बांस का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं - baans ka ped ghar mein lagaana chaahie ya nahin

नई दिल्ली, Vastu Tips For Bamboo Plant:  घर को खूबसूरत बनाने के लिए सजावटी सामान के साथ-साथ पौधों को लगाते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाते हैं। घर के वास्तु दोष को कम करने में पौधे भी काफी मदद करते हैं। इन्हीं पौधे में से एक है बांस का पौधा। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। जानिए बांस का पौधा लगाने की सही दिशा और कितनी संख्या में डंठल लगाना माना जाता है शुभ।

बांस का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं - baans ka ped ghar mein lagaana chaahie ya nahin

New Year 2023 Upay: नव वर्ष 2023 में इन उपायों से प्राप्त करें माता लक्ष्मी का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

बांस का पौधा क्यो माना जाता है शुभ?

फेंगशुई के अनुसार, बांस के पौधे को भाग्यशाली पौधा माना जाता है। बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे घर में अधिक आमदनी के साथ समृद्धि आती है। इसके अलावा यह पौधा ज्ञान का भी प्रतीक माना जाता है, जिससे आपके मन और आत्मा को शांति मिलती है।

बांस का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं - baans ka ped ghar mein lagaana chaahie ya nahin

बांस का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं - baans ka ped ghar mein lagaana chaahie ya nahin

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताई उन गलतियों से बचें, जिनसे बढ़ता है वास्तु दोष का खतरा

यह भी पढ़ें

जानिए बांस की कितनी डंठल रखना शुभ

वास्तु के अनुसार इस भाग्यशाली पौधे को घर या फिर ऑफिस में रखना शुभ माना जाता है।  फेंगशुई के अनुसार, काम के अनुरूप बांस की उतने की डंठल रखी जाए तो अधिक लाभ मिलता है। जैसे गुड लुक के लिए 11 बांस की शाखाएं, लव और शादी के लिए 2 शाखाएं, खुशहाल जीवन के लिए 3, स्वास्थ्य के लिए 5, परफेक्ट लाइफ की इच्छा के लिए 10 और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए 21 शाखाएं लगाना शुभ माना जाता है।  

इस दिशा में रखें बांस का पौधा

  • आप संख्या के अनुसार, भाग्यशाली बांस के पौधे को पूर्व दिशा के कोने में रखें।
  • धन और भाग्य को आकर्षित करना चाहते हैं तो बांस के पौधे को दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में रख सकते हैं। माना जाता है कि इसे इस कोने में रखते हैं तो आप आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा पा सकते हैं और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
  • घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए खाने की मेज के केंद्र में बांस के पौधे रखें।
  • बेडरूम में भी बांस के पौधे लगाए जा सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।
  • पौधे को सीधे धूप में रखने से बचें। इससे वह जल्द  खराब हो सकते हैं। 

Pic Credit- freepik/ instagram/gardenia.jaipur

डिसक्लेमर'

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Vastu tips For Bamboo Plant : वास्तु के अनुसार, घर में हरे भरे पौधे लगाने से सकारात्मकता आती है साथ ही आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। कुछ लोगों को घर के साथ-साथ ऑफिस में अपनी टेबल पर भी हरेभरे पौधे रखना काफी पसंद होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर और ऑफिस में बांस का पौधा लगाना काफी फायदेमंज रहता है। बांस का पौधा व्यक्ति के जीवन से आर्थिक संकट को दूर करता है। बास का पौधा व्यक्ति की सोई किस्मत को चमकाने का काम करता है। हालांकि, इसे सही दिशा में लगाना बेहद जरुरी है। अगर ये पौधा सही दिशा में नहीं लगाया जाए तो आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। तो आइए जानते हैं बांस का पौधा लगाने की सही स्थिति।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर या ऑफिस में बांस का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब है। यदि आप इस दिशा में बांस का पौधा लगाते हैं तो घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

– इस पौधे को कभी भी खिड़की के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि, धूप में ये पौधा खराब हो सकता है। जिसका असर आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिल सकता है।

प्‍यार के मामले में महीने का आखिरी सप्‍ताह इन राशियों के लिए होगा जबरदस्त

– वास्तु के मुताबिक जो बांस के पौधे 2 से 3 फीट की ऊंचाई तक बढ़ते हैं वह पौधा शुभ होते हैं। दफ्तर में बांस का पौधा लगाने से वातावरण को अच्छा रहता है ही साथ ही आपके पास नकारात्मकता भी नहीं फटकती।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस के पौधे को लेकर कई मान्यताएं भी हैं। कहा जाता है की बांस का पौधा लगाने से बीमारियां दूर होती है और व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही कहा जाता है की बांस का पौधा बेडरुम में लगाने से दांपत्य जीवन सुखी और मधुरता से भरा रहता और पती पत्नी का रिश्ता पहले से भी कही ज्यादा मजबूत होता है।

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रहा है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

Vastu Tips For Bamboo Plant: घर को सुंदर बनाने के लिए लोग कई तरह के इंडोर और आउटडोर प्लांट्स का इस्तेमाल करते हैं. ये पौधे न सिर्फ हमें प्रदूषण (Pollution) से बचाते हैं बल्कि अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन (Oxygen) भी देते हैं. कई पौधे तो औषधि (Medicine) की तरह भी काम करते हैं. कोरोना काल से घर में पेड़-पैधे लगाने का चलन बढ़ा है. वहीं लोग वास्तु दोष से बचने के लिए भी अपने घर में विशेष तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं. वास्तु शास्त्र में एक विशेष पौधे का उल्लेख किया गया है जो घर की सुंदरता को तो बढ़ाता ही है साथ ही घरवालों की तरक्की में भी मददगार होता है. इस पौधे का नाम है बांस का पौधा. आपको बता दें कि घर में बांस का पौधा लगाने से कई तरह के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं.

-वास्तु शास्त्र में जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लाने के लिए बांस के पौधों को कारगर उपाय माना गया है. माना जाता है कि इनको घर या दफ्तर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और तरक्‍की के रास्‍ते खुल जाते हैं. साथ ही जीवन में खुशहाली आती है. यही वजह है कि बांस के पौधों को शुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़ेंः जिंदगी में सफल होने के लिए वास्तु के इन नियमों को जरूर अपनाएं

-वास्तु के अनुसार बांस के पौधों को घर में दिशाओं के अनुरूप उचित स्थान देने से चमत्कारिक लाभ मिलते हैं और यह वातावरण को भी शुद्ध करने में मददगार होता है.

-वास्तु के अनुसार बांस का पौधा घर में सकारात्मकता लाने और भाग्य को चमकाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. माना जाता है कि घर में बांस का पौधा रखने से परिवार वाले हर कार्य में सफल होते हैं. घर में धन और यश में वृद्धि होती है. हालांकि वास्तु के अनुसार बांस का पौधा उचित दिशा और स्थान पर ही लगाया जाना चाहिए.

-वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार बांस के पौधे को पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इन्‍हें घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है और भाग्य चमकता है. बांस के पौधों को काफी शुभ माना जाता है.

-बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा लाता है. ऐसे में इसे आप घर या कार्यस्थल पर भी रख सकते हैं. माना जाता है कि बांस का पौधा परिवार के बैठने के स्‍थान पर लगाया जाना चाहिए. इससे परिवार के सदस्यों में आपस में संबंध बेहतर होते हैं.

-भाग्यशाली माने जाने वाले बांस के पौधे को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि आती है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है. साथ ही यह पौधा पॉजिटिव एनर्जी भी लाता है.

इसे भी पढ़ेंः जानें झाड़ू से जुड़े ये जरूरी वास्‍तु टिप्स, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की वर्षा

-माना जाता है कि अगर बांस का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगाया जाए तो घर में शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच क्‍लेश नहीं होता है. इसके अलावा घर में धन का आगमन भी बना रहता है.

-कार्यस्‍थल पर बांस का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. साथ ही वातावरण भी शुद्ध रहता है. इसके अलावा धन का आगमन भी बना रहता है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

क्या घर में बांस का पेड़ लगाना चाहिए?

बांस कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। ये अशुभता और वास्तु दोष का कारण बनता है। वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म के अनुसार, घर में बांस का पेड़ नहीं लगाना चाहिए

बांस का पौधा कौन सी दिशा में रखना चाहिए?

इस दिशा में रखें बांस का पौधा आप संख्या के अनुसार, भाग्यशाली बांस के पौधे को पूर्व दिशा के कोने में रखें। धन और भाग्य को आकर्षित करना चाहते हैं तो बांस के पौधे को दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में रख सकते हैं।

लकी बांस का पौधा क्या होता है?

भाग्यशाली बांस का पौधा पूर्व दिशा में रखने पर पूरे परिवार के लिए अच्छे स्वास्थ्य को आकर्षित करता है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से धन की प्राप्ति होती है। बाँस की टहनी में मूल्य रूप से पोषण से भरा होता है जो बाँस के पौधे के महत्वपूर्ण लाभों में से एक है

Main गेट पर कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से जहां महत्‍वपूर्ण माना जाता है, वहीं वास्‍तु में तुलसी को सकारात्‍मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है. इसलिए इस पौधे को मुख्‍य द्वार पर लगाना चाहिए.