सपने में सांप काटने का क्या अर्थ होता है? - sapane mein saamp kaatane ka kya arth hota hai?

हो सकता है कालसर्प दोष: यदि सपने में सांप पीछा करता, पानी में तैरता या फिर हाथ-पैरों में लिपटा दिखाई दे तो हो सकता है कि आप कालसर्प दोष से पीड़ित हों। ऐसे में आपको अपनी कुंडली दिखवा लेनी चाहिए। इसी के साथ यदि सांप के लगातार सपने आ रहे हैं और सपने में आपको सांप डंस रहा हो या सपने में आप सांपों की लड़ाई देखते हैं तो इस प्रकार के सपने भी कालसर्प होने का संकेत देते हैं।

सपने में सांप का काटना: अगर सपने में आपको सांप काटता हुआ दिखाई दे तो भविष्य में आपको गंभीर बीमारी हो सकती है। लेकिन अगर सांप काटने में असफल रहे तो ये सपना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप किसी काम में जीत हासिल करेंगे।

सपने में मंदिर में सांप दिखाई देना: यदि आप सपने में किसी मंदिर के अंदर सांप देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है। यदि शिवलिंग पर आप सांप लिपटे देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आप पर शिव जी की कृपा रहेगी। ऐसे लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार रहते हैं।

इन राशियों के लड़के माने जाते हैं सबसे ज्यादा चार्मिंग, लड़कियों को इंप्रेस करने में होते हैं माहिर

सांप को चढ़ाई करते देखना: यदि सपने में आप सांप को किसी पेड़ पर चढ़ता हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। सपने में सफेद सांप को चढ़ाई करते देखना या कहीं बैठे देखना भी शुभ संकेत माना जाता है।

सांप के ऐसे सपने देते हैं बुरे संकेत: अगर किसी व्यक्ति को सपने में मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो ये अच्छा संकेत नहीं है। यदि सपने में आप नाग-नागिन का जोड़ा देखते हैं तो ये भी बुरा संकेत माना जाता है। सांप-नेवले की लड़ाई देखना कानूनी लफड़ों में फंसने का इशारा करता है। यदि सपने में सांप पेड़ से उतरता हुआ दिखाई दे तो ये सपना धन हानि का संकेत देता है। लेकिन अगर कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते देखता है तो ये सपना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

41 दिन बाद शुक्र होने जा रहे हैं मार्गी, 6 राशि वालों की खुलेगी किस्मत

सपने में सांप को काटते हुए देखने से क्या होता है?

सपने में सांप का काटना: अगर सपने में आपको सांप काटता हुआ दिखाई दे तो भविष्य में आपको गंभीर बीमारी हो सकती है। लेकिन अगर सांप काटने में असफल रहे तो ये सपना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप किसी काम में जीत हासिल करेंगे।

सांप के काटने का क्या मतलब होता है?

जब कोई साँप किसी को काट देता है तो इसे सर्पदंश या 'साँप का काटना' (snakebite) कहते हैं। साँप के काटने से घाव हो सकता है और कभी-कभी विषाक्तता (envenomation) भी हो जाती है जिससे मृत्यु तक सम्भव है। अब यह ज्ञात है कि अधिकांश सर्प विषहीन होते हैं किन्तु अन्टार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों में जहरीले साँप पाये जाते हैं।

सुबह सुबह सांप देखना क्या होता है?

सपने में सुबह सुबह सांप देखने का मतलब बहुत ही शुभ होता है तथा जिस भी व्यक्ति के द्वारा यह सपना देखा गया है। उसके भाग्य में प्रबल वृद्धि होने की संभावना है। उसे कोई बहुत शुभ संकेत प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही समय के साथ उसे इस सपने का अच्छा प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

सांप देखने का क्या मतलब होता है?

यदि आपको सपने में एक साथ बहुत सारे सांप नजर आए तो यह एक अशुभ संकेत है. यह भविष्य में आने वाली परेशानियों की ओर संकेत देता है. अगर सपने में सांप आपका पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आप किसी बात से बहुत डरे हुए हैं. सपने में यदि आपको सांप ने डस लिया है तो यह किसी गंभीर बिमारी की ओर इशारा करता है.