गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का विमीय सूत्र क्या है? - gurutvaakarshan niyataank g ka vimeey sootr kya hai?

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

गुरुत्वाकर्षण नहीं आता कि विमीय सूत्र क्या होता है कि मैं आपको बता दूं कि इसका फार्मूला जो है वह ऐप्स बराबर जीत ब्रैकेट m1 एंड M2 अपान d2 वेयर m1 M2 ज्यादा मैसेज ऑफ टू बॉडी इज द डिस्टेंस बिटवीन द टू व्हाट इज द ग्रेविटेशनल कांस्टेंट विनोद द यूनिट ऑफ फोर्स आरएलटी - 2

gurutvaakarshan nahi aata ki vimiy sutra kya hota hai ki main aapko bata doon ki iska formula jo hai vaah apps barabar jeet bracket m1 and M2 apan d2 where m1 M2 zyada massage of to body is the distance between the to what is the gravitational constant vinod the unit of force RLT 2

गुरुत्वाकर्षण नहीं आता कि विमीय सूत्र क्या होता है कि मैं आपको बता दूं कि इसका फार्मूला जो

  4      

गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का विमीय सूत्र क्या है? - gurutvaakarshan niyataank g ka vimeey sootr kya hai?
 182

गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का विमीय सूत्र क्या है? - gurutvaakarshan niyataank g ka vimeey sootr kya hai?

गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का विमीय सूत्र क्या है? - gurutvaakarshan niyataank g ka vimeey sootr kya hai?

गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का विमीय सूत्र क्या है? - gurutvaakarshan niyataank g ka vimeey sootr kya hai?

गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का विमीय सूत्र क्या है? - gurutvaakarshan niyataank g ka vimeey sootr kya hai?

This Question Also Answers:

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

आज की इस पोस्ट में हम पढेंगे physics के महत्वपूर्ण टॉपिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G और गुरुत्वीय त्वरण g  की परिभाषा, G और g में अंतर तथा सम्बन्ध|

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G किसे कहते हैं(universal gravitational constant in hindi):

न्यूटन के सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम से, 

                   F  = G m1m2/ r²… … (1) 

समीकरण (1) में यदि m1=m2= 1 किग्रा तथा r = 1 मीटर हो, तो

                         F = G

“एकांक दूरी पर स्थित दो एकांक द्रव्यमानों के बीच लगने वाले आकर्षण बल के संख्यात्मक मान को ही गुरुत्वाकर्षण नियतांक कहते हैं|” इसे G  से प्रदर्शित करते हैं| G एक अदिश राशि है|

G का मात्रक:-  न्यूटन-मीटर²/किग्रा²

G का विमीय सूत्र-

    समीकरण (1) से, 

                        G = F × r²/m1m2

G का विमीय सूत्र= [MLT-²][L²]/[M][M]

              = [M-¹L³T-²]

G  का मान कितना होता है? 

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का मान

        6.67 × 10-¹¹ न्यूटन-मीटर²/किग्रा²

गुरुत्वीय त्वरण किसे कहते हैं(acceleration due to gravity in hindi):

स्वतंत्रतापूर्वक नीचे गिरती हुई वस्तु के वेग में पृथ्वी के आकर्षण बल(गुरुत्व बल) के कारण प्रति सेकण्ड जितनी वृद्धि होती है उसे गुरुत्वीय त्वरण कहते हैं| इसे g से प्रदर्शित करते हैं| g एक सदिश राशि है|

g  का मात्रक :-  मीटर/सेकण्ड²

g का विमीय सूत्र:-  [M°LT-²]

गुरुत्वीय त्वरण g का मान कितना होता है? 

g का औसत मान 9.8 m/sec² होता है|

गुरुत्वाकर्षण नियतांक G व गुरुत्वीय त्वरण g में अंतर|difference between G and g

गुरुत्वाकर्षण नियतांक G:-

1. एकांक दूरी पर रखे दो एकांक द्रव्यमान के पिण्डों के बीच लगने वाले आकर्षण बल के संख्यात्मक मान को ही गुरुत्वाकर्षण नियतांक G कहते हैं|

2. G  एक गुरुत्वाकर्षण नियतांक है|

3. G का मात्रक न्यूटन-मीटर²/किग्रा² होता है|

4. G का मान 6.67 × 10-¹¹ न्यूटन-मीटर²/किग्रा² होता है|

5. गुरुत्वाकर्षण नियतांक एक अदिश राशि है|

6. G का मान सभी स्थानों पर समान रहता है|

 गुरुत्वीय त्वरण g:-

1. स्वतंत्रतापूर्वक नीचे गिरते हुए पिण्ड में पृथ्वी के आकर्षण बल के कारण उत्पन्न त्वरण को गुरुत्वीय त्वरण g कहते हैं|

2. g  गुरुत्वीय त्वरण है|

3. g  का मात्रक मीटर/सेकण्ड² होता है|

4. g का औसत मान 9.8 मीटर/सेकण्ड² होता है|

5. गुरुत्वीय त्वरण एक सदिश राशि है|

6. g का मान भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न होता है|

G  और g  में सम्बन्ध(Relation between G and g):

गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का विमीय सूत्र क्या है? - gurutvaakarshan niyataank g ka vimeey sootr kya hai?
G or g me sambandh

माना पृथ्वी का द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R है| माना पृथ्वी की सतह पर m द्रव्यमान की एक वस्तु रखी है, तो  न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम से पृथ्वी के कारण वस्तु पर लगने वाला बल  

                     F = GMm/R²… … (1) 

 यदि गुरुत्वीय त्वरण g  हो तो न्यूटन के द्वितीय नियम से, 

पृथ्वी के कारण वस्तु पर लगने वाला बल= द्रव्यमान× गुरुत्वीय त्वरण

                     F = m × g… … (2) 

 समीकरण (1) व (2) से, 

                          mg = GMm/R²

                           g = GM/R²

यही गुरुत्वीय त्वरण g तथा गुरुत्वाकर्षण नियतांक G में संबंध है|

[Note:- गुरुत्वीय त्वरण g का मान पृथ्वी के द्रव्यमान M तथा पृथ्वी की त्रिज्या R पर निर्भर करता है| g का मान वस्तु के द्रव्यमान m पर निर्भर नहीं करता है|]

गुरुत्वीय नियतांक G की विमीय सूत्र क्या है?

गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का मात्रक यदि दूरी मीटर में, द्रव्यमान किग्रा में, तथा बल न्यूटन में हो तो सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक का एस आई मात्रक न्यूटन-मीटर2/किग्रा2 होता है। अतः गुरुत्वाकर्षण नियतांक का विमीय सूत्र [M-1L3T-2] होता है।

G की विमा क्या होती है?

इस प्रकार, गुरुत्वीय स्थिरांक G की विमा = M-1L3T-2.

जी का विमीय सूत्र क्या है?

g=9.8m/sec2 जब वस्तु को ऊपर की ओर फेंका जाता है।

गुरुत्वाकर्षण के सम्बन्ध में g और G का क्या अर्थ है?

g गुरुत्वीय त्वरण को प्रदर्शित करता है जबकि G गुरुत्वाकर्षण नियतांक को प्रदर्शित करता है। g का मान भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न होता है जबकि G का मान सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में सर्वत्र एक समान रहता है। g का मान 9.81 मी./से2 होता है जबकि G का मान 6.67×10-11 न्यूटन मी2/किग्रा2. होता है।