धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए - dhanateras ke din kya khareedana chaahie

हाइलाइट्स

इस वर्ष धनतेरस 22 अक्टूबर को है.
धनतेरस को त्रयोदशी, धन्वंतरि जंयती भी कहते हैं.
धनतेरस पर नमक खरीदना शुभ माना जाता है.

Importance of Buying Salt on Dhanteras: इस वर्ष दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी और धनतेरस 22 अक्टूबर को है. धनतेरस को त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती भी कहते हैं. मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी. जब वे प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश भी मौजूद था. इसी कारण धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है, जो बेहद शुभ भी माना जाता है. धनतेरस के दिन से ही रोशनी के त्योहार दीपावली की भी शुरुआत हो जाती है. धनतेरस पर सोना, चांदी, कई तरह के शुभ धातुओं जैसे पीतल, तांबा आदि के बर्तन, धनिया, झाड़ू, गोमती चक्र आदि खरीदना तो शुभ माना ही गया है, लेकिन इस दिन नमक भी अवश्य खरीदना चाहिए. आइए जानते हैं क्यों खरीदना चाहिए धनतेरस पर नमक और इससे क्या-क्या उपाय किए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: Dhanteras 2022: इस धनतेरस घर के लिए खरीदें इन शुभ धातुओं के बर्तन, घर आएगी सुख-समृद्धि और बरकत

धनतेरस पर नमक खरीदने का महत्व

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार, धनतेरस के दिन नमक खरीद कर घर लाने से धन लाभ होता है. घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. यदि आप धनतेरस के लिए शॉपिंग करने वाले हैं तो एक पैकेट नमक का भी अवश्य खरीदें. इस नमक को ही भोजन में इस्तेमाल करें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. मान्यता है कि यदि दीपावली के दिन घर में नमक वाले पानी से पूरे घर में पोछा लगाया जाए, तो दुख, गरीबी, दरिद्रता, नकारात्मकता दूर होती है.

धनतेरस पर नमक से करें ये उपाय

-धनतेरस के शुभ अवसर पर आप नमक का नया पैकेट खरीदें और उसका ही इस्तेमाल करें. इससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है. धन में इजाफा होता है.

-इस दिन घर के उत्तर और पूर्व दिशा में कोने में एक शीशे की कटोरी में थोड़ा सा नमक डालकर रख देने से दरिद्रता दूर होती है. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है.

-घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए इस दिन पूरे घर में नमक वाले पानी से पोछा भी लगाने की मान्यता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.

इसे भी पढ़ें: Dhanteras 2022: धनतेरस में इन 5 चीजों का खरीदना माना जाता है शुभ, घर में हमेशा बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

-यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में कोई अनबन चल रही है, किसी प्रकार का तनाव है तो रात में अपने कमरे में किसी कोने में थोड़ा सा सेंधा या सफेद नमक रख दें. इससे सारे लड़ाई-झगड़े कम हो जाएंगे और आपके बीच आपसी प्यार और स्नेह बढ़ेगा.

-धनतेरस के दिन आप घर के छोटे बच्चे को नमक वाले पानी से स्नान कराएं, इससे आपका बच्चा और घर किसी की बुरी नज़र से बचा रहेगा. बच्चे की सेहत भी अच्छी रहेगी.

-यदि आपका बिजनेस फल-फूल नहीं रहा है, लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है तो नमक को अपने हाथों में लें और उसे अपने सिर पर कम से कम तीन बार घुमाकर अपने शॉप के बाहर फेंक दें. ऐसा करने से व्यापार में तरक्की होनी शुरू हो जाएगी. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Dhanteras, Dharma Aastha, Diwali, Diwali Celebration

FIRST PUBLISHED : October 20, 2022, 14:37 IST

धनतेरस पर खरीदारी का पहला मुहूर्त सुबह 730 से 1220 के बीच है। दूसरा मुहूर्त दोपहर 130 से तीन के मध्य है। इस समय भी चौघड़िया का शुभ मुहूर्त है। तीसरा मुहूर्त शाम को 530 से 850 बजे तक है। इसके बाद भी रात में मुहूर्त है। पंडित

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। आज धनतेरस का पर्व है। धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस के लिए आभूषण, बर्तन, जमीन, वाहन समेत अन्य सामान खरीदने को बाजार तैयार है। त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करना लाभकारी होगा। लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को है। लेकिन, इस बार खरीदारी 22 व 23 अक्टूबर दोनों दिन कर सकते हैं।

धनतेरस पर खरीदारी का पहला मुहूर्त सुबह 7:30 से 12:20 के बीच है। दूसरा मुहूर्त दोपहर 1:30 से तीन के मध्य है। इस समय भी चौघड़िया का शुभ मुहूर्त है। तीसरा मुहूर्त शाम को 5:30 से 8:50 बजे तक है। इसके बाद भी रात में मुहूर्त है। पंडित राम कुमार उपाध्याय ने बताया कि धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी कर सकते हैं।

राशि के अनुसार खरीदें सामग्री

इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार चीजों की खरीदारी करते हैं तो घर परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है। घर में धन धन्य की प्राप्ति के योग भी बढ़ेंगे। ज्योतिषाचार्य पं ऋषिकेश शुक्ल ने बताया की अपनी राशि के अनुसार धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए।

मेष - इस राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की कोई वस्तु, बर्तन या गहने खरीदें। ऐसा करने से धन लाभ मिलेगा और सुख समृद्धि की वृद्धि का योग बनेंगे।

वृष- राशि के जातक धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदें। इससे उन्हें विशेष लाभ मिलेगा मान्यता है कि चांदी खरीदने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।

मिथुन- राशि के जातक धनतेरस के दिन सोने की वस्तुएं खरीदेंगे तो उन्हें लाभ होगा। इसके अलावा हरे रंग की कोई घरेलू वस्तु अथवा वस्त्र भी खरीद सकते हैं।

कर्क- इस राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी का श्री यंत्र खरीदें, इससे घर परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होगा और धन्वंतरी जी की कृपा बनी रहेगी।

सिंह- राशि के जातक धनतेरस पर सोना खरीदें अथवा सोने की बनी वस्तु खरीदें तो आपके लिए बहुत शुभकारी होगा। कोई धार्मिक किताब भी खरीद सकते हैं।

कन्या- राशि के जातक धनतेरस के दिन हाथी दांत से बनी चीज़े खरीदें। इससे आपके घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

तुला- राशि के जातक इस वर्ष धनतेरस पर सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित कुछ चीजें खरीद सकते हैं। इसके आलावा चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं। ये भी बहुत शुभकारी माना जाता है।

वृश्चिक- राशि के जातक इस धनतेरस पर सोने के गहने और सिक्के या तांबे के बर्तन खरीदें। अथवा आप पीतल की कोई चीज भी खरीद सकती हैं। इससे घर परिवार में धन वृद्धि होगी।

धनु- इस राशि के जातक के लिए धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। धनु राशि वालों के लिए चांदी बहुत शुभ मानी जाती है। इसलिए आप धनतेरस पर चांदी की कोई चीज जरूर खरीदें। ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।

मकर- इस राशि के जातक धनतेरस के दिन वाहन और सजावट का सामान खरीदें। आपके लिए स्टील के बर्तन भी खरीदना बेहद शुभकारी रहेगा। यदि आप वाहन खरीद रहे हैं तो धन का पेमेंट धनतेरस के दिन न करें।

कुम्भ- राशि का जातक धनतेरस के दिन चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ होगा। इससे आप पर कुबेर देव की असीम कृपा बनी रहेगी।

मीन- राशि के जातक को धनतेरस पर चांदी के बर्तन या गहनें अथवा सफेद धातु खरीदना शुभ रहेगा। देवता कुबेर की असीम कृपा हमेशा बनी रहेगी।

धनतेरस पर ये कभी न खरीदें

ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करेंगे तो आपके घर में सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी तथा सुख शांति समृद्धि खुशहाली बनी रहेगी। इस बार धनतेरस दो दिन है, जिनमें से एक दिन शनिवार का है। इसलिए शनिवार को धनतेरस की खरीदारी करने वाले लोहे का कोई सामान न खरीदें। इससे नुकसान होगा।

Disclaimer :इस लेख में निहित जानकारी/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Edited By: Vivek Bajpai

धनतेरस के दिन क्या क्या खरीदना शुभ होता है?

धनतेरस पर देवी लक्ष्मी व भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। वहीं इस दौरान बर्तन और सोना-चांदी आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन क्या क्या नहीं खरीदना चाहिए?

नुकीली और धारदार चीजें धनतेरस के दिन आपको चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिएधनतेरस के अवसर पर इन्हें खरीदना अशुभ माना गया है।

धनतेरस पर कौन सी धातु खरीदनी चाहिए?

आप भी यदि धनतेरस पर बर्तन खरीदना चाह रहे हैं तो सोना, चांदी खरीदने के अलावा, पीतल, तांबे, स्टील के बर्तन खरीद सकते हैं. मान्यता है कि धनतेरस पर इन धातुओं के बर्तन खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है. जो भी खरीदारी इस दिन की जाती है, उसमें तेरह गुना बढ़ोतरी होती है. आप चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं.