चक्रव्यूह की रचना किसने की और क्यों? - chakravyooh kee rachana kisane kee aur kyon?

पौराणिक काल के सबसे बड़े धर्मयुद्ध महाभारत का जब कभी भी जिक्र किया जाता है तो चक्रव्यूह की बातें भीअवश्य ही की जाती है। जी हाँ वही युद्ध रणनीति या व्यूह,जिसमे फंसकर अर्जुन और सुभद्रा का पुत्र अभिमन्यु मारा गया था। ऐसा माना जाता है की युद्ध के इस व्यूह को भेदने की कला कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य और भगवान श्रीकृष्ण केअलावा सिर्फ अर्जुन ही जानते थे। हालाँ कि ये भी कहा जाता है की अर्जुन ने अपनी पत्नी सुभद्रा को चक्रव्यूह भेदने की कला बताई थी। उस वक्त सुभद्रा के कोख में अभिमन्यु मौजूद थे। और कोख से अभिमन्यु चक्रव्यूह भेदने की कला सीख रहे थे। लेकिन अर्जुन की बात सुनते-सुनते सुभद्रा को नींद आ गयी। जिसके बाद अभिनयु चक्रव्यूह के छह दरवाजे को तोड़ने की कला तो सिख गए लेकिन सातवें द्वार को तोड़ने का राज,राज ही रहग या। तो पाठकों आइये जानते हैं कि चक्रव्यूह क्या थाऔर इसको भेदने का रहस्य क्या है ?

चक्रव्यूह का अर्थ

पौराणिक काल में युद्ध के दौरान दुश्मनो पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दोनों पक्ष की सेना क्रौंच ,सर्प ,गरुड़ और चक्रव्यूह जैसे व्यूह की रचना किया करते थे। जिसमे सबसे ज्यादा घातक व्यूह चक्रव्यूह को माना जाता है। ऐसा माना जाता है की उस काल में चक्रव्यूह युद्ध की ऐसी रणनीति थी जिसमे बड़े से बड़े योद्धा मात खा जाते थे। इस व्यूह की रचना में हजारों सैनिकों का इस्तेमाल किया जाता था जो कई किलोमीटर की दूरी तक एक ऐसा चक्र बना लेते थे, जिसमें प्रवेश करके कोई भी आसानी से बाहर नहीं जा सकता था । इस व्यूह की रचना में लगे सैनिक हमेशा अपना स्थान बदलते रहते थे जिस वजह से चक्रव्यूह आसमान से देखने पर एक घूमते हुए चक्र की तरह दिखता था। चक्रव्यूह को देखने पर इसमें अंदर जाने का रास्ता तो नजर आता था, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता नजर नहीं आता।

कैसा होता था चक्रव्यूह ?

चक्रव्यूह में सैनिको की सात सुरक्षा पंक्ति हुआ करती थी। जिसमे सबसे पहली पंक्ति के सैनिक हमेशा चारो ओर घूमते रहते थे। चक्रव्यूह के पहले सुरक्षा पंक्ति पर सामान्य सैनिकों को तैनात किया जाता था। यदि कोई योद्धा पहली पंक्ति के किसी सैनिक को मारकर अंदर प्रवेश कर भी जाता था तो मरे हुए सैनिको की जगह क्षण भर में दूसरे सैनिक ले लेते थे। चक्रव्यूह के दूसरे पंक्ति में पहली पंक्ति के मुकाबले ज्यादा कुशल सैनिको को तैनात किया जाता था ताकि वो दुशमनो को अंदर जाने से रोक सके। ठीक इसी तरह व्यूह के छठी सुरक्षा पंक्ति तक युद्ध कौशल के हिसाब से सैनिकों और योद्धाओं को तैनात किया जाता था और सबसे अंतिम यानि सातवीं पंक्ति में व्यूह की रचना करने वाले अपने सबसे कुशल और बलशाली महारथियों को रखते थे। जैसे की महाभारत युद्ध के 13वे दिन कौरवों के सेनापति गुरु द्रोणाचार्य ने जब पांडवों पर विजय पाने के लिए चक्रव्यूह की रचना की थी तब सातवीं पंक्ति में उन्होंने अपने अलावा दुर्योधन,दुःशासन,कर्ण,कृपाचार्य,अश्व्थामा जैसे महारथी को तैनात कर रखा था।

महाभारत युद्ध दिन में ही क्यों लड़ा गया ?

युद्ध निति चक्रव्यूह

चक्रव्यूह को उस समय इसलिए युद्ध की सबसे घातक रणनीति माना जाता था क्यूंकि अगर कोई योद्धा लगातार लड़ते हुए अंदर की ओर बढ़ता जाएगा तो स्वाभाविक है की वह थकता भी जाएगा। जैसे-जैसे वो सुरक्षा पंक्तियों को तोड़ता हुआ अंदर बढ़ता जाएगा वैसे वैसे अंदर के जिन योद्धाओं से उसका सामना होगा वो थके हुए नहीं होंगे। ऊपर से वे पहले वाले योद्धाओं से ज्यादा शक्तिशाली और युद्ध कौशल में ज्यादा निपुण भी होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से थके हुए योद्धा के लिए एक बार अंदर फंस जाने पर जीतना या बाहर निकलना कठिन हो जाता था। और यही कारण था की जिस योद्धा को इस व्यूह को भेदने की पूरी जानकारी नहीं होती थी वह सातवें सुरक्षा पंक्ति तक जाते जाते थकान के कारण मारा जाता था और आपको याद ही होगा की जब कौरव पक्ष के योद्धाओं ने अभिमन्यु का वध किया था तो वो भी चक्रव्यूह के सातवें दरवाजे पर था और बेहद ही थका हुआ था।

 चक्रव्यूह भेदने का रहस्य

धर्मग्रंथों के अनुसार चक्रव्यूह को वही योद्धा भेद सकता है जो युद्ध निति के साथ साथ एक कुशल धनुर्धर हो। क्योंकि जब एक कुशल योद्धा चक्रव्यूह में प्रवेश करता है ही तो वह पहले से ही व्यूह से निकलने का मार्ग प्रशस्त कर लेता है। वह जानता रहता है की बाहर की ओर योद्धाओं की संख्या कम है जबकि अंदर के योद्धाओं का घनत्व ज्यादा। घनत्व को बराबर या कम करने के लिए ये जरूरी होगा कि बाहर की ओर खड़े अधिक से अधिक योद्धाओं को मारा जाए। इसलिए वह व्यूह को घुमाते-चलाते रखने के लिए अधिक से अधिक योद्धाओं को अंदर से बाहर धकेलता जाता है। इससे अंदर की तरफ योद्धाओं का घनत्व कम हो होता जाता है। साथ ही एक कुशल योद्धा को यह भी मालूम होता है कि घूमते हुए चक्रव्यूह में एक खाली स्थान भी आता है, जहां से निकला जा सकता है। और इस तरह वह योद्धओं को मारता हुआ व्यूह से निकल जाता है। हालाँकि आज यानि की इस कलयुग युद्ध की इस निति का कोई महत्त्व नहीं रह गया

चक्रव्यूह एक बहु-स्तरीय रक्षात्मक सैन्य संरचना है जो ऊपर से देंखने पर चक्र या पद्म की भाँति प्रतीत होती है इसके हर द्वार की रक्षा एक महारथी योध्दा करता है। इस व्यूह का प्रयोग महाभारत में कौरवो के प्रधान सेनापति द्रोणाचार्य द्वारा धर्मराज युधिष्ठिर को बंदी बनाने हेतु हुआ था।

इसके भेदन का ज्ञान पांडव पक्ष में केवल अर्जुन, कृष्ण, प्रद्युम्न व अभिमन्यु को ही था, परंतु इसकी रचना के अवसर पर वहाँ केवल अभिमन्यु ही मौजूद था। अभिमन्यु ने यह ज्ञान अपनी माँ के गर्भ में ही प्राप्त कर लिया था किंतु वह इससे निकलने मार्ग नही जान पाया था। अत: जब युध्द में अभिमन्यु ने इसमें प्रवेश किया तो उसने छ: द्वार को तोड़ दिया लेकिन सातवें द्वार पर कौरव पक्ष के सभी महारथियों ने धर्मविरूध्द मिलकर उसका वध कर दिया।

चक्रव्यूह की रचना किसने की और क्यों की?

कहते हैं कि चक्रव्यूह की रचना द्रोण ने की थी। इस व्यूह को एक घूमते हुए चक्के की शक्ल में बनाया जाता था, जैसे आपने स्पाइरल को घूमते हुए देखा होगा। कोई भी नया योद्धा इस व्यूह के खुले हुए हिस्से में घुसकर वार करता है या किसी एक सैनिक को मारकर अंदर घुस जाता है।

चक्रव्यूह की रचना किसकी है?

कुँवर नारायण का पहला कविता-संग्रह चक्रव्यूह है, इस संग्रह से कवि का रंगप्रवेश भले ही हो रहा हो, वे प्रशंसनीय धीरता और खासी कुशलता से मंच पर अवतरित होते हैं।

चक्रव्यूह रचना क्या है?

चक्रव्यूह एक बहु-स्तरीय रक्षात्मक सैन्य संरचना है जो ऊपर से देंखने पर चक्र या पद्म की भाँति प्रतीत होती है इसके हर द्वार की रक्षा एक महारथी योध्दा करता है। इस व्यूह का प्रयोग महाभारत में कौरवो के प्रधान सेनापति द्रोणाचार्य द्वारा धर्मराज युधिष्ठिर को बंदी बनाने हेतु हुआ था।

द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना क्यों की थी?

महाभारत में चक्रव्यूह की रचना क्यों की गयी थी ? - Quora. कौरवों को ये बात पता थी कि पांडवो में चक्रव्यूह केवल अर्जुन ही सकते हैं। इसलिए उन्होंने अर्जुन को बहाने युद्ध मैदान से दूर लेकर चले गए और फिर चक्रव्यूह की रचना की । चूंकि अर्जुन वहां उपस्थित नहीं थे इस स्थिति में सारी जिम्मेदारी आती है सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर पर।