शनिवार को क्या क्या खरीदना चाहिए? - shanivaar ko kya kya khareedana chaahie?

  • शनिवार को क्या क्या खरीदना चाहिए? - shanivaar ko kya kya khareedana chaahie?

    शनिवार को भूल से भी न खरीदें ये 7 चीजें

    हिंदू धर्म में सप्‍ताह के सातों दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होते हैं। इसी प्रकार से शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। ज्‍योतिष में शनि को क्रूर ग्रह की संज्ञा दी गई है और ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कुछ चीजों की खरीद करने से शनिदेव नाराज होते हैं और उनके अशुभ प्रभाव का सामना हमें करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसी 7 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो शनिवार को भूल से भी नहीं खरीदनी चाहिए।

    बहुत मीठी-मीठी बातें करके दिल चुराना और काम बनाना इन 5 राशियों को खूब आता है

  • शनिवार को क्या क्या खरीदना चाहिए? - shanivaar ko kya kya khareedana chaahie?

    सरसों तेल

    शनिवार के दिन सरसों के तेल की खरीदारी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वह रोगकारक होता है। साथ ही शनिवार के दिन किसी को भी तेल नहीं देना चाहिए। ज्योतिषों के अनुसार, अगर आपको शनिदशा से मुक्ति चाहिए तो काले कुत्ते को सरसों के तेल से बना हलुआ खिला दें। साथ ही शनिदेव पर तेल चढ़ाना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

  • शनिवार को क्या क्या खरीदना चाहिए? - shanivaar ko kya kya khareedana chaahie?

    लोहा

    शनिवार को लोहे का बना सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं क्योंकि लोहे को शनि की धातु माना गया है। हालांकि इस दिन लोहे का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। लोहे का दान करने से शनि देव कुपित नहीं होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। शनिवार को लोहे के दान नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होती है और दुर्घटनाओं से भी बचाते हैं।

  • शनिवार को क्या क्या खरीदना चाहिए? - shanivaar ko kya kya khareedana chaahie?

    उड़द की दाल

    शनिवार को उड़द की दाल को भूल से नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदना नहीं बल्कि दान करना अच्‍छा माना जाता है। अगर आप भी शनिवार को उड़द की दाल दान करना चाहते हैं तो इसे एक दिन पहले ही यानी कि शुक्रवार को खरीदकर ला सकते हैं।

    राशि अनुसार ऐसे करें प्यार का इजहार

  • शनिवार को क्या क्या खरीदना चाहिए? - shanivaar ko kya kya khareedana chaahie?

    कोयला

    शनिवार के दिन कोयला खरीदना भी बहुत अशुभ होता है। कहते हैं कि इस दिन कोयला खरीदने से आपको शनि के दोष लगते हैं और आपकी तरक्‍की में भी बाधा आती है। इसलिए अगर आपको कोयला खरीदना भी है तो इसे शनिवार की बजाए किसी और दिन खरीदें।

  • शनिवार को क्या क्या खरीदना चाहिए? - shanivaar ko kya kya khareedana chaahie?

    काजल

    अगर आप काजल लगाने की शौकीन हैं तो इसे भूलभर भी शनिवार को न खरीदें। शनिवार को जिन वस्‍तुओं को खरीदने से शनिदेव नाराज होते हैं उनमें से काजल भी एक है। कहते हैं जो महिलाएं शनिवार को काजल खरीदती हैं उनके वैवाहिक जीवन में समस्‍याएं आती हैं।

  • शनिवार को क्या क्या खरीदना चाहिए? - shanivaar ko kya kya khareedana chaahie?

    काला कपड़ा

    शनिवार को न ही काला कपड़ा खरीदना चाहिए और न ही फेंकना चाहिए। इसके विपरीत शनिवार को काला कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि शनिवार को काले वस्त्र धारण करने से आप बुरी नजरों से बचे रहते हैं और शनिदेव भी आपसे प्रसन्‍न रहते हैं। शनिवार को काले वस्‍त्र दान भी कर सकते हैं। इसके लिए आप काले वस्‍त्र एक दिन पहले ही खरीदकर ले आएं।

  • शनिवार को क्या क्या खरीदना चाहिए? - shanivaar ko kya kya khareedana chaahie?

    नमक

    शनिवार के दिन नमक न खरीदें। कहा जाता है शनिवार को नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज लाता है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। अगर आप कर्ज में नहीं डूबना चाहते तो शनिवार को नमक न ही खरीदें। नमक को आप शनिवार को छोड़कर किसी अन्य दिन खरीद सकते हैं लेकिन शनिवार के दिन खरीदने से कर्ज लगातार बढ़ता चला जाता है और घर में कई तरह की बीमारियों का वास हो जाता है।

    राशि के अनुसार पार्टनर को ऐसे करें प्रपोज, आपको मिल जाएगा उनका साथ

यूं तो किसी भी वस्तु के उपयोग या क्रय करने का समय उसकी आवश्यकता पर ही निर्भर करता है, परंतु ज्योतिष शास्त्र में भी इसके कुछ नियम बताए गए हैं। जानिए ऐसी कौनसी वस्तुएं हैं जो शनिवार को घर नहीं लानी चाहिए या इस दिन इन्हें नहीं खरीदना चाहिए।

लोहे का सामान

भारतीय समाज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं।

इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है। लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है। इसके अतिरिक्त शनि देव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बचाते हैं।

तेल

इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।

नमक

नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है। साथ ही रोगकारी भी होता है।

कैंची

कैंची ऐसी चीज है जो कपड़े, कागज आदि काटने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। पुराने समय से ही कपड़े के कारोबारी, टेलर आदि शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते। इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है। इसलिए अगर आपको कैंची खरीदनी है तो किसी अन्य दिन खरीदें।

काले तिल

सर्दियों में काले तिल शरीर को पुष्ट करते हैं। ये शीत से मुकाबला करने के लिए शरीर की गर्मी को बरकरार रखते हैं। पूजन में भी इनका उपयोग किया जाता है। शनि देव की दशा टालने के लिए काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है, लेकिन शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है।

काले जूते

शरीर के लिए जितने जरूरी वस्त्र हैं, उतने ही जूते भी। खासतौर से काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी काफी है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

ज्वलनशील पदार्थ

रसोई के लिए ईंधन, माचिस, केरोसीन आदि ज्वलनशील पदार्थ आवश्यक माने जाते हैं। भारतीय संस्कृति में अग्नि को देवता माना गया है और ईंधन की पवित्रता पर विशेष जोर दिया गया है लेकिन शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित है। कहा जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।

झाड़ू

झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

चक्की

इसी प्रकार अनाज पीसने के लिए चक्की भी शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि यह परिवार में तनाव लाती है और इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है।

स्याही

विद्या मनुष्य को यश और प्रसिद्धि दिलाती है और उसे अभिव्यक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम है कलम। कलम की ऊर्जा है स्याही। कागज, कलम और दवात आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है। शनिवार को स्याही न खरीदें। यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है।

शनिवार के दिन क्या खरीदना शुभ होता है?

शनिवार को उड़द की दाल को भूल से नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदना नहीं बल्कि दान करना अच्‍छा माना जाता है। अगर आप भी शनिवार को उड़द की दाल दान करना चाहते हैं तो इसे एक दिन पहले ही यानी कि शुक्रवार को खरीदकर ला सकते हैं।

शनिवार को क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं?

भारतीय समाज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं। इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है।

किस वार को क्या खरीदना चाहिए?

आइए जानते हैं सप्ताह के 7 दिनों में किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इन इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े सामान जैसे कंप्यूटर, मोबाइल खरीदना अशुभ माना जाता है, जबकि इस दिन अनाज व डेयरी का सामान और बर्तन खरीदना लाभकारी माना जाता है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है।

शनिवार के दिन क्या न करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन लोहा या लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना शुभ रहता है।

शनिवार को कौन कौन से काम नहीं करना चाहिए?

ऐसा करने से कार्यों में आती हैं बाधाएं ज्‍योत‍िष शास्‍त्र के अनुसार, शनिदेव की पूजा में दान के ल‍िए काले त‍िल का प्रयोग क‍िया जाता है। इसके अलावा पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि इन सभी कार्यों के लिए काले तिल शनिवार को नहीं खरीदने चाहिए