फ्रिज में क्या क्या रखा जाता है? - phrij mein kya kya rakha jaata hai?

1. कॉफी - क्‍या आप भी कॉफी को कोल्ड प्लेस के चक्कर में फ्रिज में रखते हैं। रेफ्रिजरेटर का तापमान सामान्य से बहुत अधिक होता है। इसलिएउन्‍हें कमरे के तापमान पर रखा जाना चाहिए। गर्मी, नमी और प्रकाश से दूर रखें।

2. तुलसी - क्‍या आप भी तुलसी की पत्तियों को फ्रिज में रखते हैं? अगर हां, तो ऐसा नहीं करें। इससे तुलसी का स्वाद भी खत्म हो जाता है और
पत्ते भी मुरझा जाते हैं। तुलसी के पत्तों को ताजा रखने के लिए पानी गिलास में डालकर रख सकते हैं।

3.टमाटर - टमाटर रेफ्रिजरेटर में रखने पर उसका स्वाद कम हो जाता है। तो उनके आकार में भी परिवर्त आ जाता है। साथ ही उसके पोषक तत्व
भी कम हो जाते हैं। कमरे के तापमान में रखने पर वह पक जाते हैं और स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।

4.एवोकैडो - इस फल को खरीदने के बाद आप सीधे नहीं खा सकते हैं। बल्कि उसे पकाने की जरूरत होती है। अगर आप उसे फ्रिज में रख देते हैंतो वह पक नहीं पाएगा और अधपका रह जाएगा। इसे प्राकृतिक रूप से पकाने पर वह सामान्य कमरे के तापमान पर ही रखें।

5. प्याज - प्‍याज खराब नहीं हो इसलिए भी कई लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं क्योंकि उसमें नमी होती है। फ्रिज में रखने पर वह नरम और
फफूंदी दूर हो जाते हैं। उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। इसे फ्रेश रखने के लिए जाल बैग में जरूर रख सकते हैं।

6. लहसुन - इसे फ्रिज में नहीं रखा जाता है। फ्रिज में रखने पर यह रबड़ जैसा हो जाता है। साथ ही फफूंदी भी पैदा हो सकती है, अंकुरित भी होसकते हैं। उन्‍हें रूम में खुले में रखने पर लंबे वक्त तक टिके रहेंगे और खराब भी नहीं होंगे।

7.शहद - शहद को कभी भी फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है। उसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो प्राकृतिक रूप से संरक्षित रखने में सक्षम
होते हैं। यह अनिश्चित समय तक कमरे के सामान्य तापमान में भी अच्‍छा रह सकता है।

8. केचप - केचप को घरों में फ्रिज में रखा जाता है। लेकिन केचप में पहले से ही प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो बिना रेफ्रिजरेटर के भी उसे सुरक्षित रखसकते हैं। इसलिए केचप को बाहर भी रखा जा सकता है।

9.संतरा - खट्टे फलों को अधिक ठंडे तापमान में रखने पर वह बेस्वाद हो जाते हैं। साथ ही वह पकते भी नहीं हैं और शरीर को नुकसान पहुंचाते
हैं। साथ ही संतरा फ्रिज में रखने पर वह सूख जाते हैं। इसलिए उन्‍हें हमेशा कमरे के सामान्य तापमान पर रखना चाहिए। जिससे वह पक भी
जाते हैं और खट्टे होते तो स्वाद भी मीठा हो जाता है।

10.पपीता - फलों को भी फ्रिज में रखने पर वह बेकार और बेजान हो जाते हैं। पपीता कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। अगर वह कच्‍चीहोगी तो बाहर रखने पर पक जाएगी। पपीता को एक ही स्थिति में नहीं रखें। उसे बार-बार पलटते रहें।

11.आलू - क्‍या आप भी आलू को फ्रिज में रखते हैं तो ऐसा नहीं करें। फ्रिज में रखने पर आलू का स्वाद मीठा हो जाता है और वह किरकिरा
लगता है। वहीं अगर आप आलू की सब्जी रखती है तो वह कैंसर का खतरा पैदा करते हैं।

12.डोनट्स या पाव - हां, फ्रिज में रखने पर वह फ्रेश रहते हैं लेकिन लंबे वक्त तक रखने पर उसका स्वाद खत्म हो जाता है, वह सूखे-सूखेलगने लगते हैं। इसलिए उन्‍हें 2 दिन के भीतर खाकर खत्म कर देना चाहिए।

13.जैतून का तेल - जैतून का तेल बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। जर्नल ऑफ फूड साइंस द्वारा रिपोर्ट के
मुताबिक एक अध्ययन में कहा गया कि जैतून के तेल को फ्रिज में रखने पर उसके जरूरी तत्व नष्ट होने लगते हैं।

14.चावल - फ्रिज में रखे पके हुए चावल लंबे वक्त तक सुरक्षित दिखते हैं लेकिन अधिक से अधिक दो दिन के अंदर ही चावल खा लेना चाहिए।इसके बाद उन्हें भी बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं जिससे आपका पेट भी खराब हो सकता है।

गर्मी आते ही फ्रिज की हालत बुरी हो जाती है। जो भी खाना बचा तो फटाफट इस डर से फ्रिज में रख दिया जाता है कि गर्मी में खराब न हो जाए। जिस घर में ज्यादातर लोग कामकाजी हैं, वहां की स्थिति तो और बुरी होती है। गूंथा हुआ आटा, उबली दाल, कटी सब्जियां, फल और मछली, बटर और न जाने क्या-क्या। सब स्टॉक करके रखते हैं, ताकि काम से लौटते ही खाना बनाने में आसानी हो।

समय की बचत के लिए तो यह सब करना सॉल्यूशन लगता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज के अंदर खाना रखने की भी एक लिमिटेशन होती है। तो चलिए जरूरत की खबर में फ्रिज में खाने को सही तरीके से रखने के बारे में जानते हैं...

सबसे पहले समझते हैं कि फ्रिज में खाना खराब क्यों नहीं होता?
बाहर के तापमान से फ्रिज का तापमान कम होता है। ऐसे में जो बैक्टीरिया बाहर के ज्यादा तापमान में पनपकर खाने को खराब कर देते हैं, वही फ्रिज के अंदर के कम तापमान में पनप नहीं पाते हैं। इसी वजह से फ्रिज में रखा खाना एक निश्चित समय तक सुरक्षित बना रहता है।

एक तय समय के बाद खाना हो सकता है खराब
जो लोग जानबूझकर खाना ज्यादा बनाकर फ्रिज में रखते हैं, उन्हें सबसे पहले यह वहम निकाल देना चाहिए कि फ्रिज में खाना खराब नहीं होता। ऐसे कई फूड आइटम्स हैं, जो एक तय समय के बाद फ्रिज में ही खराब हो जाते हैं।

इसी तरह यह भी याद रखें कि फ्रिज की जिस रैक पर पका हुआ सामान रख रहे हैं उस पर कच्चा सामान न रखें। ऐसा करने से फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इसलिए दोनों को अलग-अलग रैक पर रखें। इससे कच्चे खाने का बैक्टीरिया पके हुए खाने में जाकर उसे खराब नहीं करेगा। पके खाने को स्टील के टिफिन में रखना सबसे सेफ है।

दरअसल रेफ्रिजरेटर का जो तापमान होता है, उसको अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से बांटा गया होता है। आमतौर के फ्रिज में फ्रीजर के नीचे वाला सेल्फ बाकियों की तुलना में ज्यादा ठंडा होता है। रेफ्रिजरेटिंग चेंबर का एवरेज टेंपरेचर +3 डिग्री से +6 डिग्री तक होता है। खाने की सुरक्षा टेंपरेचर पर डिपेंड करती है, इसलिए सामान के हिसाब से टेंपरेचर रखना चाहिए।

बार-बार आटा गूंथना झंझट लगता तो यह पढ़ें
ज्यादातर लोग आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं। यह सोचकर कि जब जरूरत होगी फटाफट रोटी बन जाएगी। यह तरीका गलत है। जब हम आटे में पानी मिलाते हैं तब उसके अंदर केमिकल बदलाव होता है। इसलिए आटे को गूंथते ही फौरन रोटी बना लेनी चाहिए। जब हम इस आटे को फ्रिज में रखते हैं, तब उसमें मौजूद रे (किरण) आटे में चली जाती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। फ्रिज में रखा आटा काला हो जाता है और उसकी रोटी कड़क बनती है, जिसे पचाना आसान नहीं होता।

फ्रिज में क्या क्या रखा जाता है? - phrij mein kya kya rakha jaata hai?

नाश्ते के सामान को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं?
दूध : इसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपता है। इसलिए ज्यादा दिन तक इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। डिब्बा बंद दूध (टेट्रा पैक) पर एक्सपायरी डेट होती है, उसे चेक करते रहें। अगर टेट्रा पैक काे खोल दिया है तो उसका तुंरत इस्तेमाल करें।

मक्खन : मक्खन को 15 दिन से ज्यादा फ्रिज में नहीं रखें। इसे फ्रिज में रखने के लिए प्लास्टिक में अच्छी तरह से पैक करें। खाने के 15 मिनट पहले इसे फ्रिज से निकालें।

मेयोनीज : इसमें सिरका, तेल, चीनी और बहुत-सी चीजें मिली होती हैं। इसका इस्तेमाल कर फौरन फ्रिज में रखें। अगर आठ घंटे तक फ्रिज से बाहर है तो इसे दोबारा अंदर रखना सेफ नहीं है।

ब्रेड : इसे कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। यह सूख जाता है और इसके स्वाद को खराब कर देता है। इसे चार दिन के अंदर खत्म कर देना चाहिए।

जूस : टेट्रा पैक वाला जूस एक्सपायरी डेट को चेक करके ही पिएं। अगर पैकेट खोल दिया है तो उसे 6 दिन के अंदर खत्म करें।

फ्रिज में क्या क्या रखा जाता है? - phrij mein kya kya rakha jaata hai?

बेसिक सब्जियों को भूल से न रखें फ्रिज में
आलू : फ्रिज के टेंपरेचर से आलू में मौजूद स्टार्च ब्रेक हो जाता है। इससे आलू मीठा हो जाता है। फूड स्टैंडर्ड एजेंसी के अनुसार, आलू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे गलती से भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसे आलू को पकाने पर एक्रायलामाइट नाम का हानिकारक केमिकल रिलीज होता है। यह हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।

टमाटर : टमाटर की बाहरी स्किन फ्रिज में रखने से खराब हो जाती है। इससे इसके स्वाद पर असर पड़ता है। इसलिए ज्यादा टमाटर नहीं खरीदना चाहिए। अगर टमाटर ज्यादा पक गया है तो इसे फ्रिज में दो दिन के लिए रख सकते हैं। टमाटर को स्टोर करने के लिए उसे कागज के बैग में रखें।

प्याज : प्याज न तो फ्रिज में रखना चाहिए न ही प्लास्टिक बैग में। फ्रिज में रखने से प्याज मुलायम और बेकार हो जाती है। इसे धूप से बचाकर सामान्य टेंपरेचर वाली जगह पर रखना चाहिए।

पका हुआ खाना आराम से दो दिन चल जाएगा, इस सोच को बदलना होगा

चावल : पके हुए चावल दो दिन के अंदर खा लेने चाहिए। खाने से पहले इसे कुछ देर के लिए नॉर्मल टेंपरेचर पर रखना चाहिए। उसके बाद गर्म कर खाना चाहिए।

रोटी : रोटी का एक रूल है। इसे बनाने के बाद 8 से 12 घंटे के अंदर खानी चाहिए। रोटी को फ्रिज में रखकर खाने से बचना चाहिए। अगर ज्यादा बन गई हैं, बच गई हैं, तो इसे फ्रिज में रख सकते हैं, लेकिन इसे भी 8 घंटे के अंदर खा लें। ज्यादा दिन तक फ्रिज में रोटी रखकर खाने से पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

दाल : दाल की पौष्टिकता बनाए रखने के लिए इसे ताजा बनाकर खाना चाहिए। अगर दाल बच जाती है तो फ्रिज में रखें, लेकिन इसे दूसरे दिन ही खा लें। ऐसा नहीं करने से पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

कटे हुए फल : कटे हुए फल को फ्रिज में रखना ही नहीं चाहिए। यह आपकी सेहत को खराब कर सकता है। आमतौर पर भी कटे फल बहुत देर तक रखकर नहीं खाना चाहिए। फल जब भी खाना हो उसे उसी वक्त काटें।

फ्रिज में क्या क्या चीज रख सकते हैं?

गूंथा हुआ आटा, उबली दाल, कटी सब्जियां, फल और मछली, बटर और न जाने क्या-क्या। सब स्टॉक करके रखते हैं, ताकि काम से लौटते ही खाना बनाने में आसानी हो। समय की बचत के लिए तो यह सब करना सॉल्यूशन लगता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज के अंदर खाना रखने की भी एक लिमिटेशन होती है।

फ्रिज में कौन कौन सी सब्जी नहीं रखनी चाहिए?

तो आइए उन सब्जियों के बारे में जान लीजिए, जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए..
1.खीरा (Cucumber).
टमाटर (Tomato).
प्याज (Onion).
आलू (Potato).
लहसुन (Garlic).
लहसुन को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. क्योंकि ये भी काफी जल्दी मॉइश्चर अब्जॉर्ब करते हैं. इसलिए इन्हें भी प्याज की तरह ठंडी, शुष्क जगह पर रखें..

नए फ्रिज में सबसे पहले क्या रखना चाहिए?

कुछ लोगों का फ्रिज इतना गंदा हो जाता है कि बदबू आने लगती है. इससे फ्रिज में रखी चीजें भी जल्दी खराब होने लगती हैं. जब भी नए फल और सब्जियां खरीद कर लाएं पहले अपने फ्रिज को साफ कर लें फिऱ फल और सब्जियों को धो कर सूखने के बाद ही फ्रिज में स्टोर करें. जानते हैं फ्रिज को साफ करते वक्त आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.