचाइजी शुल्क तो देना ही होता है इसके साथ ही आपको प्रत्येक उत्पाद बेचने पर जो मुनाफा होता है उसका कुछ प्रतिशत कंपनी को देना होता है।

किन किन क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी ले सकते है?

फूड एंड बेवरेज

इसमें मैक्डोनाल्ड्स, पिज़्ज़ा हट, बर्गर किंग,डोमिनोज़, केएफसी, पेप्सी, लिम्का, कोका कोला, अमूल और भी कई फूड कंपनीज़ है जो फ्रेंचाइजी देती है।

हैल्थ एंड ब्यूटी केयर

रेलूकिंग, केवल आयुर्वेद हेल्थकेयर, जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी, स्टूडियो11, आदि। सौंदर्य से संबंधित और भी कई कंपनी है जो कि अपनी फ्रेंचाइजी देती हैं।

शिक्षा

शिक्षा केे क्षेत्र में भी कई कंपनी है जैसे कि शेमरोक स्कूल, किड्स गुरुकुल जो कि अपनी फ्रेंचाइजी देते हैं।

अन्य

इसके अलावा एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, ट्रैवल, होटल, मोटेल, रियल एस्टेट, आईटी, रिटेल से संबंधित कई कंपनीज़ है।

फ्रेंचाइजी खोलने से होने वाले फायदे

दोस्तों फ्रेंचाइजी खोलने से कंपनी और फ्रेंचाइजी लेने वाले को दोनों को फायदे होते हैं आइए जानते हैं कि उन्हें क्या फायदा पहुंचता है।

कंपनी को होने वाले फायदे

फ्रेंचाइजी देने से कंपनी को बहुत ही आसानी से कंपनी में पैसा लगाने वाला मिल जाता है। कंपनी के मुनाफे में भी बढ़ोतरी होने लगती है और बहुत ही आसान तरीके से कंपनी का उत्पाद देश के कोने कोने में पहुंचता है। कंपनी अपने फ्रेंचाइजी पर पूर्ण रूप से भरोसा कर सकती है क्योंकि उसमें फ्रेंचाइजी ने भी अपना पैसा लगाया है।

फ्रेंचाइजी को होने वाले फायदे

फ्रेंचाइजी को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि एक जानी मानी और पहले से ही फेमस कंपनी के साथ व्यापार करने का अवसर मिलता है। फ्रेंचाइजी को कंपनी द्वारा व्यापा र करने की तकनीक समझ आ जाती है और बहुत ही कम समय में वह अपने व्यापार को बुलंदियों तक ले जा सकता है। इसमें प्रोडक्ट बनाने एवं उसकी मार्केटिंग करने की भी झंझट नहीं। फ्रेंचाइजी को केवल कंपनी का उत्पाद बेचना है और कुछ प्रतिशत कंपनी को देना है। और इसमें फ्रेंचाइजी भी अच्छा मुनाफा होता है वह भी बहुत कम रिस्क के साथ।

निष्कर्ष:-

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमने आपको फ्रेंचाइजी के बारे में बहुत ही अच्छे तरीके से बताया। इसमें हमने आपको फ्रेंचाइजी का मतलब क्या होता है, इसके कितने प्रकार होते हैं, फ्रेंचाइजी किस प्रकार खोली जाती है, उसके क्या नियम एवं शर्तें होते है, इससे होने वाले फायदे सभी के बारे में हमने चर्चा की। हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज की हमारी यह पोस्ट फ्रेंचाइजी मीनिंग इन हिंदी पसंद आई होगी। अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो या इस पोस्ट से जुड़ा आपका कोई सवाल हो तो आप हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। हम आपके सुझावों पर जरूर सोचेंगे।

फ्रेंचाइजी का मतलब क्या होता है?

अगर आप कम समय में अपना कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प फ्रेंचाइजी है. फ्रेंचाइजी के जरिये आप किसी दूसरी कम्पनी के ब्रांड का नाम प्रयोग करके अपने राज्य में उसकी शाखा शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको उस कंपनी के साथ अनुबंध करना पड़ता है एवं उसके लिए शुल्क भी देना पड़ता है.

फ्रेंचाइजी कितने प्रकार की होती है?

व्यापार प्रारूप फ्रेंचाइजी (business format Franchise).
उत्पाद वितरण फ्रेंचाइजी (product distribution Franchise).
उत्पाद निर्माण फ्रेंचाइजी (product manufacturing franchise).
खाद्य एवं पेय उत्पाद बनाने वाली कंपनियां (food and beverage franchise) –.
शिक्षा केंद्र एवं ट्रेनिंग कंपनियां (franchise in education field)-.

फ्रेंचाइजी कैसे काम करता है?

Franchise एक ऐसा काम है जिसमे आप किसी Famous Brand के Product को अपनी दुकान में या शोरुम में बेचने का कम करते है ताकि आप उससे मुनाफा कमा सके.