सहभागी अवलोकन शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया - sahabhaagee avalokan shabd ka prayog sarvapratham kisane kiya

सहभागी अवलोकन शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया - sahabhaagee avalokan shabd ka prayog sarvapratham kisane kiya
सहभागिक अवलोकन का अर्थ और परिभाषा

    • सहभागिक अवलोकन का अर्थ और परिभाषा
    • सहभागिक अवलोकन के लाभ अथवा गुण
    • सहभागिक अवलोकन की कमियाँ अथवा सीमायें
    • सहभागी और असहभागी अवलोकन में अन्तर
    • Important Links
  • Disclaimer

सहभागिक अवलोकन का अर्थ और परिभाषा

सहभागिक अवलोकन का अर्थ – सहभागिक अवलोकन अनियंत्रित अवलोकन का ही एक प्रकार है। 1942 में प्रोफेसर किण्डमैन ने सबसे पहले इस विधि का प्रयोग किया था।

सहभागिक अवलोकन अनुसंधान की वह विधि है जिसके अन्तर्गत अवलोकनकर्ता उस समूह का अंग बन जाता है जिसका वह अवलोकन कर रहा है। अवलोकनकर्ता एक अपरिचित व्यक्ति न रहकर उस समूह का एक अस्थायी सदस्य बन जाता है और समूह की सभी क्रियाओं में के सदस्य के रूप में भागीदार बनता है, साथ-ही-साथ अवलोकन भी करता है।

श्रीमती पी. वी. यंग ने इस संबंध में लिखा है कि, “सहभागी अवलोकनकर्ता सामान्यतः अनियंत्रित अवलोकन का प्रयोग करते हुए उस समूह के जीवन में रहता है या भाग लेता है जिसका वह अध्ययन कर रहा है।

एम. एच. गोपाल के अनुसार, “यह अवलोकन इस मान्यता पर आधारित है कि किसी घटना का निर्वचन (Interpretation) उस समय अधिक विस्तृत एवं विश्वसनीय हो सकता है, जबकि अनुसंधानकर्ता उस परिस्थिति की गहराई में पहुंच जाता है।”

प्रो. गुडे एवं हॉटने कहा है, “इस प्रणाली का प्रयोग उस समय किया जाता है, जब अन्वेषणकर्ता अपने को उस समूह का सदस्य स्वीकार किये जाने योग्य बना लेता है।”

विशेषतायें- सहभागिक अवलोकन की प्रमुख विशेषतायें निम्न हैं-

1. इसमे अवलोकनकर्ता अध्ययन की जाने वाली इकाइयों जीवन और कार्यों में क्रियाशील सदस्य के रूप में भाग लेता है तथा घुल-मिल जाता है।

2. अध्ययन की जाने वाली इकाइयों के अनुसार ही सुख और दुःख की अनुभूति करता है और समूह को अपना मानता है।

सहभागिक अवलोकन के लाभ अथवा गुण

सामाजिक अनुसंधान में सहभागिक अवलोकन का अत्यधिक महत्व है। इस प्रणाली के निम्न गुण या लाभ हैं-

(अ) प्रत्यक्ष अध्ययन- इस प्रणाली की सहायता से हम सामाजिक परिस्थितियाँ का प्रत्यक्ष अध्ययन कर सकते हैं। इस प्रणाली में अध्ययन के अन्तर्गत सम्मिलित किये गये समुदाय के मध्य निरीक्षणकर्ता एक अस्थायी सदस्य के रूप में निवास करता है तथा उन लोगों के विभिन्न क्रिया-कलापों में सम्मिलित होकर उस समुदाय की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी को विकसित करता है। अतः उनमें घनिष्ठ एवं औपचारिक सम्बन्ध स्थापित हो जाता है जिससे निरीक्षणकर्ता सामुदायिक व्यवहार का प्रत्यक्ष अवलोकन करता है।

(ब) व्यापक सूचनायें- चूँकि अवलोकन कर्ता समूह या समुदाय की प्रत्येक प्रतिविधि में सक्रिय भाग लेता है, अतः सहभागी अवलोकन में उसे छोटी-से-छोटी सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है। साथ ही उसे उन दृश्यों तथा क्रियाओं को प्रत्यक्ष देखने और समझने का अवसर मिलता है जो अनुसूची, साक्षात्कार आदि में उपलब्ध नहीं होते।

(स) यथार्थ व्यवहार का अध्ययन- यथार्थ व्यवहार के अध्ययन में सहभागी अवलोकन प्रणाली अत्यन्त सहायक होती है, क्योंकि बाहर से आये हुये एक अजनबी व्यक्ति को कोई भी सूचनादाता अपने जीवन के सारे रहस्य एवं व्यक्तिगत सूचनायें भी कृत्रिम देता है। सहभागी अवलोकन प्रणाली में इस प्रकार की कठिनाइयों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

(द) अध्ययनकर्ता की कुशलता में वृद्धि- साथ-साथ रहने के कारण अवलोकनकर्ता समूह के व्यवहारों तथा क्रियाओं से परिचित हो जाता है। वह प्रत्येक परिवर्तन को तुरन्त भाँप लेता है और इस प्रकार अवलोकनकर्ता की दृष्टि अत्यन्त पैनी हो जाती है। दूसरे शब्दों में, उसमें अवलोकन शक्ति का विकास हो जाता है और मानव सम्बन्धों को समझने की क्षमता बढ़ जाती है।

(य) अधिक विश्वसनीय सूचनायें- इस प्रणाली से प्राप्त सूचनायें अधिक शुद्ध एवं विश्वसनीय होती है। अवलोकन कर्ता इस प्रणाली में व्यक्तिगत रूप से समुदाय की विभिन्न परिस्थितियों में सम्मिलित रहता है, अतः किसी प्रकार की शंका या भ्रम होने पर पुनः उसी प्रकार की परिस्थिति आने पर उसकी जांच की जा सकती है।

सहभागिक अवलोकन की कमियाँ अथवा सीमायें

सहभागिक अवलोकन के अनेक भागों के अतिरिक्त इसकी कुछ सीमायें और कमियाँ निम्नलिखित है-

1. सहभागिता पूर्ण सम्भव नहीं- स्तरित (Stratified) समुदाय में सहभागी अवलोकन लाभप्रद नहीं होता, क्योंकि यदि वह एक वर्ग के जीवन में सहभागी बन जाता है तो दूसरा वर्ग
अवलोकनकर्ता को सहभागी बनने से रोक देता है। उदाहरणार्थ, यदि अवलोकनकर्ता समुदाय के एक वर्ग हरिजनों के सामाजिक जीवन में भाग लेता है तो सवर्ण जाति के लोग उसे अपने सामाजिक जीवन में भाग लेने की अनुमति नहीं देंगे और न ही किसी प्रकार की सूचना देना पसन्द करेंगे।

2. अपरिचित गुण का लाभ सम्भव नहीं- सामाजिक जीवन में घनिष्ठ सम्पर्क भी कभी-कभी सूक्ष्म अध्ययन या निरीक्षण में बाधक होती है, जबकि समूह में अपरिचित होने पर प्रत्येक क्रिया में नवीनता व आकर्षण दिखायी पड़ता है। अतः स्पष्ट है कि सहभागी अवलोकन में अपरिचित गुण का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता।

3. सहभागी अवलोकन विस्तृत ज्ञान में बाधक- सहभागिक अवलोकन के अन्तर्गत अवलोकनकर्ता के समस्त प्रयास किसी क्षेत्र अथवा समुदाय विशेष तक ही सीमित रहते हैं। इस कारण विस्तृत क्षेत्र के बारे में उसके ज्ञान का विकास अवरुद्ध हो जाता है इसका मूल कारण अवलोकन का सीमित क्षेत्र के अन्तर्गत केन्द्रीयकरण है जो अवलोकनकर्ता के ज्ञान के विस्तार में बाधक है।

4. अवलोकनकर्ता का प्रभाव- अवलोकनकर्ता क्योंकि विशेषज्ञ होता है और समाजशास्त्री तो विशेष रूप से इस दृष्टि से महत्व रखता है, समूह के लोग उसे उच्च स्तर देते हैं। धीरे-धीरे वह स्वयं अपने विचारों और क्रियाओं से समूह को प्रभावित करने लगता है। इस प्रकार समूह का व्यवहार ही उसकी इच्छाओं के अनुरूप बदलने लगता है। अतः स्वाभाविक व्यवहार का अध्ययन करने का प्रयोजन ही नष्ट हो जाता है।

5. छोटे समुदाय में सम्भव- सहभागी अवलोकन केवल छोटे समुदायों में ही सम्भव है। एक व्यक्ति बहुत बड़े समुदाय के सभी लोगों से आत्मीयता के सम्बन्ध नहीं बना सकता। केवल कुछ मित्रों के ही जीवन का अध्ययन सहभागी अवलोकन में सम्भव है। केवल उन्हीं लोगों के व्यवहारों तथा क्रियाओं का अवलोकन करने का अवसर उसे प्राप्त हो सकता है। जो उसके कार्य में रुचि लेते हों।

6. समय की अधिकता- सहभागी अवलोकन में समूह के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध स्थापित करने पड़ते हैं, जो बहुत लम्बे समय के निरन्तर सम्पर्क के बाद ही सम्भव है। इस प्रकार ‘सहभागी अवलोकन’ में बहुत समय लग जाता है।

7. अत्यधिक खर्चीला- अधिक समय तक निरन्तर किसी समुदाय के सदस्य के रूप में रहना बहुत खर्चीला कार्य है। गहन अध्ययन व्यय को भी अधिक बढ़ा देता है।

8. सीमित उपयोगिता- सहभागी अध्ययन हर प्रकार के समूहों में उपयोग में नहीं लाया जा सकता। उदाहरण के लिए अपराधियों का अध्ययन सहभागी अवलोकन के द्वारा नहीं किया जा सकता। स्वयं अपराधी बनकर अवलोकन करना, खतरे से खाली नहीं होता।

उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि सहभागिक अवलोकन के जहाँ फायदे हैं वहीं इसमें अनेक कमियाँ भी हैं जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

सहभागी और असहभागी अवलोकन में अन्तर

  • सहभागी और असहभागी अवलोकन में अन्तर (Difference between Participant and Non-participant Observation)

Important Links

  • अवलोकन/निरीक्षण की परिभाषा, विशेषताएँ तथा इसकी उपयोगिता
  • साक्षात्कार का अर्थ, विशेषताएँ, उद्देश्य तथा इसके लाभ | Meaning of Interview in Hindi
  • उपकल्पनाओं के स्रोत तथा इसके महत्व
  • मैलीनॉस्की के प्रकार्यवाद | Malinowski’s functionalism in Hindi
  • परम्परा का अर्थ, परिभाषा, तथा महत्व
  • प्रमुख शैक्षिक विचारधाराएँ या दर्शन | Main Educational Thoughts or Philosophies
  • भूमिका (Role) का अर्थ, परिभाषा एवं प्रमुख विशेषताएँ
  • परिस्थितिशास्त्रीय (ecological) पतन का अर्थ, कारण एवं इससे बाचव के कारण
  • मातृ शिक्षक संघ के स्वरूप, कार्याविधि व उन्नति के सुझाव
  • समुदाय का अर्थ | विद्यालय के विकास में समुदाय की भूमिका
  • विद्यालय अनुशासन का अर्थ, अनुशासन की परिभाषा एवं महत्व
  • विद्यालय अनुशासन के प्रकार
  • विद्यालय समय सारणी का अर्थ और आवश्यकता
  • विद्यालय पुस्तकालय के प्रकार एवं आवश्यकता
  • प्रधानाचार्य के आवश्यक प्रबन्ध कौशल
  • पुस्तकालय का अर्थ | पुस्तकालय का महत्व एवं कार्य
  • सामाजिक परिवर्तन (Social Change): अर्थ तथा विशेषताएँ –
  • जॉन डीवी (1859-1952) in Hindi
  • डॉ. मेरिया मॉण्टेसरी (1870-1952) in Hindi 
  • फ्रेडरिक फ्रॉबेल (1782-1852) in Hindi 
  • रूसो (Rousseau 1712-1778) in Hindi
  • प्लेटो के अनुसार शिक्षा का अर्थ, उद्देश्य, पाठ्यक्रम, विधियाँ, तथा क्षेत्र में योगदान
  • शिक्षा के प्रकार | Types of Education:- औपचारिक शिक्षा, अनौपचारिकया शिक्षा.
  • शिक्षा का महत्त्व | Importance of Education in Hindi
  • शिक्षा का अर्वाचीन अर्थ | Modern Meaning of Education
  • शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषा Meaning and Definition of Education in Hindi
  • प्राचीनकाल (वैदिक कालीन) या गुरुकुल शिक्षा के उद्देश्य एवं आदर्श in Hindi d.el.ed
  • राष्ट्रीय पाठ्यक्रम संरचना 2005 का स्वरूप | Form of National Curriculum 2005
  • वैदिक कालीन शिक्षा की विशेषताएँ | Characteristics of Vedic Period Education 
  • प्लेटो प्रथम साम्यवादी के रूप में (Plato As the First Communist ),
  • प्लेटो की शिक्षा प्रणाली की विशेषताएँ (Features of Plato’s Education System),
  • प्लेटो: साम्यवाद का सिद्धान्त, अर्थ, विशेषताएँ, प्रकार तथा उद्देश्य,
  • प्लेटो: जीवन परिचय | ( History of Plato) in Hindi
  • प्लेटो पर सुकरात का प्रभाव( Influence of Socrates ) in Hindi
  • प्लेटो की अवधारणा (Platonic Conception of Justice)- in Hindi
  • प्लेटो (Plato): महत्त्वपूर्ण रचनाएँ तथा अध्ययन शैली और पद्धति in Hindi
  • प्लेटो: समकालीन परिस्थितियाँ | (Contemporary Situations) in Hindi
  • प्लेटो: आदर्श राज्य की विशेषताएँ (Features of Ideal State) in Hindi
  • प्लेटो: न्याय का सिद्धान्त ( Theory of Justice )
  • प्लेटो के आदर्श राज्य की आलोचना | Criticism of Plato’s ideal state in Hindi
  • प्लेटो के अनुसार शिक्षा का अर्थ, उद्देश्य, पाठ्यक्रम, विधियाँ, तथा क्षेत्र में योगदान
  • प्रत्यक्ष प्रजातंत्र क्या है? प्रत्यक्ष प्रजातंत्र के साधन, गुण व दोष
  • भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं
  • भारतीय संसद के कार्य  (शक्तियाँ अथवा अधिकार)

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

सहभागी अवलोकन क्या?

सहभागी अवलोकन आंकड़े संकलन करने की एक सरल विधि है। इसमें सबसे कठिन कार्य समूह की सदस्यता ग्रहण करना होता है और अगर यह कार्य सफलतापूर्वक कर लिया जाए तो वास्तविक व्यवहार का अध्ययन करना सफल हो जाता है। क्योंकि अध्ययनकर्ता को बार-बार अध्ययन क्षेत्र में नहीं जाना पड़ता इसलिए यह एक सुविधा पूर्ण अध्ययन विधि है।

सहभागी अवलोकन से कौन संबंधित है?

इस पद्धति का प्रयोग तब किया जाता है, जबकि अनुसंधानकर्ता उस समूह से स्वयं घुलमिल जाता है, जिसका कि वह अध्ययन करना चाहता है। सहभागी अवलोकन शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम लिण्डमैन ने 1924 में अपनी पुस्तक सोषल डिस्कवरी में किया।

अवलोकन में सर्वाधिक प्रयोग किसका किया जाता है?

6. उपकल्पना का स्त्रोत : अवलोकन के दौरान अवलोकनकर्त्ता द्वारा घटना के प्रत्यक्ष निरीक्षण के कारण घटनाओं के प्रति नवीन विचारों एवं उपकल्पनाओं की उत्पत्ति होती है, जो भावी अनुसन्धान का आधार बनती है। 7. सर्वाधिक प्रचलित पद्धति : अपनी सरलता, सार्थकता एवं वस्तुनिष्ठता के कारण अवलोकन सर्वाधिक लोकप्रिय पद्धति है।

सहभागी का मतलब क्या होता है?

सहभागी अवलोकन पद्धति मानव विज्ञान की सर्वप्रमुख विशेषता है। इसके अंतर्गत मानवविज्ञानी एक निश्चित समय अपने द्वारा अध्ययन किए जा रहे मानव समूह के साथ बिताते हैं। यह समय कम से कम एक वर्ष होता है। मानवविज्ञानी जनसमूह में घुल मिल कर रहता है।