खाली पेट चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए? - khaalee pet chukandar ka joos kab peena chaahie?

चुकंदर के जूस (Beetroot Juice) का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चुकंदर के जूस का सेवन यदि खाली पेट किया जाए, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, क्योंकि चुकंदर के जूस में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही चुकंदर के जूस में पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप चुकंदर के जूस का सेवन खाली पेट करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट चुकंदर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Show

खाली पेट चुकंदर का जूस पीने के 5 फायदे-Khali Pet Chukandar Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि चुकंदर के जूस में डाइटरी फाइबर होता है,जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर का जूस बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना खाली पेट एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) बढ़ती है।

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी की शिकायत ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। लेकिन एनीमिया की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना खाली पेट एक गिलास चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। क्योंकि चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

चुकंदर के जूस का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन ग्लोइंग बनी रहती है। साथ ही दाग धब्बे भी दूर होते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

खाली पेट करते हैं चुकंदर का सेवन तो सेहत को मिलते हैं कई फायदे,जानिए

नई दिल्लीPublished: Jan 25, 2022 09:25:53 pm

चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, वहीं यदि आप इसका खाली पेट सेवन करते हैं तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसलिए आपको रोजाना इसको डाइट में शामिल करना चाहिए।

खाली पेट चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए? - khaalee pet chukandar ka joos kab peena chaahie?

beetroot benefits

चुकंदर की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके सेवन से खून की कमी पूरी हो जाती है, चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं इसके सेवन से एनीमिया की कमी भी दूर होती जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि चुकंदर के सेवन यदि खाली पेट किया जाता है तो बहुत ही ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए आपको चुकंदर के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

खाली पेट चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए? - khaalee pet chukandar ka joos kab peena chaahie?

खाली पेट चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए? - khaalee pet chukandar ka joos kab peena chaahie?

khali pet chukandar khane ke fayde: सर्दियों में अधिकतर लोग चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर में आयरन काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो एनीमिया की समस्या से बचाता है। इसके अलावा चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, नैचुरल शुगर और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं चुकंदर विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स है। वैसे तो चुकंदर को किसी भी समय पर खाया जा सकता है, लेकिन अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो शरीर इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है। सुबह खाली पेट चुकंदर खाने के फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा (Dr Sugeeta Mutreja, a dietician at Arogya Diet and Nutrition Clinic, Dwarka) से बातचीत की-

खाली पेट चुकंदर खाने के फायदे (benefits of eating beetroot on empty stomach)

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि चुकंदर को सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। खाली पेट चुकंदर खाने से शरीर इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट को जल्दी अवशोषित कर लेता है। खाली पेट चुकंदर खाना सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। जानें सुबह खाली पेट चुकंदर खाने के फायदे (can we eat beetroot in morning)- 

1. पोषक तत्वों का अवशोषण 

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सभी फायदे प्राप्त करने के लिए इसे सुबह खाना फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, खाली पेट चुकंदर खाने से शरीर चुकंदर में मौजूद आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस को पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है। 

खाली पेट चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए? - khaalee pet chukandar ka joos kab peena chaahie?

2. वॉटर रिटेंशन से बचाव (beetroot for water retention)

सुबह खाली पेट चुकंदर खाने से वॉटर रिटेंशन की समस्या (water retention in body) में भी आराम मिलता है। अगर आप वॉटर रिटेंशन से परेशान हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। जो लोग खाली पेट चुकंदर खाते हैं, वे वॉटर रिटेंशन से बच सकते हैं। इससे आप ब्लोटिंग से भी अपना बचाव कर सकते हैं। यह वॉटर रिटेंशन से बचाव का अच्छा उपायहै।

3. यूरिन सही से निकलना (beetroot for urine infection)

कुछ लोगों को यूरिन से संबंधित समस्याएं होती हैं। वे यूरिन खुलकर न आने की शिकायत करते हैं। इस समस्या से बचने के लिए भी सुबह खाली पेट चुकंदर खाना फायदेमंद होता है। चुकंदर खाने से यूरिन सही तरीके से पास होता है। साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिंस भी यूरिन के साथ बाहर निकल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें - बादाम और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इनके सेवन का सही समय और तरीका

4. वेट लॉस में सहायक (weight loss tips)

सुबह खाली पेट चुकंदर खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो अपनी विटंर डाइट में चुकंदर को खाली पेट ले सकते हैं। इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जिससे जल्दी से भूख नहीं लगती है और वजन कम होता है। आप चुकंदर को अपनी वेट लॉस डाइट (weight loss diet)में शामिल कर सकते हैं।

5. आंखों के लिए लाभकारी (beetroot for eyes)

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि चुकंदर आंखों के लिए काफी लाभकारी होता है। चुकंदर में बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है। बीटा कैरोटीन एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

खाली पेट चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए? - khaalee pet chukandar ka joos kab peena chaahie?

6. ग्लोइंग त्वचा के लिए चुकंदर (beetroot skin care benefits)

चुकंदर स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में रोजाना सुबह खाली पेट चुकंदर खाने से त्वचा ग्लोइंग बनती है। दाग-धब्बे दूर होते हैं, त्वचा में निखार आता है। इतना ही नहीं चुंकदर खाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।

7. एनीमिया से बचाव (beetroot in anemia)

एनीमिया अधिकतर महिलाओं को होने वाली समस्या है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। चुकंदर में आयरन काफी अच्छी मात्रा में होता है। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है और एनीमिया की समस्या से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें - दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं

खाली पेट चुकंदर खाने का तरीका (eating beetroot on empty stomach)

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आप चुकंदर का सेवन किसी भी तरीके से कर सकते हैं। आप चुकंदर को जूस, सलाद के रूप में ले सकते हैं। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी से जुड़ी समस्या होती है, वे चुकंदर को सूप के रूप में ले सकते हैं। 

डायबिटीज मरीजों को चुकंदर (beetroot in diabetes) का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। वे इसका सेवन किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ कर सकते हैं। चुकंदर की मात्रा डॉक्टर की सलाह पर ही तय करें।

चुकंदर का जूस खाली पेट पीने से क्या होता है?

जी हां खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, क्योंकि चुकंदर के जूस में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही चुकंदर के जूस में पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं।

चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए सुबह या शाम?

चुकंदर का जूस पीने का सबसे सही समय सुबह का होता है, क्योंकि सुबह में चुकंदर के जूस का सेवन स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। साथ ही सुबह में चुकंदर का जूस कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है।

चुकंदर का जूस कितने समय पीना चाहिए?

किस समय पीना चाहिए चुकंदर का जूस सुबह के समय जूस पीने से शरीर को जूस के सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं। अगर आपके सुबह जूस पीने का समय नहीं होता है तो आप शाम के समय भी जूस पी सकते हैं।

चुकंदर कब नहीं खाना चाहिए?

एलर्जी होने पर: अगर किसी व्यक्ति को चुकंदर से एलर्जी है, तो चुकंदर का सेवन करने से त्वचा पर चकत्ते, एलर्जी की समस्या हो सकती है। 4. डायबिटीज वाले लोग: चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जिससे यह ब्लड शुगर में स्पाइक का कारण बन सकती है। डायबिटीज रोगियों को डॉक्टर से परामर्श के बिना चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए