प्राकृतिक गैस कौन कौन सी है? - praakrtik gais kaun kaun see hai?

दोस्‍तों हम दैनिक जीवन में Natural Gas के कई रूपों का उपयोग करते है, जिनमें से प्रमुख जो हम सामान्‍यत: उपयोग में लाते है, वह CNG and LPG है। आज हम अपने लेख में प्राकृतिक गैस तथा इसके विभिन्‍न रूपों के बारे में आपको बताएंगे। साथ ही विभिन्‍न रूपों में क्‍या अंतर है, सी.एन.जी. कैसे अन्‍य ईंधनों से बेहतर है, यह भी बताएंगे।

Show

Table of Contents

  • Natural Gas क्‍या है। CNG, LNG व LPG क्‍या है।
    • Natural Gas क्‍या है:-
    • सी.एन.जी. क्‍या है:-
    • CNG ka full form
    • Compressed Natural Gas का उपयोग:-
    • Compressed Natural Gas के फायदे:-
    • सी.एन.जी. को कैसे बनाया जाता है:-
    • LNG क्‍या है:-
    • LNG ka full form :-
    • Liquid Natural Gas का उपयोग:-
    • LPG क्‍या है:-
    • LPG ka full form :-
    • Liquid Petroleum Gas का उपयोग:-
    • LPG gas को कैसे बनाया जाता है:-
    • सी.एन.जी., एल.एन.जी. एवं एल.पी.जी. में अंतर (difference between cng and lpg and lng):-
    • सी.एन.जी. वाहन (cng vehicles):-
    • सी.एन.जी. वाले वाहनों के प्रकार:-
    • केवल सीएनजी:-
    • Compressed Natural Gas सहित पेट्रोल/डीजल इंजन:-
    • पेट्रोल/डीजल से चलने वाले वाहन का सी.एन.जी. हेतु बदलाव (Can we convert petrol car to CNG?):-
    • सी.एन.जी. कन्‍वर्जन वाहन के फायदे:-
    • क्या सीएनजी सुरक्षित है? Is CNG gas harmful? एवं क्‍या सी.एन.जी. स्‍वास्‍थ को नुकसान पहुंचाता है (Is CNG harmful for health?):-
    • Compressed Natural Gas किफायती है (Is CNG cheaper than petrol):-
    • सी.एन.जी. का वाहन के इंजन पर प्रभाव (Does CNG damage car engine?):-
    • Compressed Natural Gas की मापन पद्धति:-
    • सी.एन.जी. पेट्रोल/डीजल से बेहतर है (Is CNG better than petrol?):-

Natural Gas क्‍या है:-

प्राकृतिक गैस हाइड्रोकार्बन गैस का मिश्रण होता है, जिसे जीवाश्‍म गैस भी कहा जाता है।

इसमें मुख्‍य रूप से मिथेन गैस होती है, साथ ही इसमें कार्बन डाई ऑक्‍साइड, नाईट्रोजन, हाइड्रोजन तथा सल्‍फाइड व हीलियम गैस भी पाई जाती है।

करोडो वर्षो में पृथ्‍वी की सतह के नीचे पेड-पौधे तथा जानवरों के अवशेषों के तीव्र गर्मी एवं दबाव के कारण जीवाश्‍म ईंधन बनते है, इन्‍हीं में एक प्राकृतिक गैस भी होती है।

इस गैस का उपयोग विभिन्‍न रूपों में किया जाता है, जिनके बारे में हम नीचे पढेंगे, जैसे CNG, LNG आदि।

प्राकृतिक गैस से संबंधित कार्यो का प्रबंधन पेट्रोलिया एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

प्राकृतिक गैस कौन कौन सी है? - praakrtik gais kaun kaun see hai?
report this ad

natural gas

सी.एन.जी. क्‍या है:-

यह एक प्रकार की प्राकृतिक गैसे है। जिसे मिथेन तथा कुछ सहायक गैसों के मिश्रण को संपीडित करके बनाया जाता है।

CNG ka full form

यहां हम  आपको हिन्‍दी एवं अंग्रेजी में फुल फार्म बता रहे है। 

CNG Full Form in hindi  :-         संपीडित प्राकृतिक गैस

CNG Full Form in English :-     Compressed Natural Gas

Compressed Natural Gas का उपयोग:-

सी.एन.जी. का उपयोग मुख्‍यत: वाहनों में होता है। यह एक प्रकार का ईधन है, जिसका उपयोग पैट्रोल, गैसोलीन, डीजल तथा एल.पी.जी. के स्‍थान पर किया जाता है।  इसका उपयोग रिक्‍सा, बस, कार तथा ट्रेन में भी होता है।

MSP Full form

PAN Full Form

E-Aadhaar क्‍या है।

Compressed Natural Gas के फायदे:-

संपीडित प्राकृतिक गैस के उपयोग से कई फायदे है,  जिसके कारण इसकी उपयोग करने की क्षमता दिनोदिन बढती जा रही है।

  1. यह अन्‍य ईंधन की तुलना में सस्‍ता (किफायती) है।
  2. इसके उपयोग से प्रकृतिक प्रदूषण कम होता है।
  3. यह बहुत हल्‍की अर्थात हवा से भी हल्‍की होती है। इस कारण दूसरे ईंधन की तुलना में इस गैस के किसी कारण से रिसने पर कम खतरा रहता है, क्‍योंकि यह रिसते ही हवा में फैल जाती है।
  4. वाहनों के इंजनों की कार्यक्षमता बढती है।

 

सी.एन.जी. को कैसे बनाया जाता है:-

Compressed Natural Gas को प्राकृतिक गैस को संपीडित करके बनाया जाता है, जिसमें मुख्‍य रूप से मिथेन (CH4) से बनी होती है। इसे सामान्‍यता गोलाकार अथवा बेलनाकार ठोस एवं कठोर कंटेनरों में संग्रहित एवं वितरित किया जाता है। कंटेनरों में इसका दबावत लगभग 20 से 25 एम.पी.ए. होता है।

LNG क्‍या है:-

यह तरलीकृत प्राकृतिक गैस है, जिसको सी.एन.जी. की तुलना में कम तापमान तथा कम दबाव पर संग्रहित किया जाता है।

LNG ka full form :-

यहां हम  आपको हिन्‍दी एवं अंग्रेजी में फुल फार्म बता रहे है। 

LNG Full Form in hindi :-    तरलीकृत प्राकृतिक गैस

LNG Full Form in English :- Liquid Natural Gas

Liquid Natural Gas का उपयोग:-

अधिक दूरी तक सी.एन.जी. को भेजने के लिए Natural Gas के एल.एन.जी. रूप का उपयोग किया जाता है। क्‍योंकि इसे कम दबाव एवं कम तापमान पर संग्रहित किया जाता है, जिससे यह तरल रूप में एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर आसानी से भेजी जा सकती है।

LPG क्‍या है:-

यह हाइड्रोकार्बन गैसों का एक ज्‍वलनशील मिश्रण है, जिसका उपयोग खाना पकाने के लिए, वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है। इसमें 48 फीसदी प्रोपेन गैस, 50 फीसदी ब्‍यूटेन गैस तथा 2 प्रतिशत पेंटेन गैस होती है।

LPG ka full form :-

यहां हम  आपको हिन्‍दी एवं अंग्रेजी में फुल फार्म बता रहे है। 

LPG Full Form in hindi :-    तरलीकृत पेट्रोलियम गैस

LPG Full Form in English :-    Liquid Petroleum Gas

Liquid Petroleum Gas का उपयोग:-

एल.पी.जी. गैस का उपयोग खाना पकाने के लिए गैस सिलिण्‍डर के रूप में किया जाता है, तथा वाहनों में भी इसका उपयोग किया जाता है।

LPG gas को कैसे बनाया जाता है:-

इसे जीवाश्‍म ईंधन स्‍त्रोतों से प्राप्‍त किया जाता है, तथा यह पेट्रोलियम (कच्‍चे तेल) के शोधन के दौरान प्राप्‍त होती है।

सी.एन.जी., एल.एन.जी. एवं एल.पी.जी. में अंतर (difference between cng and lpg and lng):-

CNG (Compressed Natural Gas)LNG (Liquid Natural Gas)LPG (Liquid Petroleum Gas)CNG का पूरा नाम संपीडित प्राक्रतिक गैस है।इसका पूरा नाम तरलीकृत प्राक्रतिक गैस है।इसका पूरा नाम तरीकृत पेट्रोलियम गैस है।  इसे प्राकृतिक गैस को संपीडित कर गैसीय अवस्‍था में परिवर्तित कर बनाया जाता है।इसे भी प्रकृतिक गैस को संपीडित कर तरलीय अवस्‍था में परिवर्तित कर बनाया जाता है।इसको कच्‍चे तेल के शोधन के द्वारा प्राप्‍त किया जाता है।सी.एन.जी. का उपयोग सामान्‍यत: वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।इसका उपयोग प्राकृतिक गैसे को तरल रूप में एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है, जिसे बाद में सी.एन.जी. में परिवर्तित कर उपयोग में लाया जाता है।इसका उपयोग एल.पी.जी. सिलेंडरों में रूप में खाना पकाने के लिए किया जाता है। तथा इसका उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में भी किया जाता है।इसके रिसने पर खतरा कम होता है, क्‍योंकि यह हवा से हल्‍की होती है। सी.एन.जी. की तुलना में इसके रिसने से खतरा अधिक होता है, क्‍योंकि यह तरल रूप में होती है। इसके रिसने पर खतरा बहुत अधिक होता है।

सी.एन.जी. वाहन (cng vehicles):-

वर्तमान में सी.एन.जी. का अधिकतम उपयोग वाहनो में ईंधन के रूप में किया जा रहा है। इससे संबंधित विभिन्‍न तथ्‍यों की जानकारी हमें होना चाहिए:-

सी.एन.जी. वाले वाहनों के प्रकार:-

केवल सीएनजी:-

ऐसे वाहन जिनमें केवल ईंधन के रूप में केवल सी.एन.जी. का ही उपयोग किया जा सकता है।

Compressed Natural Gas सहित पेट्रोल/डीजल इंजन:-

ऐसे वाहन जिनमें सी.एन.जी. के साथ-साथ पेट्रोल/डीजल का उपयोग भी किया जा सकता है।

पेट्रोल/डीजल से चलने वाले वाहन का सी.एन.जी. हेतु बदलाव (Can we convert petrol car to CNG?):-

वर्तमान में पेट्रेाल/डीजल का उपयोग करने वाले वाहनों को सी.एन.जी. से चलने योग्‍य बनाया जा सकता है।

वर्तमान में तीन पहिया अथवा चार पहिया वाहन जो पेट्रोल/डीजल से चलते है, में सी.एन.जी. किट cng kits लगवाया जा सकता है। cng conversion kits की कीमत लगभग 30 से 40 हजार रूपये है।

सी.एन.जी. कन्‍वर्जन वाहन के फायदे:-

वे वाहन जो पूर्व में पेट्रोल/डीजल से संचालित होते थे, को सी.एन.जी. कन्‍वर्जन किट के माध्‍यम से सी.एन.जी. से चलने योग्‍य बनाने वाले वाहनों का फायदा यह है कि सी.एन.जी. खत्‍म हो जाने पर उसे पेट्रोल/डीजल से चलाया जा सकता है।

क्या सीएनजी सुरक्षित है? Is CNG gas harmful? एवं क्‍या सी.एन.जी. स्‍वास्‍थ को नुकसान पहुंचाता है (Is CNG harmful for health?):-

सी.एन.जी. एक ऐसी प्राकृतिक गैस है जो हवा से भी हल्‍की है, इसी कारण यह सुरक्षित भी है, इसके रिसाव होने पर यह हवा में फैल जाती है, इस कारण यह ज्‍यादा सुरक्षित है। इसका दहन ताप भी 540 डिग्री सेल्सियस होता है।

Compressed Natural Gas किफायती है (Is CNG cheaper than petrol):-

इसकी कीमत पेट्रेाल/डीजल के मुकाबले बहुत कम है, तथा पेट्रोल/डीजल के मुकाबले इसकी कम मात्रा में भी वाहन को अधिक उपयोग किया जा सकता है। इसके उपयोग से आप अपने ईंधन के खर्च को 50 प्रतिशत तक कम कर सकते है।

सी.एन.जी. का वाहन के इंजन पर प्रभाव (Does CNG damage car engine?):-

इसके उपयोग से इंजन को कोई नुकसान नहीं होता, साथ ही चूंकि यह गैस के रूप में होती है, इसलिए यह वाहनों में उपयोग किया जाने वाले ऑयल को भी दूषित नहीं करती, जिससे इंजन की कार्यक्षमता बढती है।

ईंधन की समान मात्रा के लिए सीएनजी भंडारण टैंक एलपीजी भंडारण टैंक की तुलना में बड़ा होता है।

Compressed Natural Gas की मापन पद्धति:-

सी.एन.जी. को किलोग्राम में मापा जाता है। प्राकृतिक गैस का 1.3 एस.सी.एम. (Standard Cubic Meter) मात्रा में एक किलोग्राम के बराबर होता है।

सी.एन.जी. पेट्रोल/डीजल से बेहतर है (Is CNG better than petrol?):-

      Compressed Natural Gas कई मायनों में पेट्रोल/डीजल से बेहतर है

सी.एन.जी. बहुत किफायती होता है

पेट्रोल/डीजल बहुत महंगा होता है।

सी.एन.जी. से प्रदूषण बहुत ही कम होता है।

पेट्रोल/डीजल से वायु प्रदूषण होता है।

सी.एन.जी. के उपयोग से वाहनों की क्षमता बढती है।

पेट्रोल/डीजल के उपयोग से वाहनों के इंजन धीरे-धीरे खराब होने लगते है।

सी.एन.जी. सुरक्षित होता है।

पेट्रोल/डीजल सी.एन.जी. के तुलना में असुरक्षित होता है।

एल.पी.जी. के कंटेननर में सी.एन.जी. गैस को नहीं भरा जा सकता, क्‍योंकि दोनों ही प्रकार की गैंसो का दबाव अधिक-अधिक होता है

 तथा उनको संग्रहित करने के लिए कंटेनर भी अलग-अलग होते है।

सी.एन.जी. के कंटेनर 240 किलोग्राम/वर्ग सेंटीमीटर दबाव के लिए बनाए जाते है,

वहीं एल..पी.जी. कंटेनर 21 किलोग्राम /वर्गसेंटीमीटर दबाव के लिए बनाए जाते है।

हमने अपने इस लेख Natural Gas के माध्‍यम से प्राकृतिक गैस तथा उसके विभिन्‍न रूपों एवं अन्‍य ईंधनों के बारे में हिन्‍दी के सरल शब्‍दों में जानकारी देने का प्रयास किया है, यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो अपने मित्रों के साथ शेयर करें।

प्राकृतिक गैस कितने प्रकार की होती है?

प्राकृतिक गॅस : ये दो वर्गों मे बाँटा गया है – तात्विक और यौगिक गॅस। ये प्रकृति मे पाये जाने वाले तत्व है। कृत्रिम गॅस– जो की इंसान द्वारा रासायनिक अभिक्रिया से बनाए जाते हैं।

प्राकृतिक गैस का मुख्य घटक कौन है?

प्राकृतिक गैस (Natural gas) कई गैसों का मिश्रण है जिसमें मुख्यतः मिथेन होती है तथा ०-२०% तक अन्य उच्च हाइड्रोकार्बन (जैसे इथेन) गैसें होती हैं। प्राकृतिक गैस ईंधन का प्रमुख स्रोत है। यह अन्य जीवाश्म ईंधनों के साथ पायी जाती है।

सबसे बड़ा गैस कौन सा है?

प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा घटक मीथेन है। इसमें कम मात्रा में प्राकृतिक गैस तरल पदार्थ (एनजीएल, जो हाइड्रोकार्बन गैस तरल पदार्थ भी हैं), और गैर हाइड्रोकार्बन गैसें, जैसे कार्बन डाइऑक्साइड और जल वाष्प शामिल हैं।

CNG का मतलब क्या है?

संपीडित प्राकृतिक गैस (अंग्रेज़ी - Compressed Natural Gas, संक्षेप में CNG, सीएनजी) प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले ज्वलनशील गैस को अत्यधिक दबाब के अन्दर रखने से बने तरल को कहते हैं। इस गैस को वाहनों में प्रयोग करने के लिए २०० से २५० किलोग्राम प्रति वर्ग से. मी. तक दबाया जाता है।