हल्दी और बेसन का लेप कैसे बनाते हैं - haldee aur besan ka lep kaise banaate hain

हल्दी और बेसन का लेप कैसे बनाते हैं - haldee aur besan ka lep kaise banaate hain

गांवों में आज भी जब किसी लड़की की शादी होती है, तब उसका उबटन कच्चा दूध, बेसन और हल्दी के लेप से किया जाता है। बेसन, हल्दी और कच्चा दूध एक पारंपरिक तरीका है चेहरे की रंगत को निखारने का। बढ़ते बाजारवाद की वजह से हमारे वो ब्यूटी सिक्रेट्स छुपने लगे हैं जो जमाने से प्रयोग में लाए जा रहे थे। अब लोगों को 5 मिनट में ग्लो देने वाली क्रीम चाहिए। लेकिन ऐसी इंस्टैंट ग्लो क्रीम त्वचा के लिए हानिकराक भी होती हैं। हल्दी, बेसन और कच्चा दूध जैसी किचन में ही मिल जाने वाली चीजों का चेहरे पर साइड इफैक्ट नजर नहीं आता है। हां, यह बात अलग है कि जिन लोगों को इन सामग्रियों से एलर्जी होती है और सेंसटिव स्किन है, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि कच्चा दूध, हल्दी और बेसन त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है। इसका लेप कैसे बनाना है, यह सब जानेंगे। तो आइए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

हल्दी और बेसन का लेप कैसे बनाते हैं - haldee aur besan ka lep kaise banaate hain

ऐसे बनाएं पेस्ट

एक कप कच्चा दूध लें उसमें एक चम्मच बेसन और हल्दी पाउडर मिला लें। इस पेस्ट को गाढ़ा करके बनाएं। इसके बाद चेहरे को साफ करके धो लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद एक अच्छा मॉश्चराइजर लगा लें। 

हल्दी को चेहरे पर लगाने के फायदे

मुहांसों को हटाने में मददगार 

हल्दी का लेप लगाने से मुहांसों की परेशानी कम होती है। मुहांसों को हटाने के लिए तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करके अगर आप हार चुके हैं तो एक बार हल्दी का यह लेप भी प्रयोग में ला सकते हैं। इसे लगाने से चेहरे के मुहांसे तो दूर होंगे ही साथ ही त्वचा भी निखरेगी। 

हल्दी और बेसन का लेप कैसे बनाते हैं - haldee aur besan ka lep kaise banaate hain

रूखी त्वचा को करे दूर

गर्मियों में अक्सर लोगों को की त्वचा रूखी, बेजान हो जाती है, लेकिन अगर आप हल्दी का यह पेस्ट लगाते हैं तो आपकी त्वचा नरम होगी। त्वचा में ड्राइनेस कई मॉश्चराइजर की बोतलें खत्म करवा सकती है, लेकिन हल्दी में त्वचा को नमी देने वाले गुण होते हैं। जिस वजह से ड्राईनेस की समस्या दूर रहती है। तो अगर आप भी ड्राइनेस की परेशानी से जूझ रहे हैं तो घर बैठे यह नुस्खा अपना सकते हैं। साथ ही हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो चेहरे की अन्य समस्याओं को भी कम करते हैं। 

इसे भी पढे़ं : त्वचा का रंग निखारने के लिए 3 होममेड फेस पैक, जानें बनाने और प्रयोग का आसान तरीका

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

मॉश्चराइजिंग का काम करे

कच्चे दूध में ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे को नमी देते हैं। कच्चे दूध का यह लेप लगाने से ड्राइनेस की समस्या कम होती है। चेहरे का निखार वापस आता है। कच्चा दूध एक बढ़िया स्किन टोनर की तरह काम करता है। कच्चा दूध सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदमेंद होता है। यह त्वचा को लोचदार बनाता है। 

हल्दी और बेसन का लेप कैसे बनाते हैं - haldee aur besan ka lep kaise banaate hain

फेस क्लींजर की तरह करता है काम

कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से चेहरे की गंदगी साफ होती है। इससे ब्लैकहैड्स भी साफ होते हैं। यह एक अच्छा टोनर, मॉश्चराइजर और क्लींजर है। कच्चा दूध, बेसन और हल्दी का लेप लगाने से इन तीनों का फायदा स्किन को मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : बीयर के प्रयोग से दूर की जा सकती हैं स्किन से जुड़ी ये 4 समस्याएं, डॉक्टर से जानें इसे कैसे करें इस्तेमाल

हल्दी और बेसन का लेप कैसे बनाते हैं - haldee aur besan ka lep kaise banaate hain

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

झुर्रियों को करे कम

बेसन का लेप लगाने से झुर्रियों की समस्या कम होती है। बेसन फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। चेहरे से अनचाहे बालों को साफ करता है। बेसन का लेप लगाने से चेहरे को सुंदरता मिलती है। 

ऑयली स्किन में मददगार

जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन लोगों को बेसन का यह लेप जरूर लगाना चाहिए। बेसन का यह लेप ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है। बेसन त्वचा को साफ करने में भी मदद करता है। 

कच्चा दूध, बेसन और हल्दी का पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुहांसे, ऑइली स्किन और रूखी त्वचा जैसी परेशानियों से निजात मिलती है। 

Read more articles on Skin-Care in Hindi

हर किसी की चाहत होती है खूबसूरत दिखना, जिसके लिए लोग न जाने कितनी कोशिशें करते हैं। इसके लिए वो बाजार से तमाम महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। लेकिन आप चाहे तो घर में मौजूद चीजों से ही अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं। स्किन की देखभाल करने के लिए बेसन (Besan) और हल्दी (Haldi) दोनों ही काफी फायदेमंद माने जाते हैं। क्योंकि बेसन में एंटीबैक्‍टीरियल (Anti-Bacterial) और एंटीऑक्सिडेंट (Anti-Oxidant) जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। जिससे त्वचा (Skin) संबंधी बीमारियां दूर होती है। वहीं, हल्दी भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, उसमें भी एंटीबैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए हल्दी और बेसन का पैक लगाने से स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही टैनिंग की शिकायत भी दूर होती है। जानिए बेसन में हल्दी मिलाकर लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

ऐसे बनाएं फेस पैक

बेसन और हल्दी के पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन ले लेना चाहिए, फिर उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लेना चाहिए। इसके बाद इसमें कच्चा दूध मिला लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना चाहिए। पेस्ट लगाने के 15 मिनट बाद चेहरे साफ पानी से धो लेना चाहिए।

बेसन में हल्दी मिलाकर लगाने के फायदे (Besan Me Haldi Milakar Lagane Ke Fayde In Hindi)

पिंपल्स की शिकायत होती है दूर

बेसन और हल्दी के फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स (Pimples) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि बेसन और हल्दी दोनों ही में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए जिन लोगों को पिंपल्स की शिकायत हो, उनको इस पैक को लगाना चाहिए।

दाग धब्बों की शिकायत होती है दूर

बेसन और हल्दी का फेस पैक लगाने से दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है। क्योंकि बेसन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीआक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इस फेस पैक को लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं।

डेड स्किन सेल्स होते हैं खत्म

बेसन और हल्दी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) खत्म हो जाते हैं। क्योंकि बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटिंग फेस पैक है। इसलिए इसको लगाने से चेहरे की डेड स्किन सेल्स खत्म होते हैं, और स्किन पर निखार आता है।

चेहरे की गदंगी होती है साफ

बेसन और हल्दी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से चेहरे की गदंगी खत्म होती है। क्योंकि बेसन और हल्दी में एंटीबैक्‍टीरियल तत्‍व मौजूद होते हैं, जो स्किन को फंगस से बचाते हैं।

ऑयली स्किन वालों के लिए फायदेमंद

ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों के लिए बेसन और हल्दी का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर ऑयली स्किन वालों के चेहरे पर पिंपल्स की शिकायत देखने को मिलती है। इसलिए अगर कोई नियमित रूप से चेहरे पर बेसन और हल्दी का पैक लगाता है, तो इससे त्वचा में मौजूद अधिक तेल की मात्रा कम हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

हल्दी और बेसन का लेप कैसे लगाएं?

बेसन और हल्दी के पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन ले लेना चाहिए, फिर उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लेना चाहिए। इसके बाद इसमें कच्चा दूध मिला लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना चाहिए। पेस्ट लगाने के 15 मिनट बाद चेहरे साफ पानी से धो लेना चाहिए।

हल्दी और बेसन का पेस्ट लगाने से क्या होता है?

त्वचा में लाए निखार इससे स्किन अंदर से हाइड्रेट बनी रहती है और आपकी त्वचा खूबसूरत और बेदाग नजर आती है। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी और उसमें कुछ मात्रा गुलाब जल की मिलाकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद पैक को ठंडे पानी से साफ करें।

चेहरे पर बेसन का लेप कैसे लगाएं?

बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला लें।.
अब इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।.
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।.
अच्छी तरह सूख जाने पर, चेहरे को साफ पानी से धो लें।.
इस प्रयोग को हफ्ते में दो बार दोहराएं।.

हल्दी का पेस्ट कैसे बनाया जाता है?

विधि :.
एक बाउल में दो चम्मच बेसन, थोड़ी सी हल्दी और आधा कप कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें।.
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें।.
15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।.