रूस और यूक्रेन के पास कितने परमाणु हथियार हैं? - roos aur yookren ke paas kitane paramaanu hathiyaar hain?

रूस और यूक्रेन के पास कितने परमाणु हथियार हैं? - roos aur yookren ke paas kitane paramaanu hathiyaar hain?

रूस ने परमाणु सेना को हाई अलर्ट किया, फोटो: आई स्टॉक 

मुख्य बातें

  • यूक्रेन के पास 1900 परमाणु हथियारों को ले जाने वाले हथियार, 176 अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBMs) और 44 परमाणु बम थे।

  • लेकिन 1994 में अमेरिका,रूस से सुरक्षा गारंटी मिलने के बाद यूक्रेन ने एनपीटी पर हस्ताक्षर किया ।

  • सोवियत संघ का पतन होने के बाद रूस के करीब एक तिहाई परमाणु हथियार यूक्रेन में ही रह गए।

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच दो फैसलों ने परमाणु हमले के खतरे को बढ़ा दिया है। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने परमाणु निवारक बल (Russian Nuclear Deterrent Forces) को हाई अलर्ट कर दिया है। दूसरी तरफ बेलारूस ने गैर परमाणु देश के दर्जे को खत्म कर दिया है। यानी अब रूस बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनती कर सकेगा। रूस और बेलारूस के इस फैसले से यूक्रेन को 1994 में किया गया वह समझौता जरूर परेशान कर रहा होगा। जिसमें उसने अपने सारे परमाणु हथियार रूस को सौंप दिए थे। बीते बृहस्पतिवार को गुरुवार यूक्रेन के सांसद एलेक्सी गोंचारेंको इस बात पर खेद भी जता चुके है। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी के तहत अपने परमाणु हथियार छोड़ दिए थे। 

 तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियारों वाला देश था यूक्रेन

एलेक्सी गोंचारेंको जिस फैसले की बात कर रहे हैं, वह 1994  का है। जिसमें यूक्रेन ने रूस और अमेरिकी की तरफ से सुरक्षा गारंटी मिलने के बाद एनपीटी (Non-Proliferation of Nuclear Weapons Treaty) पर हस्ताक्षर किए थे। आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद जब यूक्रेन अलग हुआ तो  वह परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश था। उस वक्त यूक्रेन के पास 1900 परमाणु हथियारों को ले जाने वाले हथियार, 176 अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBMs) और 44 परमाणु बम थे। लेकिन 5 दिसंबर, 1994 को  बुडापेस्ट में यूक्रेन, बेलारूस और कजाखिस्तान, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका नेताओं ने मिलकर बुडापेस्ट मेमोरेंडम पर समझौता किया। और इसी के तहत यूक्रेन एनपीटी समझौते में शामिल हुआ।

रूस के क्यों देने पड़े हथियार

सोवियत संघ का पतन होने के बाद रूस के करीब एक तिहाई परमाणु हथियार यूक्रेन में ही रह गए। ऐसे में रूस को इस बात की चिंता थी कि अगर यूक्रेन उसे वापस नहीं करेगा, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अपने हथियारों को रूस को वापस देने के फैसले के बदले में उसे अमेरिका से आर्थिक सहायता मिली । लेकिन आज वह फैसला यूक्रेन को कचोट रहा है।

रूस के पास कितने परमाणु हथियार

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रूस के पास दुनिया के सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। उसके पास 5977 परमाणु हथियार है। जबकि अमेरिका के पास 5428 हथियार हैं। जो कि दुनिया के कुल परमाणु हथियारों का करीब 90 फीसदी है। रूस अब इसी ताकत के बल पर न केवल यूक्र्न बल्कि दुनिया देशों को धमका रहा है। अगर उस पर यूक्रेन हमले की वजह से आर्थिक प्रतिबंध सख्त किए गए तो उसका बड़ा खामियाजा उठाना पड़ेगा।

यूक्रेन में बंकरों में इस तरह फंसे हुए हैं भारतीय, सरकार से लगाई निकालने की गुहार, जानें वहां की स्थिति

कितने परमाणु हथियार हैं दुनिया में और किसके पास

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले के तीन दिन बाद ही परमाणु हथियारों को भी हाई अलर्ट पर रखने का हुक्म दिया. रूस के पास कुल कितने परमाणु हथियार हैं. रूस के अलावा दुनिया में और कितने परमाणु हथियार है?

तस्वीर: AP Photo/picture-alliance

हाइलाइट्स

  • रूस और यूक्रेन के बीच जंग ने बढ़ाई परमाणु हथियारों की चिंता

  • इस वक्त दुनिया में नौ देशों के पास हैं परमाणु हथियार

रूस और यूक्रेन के बीच जंग गंभीर होती जा रही है. यूक्रेन के जेपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस जबरदस्त बमबारी कर रहा है. ये यूक्रेन का सबसे बड़ा पावर प्लांट है, यहां 6 न्यूक्लियर रिएक्टर हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु निरोध बल(Nuclear Detrence Forces )को अपनी प्रतिरोधी शक्तियों को "स्पेशल अलर्ट" पर रखने का आदेश दिया है, जिनमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं. उनके इस ऐलान के बाद से अब दुनियाभर में परमाणु हथियारों को लेकर चर्चा बढ़ गई है. 

इस वक्त दुनिया में नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं जिनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राएल और उत्तर कोरिया शामिल हैं. रूस के पास सबसे ज्यादा 6 हजार 255 परमाणु हथियार हैं जबकि अमेरिका के पास 5800, ब्रिटेन के पास 225, फ्रांस के पास 290, चीन के पास 350 और भारत के पास 156 परमाणु हथियार हैं. परमाणु हथियार बेहद शक्तिशाली विस्फोटक या बम हैं. 

परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute)ने पिछले साल अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया था कि चीन और पाकिस्तान अपने न्यूक्लियर मिशन को तेजी से बढ़ा रहे हैं. 1990 के दशक से शुरू हुआ परमाणु बमों को कम करने का सिलसिला अब थम गया है. 

परमाणु बमों की संख्या में आई कमी 

इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की मानें तो साल 2020 की तुलना में 2021 में दुनिया के कुल परमाणु बमों की संख्या में कमी आई है. साल 2020 में नौ देशों को मिलाकर दुनिया में 13400  परमाणु बम थे, जोकि 2021 में घटकर 13080 हो गए. हालांकि, तुरंत किसी भी तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार रहने वाले परमाणु बमों में बढ़ोतरी भी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में 3720 परमाणु बम तैनात थे, जोकि 2021 में बढ़कर 3825 हो गए. 

भारत की बात करें तो साल 2022 में भारत के पास 150 परमाणु बम थे, जबकि 2021 में इनकी संख्या बढ़कर 156 हो गई. भारत ने पिछले साल छह नए परमाणु हथियार बनाए और अब उसके पास करीब 156 परमाणु हथियार हो गए हैं.

कितना खतरनाक है परमाणु बम हमला ? 

साल 1945 में दुनिया में पहली और आखिरी बार किसी देश पर परमाणु बम गिराया गया था. अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर 6 अगस्त और नागासाकी पर 9 अगस्त को परमाणु बम गिराए थे. हिरोशिमा आज भी इस बात की गवाही देता है कि कैसे परमाणु बम किसी देश को तहस-नहस कर सकता है. आज भी यहां के लोग इस हमले के असर से उबर नहीं सके हैं. 

कब पड़ती है परमाणु हमले की जरूरत ?

भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का हमेशा से ही कहना था कि परमाणु हथियार 'शांति के हथियार' हैं. क्योंकि यह दूसरे देश को हमला करने से रोकते हैं. यही कारण है कि परमाणु हथियारों को अक्सर 'वेपन ऑफ डेटरेंस' यानी 'युद्ध रोकने वाले हथियार' भी कहा जाता है.
 

ये भी पढ़ें: 

  • Russia Ukraine War: यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का हमला, इसके फटने से हो सकता है 10 गुना बड़ा हादसा
  • रूसी विदेश मंत्री की चेतावनी...तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो परमाणु हथियार होंगे शामिल

यूक्रेन के पास अभी कितने परमाणु हथियार हैं?

यूक्रेन के पास कोई परमाणु हथियार नहीं है.

NATO के पास कितने परमाणु बम है?

नाटो के पास 5943 परमाणु हथियार मौजूद हैं.

क्या रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है?

रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध कई महीने से चल रहा है. लेकिन पहली बार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया है कि उनकी तरफ से यूक्रेन पर कोई परमाणु हमला नहीं किया जाएगा.

सबसे ज्यादा परमाणु हथियार कौन से देश के पास है?

रूस के पास सबसे ज्यादा 6500 परमाणु हथियार हैं, जिसमें से 1600 सक्रिय अवस्था में हैं. वहीं अमेरिका के कुल 6185 परमाणु हथियार हैं और 1600 सक्रिय अवस्था में हैं. परमाणु हथियारों को अगर आधार माना जाए तो रूस और अमेरिका दुनिया के सबसे ताकतवर देश हैं.