जरकन पहनने से क्या लाभ होता है? - jarakan pahanane se kya laabh hota hai?

रत्नों में हीरा एक ऐसा रत्न है जिसे धारण करने की चाहत तो सभी में होती है लेकिन हैसियत न होने से लोग इसे धारण नहीं कर पाते। हीरा धारण करने से शरीर बलवान होता है तथा भाग्य में बढ़ोतरी होती है। वही कहा गया है कि अगर व्यक्ति विधि विधान के साथ हीरा रत्न धारण करे तो सुख समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्त होता है। लेकिन हीरा की कीमत इतनी अधिक है कि लोग इसे पहन नहीं पाते ऐसे में हमें हीरा का उपरत्न जरकन धारण करना चाहिए। ज्योतिष आचार्यों द्वारा बताया गया है कि जरकन रत्न धारण करने से हीरे के बराबर ही लाभ प्राप्त होता है।

कई रंगों का आता है जरकन

जरकन नामक रत्न कई रंगों का आता है। रंग के अनुसार इसके प्रभाव भी अलग-अलग होते हैं। यह रंग ग्रहों को प्रभावित करते हैं। इसलिए जरकन पहनते समय कुंडली में ग्रहों की दशा का विचार अवश्य कर लेना चाहिए। आमतौर पर अगर पहनना ही है तो सफेद जरकन पहनना हर स्थिति में लाभप्रद बताया गया है।

किसे धारण करना चाहिए जरकन रत्न

  1. बताया गया है कि अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो ऐसे में सफेद जरकन धारण करना चाहिए।
  2. वहीं यह भी बताया गया है कि अगर शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में है तो भी जरकन रत्न धारण किया जा सकता है।
  3. जरकन धारण करने से शुक्र ग्रह अवश्य ही शुभ प्रभाव देंगे। ऐसे जीवन में आ रहे समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
  4. वृष राशि के जातकों को जरकन रत्न धारण करने से लाभ होता है।
  5. अगर अनावश्यक खर्च से आप परेशान हैं तो जरकन रत्न धारण करें। अवश्य ही फिजूलखर्ची बंद हो जाएगी।
  6. कर्क और तुला राशि के जातक भी जरकन रत्न धारण कर सकते हैं।
  7. जिनके विवाह में परेशानी आ रही है उन्हें जरकन रत्न धारण करना चाहिए।

इन्हें नहीं धारण करना चाहिए जरकन रत्न

  1. शास्त्रों में तथा ज्योतिष में बताया गया है कि जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में विराजमान नहीं है तो उन्हें जरकन पहनने के पूर्व अवश्य विचार करवा लेना चाहिए।
  2. कहा गया है कि सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातक कुंडली में शुक्र की स्थिति देखकर ही जरकन रत्न धारण करें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

हीरा नहीं पहन सकते तो पहनें जरकन रत्न, पैसों की बरकत के साथ घर आएगी खुशहाली

White Zircon Gemstone रत्न शास्त्र में सफेद जरकन को हीरा का उपरत्न माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। इस रत्न को सुख विवाह और समृद्धि का कारक माना जाता है।

नई दिल्ली, White Zircon Gemstone Benefits: रत्न शास्त्र में हर एक रत्न के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। रत्न शास्त्र के अनुसार, रत्न व्यक्ति के जीवन में आने वाली कई समस्याओं को हल कर सकते हैं। क्योंकि यह ग्रह से संबंधित होते हैं। हर एक रत्न का किसी न किसी ग्रह से संबंधी है। जैसे कि रत्नों का राजा हीरा का संबंध शुक्र ग्रह से है। माना जाता है कि कुंडली में शुक्र की स्थिति को मजबूत करने के लिए हीरा काफी लाभकारी होता है। इसे विधिवत तरीके से धारण कर लिया जाए, तो व्यक्ति को सुख-समृद्धि, धन वैभव की प्राप्ति होती है। लेकिन हीरा एक ऐसा रत्न है, जो हर किसी की पहुंच से काफी दूर है। संभव नहीं है कि इस रत्न को हर कोई धारण कर सके। ऐसे में आप चाहे तो हीरा का उपरत्न जरकन धारण कर सकते हैं।

रत्न शास्त्र के अनुसार हीरा का उपरत्न जरकन भी हीरे पहनने के बराबर ही लाभकारी सिद्ध होगा। बता दें कि जरकन विभिन्न रंगों में मिलते हैं। हर एक रंग का अपना अलग-अलग ग्रह स्वामी होता है। जैसे सफेद हीरे से बदले सफेद रंग का जरकन पहनने से शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। जानिए किन लोगों को पहनना चाहिए चाहिए जरकन और किन्हें नहीं।

ये लोग धारण करें जरकन

  • सफेद जरकन शुक्र ग्रह से संबंधित है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक करने के साथ सकारात्मक प्रभाव चाहते हैं वह इस रत्न को धारण कर सकते हैं।
  • जरकन रत्न को तुला और कर्क राशि के जातक धारण कर सकते हैं।
  • शादी में किसी न किसी कारण अड़चन आ रही है तो ज्योतिषी से सलाह लेकर इस रत्न को धारण कर सकते हैं।
  • जो व्यक्ति कमाता तो काफी है लेकिन माह के अंत में एक भी पैसा नहीं बचता है, तो वह जरकन रत्न धारण कर सकते हैं। इस रत्न को धारण करने से पैसा रुकेगा।
  • जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में है, तो वह जरकन रत्न को धारण कर सकते हैं। इससे पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
  • शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जरकन पहनना लाभकारी होगा।

जरकन धारण करने का सरल तरीका

जरकन रत्न को चांदी की अंगूठी में पहना जाता है। शुक्रवार के दिन अंगूठी को गंगाजल या दूध के पानी से स्नान कराएं। इसके बाद 108 बार शुक्र ग्रह संबंधित मंत्र का जाप करें। इसके बाद अंगूठी धारण कर लें।

शुक्र मंत्र- द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Edited By: Shivani Singh

जरकन कौन पहन सकता है?

जरकन रत्न वृष राशि के अलावा कर्क और तुला राशि के जातकों को धारण करना शुभ माना जाता है। जिन राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है वो लोग भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं। जिन पुरुषों की शादी में किसी न किसी तरह की अड़चन आ रही है तो वह इस रत्न को धारण कर सकता है।

जरकन कब पहनना चाहिए?

जरकन को शुक्र के दिन पहना जाता है । जरकन को चांदी की अंगूठी में धारण किया जाता है । अंगूठी को गंगा जल या दूध में स्नान करवाएं फिर उसके बाद शुक्र ग्रह के लिए 108 बार जाप करें। अच्छे लाभ के लिए अंगूठी को अंगूठे में धारण करें उससे बहुत ही जल्दी प्रभाव पड़ता है और अच्छा लाभ मिलता है।

जरकन क्यों पहना जाता है?

White Zircon Gemstone रत्न शास्त्र में सफेद जरकन को हीरा का उपरत्न माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। इस रत्न को सुख विवाह और समृद्धि का कारक माना जाता है।

जरकन कौन सी उंगली में पहना जाता है?

जरकन को तर्जनी उंगली में पहन सकते हैं। अगर जरकन की अंगूठी को अंगूठे में पहना जाए तो यह जल्दी प्रभाव दिखाता है। अगर पहन पाएं तो दाहिने हाथ के अंगूठे में शुक्रवार के दिन शुक्र की होरा में पहने।