खाद सुरक्षा किसे कहते हैं भारत में खाद्य सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है? - khaad suraksha kise kahate hain bhaarat mein khaady suraksha kaise sunishchit kee jaatee hai?

Que : 17. खाद्य सुरक्षा किसे कहते हैं? भारत में खाद्य सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है? स्पष्ट कीजिए।

Answer:  खाद्य सुरक्षा से अभिप्राय सभी लोगो के लिए सदैव भोजन की उपलब्धता पहुंच और उसे प्राप्त करने का सामर्थ्य से हैं।

भारत में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं :

बफर स्टॉक निर्माणः भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा की पूर्ति हेतु बफर स्टॉक का निर्माण किया गया है। बफर स्टॉक सरकार द्वारा गेंहूँ और चावल का अधिप्राप्त भंडार है। सरकार द्वारा खरीदा गया यहे अनाज किसी आपदा के समय वितरित कर दिया जाता है। सरकार द्वारा इसका निर्माण कम कीमत पर समाज के गरीब वर्गों में अनाज के वितरण के लिए किया जाता है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली: भारतीय खाद्य निगम द्वारा किसानों से अधिप्राप्त अनाज, समाज के गरीब वर्गों में राशन की दकानों के माध्यम से वितरित किया जाता है जिसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) कहा जाता है। हमारे देश में लगभग 5.5 लाख राशन की दुकानों में बाज़ार कम दामों पर अनाज, चीनी तथा तेल आदि वितरित किया जाता है।

भारत में खाद्य की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है?

भारत में खाघ सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है? बफर स्टॉक निर्माणः भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा की पूर्ति हेतु बफ़र स्टॉक का निर्माण किया गया है। बफर स्टॉक सरकार द्वारा गेंहूँ और चावल का अधिप्राप्त भंडार है। सरकार द्वारा खरीदा गया यह अनाज किसी आपदा के समय वितरित कर दिया जाता है।

भारत में खाद्य सुरक्षा से आप क्या समझते हैं?

देश के प्रत्येक नागरिक को भोजन का अधिकार प्रदान करने के लिए, भारत की संसद ने २०१३ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, २०१३ नामक एक कानून पारित किया। इसे खाद्य अधिकार कानून भी कहा जाता है, इस अधिनियम के तहत भारत की १.२ अरब कि आबादी के लगभग दो तिहाई लोगों को कम दाम पर अनाज प्रदान करने का प्रावधान है।

खाद्य सुरक्षा का क्या अर्थ है?

खाद्य सुरक्षा (food security) से तात्पर्य खाद्य पदार्थों की सुनिश्चित आपूर्ति एवं जनसामान्य के लिये भोज्य पदार्थों की उपलब्धता से है। पूरे इतिहास में खाद्य सुरक्षा सदा से एक चिन्ता का विषय रहा है। सन १९७४ में विश्व खाद्य सम्मेलन में 'खाद्य सुरक्षा' की परिभाषा दी गयी जिसमें खाद्य आपूर्ति पर बल दिया गया।

खाद्य सुरक्षा से आप क्या समझते हैं class 9?

खाद्य सुरक्षा से अभिप्राय सभी लोगो के लिए सदैव भोजन की उपलब्धता पहुंच और उसे प्राप्त करने का सामर्थ्य से हैं। राष्ट्रीय आपदाओं के समय अनाज की कमी से अन्य वर्गों पर भी इसका असर होता है। आपदा से खाद्य सुरक्षा का प्रभावित होना, सूखा तथा अनाज की कमी, कीमतों में वृद्धि, भुखमरी, अकाल के समय खाद्य सुरक्षा प्रभावित होती है।