पास्ट टेंस की पहचान कैसे करें? - paast tens kee pahachaan kaise karen?

पास्ट टेंस की पहचान कैसे करें? - paast tens kee pahachaan kaise karen?

वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा समय की आवश्यकता बन चुकी है। प्रत्येक क्षेत्र में अंग्रेजी की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में अंग्रेजी का ज्ञान हासिल करना जरूरी हो चला है। लेकिन अंग्रेजी को सीखने के लिए इसके Grammar ज्ञान होना जरूरी है और इसकी Grammar Tense के बिना अधूरी है। आज के लेख में हम बात करेंगे Past Tense In Hindi के बारे में।

Tense के बिना आप यह नहीं जान पाएंगे कि किसी भी वाक्य में किसी शब्द का इस्तेमाल कब और क्यों किया जाता है। अगर आप उन Students में से एक है जो अंग्रेजी सीखना चाहते हैं और Tense के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं या फिर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार होगा। इस लेख में हम आपको Past Tense के बारे में बताएंगे। तो आइए अब जानते हैं Past Tense In Hindi क्या होता है? उसके कितने प्रकार होते हैं तथा Past Tense के नियम क्या होते हैं?

अगर आपने Present Tense के बारे में अभी तक नहीं पढ़ा है तो यहाँ क्लिक करें : Click Here

  • Past Tense In Hindi
  • Past Tense की पहचान कैसे करें?
  • Past Indefinite Tense/ Simple Past Tense (सामान्य भूतकाल)
  • Past  Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल)
  • Past  Perfect Tense (पूर्ण भूतकाल)
  • Past  Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर भूतकाल )
  • Past Tense से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
  • निष्कर्ष (Conclusions):

Past Tense क्रिया का वह रूप होता है जिसमें हमें बीते हुए समय के बारे में बोध होता है। Past Tense हमें पुराने समय में घट चुकी घटनाएं, हो चुकी बातों के बारे में जानकारी देता है। इन घटनाओं में वे घटनाएं शामिल होती हैं जो कि पुरानी हो चुकी है तथा उनका वर्तमान काल से कोई संबंध नहीं है। आइए इसे एक उदाहरण के जरिए समझते हैं:-

Example :

  • रमेश समाचार पत्र पढ़ा करता था।
  • मैंने पढ़ाई की थी।
  • रमेश खेलने गया था।
  • मैं खाना खा चुका था।
  • मैं गाना गा रहा था।

PastTense की पहचान कैसे करें?

दोस्तों हमने Past tense In Hindi के बारे में जाना और अब बात ये आती है की हम Past Tense की पहचान कैसे करें ? वह वाक्य जिनके अंत में था थे, थी शब्द का प्रयोग किया जाता है, वे सभी Past Tense में आते हैं।

Past Tense के प्रकार || Types of Past Tense

जिस तरह से Present Tense  और Future Tense के 4-4 प्रकार होते हैं। उसी तरह Past Tense  को भी 4 प्रकारों में विभाजित किया जाता है।

Past Tense के चार प्रकार निम्नलिखित हैं:-

  1. Past Indefinite Tense/ Simple Past Tense (सामान्य भूतकाल )
  2. Past  Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल)
  3. Past  Perfect Tense (पूर्ण भूतकाल )
  4. Past  Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर भूतकाल )

Past Indefinite Tense/ Simple Past Tense (सामान्य भूतकाल)

Past IndefiniteTense कीपहचान:- वे वाक्य जिनके अंत मेंता था, ती थे, ते थे, या, यी, ये आ, ’ आते हैं, वे सभी Past Indefinite Tense की श्रेणी में आएंगे।

Past Indefinite Tense के नियम:

  • Affirmative Sentence(सकारात्मक वाक्य):-  Sub + verb 2 + object
  • Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य):-  Sub + Did + Not + Verb 1 + Object
  • Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):-Did + Subject + Verb 1 + object
  • Negative Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य):- Question Word + Did + Subject + Verb 1 + Object

Past  Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल)

Past Continuous Tense में पता चलता है कि कोई काम कुछ समय के लिए जारी था। यही वजह है कि इस तरह के Tense उन वाक्यों में आते हैं जिनके अंत में ‘रहा था, रही थी, रहे थे’ जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं।

Past  Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल ) के नियम:

  • Affirmative Sentence(सकारात्मक वाक्य):-  Subject +Was/Were + Verb 1 +ing +Object + Other Words
  • Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य):-Subject +Was/Were + Not+ Verb 1 +ing +Object + Other Words
  • Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):- Was/were + Subject + Not + Verb 1 + ing + Object + Other Words ?
  • Negative Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य):- Question Word + Was/were + Subject + Not + Verb 1 + ing + Object + Other Words +?

Past  Perfect Tense (पूर्ण भूतकाल)

वे वाक्य जिनके अंत में चुका था, चुकी थे, चुके थे, आ था, ई थी, ये थे आते हैं वे सभी Past Perfect Tense की श्रेणी में आएंगे।

Past  Perfect Tense (पूर्ण भूतकाल) के नियम:

  • Affirmative Sentence(सकारात्मक वाक्य):-  Subject + Had + v3 + Object +.
  • Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य):- Subject had + not+ v3 + Object +.
  • Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):- Had + Sub + v3 + Object +?
  • Negative Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य):- Had + Sub + not + v3 + Object +?

Past  Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर भूतकाल )

इस तरह के Tense में क्रिया के एक समय में हो जाने तथा वर्तमान में उसके जारी रहने का बोध होता है। Past Perfect Continuous Tense को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि जो वाक्य रहा था, रही थी रहे थे जैसे शब्दों से खत्म होते हैं, वे सभी Past Perfect Continuous Tense की श्रेणी में आएंगे।

Past  Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर भूतकाल ) के नियम:

  • Affirmative Sentence(सकारात्मक वाक्य):- Subject + Had Been + V1 +ing + Object+ other Words + Since/for + Time
  • Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य):-Subject + Had Not been + verb 1 + ing + object + other Words + Since /for + time
  • Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य):- Had + Subject +  Been + v1 + ing + object + other Words + Since/ for + time +?
  • Negative Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य):- Had + Subject + not + Been + v1 + ing + object + other Words + Since/ for + time +?

Past Tense से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

  • Past Tense के पहले प्रकार यानी कि Past Indefinite Tense में ही सिर्फ Verb  के दूसरे Form यानी की क्रिया के दूसरे रूप का इस्तेमाल किया जाता है।
  • वहीं दूसरी ओर Past Indefinite Tense के Negative Sentences में क्रिया के पहले रूप का इस्तेमाल होता है।
  • Past Perfect Continuous Tense के इस्तेमाल के दौरान हमें Point Of Time और Period Of time  का ध्यान रखना जरूरी होता है।
  • जानकारी के लिए बता दें, जो समय निश्चित होता है उसके लिए Point Of Time का इस्तेमाल होता है जबकि अनिश्चित समय के लिए Period Of time का इस्तेमाल होता है।

ये भी जरूर पढ़े:

  • Tense क्या है? Tense कितने प्रकार होते है?

निष्कर्ष (Conclusions):

आज के इस Article में हमने जाना कि Past Tense In Hindi, Past Tense क्या होता है? Past Tense के कितने प्रकार होते है? Past Tense In Hindi के नियम क्या होते है। हमने आपको Past Tense से जुड़ी सारी जानकारी देने का हर संभव प्रयास किया है। जैसा कि आप जानते हैं बिना Tense के आप न ही अंग्रेजी बोल सकेंगे न ही लिख सकेंगे। ऐसे में बहुत सारे लोग Tense सीखने की ओर प्रयासरत रहते हैं। यही वजह है कि हमने इस Article के जरिए आपको Tense के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है।

इस लेखको पूरा पढ़ें तथा हमारे अन्य लेख को भी पढ़े। उन लेखमें हमने Tense के अन्य प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। अगर आप इसके अलावा कोई और जानकारी जानने को इच्छुक हैं, तो हमें Comment Section में बताएं। अगर आपको यह Article पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

पास्ट टेंस को कैसे पहचानते हैं?

जब किसी वाक्य में क्रिया (Verb) से वर्तमान समय (Present Time) का बोध होता है तो हम इसे वर्तमान काल (Present Tense) कहते हैं।.
और जब किसी वाक्य में क्रिया (Verb) से बीते हुए समय (Past Time) का बोध होता है तो हम इसे भूतकाल (Past Tense) कहते हैं।.

पास्ट टेंस कितने प्रकार के होते हैं?

Past tense के प्रकार:.
Past indefinite tense (अनिश्चित भूत काल).
Past continuous tense (अपूर्ण भूत काल).
Past perfect tense (पूर्ण भूतकाल).
Past perfect continuous tense (पूर्ण-अपूर्ण भूतकाल).

12 टेंस कौन कौन से होते हैं?

Present Indefinite Tense (Simple Present Tense).
Present Indefinite Tense को कैसे पहचाने.
Present Indefinite Tense के नियम :-.
Present Continuous Tense को कैसे पहचाने.
Present Continuous Tense के नियम.
Present Perfect Tense को कैसे पहचाने.
Present Perfect Tense के नियम.
Present Perfect Tense को कैसे पहचाने.

प्रेजेंट टेंस की पहचान क्या है?

किसी कार्य के वर्तमान समय में होने या करने, जो रहा है, हो चूका है तथा एक लम्बे समय से होता रहा है, का बोध हो, तो उसे प्रेजेंट टेंस कहते है. अर्थात, Present Tense का उपयोग उन सभी कार्यों के लिए किया जाता है, जो हो रहा है या फिर हो चूका है. साथ ही, ऐसे Tense का उपयोग अतीत में घटी घटनाओं को करने के लिए भी किया जाता है.