भौम जल प्राप्त करने के लिए क्या उपयोग किया जाता है? - bhaum jal praapt karane ke lie kya upayog kiya jaata hai?

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

MP Board Class 7th Science Chapter 16 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’

  1. भौमजल विश्वभर की नदियों और झीलों में पाये जाने वाले जल से कहीं अधिक है।
  2. जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं।
  3. नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र स्रोत है।
  4. वर्षा जल का चरम स्रोत है।

उत्तर:

  1. सत्य।
  2. असत्य।
  3. असत्य।
  4. सत्य।

भौम जल प्राप्त करने के लिए क्या उपयोग किया जाता है? - bhaum jal praapt karane ke lie kya upayog kiya jaata hai?

प्रश्न 2.
समझाइए कि भौमजल की पुनःपूर्ति किस प्रकार होती है?
उत्तर:
भौमजल स्तर की पुन:पूर्ति वर्षा जल के द्वारा की जाती है। वर्षा के रूप में गिरने वाला अधिकांश जल नदियों तथा झरनों के द्वारा समुद्र में पहुँच जाता है। वर्षा का कुछ जल वाष्प बनकर उड़ जाता है तथा कुछ जल भूमि द्वारा सोख लिया जाता है। इस प्रकार भूमि द्वारा सोखा हुआ वर्षा जल भौमजल स्तर की पुनः पूर्ति करता है।

प्रश्न 3.
किसी गली में पचास घर हैं जिनके लिए दस नलकूप (ट्यूब वैल) लगाए गए हैं। भौमजल स्तर पर इसका दीर्घावधि प्रभाव क्या होगा?
उत्तर:
पचास घरों के लिए दस नलकूपों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। इससे पानी अपव्यय अधिक होगा और दीर्घावधि में प्राकृतिक प्रक्रमों द्वारा पुन:पूर्ति न होने पर भौमजल स्तर नीचे गिर जाएगा।

प्रश्न 4.
मान लीजिए आपको किसी बगीचे का रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी जाती है। आप जल का सदुपयोग करने के लिए क्या कदम उठाएँगे?
उत्तर:
जल का सदुपयोग निम्न प्रकार किया जा सकता है –

  1. अगर बगीचे में कहीं पानी का दुरुपयोग हो रहा है तो इसे रोककर अपव्यय कम करेंगे।
  2. पेड़-पौधों को कम व्यास के पाइपों द्वारा पानी देंगे, जिससे कि उनकी जड़ों तक जल पहुँच सके। इससे आवश्यकतानुसार ही पानी का उपयोग होगा।
  3. पेड़-पौधों के लिए आवश्यक जल की आपूर्ति सुनियोजित ढंग से करेंगे।
  4. वर्षा के पानी का अधिकतम उपयोग करेंगे।

भौम जल प्राप्त करने के लिए क्या उपयोग किया जाता है? - bhaum jal praapt karane ke lie kya upayog kiya jaata hai?

प्रश्न 5.
भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।
उत्तर:
भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारक:
(1) जनसंख्या वृद्धि:
जनसंख्या बढ़ने से भवनों, दुकानों, कार्यालयों और सड़कों के निर्माण में वृद्धि हो जाती है। इससे खुले क्षेत्रों में कमी आ जाती है। इसके कारण वर्षा जल के अवस्रवण की दर कम हो जाती है। निर्माण कार्य के लिए भी अधिक मात्रा में जल की आवश्यकता होती है। जनसंख्या वृद्धि से पानी का उपयोग भी बढ़ जाता है।

(2) बढ़ते हुए उद्योग:
उद्योगों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। अधिकांश उद्योगों द्वारा उपयोग किये जाने वाला जल भूमि से निकाला जा रहा है। इससे जल स्तर नीचे गिर रहा है।

(3) कृषि गतिविधियाँ:
कृषि में जल अत्यन्त आवश्यक है। खेतों की सिंचाई के लिए वर्षा जल के अतिरिक्त अन्य स्रोतों से जल का उपयोग किया जाता है। अनियमित वर्षा के कारण भी जल की उपलब्धता में कमी आयी है। जनसंख्या के बढ़ते दबाव के कारण कृषि के लिए भौमजल का उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप भौमजल स्तर निरन्तर गिर रहा है।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों की उचित शब्द भरकर पूर्ति कीजिए।

  1. भौमजल प्राप्त करने के लिए … तथा ….. का उपयोग होता है।
  2. जल की तीन अवस्थाएँ ….., ……, और ….. हैं।
  3. भूमि की जल धारण करने वाली परत ………. कहलाती है।
  4. भूमि में जल के अवस्रवण के प्रक्रम को ……… कहते हैं।

उत्तर:

  1. नलकूप, हैण्डपम्प।
  2. ठोस, द्रव, गैस।
  3. भौमजल स्तर।
  4. जल चक्र।

भौम जल प्राप्त करने के लिए क्या उपयोग किया जाता है? - bhaum jal praapt karane ke lie kya upayog kiya jaata hai?

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जल की कमी के लिए उत्तरदायी नहीं है?

  1. औद्योगीकरण में वृद्धि।
  2. बढ़ती जनसंख्या।
  3. अत्यधिक वर्षा।
  4. जल संसाधनों का कुप्रबन्धन।

उत्तर:
अत्यधिक वर्षा।

प्रश्न 8.
सही विकल्प का चयन कीजिए –

  1. विश्व की सभी झीलों और नदियों में कुल मात्रा नियत (स्थिर) रहती है।
  2. भूमिगत जल की कुल मात्रा नियत रहती है।
  3. विश्व के समुद्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा नियत है।
  4. विश्व में जल की कुल मात्रा नियत है।

उत्तर:
विश्व में जल की कुल मात्रा नियत है।

प्रश्न 9.
भौमजल और भौमजल स्तर को दिखाते हुए एक चित्र बनाइए। उसे चिह्नित कीजिए।
उत्तर:
भौमजल एवं भौमजल स्तर।

भौम जल प्राप्त करने के लिए क्या उपयोग किया जाता है? - bhaum jal praapt karane ke lie kya upayog kiya jaata hai?

MP Board Class 7th Science Solutions

इसे सुनेंरोकेंभौमजल का अर्थ उस जल से होता है, जो किसी भू-स्तर की समस्त रिक्तियों में रहता है। मिट्टी का वह भाग जिसके बीच में से भूमिगत जल का प्रवाह चल रहा हो, संतृप्त कटिबंध कहलाता है और इस कटिबंध के पृष्ठ भाग को भूमिगत जल तल कहते हैं। जिन स्थानों पर अत्यधिक मात्रा में भूगर्भ जल का दोहन किया जाता है, वहाँ इसकी कमी हो रही है।

सबसे अच्छा पानी किसका होता है?

इसे सुनेंरोकेंAnswer: आसुत जल पानी का सबसे पुराना रूप है।

भौमजल का प्रमुख स्रोत क्या है?

इसे सुनेंरोकेंभूमिगत जल का मुख्य स्रोत वर्षा ही है किन्तु साधारण व्यक्ति यही सोचता है कि सागरीय जल रिसकर धरातल के नीचे पहुंचकर भूमिगत जल का रूप धारण करता है। यद्यपि सागर द्वारा भौमजल की प्राप्ति होती है किन्तु इसे सामान्य स्रोत ही कहा जाता है। जलवाष्प के संघनन के द्वारा भी भौमजल की प्राप्ति होती है।

पढ़ना:   गैर परिवर्तनीय डिबेंचर क्या है?

भौम जल के स्रोत क्या है?

इसे सुनेंरोकेंउत्तर- भौम जल पाने के स्रोत कुएँ, ट्यूबवेल एवं भूगर्भिक स्रोत (झरने) है।

इसे सुनेंरोकेंभौमजल स्तर-मृदा कणों के बीच कुछ रिक्त स्थान होता है, जिन्हें रंध्राकाश कहते हैं। सामान्यतः यह रन्ध्राकाश जल तथा वायु दोनों से भरे रहते हैं। परंतु कुछ गहराई के नीचे समस्त रंध्राकाश केवल जल से भरे रहते हैं। यह गहराई भौम जलस्तर (Water table) कहलाती है।

भूजल तालिका में गिरावट का क्या कारण है?

इसे सुनेंरोकेंदेश में पानी के के परम्परागत स्रोत कम वर्षा व बेतरतीब दोहन के चलते खत्म होते जा रहे हैं इस कारण भूजल स्तर घटता जा रहा है. उठाने के लिए और इसका पेयजल व सिंचाई के लिए उपयोग करने हेतु अत्यधिक ऊर्जा और ईंधन की जरूरत पड़ती है.

भूजल नवीकरण के लिए क्या उपाय करना होगा?

इसे सुनेंरोकेंवर्षाजल संचयन (रेनवॉटर हार्वेस्टिंग) इस दिशा में एक कारगर उपाय हो सकता है। छत पर प्राप्त भारी रूफटॉप वर्षाजल तथा सतही अप्रवाह जल दोनों के संचयन से ही यह काम हो सकता है। इस प्रकार वर्षा के दौरान व्यर्थ बह रहे जल को रोककर भूजल की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा उसकी पुनर्भरण क्षमता भी बढ़ेगी।

निवास स्थान के आसपास पानी का होना कैसे लाभदायक है?

इसे सुनेंरोकेंकृषि उपयोग अनुमान लगाया जाता है की पृथ्वी पर कुल जल उपयोग का ६९% जल सिंचाई के लिए उपयोग होता है जिसका १५% से ३५% सिंचाई आहरण धारणीय या सतत उपयोग नहीं है। विश्व के कुछ क्षेत्रों में सिंचाई किसी भी फसल के लिए आवश्यक है जबकि अन्य क्षेत्रों में यह अधिक लाभदायक फसलों की बढ़त अथवा फसल पैदावार की वृद्धि में कारगर है।

पढ़ना:   मर्डर केस में जमानत कैसे मिलती है?

भूगर्भीय जलस्तर में कमी आ रही है क्या?

इसे सुनेंरोकेंहम इंसानों के द्वारा बनाई गई चीजें ही प्राकृतिक संसाधनों को खत्म कर रही हैं. धरती पर मौजूद पेड़-पौधे की अंधाधुन कटाई हो रही हैं खेती की भूमि पर शहर बनाये जा रहे है . इसी के साथ ही नदियां, तालाब और पोखर सूखते जा रहे हैं. इसी वजह से भूजल सूखता जा रहा है.

भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए हमें क्या क्या उपाय करना चाहि ए?

इसे सुनेंरोकेंवर्षा जल का संचयन करके भी पुनर्भरण किया जा सकता है। किसानों द्वारा ऐसी फसलें उगाई जानी चाहिए जिनमें पानी का कम से कम उपयोग हो। भूजल स्तर को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका वर्षाजल को संरक्षित करने का है। समय रहते नदियों व तालाबों की सफाई भी कराई जानी चाहिए।

भूजल को कैसे बचाएं विषय पर 300 शब्दों में एक निबंध लिखें?

इसे सुनेंरोकेंनिबंध 1 (300 शब्द) – जल का संरक्षण धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिये जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी होता है क्योंकि बिना जल के जीवन सभव नहीं है। पूरे ब्रह्माण्ड में एक अपवाद के रुप में धरती पर जीवन चक्र को जारी रखने में जल मदद करता है क्योंकि धरती इकलौता अकेला ऐसा ग्रह है जहाँ पानी और जीवन मौजूद है।

पढ़ना:   वस्त्र की गुणवत्ता क्या है?

जल स्रोतों के रख रखाव के बारे में आप क्या सुझाव देना चाहेंगे?

इसे सुनेंरोकेंजल को दूषित होने से बचाना चाहिए। हमें शहरों की गंदगी तथा कल – कारखानों के कचरे को नदियों में गिराने से रोकना चाहिए। कुएँ के जल को दूषित होने से बचाने के लिए उनको ढ़कने की व्यवस्था करनी चाहिए। जिन नदियों से पीने का पानी लिया जा रहा है उनमें कपडे धोने अथवा पशुओं को नहलाने पर रोक लगानी चाहिए।

जल स्त्रोतों के रख रखाव के बारे में आप क्या सुझाव देते हैं?

इसे सुनेंरोकेंपीने के लिए शुद्ध पेयजल का उपयोग करना तथा यदि पेयजल अशुद्ध हो तो उसकी सफाई (छानकर, उबालकर) करके उपयोग करने की आदत डालना। ix. गाँवों में निकास नालियों का निर्माण करना तथा यह सुनिश्चित करना कि गन्दी नालियों का पानी जल स्रोतों को प्रदूषित न करे।

वर्षा जल दोहन क्या है?

इसे सुनेंरोकेंवर्षा जल संचयन वर्षा के जल को किसी खास माध्यम से संचय करने या इकट्ठा करने की प्रक्रिया को कहा जाता है। विश्व भर में पेयजल की कमी एक संकट बनती जा रही है। इसका कारण पृथ्वी के जलस्तर का लगातार नीचे जाना भी है।

भौम जल प्राप्त करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

Solution. भौमजल प्राप्त करने के लिए कुएँ तथा नलकूप का उपयोग होता है।

भौम जल का सर्वाधिक उपयोग कौन से क्षेत्र में किया जाता है?

इसका उपयोग सिंचाई, उद्योगों, नगरपालिकाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ता जा रहा है। जिन स्थानों पर अत्यधिक मात्रा में भूगर्भ जल का दोहन किया जाता है, वहाँ इसकी कमी हो रही है।

भौम जल का क्या लाभ है?

उत्तर : (1) यह जल वाष्पित होकर वायुमंडल में मिलता नहीं है। (2) इसमें जीव जंतु तथा पादपों का जनन नहीं हो पाता। (3) यह भौम स्तर में सुधार लाता है। (4) यह पौधों को नमी प्रदान करता है।

भौम जल स्तर से आप क्या समझते हैं?

Solution : भौमजल स्तर-मृदा कणों के बीच कुछ रिक्त स्थान होता है, जिन्हें रंध्राकाश कहते हैं। सामान्यतः यह रन्ध्राकाश जल तथा वायु दोनों से भरे रहते हैं। परंतु कुछ गहराई के नीचे समस्त रंध्राकाश केवल जल से भरे रहते हैं। यह गहराई भौम जलस्तर (Water table) कहलाती है।