स्कंद गुप्त का दरबारी कवि कौन था? - skand gupt ka darabaaree kavi kaun tha?

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK) की बात की जाए तो यह एक बहुत महत्वपूर्ण विषय हैं जिससे सम्बंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं. gupta vansh gk से सम्बंधित प्रश्न किसी भी परीक्षा के लिए आम बात हैं क्योंकि यह एक बहुत अच्छा टॉपिक हैं. गुप्त वंश से सम्बंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न (Gupta Vansh GK) upsc, Bpsc ,NDA और SSC जैसे महत्वपूर्ण एक्साम्स में भी पूछे जाते रहे हैं. इस लेख में गुप्त काल पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का समावेश किया हैं.

गुप्त काल पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ साथ गुप्त साम्राज्य से सम्बंधित गुप्त वंश सामान्य ज्ञान प्रश्नों को भी शामिल किया गया हैं जो कई एक्साम्स में पूछे जा चुके है. आइए जानते हैं गुप्त वंश पर आधारित गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी या Gupta Vansh GK.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी (Gupta Vansh GK)

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान या Gupta Vansh GK in hindi-

1. गुप्त काल में उत्तर भारतीय व्यापार निम्नलिखित किस एक पत्तन से संचालित होता था? (झारखंड पुलिस)

(अ) ताम्रलिप्ती (ब) भड़ौच (स) कल्याण (द) काब्रे

उत्तर- (अ) ताम्रलिप्ती.

2. वर्तमान गणित में दशमलव प्रणाली आविष्कार का श्रेय निम्न में से किस युग को है? (BPSC).

(अ) कुषाण युग (ब) गुप्त युग (स) मौर्य युग (द) वर्धन युग

उत्तर- (ब) गुप्त युग.

3. फाह्यान किसके शासनकाल में भारत आया था?(NDA)

 (अ) चंद्रगुप्त प्रथम (ब) अशोक (स) हर्षवर्धन (द) चंद्रगुप्त द्वितीय

उत्तर- (द) चंद्रगुप्त द्वितीय.

4. गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में ऐसा व्यक्ति कौन था जो एक महान खगोल विज्ञानी और गणितज्ञ था?( SSC mat.)

(अ) भानुगुप्त (ब) आर्यभट्ट (स) बाणभट्ट (द) वराहमिहिर

उत्तर- (ब) आर्यभट्ट.

5. वह प्रथम भारतीय विद्वान कौन था जिसने गणित को एक पृथक विषय के रूप में स्थापित किया? (एयर फोर्स)

(अ) आर्यभट्ट (ब) वराहमिहिर (स) ब्रह्मगुप्त (द) धनवंतरी

उत्तर- (अ) आर्यभट्ट.

6. “सर्वराजोच्छेता” (सभी राजाओं को उखाड़ फेंकने वाला) की उपाधि किसने धारण की? (कांस्टेबल)

(अ) चंद्रगुप्त प्रथम (ब) चंद्रगुप्त द्वितीय (स) समुद्रगुप्त (द) स्कंदगुप्त

उत्तर- (स) समुद्रगुप्त.

7. दिल्ली के महरौली के कुव्वत- उल -इस्लाम मस्ज़िद के प्रांगण में स्थित प्रसिद्ध लौह स्तम्भ किसकी स्मृति में हैं?(SSC)

(अ) अशोक (ब) चन्द्र (स) हर्ष (द) अनंगपाल

उत्तर- (ब) चन्द्र.

8. गुप्त काल में गंगा और यमुना नदियों की प्रसिद्ध मृण्मूर्तियाँ कहां पाई गई?

(अ) अहिछत्र (ब) कौशांबी (स) राजघाट (द) भीतरगांव

उत्तर- (अ) अहिछत्र.

9. फाह्यान कहां का निवासी था?

(अ) भूटान (ब) अमेरिका (स) चीन (द) बर्मा

उत्तर- (स) चीन.

10. किस वंश के शासकों ने मंदिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिया था? (BPSC)

(अ) प्रतिहार (ब) पाल वंश (स) गुप्त वंश (द) राष्ट्रकूट

उत्तर- (स) गुप्त वंश.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

11. कालिदास की किस कृति की गिनती विश्व की सुप्रसिद्ध साहित्य कृतियों में होती है? (PPSC)

(अ) ऋतुसंहार (ब) मेघदूतम (स) अभिज्ञान शाकुंतलम (द) कुमारसंभवम्

उत्तर- (स) अभिज्ञान शाकुंतलम.

12 मंदिर निर्माण कला का जन्म सर्वप्रथम कब हुआ? (B.ED)

(अ) मौर्य काल (ब) गुप्त काल (स) कुषाण काल (द) सेंधव काल

उत्तर- (ब) गुप्त काल.

13. किस काल में स्त्रियों की पुरुषों से बराबरी थी? (Uppcs)

उत्तर- गुप्त काल में.

14. किस नगर में गुप्त शासनकाल के दौरान रेशमी वस्त्र का सबसे अधिक उत्पादन होता था? (NDA/NA)

उत्तर- वाराणसी.

15. इतिहासकर वी. एस. स्मिथ ने किस शासक की विजयों से प्रभावित होकर उसे भारत का नेपोलियन कहकर पुकारा है?(RRB)

उत्तर- समुद्रगुप्त को.

16. समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन उसके किस अभिलेख में उपलब्ध है? (B.ED)

उत्तर- प्रयाग अभिलेख में.

17. “प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख” का लेखक हरिषेण किस शासक का दरबारी कवि था? (MPPSC)

उत्तर- समुद्रगुप्त.

18. कवि कालिदास किसके राज्य कवि थे? (RPSC)

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य).

19. “कुमारसंभव” महाकाव्य किस कवि ने लिखा? (BPSC)

उत्तर- कालिदास.

20. चंद्रगुप्त द्वितीय के काल में विद्या, कला व साहित्य का महान केंद्र कौन सा था? (UPPCS)

उत्तर- विदिशा.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

21. गुप्त साम्राज्य का संस्थापक कौन था?

उत्तर- श्रीगुप्त.

22. गुप्त वंश के प्रथम प्रसिद्ध शासक कौन थे?

उत्तर- चंद्रगुप्त प्रथम.

23. गुप्त साम्राज्य के वास्तविक संस्थापक किसे कहा जाता है?

उत्तर- चंद्रगुप्त प्रथम.

24. किस गुप्त शासक ने “महाधिराज” की उपाधि धारण की थी?

उत्तर- चंद्रगुप्त प्रथम.

25. हूणों के आक्रमण से कौनसा राजवंश अत्यंत विचलित हुआ था?

उत्तर- गुप्त वंश.

26. “शक विजेता” किस गुप्त शासक को कहा जाता है?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय.

27. गुप्त सम्राट जिसने हूणों पर विजय प्राप्त किया था?

उत्तर- स्कंद गुप्त.

28. परम भागवत की उपाधि किस गुप्त शासक ने धारण की थी?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय ने

29. किस गुप्त राजा का एक नाम देव गुप्त भी है?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय.

30. पूर्व मीमांशा की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- जैमिनी.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

31. सांख्य दर्शन किस सिद्धांत का प्रतिपादन करता है?

उत्तर- पुनर्जन्म.

32. शतरंज का खेल किसके शासनकाल में हुआ था?

उत्तर- गुप्त काल में, चतुरंग नाम से.

33. सती प्रथा का प्रथम अभिलेख “एरण अभिलेख” से मिलता है यह अभिलेख किस सदी का है?

उत्तर- 510 ईस्वी.

34. गुप्त साम्राज्य के वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है?

उत्तर- चंद्रगुप्त प्रथम.

35. गुप्त काल में पहली बार किस शासक ने चांदी की मुद्रा को प्रचलन में लाया था?

उत्तर- चंद्रगुप्त प्रथम.

36. “गुप्त संवत्” किसने चलाया था?

उत्तर- चंद्रगुप्त प्रथम ने.

37. चंद्रगुप्त के उत्तराधिकारी कौन थे?

उत्तर- समुद्रगुप्त.

38. हरिषेण किसके दरबारी कवि थे?

उत्तर- समुद्रगुप्त.

39. भारत का नेपोलियन किस शासक को कहा जाता है?

उत्तर- समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है .

40. “नालंदा विश्वविद्यालय” की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कुमार गुप्त ने की थी.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

41. प्रयाग प्रशस्ति के लेखक कौन थे?

उत्तर- हरिषेण.

42. समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन किसने कहा था?

उत्तर- इतिहासकार वीएस स्मिथ ने.

43. चंद्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में कला, साहित्य एवं विद्या का महान केंद्र कौन था?

 उत्तर- उज्जैन (उज्जयनी).

44. मंदिर निर्माण कला का जन्म किस युग में हुआ था?

उत्तर- गुप्त काल में.

45. गुप्त काल की राज दरबारी भाषा कौन सी थी?

 उत्तर- संस्कृत.

46. किस शासक ने हूणों के आक्रमण को रोका था?

उत्तर- स्कंद गुप्त.

47. किस गुप्तकालीन शासक को कविराज कहा जाता है?

उत्तर- समुद्रगुप्त को कविराज कहा जाता है.

48. स्कंद गुप्त को किस लेख से “शक्रोपम” कहा गया है?

उत्तर- कहौंम स्तम्भ लेख में.

49. भारत की किस रचना का सर्वप्रथम यूरोपीय भाषा में अनुवाद किया गया था?

उत्तर- अभिज्ञानशाकुंतलम् नामक रचना का सर्वप्रथम यूरोपीय भाषा में अनुवाद किया गया था.

50. बाल विवाह की प्रथा का प्रचलन कब से प्रारंभ हुआ था?

उत्तर- गुप्त काल से.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

51. सती प्रथा का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है?

उत्तर- एरण अभिलेख में.

52. विक्रमादित्य की उपाधि धारण करने वाला गुप्त शासक कौन था?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय.

53. प्रभावती गुप्त के पुणे स्थित ताम्रपत्र अभिलेख में किस गुप्त शासक का उल्लेख मिलता है?

उत्तर- गुप्त वंश के संस्थापक श्रीगुप्त का.

54. रिद्धपुर ताम्रपत्र अभिलेख में गुप्त वंश का प्रथम शासक किसे माना गया है?

उत्तर- घटोत्कच.

55. समुद्रगुप्त का शासन काल था?

उत्तर- 335 से 380 ईसवी तक.

56. वराहमिहिर द्वारा रचित रचना हैं?

उत्तर- वृहदसंहिता.

57. किस गुप्त शासक ने “अश्वमेध यज्ञ” किया था?

उत्तर- कुमारगुप्त ने.

58. गुप्त वंश के समकालीन वाकाटक राजवंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर- विंध्यशक्ति सर्वसेन.

59. भारत का शेक्सपियर किसे कहा जाता है?

उत्तर- कालिदास.

60. गुप्त युग में बौद्ध धर्म के महान विद्वान ‘असंग’ द्वारा रचित रचना है?

उत्तर- वज्रक्षेदिका टिका.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

61. बौद्ध धर्म के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित अभी धर्म कोष की रचना किसने की थी?

उत्तर- बसुबंधु ने.

62. पारा का आविष्कार किस काल में हुआ था?

उत्तर- गुप्त काल में.

63. गुप्त युद्ध किस रचना में पृथ्वी गोल है और परिक्रमा करने की जानकारी प्रदान होती हैं?

उत्तर- आर्यभट्टीय.

64. इतिहासकार विसेंट स्मिथ द्वारा रचित पुस्तक जिसमें चंद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा गया है?

उत्तर- अर्ली हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया (Early History Of India).

65. गुप्त काल में चांदी के सिक्के को कहा जाता था?

उत्तर- रूप्यक.

66. कुमारगुप्त का शासन काल रहा?

उत्तर- 415 से 455 ईसवी तक.

67. गुप्त काल में वस्त्र उत्पादन के प्रसिद्ध स्थान थे?

उत्तर- गुजरात बंगाल एवं तमिलनाडु.

68. चरक किसके राज वैद्य थे?

उत्तर- कनिष्क.

69. चक्रीय चतुर्भुज के सिद्धांत का वर्णन किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर- ब्रह्मगुप्त द्वारा सातवीं शताब्दी.

70. गुप्त काल में स्वर्ण मुद्रा को किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- दीनार.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

71. सती प्रथा का प्रथम अभिलेख एरण अभिलेख से मिलता है यह अभिलेख किस ईस्वी का है?

उत्तर- 510 ईस्वी.

72. समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति के स्तंभ लेख में किस शासक का उल्लेख मिलता है?

 उत्तर- जहांगीर.

73. सती प्रथा का उल्लेख कहां से मिलता है?

 उत्तर- एरण अभिलेख.

74. गुप्तकालीन “चतुरंग खेल” को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- शतरंज.

75. अजंता कलाकृतियां किससे संबंधित है?

उत्तर- गुप्त काल से.

76. गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी?

उत्तर- राजतंत्रात्मक.

77. चंद्रगुप्त प्रथम ने गुप्त संवत का प्रारंभ किस उपलक्ष में किया था?

उत्तर- अपने राज्यरोहण के स्मारक के रूप में.

78. किसने अंतिम शक शासक रूद्र सिंह तृतीय को पराजित कर और उसके हत्या कर शकों का अंतिम रूप से उन्मूलन किया था?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय.

79. गुप्त काल को प्राचीन भारत का क्लासिकल युग क्यों कहा जाता है?

उत्तर- कला और साहित्य के क्षेत्र में अपने चरमोत्कर्ष तक पहुंचने की वजह से.

80. सेतुबंध का रचनाकार प्रवरसेन द्वितीय किस वंश का शासक था?

उत्तर- वाकाटक वंश का.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

81. गुप्त राजवंश किस लिए प्रसिद्ध था?

 उत्तर- कला एवं स्थापत्य.

82. गुप्त वंश ने किस अवधि में शासन किया?

उत्तर- 319 से 500 ईसवी तक.

83. गुप्तकालीन पुस्तक नवीनतकम का संबंध है?

उत्तर- चिकित्सा.

84. फाह्यान द्वारा रचित ग्रंथ “फो-कुओ- की” में किसका वर्णन मिलता है?

उत्तर- गौतम बुद्ध के उपदेशों का, बौद्ध मंदिरों स्तूपों एवं विहारों का और बौद्ध राज्यों का.

85. भारतीय संस्कृति का स्वर्ण युग कौन था?

उत्तर- गुप्त काल.

86. गुप्त स्थापत्य कला का सर्वोत्कृष्ट मंदिर कौन सा है?

उत्तर- देवगढ़ का दशावतार मंदिर.

87. धनवंतरी कौन थे?

उत्तर- चिकित्सक.

88. गुप्त काल के सर्वाधिक लोकप्रिय देवता कौन थे?

 उत्तर- भगवान विष्णु.

89. गुप्त काल के चित्रांकन का दूसरा अवशिष्ट उदाहरण किस स्थान पर उपलब्ध है?

 उत्तर- बाघ गुफाएं.

90. गुप्त किसके सामंत थे?

उत्तर- कुषाणों के.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

91. यूरोपीय भाषा में अनूदित या अनुवादित प्रथम भारतीय ग्रंथ कौन सा था?

उत्तर- अभिज्ञान शकुंतलम.

92. सोने के सर्वाधिक सिक्के किस काल में जारी किए गए?

उत्तर- गुप्त काल में.

93. चंद्रगुप्त द्वितीय ने अपनी किस विजय की खुशी में चांदी के विशेष सिक्के जारी किए थे?

उत्तर- शकों को पराजित करने के बाद.

94. उत्तर गुप्त युद्ध में जो विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हुआ वह था?

उत्तर- नालंदा विश्वविद्यालय.

95. कालिदास की किस कृति की गिनती विश्व की 100 प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों में होती है?

 उत्तर- अभिज्ञान शकुंतलम.

96. श्रीलंका के राजा मेघवर्मन ने किस स्थान पर भगवान बुद्ध का मंदिर बनवाने के लिए समुद्रगुप्त से अनुमति मांगी थी?

 उत्तर- बोधगया.

97. सारनाथ के धमेख स्तूप का निर्माण किस काल में हुआ था?

उत्तर- गुप्त काल.

98. कालिदास द्वारा रचित मालविकाग्निमित्रम् नाटक का नायक था?

उत्तर- अग्निमित्र.

99. गुप्त संवत् 319 से 320 को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है?

उत्तर- चंद्रगुप्त प्रथम.

100. अमरकोश के लेखक अमर सिंह किस शासक के दरबार से जुड़े हुए थे?

 उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

101. मेहरौली (दिल्ली) स्थित लौह स्तंभ का निर्माण किस सदी में हुआ?

 उत्तर-चतुर्थ सदी में.

102. पुण्ड्रर्वधन भक्ति (प्रांत) अवस्थित थी?

उत्तर- उत्तर बंगाल में.

103. नगरों का क्रमिक पत्र किस काल की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी?

उत्तर- गुप्त काल.

104. फाह्यान और हेनसांग ने क्रमशः किन राजाओं के राज्य को देखा था?

उत्तर- चंद्रगुप्त, विक्रमादित्य एवं हर्षवर्धन।

105. अजंता चित्रकारी का विषय वस्तु किससे संबंधित है ?

उत्तर- बौद्ध धर्म.

106. परम भागवत उपाधि धारण करने वाला प्रथम गुप्त शासक था?

उत्तर- समुद्रगुप्त.

107. चंद्रगुप्त द्वितीय ने विक्रमादित्य की उपाधि कब धारण की?

उत्तर- शकों का उन्मूलन करने के बाद.

108. किस काल में स्त्रियों और पुरुषों को बराबर माना जाता था?

उत्तर- गुप्त काल.

109. गुप्तकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा देर कहां से प्राप्त हुआ था?

उत्तर- बयाना, भरतपुर.

110. कन्नौज को सर्वप्रथम महत्व प्रदान करने वाले थे?

उत्तर- मौखरी.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

111. तांबा का सिक्का जारी करने वाला पहला गुप्त शासक कौन था?

उत्तर- राम गुप्त.

112. किस गुप्त शासक ने दक्षिणापथ में स्थित 12 राज्यों पर धर्म विजय प्राप्त की

उत्तर- समुद्रगुप्त.

113. मिहिरकुल का संबंध था?

उत्तर- हूण.

114. गुप्त युग में भू राजस्व की दर थी?

उत्तर- उपज का छठा भाग (1/6).

115. कुतुब मीनार के निकट स्थित लौह स्तंभ वैज्ञानिकों का ध्यान क्यों खींच रहा है?

उत्तर- उसकी जंग रोधकता के कारण.

116. अजंता गुफाओं के जैसी गुफाएं मध्य प्रदेश में कहां स्थित है?

उत्तर- बाघ धार.

117. किस गुप्त शासक ने अपने सिक्कों पर अपने को वीणा बजाते हुए आकृति में अंकित करवाया है?

उत्तर- समुद्रगुप्त ने.

118. रामायण महाभारत मनुस्मृति और अमरकोश जैसे महान ग्रंथों की रचना किस काल में हुई थी?

उत्तर- गुप्त काल में.

119. “नालंदा विश्वविद्यालय” का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर- गुप्त शासक कुमारगुप्त ने.

120. गुप्त काल में मंत्रिमंडल पद की क्या व्यवस्था थी?

उत्तर- यह वंशानुगत था.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

121. गुप्त काल में जिलों के शासक किस नाम से जाने जाते थे?

उत्तर- विषयपति.

122. गुप्तकाल में प्रशासनिक अधिकारी क्या कहलाता था?

उत्तर- संधि विग्रहक.

123. गुप्त काल में “संधि और युद्ध का मंत्री” किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- कुमारामात्य.

124. गुप्त काल में “भोजन शाला का अध्यक्ष” किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- खाद्यत्पकिका.

125. गुप्त काल में “मुख्य न्यायाधीश” को किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- महादंडनायक.

126. गुप्त काल में “पुलिस विभाग का प्रधान” किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- दंड पाशिक.

127. गुप्त काल में “सैन्य कोष का अधिकारी” किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- बलाधिकृत.

128. गुप्त काल में “गज सेना प्रमुख” किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- महाप्रतिहार.

129. गुप्त काल में “अश्व सेना का प्रमुख” किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- महाअश्वपति या भटाश्वपति.

130. गुप्त काल में “भूमि कर वसूलने वाला अधिकारी” किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर- धुर्वकरण.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

131. गुप्त वंश के संस्थापक श्रीगुप्त ने कितने वर्षों तक शासन किया था?

उत्तर- लगभग 40 वर्षों तक (240-280 ईस्वी तक)

132. गुप्त वंश के संस्थापक श्री गुप्त के पुत्र का नाम क्या था?

उत्तर- घटोत्कच.

133. गुप्त शासक घटोत्कच कि शासनावधी क्या थी?

उत्तर- 280-319 ईस्वी तक.

134. गुप्त शासक घटोत्कच के पुत्र का नाम क्या था?

उत्तर- चंद्रगुप्त प्रथम.

135. गुप्त शासक चंद्रगुप्त प्रथम कि शासनावधी क्या थी?

उत्तर- 319 से 355 ईस्वी तक.

136. लिच्छवी राजकुमारी “कुमार देवी” से विवाह करने वाले गुप्त शासक का नाम बताइए?

उत्तर- गुप्त शासक चंद्रगुप्त प्रथम.

137. चंद्रगुप्त प्रथम (गुप्त शासक) के पुत्र का नाम क्या था जो आगे चलकर भारत का नेपोलियन कहलाया?

उत्तर- समुद्रगुप्त.

138. समुद्रगुप्त का कार्यकाल क्या था?

उत्तर- 355 से 375 ईस्वी तक.

139. गुप्त शासक समुद्रगुप्त के पुत्र का नाम क्या था?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय अथवा विक्रमादित्य.

140. चंद्रगुप्त द्वितीय को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- विक्रमादित्य.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

141. गुप्त शासक “चंद्रगुप्त द्वितीय” का शासन काल क्या था?

 उत्तर- 375 से 414 ईस्वी तक.

142. “शक विजेता” किस गुप्त शासक को कहा जाता हैं?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय.

143. गुप्त शासक कुमारगुप्त का दूसरा नाम क्या था?

उत्तर- महेंद्रादित्य.

144. गुप्त शासक कुमारगुप्त का शासनकाल क्या था?

उत्तर- 415 से 455 ईस्वी तक.

145. गुप्त शासक कुमारगुप्त के पुत्र का नाम बताइए?

उत्तर- स्कंद गुप्त.

146. स्कंद गुप्त का शासन काल क्या था?

उत्तर- 455 से 467 ईस्वी तक.

147. गुप्त शासक पुरूगुप्त का शासन काल क्या था?

उत्तर- 467 से 473 ईस्वी तक.

148. गुप्त शासक कुमारगुप्त द्वितीय का शासनकाल क्या था?

उत्तर- 473 से 476 ईस्वी तक.

149. गुप्त शासक बुधगुप्त का शासन काल क्या था?

उत्तर- 476 से 495 ईस्वी तक

150. गुप्त शासक नरसिंहगुप्त बालादित्य का शासनकाल क्या रहा?

उत्तर- 495 से 530 ईस्वी तक.

गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK)

151. गुप्त शासक कुमारगुप्त तृतीय की शासन अवधि क्या थी?

उत्तर- 530 से 540 ईस्वी तक.

152. गुप्त शासक विष्णुगुप्त की शासन अवधि क्या थी?

उत्तर- 540 से 550 ईस्वी तक.

153. गुप्त वंश के पतन का मुख्य कारण क्या था?

उत्तर- पारिवारिक कलह, शकों और हूणों का आक्रमण.

154. गुप्त वंश की जाति?

उत्तर- इतिहासकार RS शर्मा के अनुसार गुप्त वंश को वैश्य जाती के थे, जिन्होंने क्षत्रिय राजकुमारी से शादी की थी. जबकि इतिहासकार गोयल गुप्त वंश के शासकों को ब्राह्मण जाती के बताते हैं क्योंकि स्कंध पुराण में धर्मारण्य प्रदेश ( पूर्वी up और मिर्ज़ापुर) धारण गौत्रीय ब्राह्मणों का उल्लेख मिलता हैं.

155. गुप्त साम्राज्य की उत्पत्ति कहाँ हुई थी?

उत्तर- गुप्त साम्राज्य की उत्पति पूर्वी उत्तर प्रदेश में हुई थी.

156. गुप्तकाल में कौनसी जाति गाँव के बाहर रहती थी?

उत्तर- चर्मकार और चांडाल जैसे कार्य करने वाली जातियाँ.

157. गुप्त वंश का प्रतिक चिन्ह कौनसा था?

उत्तर- गुप्त वंश का प्रतिक चिन्ह गरुड़ था जो इनकी शाही मुहर पर भी अंकित था.

158. गुप्त साम्राज्य का झंडा क्या हैं?

उत्तर- गुप्त साम्राज्य का झण्डा पौराणिक था जिस पर गरुड़ का चिन्ह बना था.

159. गुप्त साम्राज्य की प्रमुख उपलब्धियां क्या हैं?

उत्तर- गुप्त साम्राज्य की प्रमुख उपलब्धियों में विज्ञान, कला ,गणित ,इंजीनियरिंग ,खगोलविज्ञान ,धर्म और दर्शन आदि का विकास.

160. गुप्तकाल में उपासना का मुख्य केंद्र क्या था?

उत्तर- मंदिर.

आपने द्वारा पढ़ा गया गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK) लेख बहुत महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें-

सातवाहन वंश का सामान्य ज्ञान, 60 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी।

कुषाण वंश प्रश्नोत्तरी।

मौर्यकालीन 150 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी।

चालुक्य वंश सामान्य ज्ञान।

दोस्तों उम्मीद करते हैं, गुप्त वंश प्रश्नोत्तरी/गुप्त वंश सामान्य ज्ञान (Gupta Vansh GK) पर आधारित यह लेख आपको अच्छा लगा होगा, धन्यवाद।

गुप्त के दरबारी कवि कौन थे?

Detailed Solution. सही उत्‍तर हरिषेण है। हरिषेण गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त के दरबारी कवि थे

हरिजन किसका दरबारी कवि था?

हरिसेन समुद्रगुप्त का दरबारी कवि था । वे 4 वीं शताब्दी के संस्कृत कवि , राजनीतिज्ञ और सरकार के मंत्री थे।

समुद्रगुप्त के कवि कौन था?

प्रयाग प्रशस्ति गुप्त राजवंश के सम्राट समुद्रगुप्त के दरबारी कवि हरिसेन द्वारा रचित लेख था। इस लेख को समुद्रगुप्त द्वारा 370 ई में कौशाम्बी से लाये गए अशोक स्तंभ पर खुदवाया गया था

समुद्रगुप्त की उपलब्धियों का वर्णन कौन से अभिलेख में मिलता है?

समुद्रगुप्त की विजयों का विवरण हरिषेण द्वारा रचित प्रयाग स्तम्भ लेख में मिलता है- दो विजय- 1. उत्तर भारत की विजय।