छुहारे को पानी में भिगोकर खाने के फायदे - chhuhaare ko paanee mein bhigokar khaane ke phaayade

छुहारे को पानी में भिगोकर खाने के फायदे - chhuhaare ko paanee mein bhigokar khaane ke phaayade
dry_dates_soaked_in_water_benefits

छुहारा खाने के फायदे (Dry Dates benefits in hindi) कई हैं। खासकर की सर्दियों में इसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा खाया जाता है। दरअसल, इसमें आयरन होने के साथ शरीर में गर्मी पैदा करने वाले भी कुछ तत्व होते हैं। साथ ही ये इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे माइक्रोन्यूट्रीएंट्स भी होते हैं जो कि हड्डियों और दिल की सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। लेकिन, अगर आप छुहारा पानी में भिगोकर खाते हैं तो इससे आपकी सेहत (chuhara bhigo kar khane ke fayde) को कई लाभ मिल सकते हैं। कैसे, जानते हैं। 

पानी में छुहारा भिगोकर खाने के फायदे- Chuhara bhigo kar khane ke fayde in hindi

1. बवासीर की समस्या में फायदेमंद

बवासीर की समस्या में पानी में छुहारा भिगोकर खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, छुहारा को जब आप पानी में भिगोकर रखते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही ये रफेज की तरह भी काम करता है। फिर जब आप इसे खाते हैं तो ये मल में थोक जोड़ता है। साथ ही ये पेट में पानी को भी बढ़ाता है, जिससे बॉवल मूवमेंट तेज होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। इससे बवासीर की समस्या कम होती है। 

मुंह में छाले होने पर आजमाएं दादी-नानी के ये 3 नुस्खे, इंफेक्शन होगा कम और दर्द-जलन से मिलेगी राहत

2. हाजमा सही करता है

हाजमा सही करने के लिए जरूरी है कि आप कुछ थोक वाली चीजें खाएं। ऐसे में छुहारा भिगोकर खाएं और फिर इसका पानी पिएं। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ा देगा, जिससे डाइजेशन तेज होता है और हाजमा सही रहता है। इससे आपका पाचन क्रिया भी तेज होता है और पेट की समस्याएं नहीं होती। 

3. वेट लॉस में मददगार

छुहारा भिगोकर खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। ये पहले तो शरीर में एनर्जी देता है दूसरा ये कैलोरी बर्न करने की स्पीड को बढ़ा देता है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही ये शरीर की एनर्जी भी बढ़ाता है जिससे एक्सरसाइज करने में भी मदद मिलती है। 

बालों में तेल कब लगाना चाहिए, सूखे बालों में या गीले बालों में? जानें इसका सही समय और तरीका

4. शरीर में आयरन बढ़ता है 

शरीर में आयरन बढ़ाने के लिए आप छुहारा भिगोकर खा सकते हैं। दरअसल, आयरन से भरपूर छुहारा शरीर में थकान को कम करता है। साथ ही इसका कार्बोहाइड्रेट शरीर में तेजी से एनर्जी बढ़ता है। तो,  इन तमाम फायदे के लिए आप छुहारा भिगोकर खाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

ड्राई फ्रूट की दुनिया में छुहारे (Date) बहुत लाभदायक माने जाते है। छुहारा और खजूर एक ही पेड़ से उत्पन्न होने वाले फल हैं। छुहारे का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है। छुहारे की तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों में इसका उपयोग और बढ़ जाता है। यह शरीर को मजबूत बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं। वैसे इसका सेवन दूध में भिगोकर किया जाए तो बहुत अच्छा होता है। आइये जानते है भीगे छुहारा (Soaked dates benefits) खाने के फायदे।

भीगे छुहारे खाने के फायदे : Bhige Chuhare Khane Ke Fayde In Hindi

1. सर्दी-जुकाम को भगाए दूर (Cures cold and cough)

सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो एक गिलास दूध में पांच छुहारे, पांच दाने काली मिर्च और एक इलायची डालकर अच्छी तरह उबाल कर उसमें एक चम्मच घी डालें। फिर रात में सोने से पहले पी लें. सर्दी-जुकाम तुरंत आराम मिल जाएगा। इसके अलावा छुहारे को घी में भूनकर दिन में 2-3 बार सेवन करने से खांसी, छींक, और बलगम में भी राहत मिलती है।

2. ब्लड प्रेशर (Prevents blood pressure)

छुहारा लो ब्लड प्रेशर वाले लोग 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इसके बाद गाय के गर्म दूध के साथ छुहारे के गुदे को उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीएं। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर से छुटकारा मिल जाएगा।

3. वजन बढ़ाने में मददगार (Helps in weight gain)

शारीरिक रूप से कमजोर और पतले लोगों के लिए छुहारा किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए छुहारे को दूध के साथ मिलाकर पिएं। लेकिन अगर मोटे हैं तो इसका सेवन सावधानीपूर्वक करें।

4. पाचन में सहायक (Helps in digestion)

छुहारा खाने से पेट को अतिरिक्त बल मिलता है जिससे भोजन अच्छी तरह पच जाता है। रोजाना छुहारे का सेवन करने से आपका डाइजेशन अच्छा रहेगा।

5. भूख न लगने की समस्या को करे खत्म (Eliminate the problem of loss of appetite)

जिन लोगों को भूख नहीं लगती है उन्हें छुहारे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए छुहारे के गूदे को दूध के साथ उबाल लें। ठंडा होने के बाद दूध को मिक्सर में डालकर पीस लें। इसके सेवन करने से भूख न लगने की समस्या खत्म हो जाती है।

6. घाव व चोट भरने में लाभदायक (Beneficial in healing wounds and injuries)

छुहारे की गुठली को पानी के साथ पत्थर में घिस लें। इस पेस्ट को घाव और चोट पर लगाने से यह जल्दी भर जाता है।

7. दांतों को बनाए मजबूत (Make Teeth Strong)

छुहारे को गर्म दूध के साथ पीने से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग, जैसे दांतों की कमजोरी, हड्डियों का गलना आदि में भी लाभ मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar

Thank You!

छुहारे को पानी में भिगोकर खाने से क्या होता है?

छुहारे को पानी में भिगोकर खाने से यह कई प्रकार के फायदे प्रदान कर सकता है, जिनमें पेट की समस्या, भूलने की बीमारी और दर्द से राहत शामिल है। इसके साथ ही यह तंत्रिका संबंधी समस्या को दूर कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने भी मददगार साबित हो सकता है (2)।

सुबह खाली पेट छुहारा खाने से क्या फायदा होता है?

छुहारे के ये फायदे आपको कर देंगे हैरान.
छुहारे कई लोग सुबह खाली पेट छुहारे और दूध का सेवन करते हैं। ... .
गर्म तासीर होने के कारण ही सर्दियों में तो इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। यहां हम छुहारे के अन्य फायदों के बारे में बता रहे हैं। ... .
डाइजेशन में लाभदायक ... .
ब्लड प्रेशर ... .
दांतों का गलना ... .
कब्ज के लिए फायदेमंद ... .
मधुमेह ... .
पुराने घाव.

छुहारे खाने का सही तरीका क्या है?

कैसे करें छुहारे का सेवन- रात में सोने से पहले इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग छुहारे को दूध में उबालकर रात में सोने से पहले इसका सेवन करते हैं। इसके अलावा आप 1 गिलास दूध में रातभर छुहारे को भिगोकर अगले दिन इसका सेवन कर सकते हैं।

रोज कितने छुहारे खाने चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो व्यक्ति को 1 दिन में 2 से 3 छुहारा का सेवन करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति रोजाना दो से तीन छुआरा का सेवन करता है तो 2 सप्ताह के अंदर शरीर में कई फायदे दिखेंगे। खासकर छुहारे का सेवन सर्दियों में बेहतर माना जाता है क्योंकि छुहारे की तासीर गर्म होने के कारण यह शरीर को गर्म रखता है।