क स्टेशन पर भीड़ क्यों है उससे क्या प्रतीत होता है? - ka steshan par bheed kyon hai usase kya prateet hota hai?

1 Crore+ students have signed up on EduRev. Have you?

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: इस कविता में सत्यता व कल्पना के भाग को अलग कीजिए।
उत्तर:
चिड़िया की चोंच में तिनका, उड़ने की तैयारी, स्टेशन पर भीड़, गाड़ियों का यात्रियों को मंजिल पर पहुँचाना, घर में किसी का इंतजार करना, नानी द्वारा कहानियाँ सुनाना सत्यता दर्शाने वाला भाग है, लेकिन अंतरिक्ष पर बस द्वारा लोगों का जाना कवयित्री की मात्र कल्पना ही है।

प्रश्न 2: बस कहाँ से आती और किनकी खबर लाती?
उत्तर:
अंतरिक्ष से आने वाली बस वहाँ जाने वालों में से जो बचे हैं उनकी कुशलता का समाचार लाती है।

प्रश्न 3: यह कविता हमें क्या संदेश देती है?
उत्तर: यह कविता हमें जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देती है। हमें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष समय का इंतजार नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 4: स्टेशन पर भीड़ क्यों है? इससे क्या प्रतीत होता है?
उत्तर:
स्टेशन पर भीड़ इसलिए है, क्योंकि लोग अब भी अपने प्रियजनों से मिलने, उनके सुख-दुःख में शामिल होने के लिए आ-जा रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि हमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

प्रश्न 5: काव्यांश में किस प्राचीन परम्परा की ओर संकेत किया गया है?
उत्तर: काव्यांश में दादी-नानी द्वारा शाम को बच्चों को कहानी सुनाने की ओर संकेत किया गया है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: ‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।
उत्तर:
इस कविता में मनुष्य को निराशा त्यागकर आशावादी बनने का सुझाव दिया गया है। कवयित्री इस समय को सबसे कठिन समय नहीं मानती है। इसलिए वह घोंसला बनाने के लिए तिनके इकट्ठे करती चिड़िया, गिरते पत्तों को थामने के लिए तैयार हाथ, स्टेशन पर भीड़ और गन्तव्य तक जाती रेलगाड़ी, अंतरिक्ष से आती बस जो वहाँ बचे लोगों की कुशलता का समाचार लाती है। इतने उदाहरण देकर मनुष्य को निराशा से बचने का प्रयास किया है।

प्रश्न 2: इस कविता में कवयित्री ने हमारे आसपास की सत्यता का उदाहरण दिया है तो कहीं काल्पनिकता का। इनमें से कौन से वास्तविक हैं तथा कौन से काल्पनिक बताइए।
उत्तर:
इस कविता में मनुष्य को निराशा से बचाने के लिए कवयित्री ने मनुष्य के आस-पास का ही वास्तविक (सत्यता) का उदाहरण दिया है, जिनमें चिड़ियाँ द्वारा घोंसला बनाने की तैयारी, गिरती पत्ती को थामते हाथ,स्टेशन पर भीड़ अपनों का इंतजार करते लोग शामिल है। इसके अलावा अंतरिक्ष से बचे लोगों की खबर लेकर आती बस के माध्यम से काल्पनिकता का बोध होता है।

प्रश्न 3: यह कविता हमें क्या सन्देश देती है?
उत्तर: 
इस कविता में मनुष्य को निराशा से बचने का सन्देश दिया है। वर्तमान को कठिनतम समय न बताकर जीवन को आशावादी बनाने का प्रयास किया गया है। हमें जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए तथा मन की निराशा त्यागकर लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए।

प्रश्न 4: बूढ़ी नानी सदियों से कहानियाँ क्यों सुनाया करती होंगी?
उत्तर: 
बूढ़ी नानी द्वारा सदियों से कहानियाँ सुनाने के कई उद्देश्य हैं- पहला तो यह कि बच्चों का स्वस्थ मनोरंजन होता है। वे शरारतें भूलकर शांत हो जाते हैं। दूसरा यह कि उन्हें जीवन की अनेक शिक्षाप्रद बातों का ज्ञान होता है जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में सहयोग देती है।

प्रश्न 5: इस कविता में सत्यता व कल्पना के भाग को अलग-अलग कीजिए।
उत्तर:
इस कविता में कवयित्री ने मनुष्य को निराशा से बचाने हेतु वास्तविक व काल्पनिक उदाहरण दिए है। चिड़िया द्वारा घोंसला बनाने की तैयारी, गिरती पत्ती को थामते हाथ, स्टेशन पर भीड़ गंतव्य तक जाती रेलगाड़ी तथा अपनों का इंतजार करते लोग वास्तविक (सत्य) उदाहरण हैं। जबकि अंतरिक्ष में बचे लोगों की खबर लेकर आती बस के माध्यम से कवयित्री ने काल्पनिकता का उदाहरण दिया है।

मूल्यपरक प्रश्न
प्रश्न 1: आप कैसे बता सकते है कि यह सबसे कठिन समय है या नहीं?
उत्तर:
कवयित्री अपनी कविता में बताती हैं कि वर्तमान समय सबसे कठिन समय नहीं है। उनका यह कहना सही भी है। समय आसान तो नहीं है, मगर इतना कठिन भी नहीं है कि हम निराश हो जाएँ। समय कठिन तो हो सकता है, पर सबसे कठिन नहीं है। वरना सबके जीवन में कठिनाई ही होती। प्रकृति में भी हर तरफ जीवंतता दिखाई देती है। इसका अर्थ भी यही है कि यह सबसे कठिन समय नहीं पक्षी अपने घोंसले बना रहे हैं। सभी लोग अपने जीवन के कार्यों में आशन्वित होकर व्यस्त है। इसलिए इन सब बातों के आधार पर हम कह सकते हैं कि यह सबसे कठिन समय नहीं हैं।

The document Important Questions: यह सबसे कठिन समय नहीं - Notes | Study Hindi Class 8 - Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.

All you need of Class 8 at this link: Class 8

यह सबसे कठिन समय नहीं

प्रश्न / उत्तर

प्रश्न-1   'यह कठिन समय नहीं है' कविता की कवयित्री का नाम क्या है?

उत्तर -  'यहकठिनसमयनहींहै' कविताकी कवयित्रीकानामजयाजादवानीहै।

प्रश्न-2   'यह सबसे कठिन समय नहीं है' यह पंक्ति हमें क्या संदेश देती है?

उत्तर -  इसकवितामेंकवयित्री नेविषमपरिस्थितियोंमेंभीहारमाननेकासंदेशदियाहै।

प्रश्न-3   'अभी भी एक रेलगाड़ी जाती है गंतव्य तक' का आशय क्या है?

उत्तर -  'अभीभीएकरेलगाड़ीजातीहैगंतव्यतक' काआशयहैकिलेखिकाकोविश्वासहै किकोईकोईरेलगाड़ीउन्हेंउनकेमंजिलतकजरूरपहुँचाएगी।

प्रश्न-4   'झरती हुई पत्ती थामने को बैठा है हाथ एक' से कवयित्री का क्या आशय है?

उत्तर -  'झरतीहुईपत्तीथामनेकोबैठाहैहाथएक' सेकवयित्रीकाआशयहैकिआज भीसमाजमेंलोगएक-दूसरेकीमददकरनेकोतत्पररहतेहैं।



प्रश्न-5   'अभी भी स्टेशन पर भीड़ है' इस कथन के द्वारा कवयित्री क्या कहना चाह रही है?

उत्तर - 'अभीभीस्टेशनपरभीड़है' इसकथनकेद्वाराकवयित्रीयहकहना चाहरहीहैकिलोगअपनेजीवनकीकठिनाईयोंकासामनाकरतेहुएअपनेलक्ष्यतक पहुँचनेकेलिएप्रत्यनशीलहैं। 

प्रश्न-6   चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिए।  

उत्तरचिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में है क्योंकि सूरज डूबने ही वाला है और सूरज डूबने से पहले चिड़िया अपने लिए घोंसला बनाना चाहती है। वह तिनकों से अपने लिए घोंसला तैयार करती है।

प्रश्न-7   आप जब भी घर से स्कूल जाते हैं कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा होता है। सूरज डूबने का समय भी आपको खेल के मैदान से घर लौट चलने की सूचना देता है कि घर में कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा है-प्रतीक्षा करने वाले व्यक्ति के विषय में आप क्या सोचते हैं? अपने विचार लिखिए।

उत्तर -   जब हम घर से स्कूल या शाम को खेलने जाते हैं तो घर पर माँ हमारी प्रतीक्षा करती है। देर हो जाने पर वो चिंतित हो जाती है। वह हमें बहुत स्नेह करती है इसलिए वह हमें हर प्रकार के कष्टों से दूर रखना चाहती है।

प्रश्न-8   कविता में कई बार ‘अभी भी’ का प्रयोग करके बातें रखी गई हैं, अभी भी का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए और देखिए उनमें लगातार, निरंतर, बिना रुके चलनेवाले किसी कार्य का भाव निकल रहा है या नहीं?

उत्तर –(i) अभी भी सूरज उगने में समय है।

(ii) अभी भी रात होने में समय है।

(iii) अभी भी उसका कार्य खत्म नहीं हुआ है।

ऊपर दिए गए तीनों वाक्यों में कार्य के निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया का भाव है।


प्रश्न-9   अंतरिक्ष के पार की दुनिया से क्या सचमुच कोई बस आती है जिससे खतरों के बाद भी बचे हुए लोगों की खबर मिलती है? आपकी राय में यह झूठ है या सच? यदि झूठ है तो कविता में ऐसा क्यों लिखा गया? अनुमान लगाइए यदि सच लगता है तो किसी अंतरिक्ष संबंधी विज्ञान कथा के आधार पर कल्पना कीजिए वह बस कैसी होगी, वे बचे हुए लोग खतरों से क्यों घिर गए होंगे? इस संदर्भ को लेकर कोई कथा बना सकें तो बनाइए।

उत्तर -  प्रस्तुतकवितामेंकविनेअपना आशयस्पष्टकरनेकेलिएकल्पनाकासहारालियाहै।अंतरिक्षकेपारकीदुनियाकी सभीबातेंकाल्पनिकहै।दूसरीदुनियाकेअस्तित्वकोलेकरवैज्ञानिकोंकेपासभीकोईप्रमाण नहींहै।

प्रश्न-10   “नहीं” और “अभी भी” को एक साथ प्रयोग करके तीन वाक्य लिखिए और देखिए ‘नहीं’ ‘अभी भी’ के पीछे कौन-कौन से भाव छिपे हो सकते हैं?

उत्तर -  (i) नहीं, अभीभीमेराकामखत्म नहींहुआहै।

(ii) नहीं, अभीभीइसकीपरीक्षाकीतैयारीनहींहुईहै।

(iii) नहीं, अभी भीरोहनघरनहींआयाहै।

अभीभी, निरंतरचलनेवालीप्रक्रियाकाबोधकराताहै तथानहींसेकार्यकेहोनेकापताचलताहै।


प्रश्न-11   "यह कठिन समय नहीं है?" यह बताने के लिए कविता में कौन-कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर –यहबतानेकेलिएकविनेनिम्नलिखिततर्कदिएहैं-

(i) अभीभीचिड़ियाकी चोंचमेंतिनकादबाहै।

(ii) एकहाथझड़तीहुईपत्तीकोथामनेकेलिएबैठा है।

(iii) अभीभीएकरेलगाड़ीगंतव्यतकजातीहै।

(iv) कथाकाअखिरीहिस्साबूढ़ीनानी सुनारहीहैजिसमेंअभीभीएकबसअंतरिक्षकेपारकीदुनियासेबचेहुएलोगों कीखबरलाएगी।

(v) अभीभीकोईकिसीकोकहताहैकिजल्दीजाओ, सूरजडूबने कासमयहोचलाहै।

स्टेशन पर भीड़ क्यों है?

प्रश्न 4: स्टेशन पर भीड़ क्यों है? इससे क्या प्रतीत होता है? उत्तर: स्टेशन पर भीड़ इसलिए है, क्योंकि लोग अब भी अपने प्रियजनों से मिलने, उनके सुख-दुःख में शामिल होने के लिए आ-जा रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि हमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

स्टेशन पर भीड़ है कथन के द्वारा कवयित्री क्या कहना चाहती हैं?

प्रश्न-5 'अभी भी स्टेशन पर भीड़ है' इस कथन के द्वारा कवयित्री क्या कहना चाह रही है? उत्तर - 'अभी भी स्टेशन पर भीड़ है' इस कथन के द्वारा कवयित्री यह कहना चाह रही है कि लोग अपने जीवन की कठिनाईयों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए प्रत्यनशील हैं

स्टेशन की भीड़ क्या सिद्ध करती है?

Answer: स्टेशन पर भीड़ इसलिए है क्योंकि लोग अब भी अपने प्रियजनों से मिलने, उनके सुख-दुख में शामिल होने के लिए आ जा रहे हैं। इससे यह संदेश मिलता है कि हमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कौन, किससे क्या कह रहा है? Answer: किसी का इंतज़ार करने वाले प्रियजनों से जल्दी से लौट आने के लिए कहता है।

कविता के अनुसार स्टेशन पर अभी भी क्या है?

✎... “यह सबसे कठिन समय नहीं” कविता यह सबसे कठिन समय नहीं कविता के अनुसार स्टेशन पर अभी भी भीड़ है। स्टेशन पर अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ है और स्टेशन पर ट्रेन आने वाली है जो अपनी मंजिल तक पहुंचने का इंतजार कर रहे यात्रियों को उनकी मंजिल तक ले जाने वाली है।