हाथ पैरों को गोरा करने के लिए कौन सी क्रीम लगाएं? - haath pairon ko gora karane ke lie kaun see kreem lagaen?

हाथों का ख्याल रखना भी जरूरी है, क्योंकि चेहरे के बाद सभी की नजर हाथों पर ही पड़ती है। साथ ही हमारे हाथ दिनभर कई तरह के काम करते हैं, इसलिए हाथों की त्वचा का जल्दी खराब हो सकती है। साथ ही स्वच्छता के नजरिए से दिनभर में कई बार हाथ धोए जाते हैं, जो एक अच्छी आदत है, लेकिन बार-बार साबुन का इस्तेमाल करने से हाथों की त्वचा रूखी व मुरझाई हुई महसूस हो सकती है। ऐसे में इस समस्या का समाधान हैंड क्रीम है। हाथों के लिए बेस्ट क्रीम का इस्तेमाल न सिर्फ त्वचा को नमी देता है, बल्कि उसे जरूरी पोषण भी दे सकता है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम हाथों के लिए सबसे अच्छे क्रीम की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके हाथों की त्वचा की रक्षा कर सकती हैं।

नीचे है विस्तृत जानकारी

आइए, जानते हैं कि हाथों के लिए सबसे अच्छे क्रीम कौन सी है।

बेस्ट हैंड क्रीम के नाम

नर्म, मुलायम और स्वस्थ दिखने वाले हाथों का सपना पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप नीचे दी गई बेस्ट हैंड क्रीम में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।

1. सैक्रेड साल्ट मिल्क प्रोटीन हैंड एंड फुट क्रीम

Sacred Salt Milk Protein Hand & Foot Cream

हाथों के लिए सबसे अच्छी क्रीम की लिस्ट में सैक्रेड साल्ट का नाम सबसे पहले आता है। इस क्रीम के बारे में कंपनी का दावा है कि इसमें मिल्क प्रोटीन है, जो त्वचा को अल्ट्रा मॉइस्चराइज कर सकता है। साथ ही यह क्रीम त्वचा की कोशिकाओं को जीवंत रखने में भी कारगर हो सकती है। यह त्वचा को नमी और पोषण देकर क्षतिग्रस्त होने से बचाने में मददगार हो सकती है। इस हैंड क्रीम में दूध और प्रोटीन के साथ-साथ ग्लिसरीन, एसेंशियल ऑयल, शीया बटर और विटामिन-ई होता है, जिससे रूखी त्वचा नरम और मुलायम हो सकती है।

गुण :

  • इस क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा की टोन में सुधार आ सकता है।
  • यह क्रीम पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • यह हैंड क्रीम चिकनाई रहित है और त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • यह एक अल्ट्रा-लाइटवेट क्रीम है, जो हाथ धोने पर खोई नमी के स्तर को दोबारा कायम कर सकती है।
  • इसे दिन में और रात में किसी भी समय हाथों और पैरों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें हानिकारक केमिकल नहीं हैं और यह उत्पाद डर्मेटेलॉजिकली टेस्टेड है।
  • कंपनी का कहना है कि यह उत्पाद हायपोएलर्जिक (एलर्जी न करने वाला) है।

अवगुण :

  • इसकी खुशबु बहुत तेज है, जो शायद कुछ लोगों को पसंद न आए।

Buy Now From Amazon

2. पामेर कोकोनट ऑयल हैंड क्रीम

Palmer Coconut Oil Hand Cream

मलाई की तरह मुलायम और शानदार त्वचा का दावा करने वाली अमेरिकी कंपनी पामेर को हाथों के लिए बेस्ट क्रीम माना जा सकता है। यह क्रीम नमी को त्वचा में सील कर सकती है। इसका नियमित प्रयोग करने से त्वचा को अच्छा फायदा हो सकता है। 

गुण :

  • इसका नियमित उपयोग त्वचा को नरम बनाकर फटने से बचा सकता है।
  • इसमें नारियल और अन्य प्राकृतिक तत्वों का मिश्रण है।
  • कंपनी का दावा है कि यह क्रीम सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यात्रा के दौरान इसे साथ ले जाना आसान है। इसके रास्ते में खुल जाने का डर नहीं होता।
  • यह उत्पाद डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड और हाइपोएलर्जिक है।
  • कंपनी के अनुसार इसमें किसी प्रकार का हानिकारक केमिकल इस्तेमाल नहीं किया गया है।

अवगुण :

  • इस हैंड क्रीम में अल्कोहल है, इसलिए कटी-फटी त्वचा पर जलन हो सकती है।

Buy Now From Amazon

3. लॉक्सीटेन चेरी ब्लॉसम हैंड क्रीम

Loxitane Cherry Blossom Hand Cream

लॉक्सीटेन की यह हैंड क्रीम शिया बटर और चेरी ब्लॉसम के अर्क से भरपूर है। यह हैंड क्रीम हाथों की त्वचा को बिना रूखा बनाए आराम दे सकती है। कंपनी का कहना है कि यह क्रीम प्रीमियम क्वालिटी के तत्वों से बनी है, इसलिए कम मात्रा में लगाने पर भी अधिक प्रभाव दिखा सकती है। 

गुण :

  • हाथों की त्वचा को माइस्चराइज करती है।
  • इस क्रीम की बनावट मुलायम और चिपचिपाहट रहित है।
  • यह क्रीम हाथों को नरम, चिकना और पोषित रखती है।
  • 30 मिली और 75 मिली के पैक में उपलब्ध है।

अवगुण :

  • इस क्रीम की कीमत अधिक है।

Buy Now From Amazon

4. खादी नैचुरल मिल्क एंड सैफ्रन हर्बल हैंड क्रीम

Khadi Natural Milk & Saffron Herbal Hand Cream

खादी नैचुरल की यह हर्बल हैंड क्रीम रूखे हाथों और नाखूनों के लिए वरदान साबित हो सकती है। इस क्रीम में प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो बेजान खुरदरी त्वचा और नाखूनों के क्यूटिकल्स को नरम कर सकता है। दूध और केसर का मिश्रण हाथों से टैन (कालापन) को हटा सकता है। 

गुण :

  • इस क्रीम में शिया बटर, जोजोबा ऑयल और सूरजमुखी का तेल जैसे प्राकृतिक तत्व हैं।
  • यह क्रीम हाथों को बहुत अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • यह क्रीम नाखूनों को छिलने और टूटने से रोक सकती है। साथ ही उन्हें सुंदर चमक दे सकती है।
  • यह क्रीम हाथों को प्राकृतिक चमक और मुलायम बना सकती है।
  • इसकी खुशबू बहुत अच्छी है।

अवगुण :

  • खादी की यह क्रीम थोड़ी चिपचिपी है।
  • इसमें सल्फेट्स और पैराबेंस हैं।

Buy Now From Amazon

5. न्यूट्रोजेना नॉर्वेजियन फॉर्मूला हैंड क्रीम

Neutrogena Norwegian Formula Hand Cream

कंपनी का कहना है कि ग्लिसिरिन बेस्ड इस क्रीम का फॉर्मूला मछुआरों से लिया गया है। नॉर्वेजियन मछुआरे दुनिया के सबसे ठंडे और कठोर इलाकों में काम करते हैं। इस दौरान वो कंसनट्रेडेट ग्लिसिरीन का इस्तेमाल रूखी और बेजान त्वचा पर करते हैं, जिससे उनकी त्वचा को जल्द राहत मिल जाती है।

गुण :

  • इस क्रीम का इस्तेमाल हाथों के साथ-साथ कोहनी, घुटने, चेहरे और होंठों की रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए किया जा सकता है।
  • यह हाथों की त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड उत्पाद है।
  • इसे दिन के साथ-साथ सबसे अच्छी नाइट क्रीम की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।

अवगुण :

  • इसमें पैराबेंस और सल्फेट्स हैं।

Buy Now From Amazon

6. द फेस शॉप डेली परफ्यूम हैंड क्रीम

The Face Shop Daily Perfume Hand Cream

द फेसशॉप के उत्पाद दुनिया भर में विश्वसनीय माने जाते हैं। इसकी यह हैंड क्रीम मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर है। चेरी ब्लॉसम की मनमोहक खुशबू के साथ आने वाली यह क्रीम बहुत नरम है। यह जल्दी त्वचा में समा जाती है और हाथों को शानदार और लंबे समय तक टिकने वाली नमी दे सकती है।

गुण :

  • यह हैंड क्रीम चिपचिपी नहीं है, इसलिए इसे बेस्ट हैंड क्रीम की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
  • इस क्रीम को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसकी पैकेजिंग अच्छी है और यह ट्रैवेल फ्रेंडली है।

अवगुण :

  • इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहता है।

Buy Now From Amazon

7. द फेस शॉप लवली मिक्स मिनी पैट परफ्यूम हैंड क्रीम

The Face Shop Lovely Mix Mini Pat Perfume Hand

हाथों के लिए क्रीम खरीदना चाहते हैं तो द फेस शॉप की एक और हैंड क्रीम बाजार में मौजूद है। इस मिक्स मिनी पैट परफ्यूम हैंड क्रीम की पैकेजिंग सुपर क्यूट है। फूलों जैसी प्राकृतिक खुशबू से भरी यह क्रीम एंटी-ऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग प्रभाव दिखा सकती है। इससे हाथ मुलायम और स्वस्थ नजर आ सकते हैं।

गुण :

  • इसमें वाइट फ्लोरल सेंट से युक्त शानदार परफ्यूम है, इसलिए यह क्रीम हाथों को खुशबुदार बना सकती है।
  • यह क्रीम हाथों की रूखी त्वचा को पोषण दे सकती है।
  • कंपनी का दावा है कि यह हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • पैराबेंस से मुक्त है।
  • इसमें किसी प्रकार के पशु उत्पाद का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  •  4 अलग-अलग आकर्षक रंगों के पैक में उपलब्ध हैं।
  • यह हैंड क्रीम लाइटवेट होने के बावजूद मॉइस्चराइजर और पोषक तत्वों से युक्त है।
  • इसे लगाने के बाद रूखे हाथ लंबे समय तक मुलायम और नमीयुक्त बने रह सकते हैं।

अवगुण :

  • टब पैकेजिंग के कारण इसके इस्तेमाल में असुविधा हो सकती है।
  • क्रीम का साइज छोटा है, इसलिए यह जल्दी खत्म हो सकती है।

Buy Now From Amazon

8. वैसलीन हैंड क्रीम

Vaseline Hand Cream

वैसलीन भारतीयों के लिए एक जाना-माना नाम है। स्किन केयर की इसकी लंबी रेंज है। इसकी हैंड क्रीम स्वस्थ हाथ और मजबूत नाखून देने का वादा करती है। 2 सप्ताह में 10 गुना मजबूत नाखून देने की बात करने वाली यह क्रीम कैराटिन युक्त है। इसमें वैसलीन जैली की शक्ति है] जो त्वचा को अच्छी नमी दे सकती है। इसी कारण वैसलीन के इस उत्पाद को सबसे अच्छी हैंड क्रीम माना जाता है।

गुण :

  • वैसलीन हैंड क्रीम चिकनाई रहित है।
  • त्वचा को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचा सकती है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • हाथों को मॉइस्चराइज रखने में कारगर साबित हो सकती है।
  • यह हैंड क्रीम किफायती है।

अवगुण :

  • अधिक रूखी त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।

Buy Now From Amazon

9. एम कैफीन नेक्ड एंड रॉ कॉफी हैंड क्रीम

M Caffeine Naked and Raw Coffee Hand Cream

कॉफी, कैफीन, स्वीट आलमंड ऑयल, वाइट वाटर लिली और शिया बटर जैसे तत्वों से युक्त यह क्रीम भी बेस्ट हैंड क्रीम कही जा सकती है। ताजी पिसी हुई अरेबिका कॉफी इस क्रीम को एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करती है। ये गुण हाथों की त्वचा को टोन करते हैं। आइए, जानते हैं इस हैंड क्रीम की अन्य खूबियां क्या-क्या हैं।

गुण :

  • इस क्रीम में मॉइस्चराइजिंग और मैटिफाइंग गुण होते हैं, जो त्वचा को सुंदर बनाते हैं।
  • इसकी खुशबु बहुत अच्छी है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली साइज में उपलब्ध है।
  • इस क्रीम का इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
  • इसमें वाइट वाटर लिलि है, जो त्वचा को निखार ला सकती है और कंडिशनिंग कर सकती है।
  • इस उत्पाद जो FDA (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा मंजूरी मिली हुई है।
  • यह क्रीम मिनरल ऑयल और पैराबेंस फ्री है।
  • कंपनी के अनुसार सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड उत्पाद है।
  • इस क्रीम को महिला व पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।

अवगुण :

  • इस क्रीम का मॉइस्चराइजिंग प्रभाव लंबे समय तक नहीं टिकता है।

Buy Now From Amazon

10. सेंट बॉटानिका मोरक्कन आर्गन ऑयल हैंड एंड नेल क्रीम

Saint
Botanica Moroccan Argan Oil Hand

यह क्रीम प्राकृतिक तत्वों से युक्त है, इसलिए इसे हाथों के लिए क्रीम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हाथों की त्वचा को मॉइस्चराइज करके नरम बनाने में सहायक हो सकती है। इसमें शीया बटर और कोकोआ बटर के गुण होते हैं, जो रूखी त्वचा से तुरंत राहत दे सकते हैं। साथ ही इसमें हाइड्रोलाइज्ड केराटिन प्रोटीन होता है, जो क्षतिग्रस्त नाखूनों की मरम्मत में मदद कर सकता है।

गुण :

  • यह नाखूनों को लंबा, मजबूत और स्वस्थ बना सकता है।
  • यह क्रीम चिकनाई रहित है और हाथों की त्वचा को पोषण दे सकती है।
  • इसमें मोरक्कन ऑर्गन ऑयल की आकर्षक गंध आती है।
  • इसमें नींबू और मुलेठी का अर्क है, जो गहरे रंग के धब्बे और त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद कर सकती हैं।
  • यह क्रीम हानिकारक केमिकल से मुक्त है।

अवगुण :

  • इसकी खुशबु तेज है और हो सकता है यह हर किसी को पसंद न आए।

Buy Now From Amazon

इस लेख में आपने जाना कि हाथों के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन-कौन सी हैं। सबसे अच्छी हैंड क्रीम का चुनाव करना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना हाथों की सफाई के लिए हैंड वाश का चुनाव करना। रूखी-सूखी और कटी-फटी त्वचा जल्दी संक्रमित हो सकती है, इसलिए हाथों की त्वचा को स्वस्थ रखना जरूरी है। यह लेख हाथों की त्वचा का ख्याल रखने में आपकी मदद कर सकता है। आप इस लिस्ट में से अपनी पसंद की हैंड क्रीम का चयन करें और बाय नाउ के बटन पर क्लिक करके उसे खरीदें। स्टाइलक्रेज के इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Was this article helpful?

thumbsupthumbsdown

The following two tabs change content below.

  • Author

अर्पिता ने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है। इन्होंने 2014 से अपने लेखन करियर की शुरुआत की... more

काले हाथ पैर गोरे कैसे करें?

1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच खीरे का रस, 1 चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं और पैक को हाथों, पैरों और पूरे शरीर में लगाए। कुछ देर लगा रहने के बाद साफ पानी से नहाी लें। 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल, 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाएं और हाथों और पैरों पर लगाएं। इससे हाथ और पैर गोरा होगा।

हाथ पैर में क्या लगाने से गोरा होता है?

नींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है. आप एक नींबू निचोड़ें और इसकी कुछ बूंदों को अपने पैरों और हाथों पर मलें. रस को 15 मिनट तक सूखने दें और इसके बाद सामान्य पानी से धो लें. ये आपकी त्वचा को निखारने में मदद कर सकता है.

काले पैरों को साफ कैसे करें?

1 नींबू, शहद का मिश्रण - एक कटोरी में थोड़े शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं। इस मिश्रण में एरंड का तेल मिलाकर अपने पैरों पर 15-20 मिनट तक मले। ऐसा करने से पैर साफ-सुथरे व मुलायाम बनते है। 2 हल्दी, बेसन व दही का मिश्रण - दही में हल्दी और बेसन मिलाकर मिश्रण तैयार करें और इसे पैरों पर मले।

हाथों को गोरा और सुंदर कैसे बनाएं?

बिना पार्लर जाएं हाथों को ऐसे बनाएं खूबसूरत.
बिना पार्लर जाएं हाथों को ऐसे बनाएं खूबसूरत Purnima Singh. ... .
गर्म पानी से बचाएं हाथ बहुत गर्म पानी आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन लेता है। ... .
​स्‍क्रब से दूर करें ड्रायनेस ... .
​सनस्‍क्रीन का यूज ... .
नमी की न होने दें कमी ... .
​हाथों को बचाना न भूलें ... .
​नाखूनों को दें शेप ... .
​मैनीक्योर भी है जरूरी.