फ्रिज का पानी हानिकारक क्यों है? - phrij ka paanee haanikaarak kyon hai?

गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी मिल जाए तो बात ही क्या है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।   

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा पानी पीना भला किसे पसंद नहीं होता है। धूप में घंटों तक रहने के बाद जब आपका गला सूख जाता है और पसीना टपकने लगता है तब घर में घुसते हैं आपको फ्रिज में रखा पानी ही याद आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गर्म मौसम में ठंडा पानी पीना आपके लिए कितना फायदेमंद है?

क्या सच में आपकी प्यास बुझाने वाला फ्रिज का ठंडा पानी आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है? क्या आप कितनी भी मात्रा में ठंडा पानी बिना किसी परेशानी के पी सकते हैं? वास्तविकता ये है कि फ्रिज का ठंडा पानी कई तरह के स्वास्थ्य नुकसानों का कारण बन सकता है। आइए फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से जानें कि ठंडा पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए क्यों हानिकारक है। 

पाचन के लिए अच्छा नहीं है ठंडा पानी 

cold water indigestion

एक्सपर्ट बताते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी और किसी भी तरह के ठंडे ड्रिंक्स पीने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे अंततः पाचन में समस्या होने लगती है। दरअसल ठंडा पानी पाचन के दौरान पोषक तत्वों के अवशोषण की प्राकृतिक प्रक्रिया में भी बाधा डालता है। जब हम खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते हैं तो खाना पचाने वाली जठराग्नि बुझ जाती है जिससे खानापचाने में समस्या होने लगती है। ठंडा पानी पीते ही शरीर तापमान को नियंत्रित करने में व्यस्त हो जाता है, उसका ध्यान पाचन से हट जाता है। 

ठंडे पानी से डिहाइड्रेशन हो सकता है 

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है क्योंकि आपका शरीर इस तापमान को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है जो शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकता है। जब भी गर्मियों में आप पानी का सेवन करें तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको हमेशा सामान्य तापमान के पानी का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। 

सिर दर्द और गले में खराश का कारण 

headache problem

भले ही गर्मियां अपने चरम पर क्यों न हों फ्रिज में रखा ठंडा पानी आपके सिर दर्द और गले की खराश का कारण बन सकता है। खासतौर पर जब आप तेज धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं तो ठंडे और गर्म की वजह से आपको गले में खराश और बंद नाक की समस्या हो सकती है। मुख्य रूप से खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से आपके श्वसन तंत्र में बहुत अधिक बलगम बनता है और ये लंबे समय के लिए गले की खराबी का कारण बन सकता है। कई बार फ्रिज का पानी पीने से आपके शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है और वायरल का खतरा भी होता है। 

इसे जरूर पढ़ें:ऐसे करें डिहाइड्रेशन टेस्ट और जानें शरीर को कितने पानी की है जरूरत

वसा के टूटने को रोकता है 

जब हम खाने में वसा की मात्रा लेते हैं तब इसे तोड़ने में समय लगता है और इसे पचाने के लिए ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों के अनुसार खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से उन खाद्य पदार्थों की चर्बी जम जाती है, जिससे आपके शरीर के लिए अवांछित वसा को तोड़ना मुश्किल हो जाता है। खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक पानी पीने से बचना बेहतर है और फ्रिज का ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

हृदय गति में परिवर्तन करता है 

ठंडा पानी हृदय गति को कम करने के लिए भी जिम्मेदार होता है। यह दसवीं कपाल तंत्रिका को उत्तेजित करता है जिसे वेगस तंत्रिका कहा जाता है। ये शरीर के स्वायत्त तंत्रिका तंत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है और हृदय गति को कम करने में मध्यस्थता करता है। ठंडा पानी पीने से तंत्रिका उत्तेजित होती है, जिससे हृदय गति कम हो जाती है। इसलिए विशेषज्ञों द्वारा हमेशा सामान्य तापमान का पानी पीने की सलाह दी जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं कुछ इस तरह से रखें अपने दिल का ख़्याल

दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है ठंडा पानी 

tothache with cold water

कई बार फ्रिज के ठंडे पानी के इस्तेमाल से आपके दांतों में सेंसिटिविटी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ठंडा पानी दांत में तेज दर्द का कारण भी बन सकता है। 

इन सभी कारणों की वजह से आपको गर्मी के मौसम में भी फ्रिज के ठंडे पानी को पीने से बचना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

गर्मी का मौसम आते ही मटके की अहमियत बढ़ने लग जाती है। इसका पानी पीने में जितना ठंडा है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद। आज आरओ और फ्रिज का पानी होने के बावजूद लोग मटके का पानी पीना जरूरी समझ रहे हैं। मटके का पानी शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और इसका पानी पीने से मिट्टी के नेचुरल मिनरल बॉडी में पहुंचते हैं। आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में प्रोफेसर अच्युत त्रिपाठी के मुताबिक, मटके का पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका पानी बैड कौलैस्टैरौल की मात्रा को कम करके हार्ट अटैक की आशंकाओं को भी कम करता है।

फ्रिज का पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

बहुत अधिक ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकती है। इससे खाना पचने में दिक्कत हो सकती है, कब्ज, पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। जब शरीर में ठंडा पानी जाता है, तो शरीर के तापमान से मेल नहीं खाता। ऐसे में ठंडा पानी शरीर में पहुंचकर पेट में मौजूद भोजन को पचाना मुश्किल कर देता है।

फ्रिज के पानी से कौन सी बीमारी होती है?

आमतौर पर फ्रिज में रखे पानी का तापमान सामान्य से अधिक होता है जिसकी वजह से जुकाम-खांसी की समस्या हो सकती है. ठंडे पानी से शारीरिक तंत्रों में सिकुड़न एक आम समस्या है लेकिन अगर कोशिकाओं में बार-बार सिकुड़न हो तो इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है जिससे दिल की धड़कनें प्रभावित हो सकती हैं.

फ्रिज के पानी से पीने से क्या होता है?

अगर आप फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं तो इससे कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. इससे आपके गले में खराश, खांसी या किसी तरह का संक्रमण हो सकता है. यही वजह है कि कोरोना काल में डॉक्टर्स फ्रिज का पानी नहीं पीने की सलाह दे रहे हैं.

फ्रिज पीने से क्या होता है?

इसका तापमान सामान्य तापमान से कम होता है, जो नुकसानदायक है। 2- फ्रिज कर ठंडा पानी अचानक पेट में जाता है तो इससे बड़ी आंत सिकुड़ जाती है। इससे आंत अपना काम ठीक से नहीं कर पाती और इससे पेट साफ नहीं हो पाता। 3- फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कब्ज बराबर बनी रहती है, पाचन तंत्र गड़बड़ रहता है।