रासायनिक परिवर्तन क्या है एक उदाहरण दीजिए? - raasaayanik parivartan kya hai ek udaaharan deejie?

जब कोई पदार्थ किसी अन्य पदार्थ से मिलकर एक नया पदार्थ बनता है (संश्लेषण), या जब कोई पदार्थ दो या अधिक पदार्थों में वियोजित (डीकम्पोज) होता है, तो इसे रासायनिक परिवर्तन (Chemical change) कहते हैं। इन प्रक्रमो को रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं जो प्रायः अनुत्क्रमणीय होती हैं। उदाहरण लोहे पर जंग लगना, अगरबत्ती का जलना ध का जमना दूध का लना दूध दूध जलना लना ना ना रासायनिक परिवर्तनों को समझना, रसायन विज्ञान का प्रमुख कार्य है। श्रेणी:रासायनिक अभिक्रिया.

2 संबंधों: रसायन विज्ञान, रासायनिक अभिक्रिया।

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: रासायनिक परिवर्तन और रसायन विज्ञान · और देखें »

लकड़ी का जलना एक रासायनिक अभिक्रिया है। एक बीकर में हाइड्रोजन क्लोराइड की वाष्प में परखनली से अमोनिया की वाष्प मिलाने से एक नया पदार्थ अमोनियम क्लोराइड बनते हुए रासायनिक अभिक्रिया में एक या अधिक पदार्थ आपस में अन्तर्क्रिया (इन्टरैक्शन) करके परिवर्तित होते हैं और एक या अधिक भिन्न रासायनिक गुण वाले पदार्थ बनते हैं। किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को अभिकारक (रिएक्टैन्ट्स) कहते हैं। अभिक्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न पदार्थों को उत्पाद (प्रोडक्ट्स) कहते हैं। लैवासिये के समय से ही ज्ञात है कि रासायनिक अभिक्रिया बिना किसी मापने योग्य द्रव्यमान परिवर्तन के होती है। (द्रव्यमान परिवर्तन अत्यन्त कम होता है जिसे मापना कठिन है)। इसी को द्रव्यमान संरक्षण का नियम कहते हैं। अर्थात किसी रासायनिक अभिक्रिया में न तो द्रव्यमान नष्ट होता है न ही बनता है; केवल पदार्थों का परिवर्तन होता है। परम्परागत रूप से उन अभिक्रियाओं को ही रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं जिनमें रासायनिक बन्धों को तोडने या बनाने में एलेक्ट्रानों की गति जिम्मेदार होती है। .

आज हम लोग इस लेख में पदार्थ में होने वाले रासायनिक परिवर्तन के बारे में अध्ययन किया। हमलोग पढ़ा कि रासायनिक परिवर्तन क्या है, रासायनिक के गुण क्या है तथा रासायनिक परिवर्तन की परिभाषा क्या है? तो चलिए हम लोग जानते हैं कि रासायनिक परिवर्तन किसे कहते हैं?
रासायनिक परिवर्तन को पहचानने के कुछ विशेष तरीके रासायनिक परिवर्तन में या तो कलर बदलेगा या टेस्ट बदलेगा और कुल मिलाकर पदार्थ अपनी पूर्व अवस्था में नहीं आ पाएगा

जबकि भौतिक परिवर्तन में केवल पदार्थ की भौतिक अवस्था बदलती है जैसे ठोस से गैस या द्रव इत्यादि ऐसी सिचुएशन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है न हीं पदार्थ का रंग और टेस्ट बदलता है( बहुत कम परिस्थितियों में बदल भी सकता है पेपर सेटर पर भरोसा मत करना क्योंकि अभी तक किसी किताब में उपरोक्त बात लिखी नहीं है अनुभव के आधार पर बता रहा हूं)

अब ज़रा सब की व्याख्या देखिए

कोयला जलने के बाद राख बन जाता है जो पुनः कोयले में नहीं बदल सकता अतः रासायनिक परिवर्तन

दूध सड़ने के बाद खट्टा हो जाता है जो पुनः वापस दूध में नहीं बदल सकता अतः रासायनिक परिवर्तन

जल का निर्माण हाइड्रोजन और ऑक्सीजन नामक तत्व से होता है हाइड्रोजन ज्वलनशील है और ऑक्सीजन जलने में सहायक है जबकि पानी आग बुझा देता है अतः सिद्ध होता है कि पानी भी एक नया पदार्थ है और पानी कभी भी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में नहीं बदलता अतः जल का निर्माण भी एक रासायनिक परिवर्तन है

वाष्प का बनना सामान्यत जल को गर्म करने पर केवल उस की भौतिक अवस्था बदलती है अर्थात वह वाष्प में बदलता है संघनन की क्रिया द्वारा वाष्प पुन जल में बदल जाती है अतः यह एक भौतिक परिवर्तन है

अन्य रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण ( Examples of chemical change )

  • फल का पकना
  • भोजन का पकना
  • भोजन का पचना
  • श्वसन
  • प्रकाश संश्लेषण
  • लोहे में जंग लगना
  • कॉपर का हरा हो जाना
  • धातुओं का संक्षारण
  • ऑक्सीकरण
  • अपचयन तथा
  • सभी रासायनिक अभिक्रियाएं (कुछ उत्क्रमणीय अभिक्रिया को छोड़कर)
  • पत्ते का वृक्ष से टूटकर पीला पड़ जाना
  • पत्तों का सूख जाना

भौतिक परिवर्तन के उदाहरण ( Example of physical changes )

  • बर्फ का जल में बदलना
  • जल का वाष्प में बदलना
  • तथा इनकी उल्टी प्रक्रिया
  • मोमबत्ती का पिघलना
  • किसी भी वस्तु का पिघलना
  • कपूर का उर्ध्वपातन हो जाना (क्योंकि कपूर सीधे ही गैस में बदलता है और वापस कपूर बन सकता है)
  • पानी का उबलना
  • सूखी लकड़ी का कटना
  • सब्जियों को चाकू से काटना
  • सेब को ताजा काटना  (उस पर भूरे रंग की परत नहीं आनी चाहिए यदि भूरे रंग की परत आ गई तो रासायनिक परिवर्तन कहलाएगा क्योंकि वह ऑक्सीजन से क्रिया कर जाता है करने से पहले वह भौतिक ही रहता है)
  • पौधों में वाष्पोत्सर्जन की क्रिया
  • पौधों में बिंदु स्राव की क्रिया

 

ध्यान रहे यदि प्रश्न ऐसे आता है कि मोमबत्ती का जलना कौन सी प्रक्रिया है तो यह रासायनिक और भौतिक दोनों ही है क्योंकि कुछ मोमबत्ती जलती है तथा कुछ पिघलती है परंतु यदि यह प्रश्न आए कि मुंह का जलना तो वह एक रासायनिक परिवर्तन है

रासायनिक परिवर्तन क्या है उदाहरण दीजिए?

जब कोई पदार्थ किसी अन्य पदार्थ से मिलकर एक नया पदार्थ बनता है (संश्लेषण), या जब कोई पदार्थ दो या अधिक पदार्थों में वियोजित (डीकम्पोज) होकर उसका गुण और वैशिष्ट्य बदल जाता है, तो इसे रासायनिक परिवर्तन (Chemical change) कहते हैं। उदाहरणः लोहे पर जंग लगना, अगरबत्ती का जलना, दूध का फटना, आदि।

भौतिक परिवर्तन का उदाहरण क्या है?

भौतिक परिवर्तन के अन्तर्गत वे सभी परिवर्तन आते हैं जिनमें पदार्थ की रासायनिक प्रकृति या रासायनिक पहचान में कोई परिवर्तन नहीं होता है, जैसे:- किसी बर्तन पर पानी डालकर निचे से ताप दे तो पानी वाष्प में बदल जाता है अगर उस बर्तन के ऊपर ढक्कन रखें तो वह वाष्प पून: जल में परिवर्तित हो जाती है,यह एक प्रकार का भौतिक परिवर्तन है ...

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन क्या है उदाहरण सहित लिखिए?

Solution : (1) भौतिक परिवर्तन- वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के संघटन में कई परिवर्तन नहीं होता, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। जैसे—जल बर्फ या भाप में बदलना, विद्युत बल्ब का चमकना। <br> (ii) रासायनिक परिवर्तन—वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के संघटन में परिवर्तन होता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है।

कौन सा रासायनिक परिवर्तन उदाहरण नहीं है?

पानी का जमना कोई रासायनिक परिवर्तन नहीं है, क्योंकि बर्फ पिघलने पर भौतिक परिवर्तन दिखाते हुए वापस पानी में बदल जाता है। भौतिक परिवर्तन: किसी पदार्थ केआकार, माप, रंग और अवस्था जैसे गुण उसके भौतिक गुण कहलाते हैं। वह परिवर्तन जिसमें किसी पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है।