क्या रूस भारत को तेल निर्यात करता है - kya roos bhaarat ko tel niryaat karata hai

नई दिल्ली: रूस ने भारत को क्रूड निर्यात के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है. अक्टूबर 2022 में रूस भारत को तेल का निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है. भारत को कच्चे तेल का निर्यात करने में परंपरागत रूप से सऊदी अरब और इराक बड़े देश की सूची में शामिल रहे हैं. रूस ने अक्टूबर में इन दोनों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है. एनर्जी कार्गो ट्रैकर वर्टेक्सा के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. अक्टूबर महीने में रूस ने भारत को रोजाना 9.46 लाख बैरल क्रूड का निर्यात किया है. यह किसी एक महीने में भारत को निर्यात किए जाने वाले कच्चे तेल की सबसे बड़ी मात्रा है.

क्या रूस भारत को तेल निर्यात करता है - kya roos bhaarat ko tel niryaat karata hai
NCDEX में चना-कॉटन के भाव में मामूली तेजी, जानिए स्पॉट मार्केट में क्या रहा कॉफी-मूंग का आज का भाव

भारत के टोटल क्रूड इंपोर्ट में रूस की हिस्सेदारी 22 फ़ीसदी हो गई है. इराक भारत की कुल क्रूड जरूरतों का 20.55 फीसदी निर्यात करता है जबकि सऊदी अरब की हिस्सेदारी 16 फीसदी है. अगर सितंबर से तुलना करें तो अक्टूबर में भारत को रूस ने 8 फीसदी अधिक क्रूड एक्सपोर्ट किया है. भारत ने अक्टूबर में आम औसत की तुलना में पाँच फीसदी अधिक क्रूड का आयात किया है.

इससे पहले सितंबर में रूस भारत को कच्चे तेल का निर्यात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बनकर उभरा था. पिछले कई महीने से ऐसी खबरें आ रही थी कि रूस सऊदी अरब को पछाड़कर भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश बन सकता है.

सितंबर में रूस ने सऊदी अरब को इस मामले में तीसरे नंबर पर धकेल दिया था. सितंबर महीने में इराक भारत को कच्चे तेल का निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश बनकर उभरा था. इस साल फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने दुनिया के कई देशों को सस्ती कीमत पर क्रूड की आपूर्ति करने का कॉन्ट्रैक्ट किया था.

पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे जिस वजह से रूस अपने प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट के लिए नए बाजार ढूंढ रहा था और उसकी यह कोशिश रंग लाई. भारत और चीन जैसे कई देशों ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना शुरू कर दिया. इस वजह से रूस से क्रूड का निर्यात बढ़ने के बाद सऊदी अरब और इराक जैसे देशों की बादशाहत को झटका लगा है.

क्या रूस भारत को तेल निर्यात करता है - kya roos bhaarat ko tel niryaat karata hai
MCX में कॉटन-सिल्वर के भाव में काफी तेजी, फ्यूचर्स कारोबार में क्रूड ऑयल का भाव भी उछला

क्या भारत रूस से कच्चा तेल बहुत ज्यादा खरीद रहा है?

रूस में इगोर फेडोरोव्स्की नाम के एक ट्विटर यूजर दावा करते हैं, "भारत मौजूदा परिस्थितियों और रूस पर लगे प्रतिबंधों का फायदा उठाते हुए रूस से 40 फीसदी के डिस्काउंट पर कच्चा तेल खरीद रहा है."

डॉयचे वेले के फैक्ट चेक में यह बात सही पाई गई.

24 फरवरी को जब से रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है, तब से भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से कच्चे तेल के आयात को बढ़ा दिया है. फिनलैंड स्थित सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एअर यानी सीआरईए के मुताबिक रूस के आक्रमण की शुरुआत से ही ये आयात बहुत तेजी से बढ़े हैं. रिपोर्ट के मुताबिक रूस अभी तक भारत को अपने कुल कच्चे तेल का एक फीसद निर्यात करता था, जो मई तक बढ़कर 18 फीसदी हो गया है. सऊदी अरब और इराक जैसे देशों को रूस से मिलने वाले कच्चे तेल में काफी कमी आई है.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी देशों के हाथ नहीं आ रहे हैं मोदी

भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति में इस बढ़ोत्तरी का एक बड़ा कारण कच्चा तेल सस्ते दामों पर उपलब्ध होना है. साथ ही, भारतीय उपमहाद्वीप में तेल की बढ़ती मांग भी एक वजह है. ओपीईसी के मुताबिक भारत में तेल की मौजूदा मांग 47 लाख बैरल प्रति दिन है, जो अगले साल तक बढ़कर 51.5 बैरल प्रति दिन तक हो जाएगी. ब्रिटिश पेट्रोल यानी बीपी के "स्टेटिस्टिकल रिव्यू ऑफ वर्ल्ड एनर्जी 2021" के मुताबिक साल 2020 में भारत में प्रतिदिन तेल का उत्पादन महज 7.7 लाख बैरल था.

क्या रूस भारत को तेल निर्यात करता है - kya roos bhaarat ko tel niryaat karata hai

बीपी के मुताबिक भारत दुनिया में तेल का तीसरा बड़ा उपभोक्ता है. इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन यानी आईबीईएफ का अनुमान है कि साल 2045 तक भारत में तेल की मांग लगभग दोगुना बढ़कर 110 लाख बैरल प्रति वर्ष हो जाएगी. आईबीईएफ भारत सरकार को रिपोर्ट करता है.

क्या यूरोप को तेल निर्यात करना भारत के लिए फायदेमंद है?

जर्मन लेफ्ट पार्टी के सदस्य डोमिनिक लेहमान लिखते हैं, "भारत रूस के कच्चे तेल का शोधन करता है और उसे अमेरिका और यूरोपीय संघ को बेच देता है. सच में, पूंजीवाद का यह बेहतरीन उदाहरण है."

डॉयचे वेले फैक्ट चेक कहता है कि इस दावे को साबित नहीं किया जा सकता.

यह सच है कि भारत ने हाल ही में तेल का आयात और निर्यात दोनों बहुत ज्यादा बढ़ाया है. भारत के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार 2022 में अप्रैल और मई के महीनों में तेल का आयात और निर्यात कुल 15.99 अरब डॉलर का रहा, जबकि पिछले साल यह सिर्फ 8.94 अरब डॉलर था.

सीआरईए इस तथ्य से यह निष्कर्ष निकाल रहा है कि रूस के कच्चे तेल का भारत में शोधन यानी प्रसंस्करण हो रहा है. इंटरनेशनल एनर्जी कंसल्टिंग फर्म रिस्टैड एनर्जी ने भी इससे सहमति जताते हुए 20 जून को बताया था, "उम्मीद थी कि रूसी कच्चे तेल का कारोबार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बंद हो जाएगा, लेकिन रूस के कच्चे तेल पर भारी छूट ने उसके लिए कई वैकल्पिक बाजारों के रास्ते खोल दिए."

पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के चलते रूस के कच्चे तेलों की ढुलाई और उनका व्यापार काफी महंगा हो गया था, लेकिन दाम में छूट दिए जाने के कारण कुछ दूसरे प्रसंस्करणकर्ता इसे नजरअंदाज नहीं कर पाए. भारत में पहले ईरानी तेल शोधित किया जाता था और यदि एक बार रूसी तेल का शोधन शुरू हो जाता है और वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच जाता है, तो दोनों में अंतर करना लगभग असंभव हो जाएगा.

क्या रूस भारत को तेल निर्यात करता है - kya roos bhaarat ko tel niryaat karata hai

भारत के वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े भी इन व्यापारिक परिवर्तनों को दर्शाते हैं. इस साल अप्रैल में भारत से यूरोपीय संघ को होने वाले तेल के निर्यात की कीमत एक अरब डॉलर थी, जबकि पिछले साल अप्रैल में भारत के तेल उत्पादों का यूरोपीय संघ को निर्यात 28.70 करोड़ यूरो का था.

उत्तर अमेरिका ने भी भारत से तेल आयात में बढ़ोत्तरी की है. अप्रैल 2022 में कुल आयात चार करोड़ 35 लाख डॉलर का था, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह दो करोड़ 20 लाख डॉलर ही था.

हालांकि, यह जानना अभी बाकी है कि खनिज तेल का निर्यात क्या वास्तव में भारत के लिए लाभकारी है. सीआरईए के मुताबिक रूस से कच्चे तेल की खरीद पर भारी छूट भले मिल रही हो, बावजूद इसके महंगी ढुलाई और अन्य खर्चे इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा ही बना रहे हैं.

क्या भारत रूस पर लगे तेल प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर रहा है?

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में इंटरनेशनल हिस्ट्री के प्रोफेसर इमेरिटस एलन स्केड लिखते हैं, "एशियाई देशों को रूस से सस्ता कच्चा तेल मिल रहा है, इसलिए वे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि भारत लोकतंत्र को पसंद नहीं करता."

डॉयचे वेले के फैक्ट चेक में पता चलता है कि यह वक्तव्य भ्रमित करने वाला है.

रूस पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है, जो भारत के वहां से कच्चा माल खरीदने पर प्रतिबंध लगाता हो. सिर्फ अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने ही पूरी तरह से रूस के तेल, गैस और कोयले पर प्रतिबंध लगाया है. यूरोपीय संघ और यूनाइटेड किंगडम ने रूस के खिलाफ और कठोर प्रतिबंध लगाने का फैसला तीन जून को किया है. वे प्रतिबंधों को लेकर लगातार ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं.

क्या रूस भारत को तेल निर्यात करता है - kya roos bhaarat ko tel niryaat karata hai

ब्रिटेन ने इस साल के आखिर तक रूस के तेल उत्पादों पर प्रतिबंध को कई चरणों में लागू किया. यूरोपीय संघ में कोयले का आयात अगस्त से ही प्रतिबंधित है और जहाज से तेल के आयात पर प्रतिबंध दिसंबर से लगा है. पाइपलाइन के जरिए तेल और गैस के परिवहन पर कोई प्रतिबंध नहीं है.

प्रतिबंध लागू होने से पहले ही पश्चिमी देशों की कई तेल कंपनियों ने अतिरिक्त सप्लाई के लिए समझौते किए हैं और रूस द्वारा कच्चे तेल की कीमतों पर मिल रही रियायत का वे भी लाभ उठा रहे हैं. यूरोप की तमाम जहाज कंपनियां तो प्रतिबंधों की वजह से जहाज परिवहन के लंबे मार्गों का भी फायदा उठा रही हैं.

सीआरईए के मुताबिक इस साल अप्रैल और मई में भारत और मध्य पूर्व में रूसी कच्चे तेल के 75 फीसद का परिवहन ग्रीक टैंकरों के जरिए हुआ.

क्या रूस भारत को तेल निर्यात करता है - kya roos bhaarat ko tel niryaat karata hai
तस्वीर: Christian Charisius/dpa/picture alliance

निष्कर्ष: भारत रूस के खिलाफ लगे तेल प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर रहा है या नहीं, यह तभी स्पष्ट हो पाएगा, जब यह पूरी तरह से लागू होगा. रिस्टैड एनर्जी के वाइस प्रेसीडेंट वी चांग हो कहते हैं कि कच्चा तेल कहां से आ रहा है, यह पता लगाना फिर भी मुश्किल होगा. हो कहते हैं, "रूस का कच्चा तेल कहां जा रहा है, इस पर नजर रखना एक चुनौती होगी. हां, यूरोप चाहे तो भारत से पेट्रोल, डीजल और दूसरे तेल उत्पादों का आयात बंद कर सकता है, क्योंकि उनमें रूस के कच्चे तेल का अंश मिला हुआ है."

क्या भारत रूस से तेल खरीदता है?

रूस-यूक्रेन संघर्ष के साथ तेल कीमतों में उछाल के बाद से भारत रूस से तेल की खरीद कई गुना बढ़ा चुका है. दरअसल रूस बाजार भाव के मुकाबले 15 से 30 डॉलर प्रति बैरल कम पर भारत को तेल ऑफर कर रहा है. इसी वजह से भारत ने रूस से तेल आयात बढ़ाया है.

भारत रूस से कितना तेल आयात करता है?

भारत में रूस से तेल का आयात जून महीने में रिकॉर्ड स्तर पर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून में भारत ने रूस से प्रतिदिन लगभग 950,000 बैरल तेल का आयात किया.

भारत रूस को क्या निर्यात करता है?

लेकिन भारत के रक्षा, कच्चा तेल, गैस और अन्य आयात में रूस की अच्छी भागीदारी है. दिसंबर 2021 के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने रूस से करीब 72.47 अरब रुपये का आयात किया. रूस मुख्य तौर पर कच्चे तेल, उर्वरक, प्राकृतिक गैस और रक्षा सामानों का निर्यात करता है.

भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश कौन है?

इराक अभी भी भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है. उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि यूक्रेन युद्ध के बाद भारी छूट पर उपलब्ध रूसी कच्चे तेल को देश की रिफाइनिंग कंपनियों ने खरीदना शुरू कर दिया है. भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने मई में लगभग 2.5 करोड़ बैरल रूसी कच्चा तेल खरीदा था.