13 सत्ता की साझेदारी का क्या अर्थ है यह क्यों आवश्यक है किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए - 13 satta kee saajhedaaree ka kya arth hai yah kyon aavashyak hai kinheen do kaaranon ka ullekh keejie


अध्याय : 1. सत्ता की साझेदारी

सत्ता की साझेदारी क्यों आवश्यक है

तुलना : बेल्जियम के नेताओं ने समझा कि सत्ता में साझेदारी में आपसी समझौते से देश में एकता बनी रहेगी। परन्तु श्रीलंका में बहुसंख्यक समुदाय दूसरों पर प्रभुत्व कायम करना चाहता था, जिससे कि देश की एकता पर संकट आया। सत्ता की साझेदारी अच्छी है क्योंकि :
1. विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम हो जाता है।
2. राजनीतिक व्यवस्था के स्थायित्व के लिए अच्छा है।
3. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्रा की आत्मा है। लोकतंत्रा का मतलब होता है कि जो लोग इस शासन व्यवस्था के अंतर्गत उनके बीच सत्ता को बाँटा जाए।
4. एक को हम युक्तिपरक कहते हैं यह लाभकारी परिणामों पर जोर देता है।
5. नैतिक तर्क सत्ता के बँटवारे के अंतर्भूत महत्त्व को बताता है।


नवीनतम लेख और ब्लॉग


  • Physics Tutor, Math Tutor Improve Your Child’s Knowledge
  • How to Get Maximum Marks in Examination Preparation Strategy by Dr. Mukesh Shrimali
  • 5 Important Tips To Personal Development Apply In Your Daily Life
  • Breaking the Barriers Between High School and Higher Education
  • 14 Vocational courses after class 12th
  • Tips to Get Maximum Marks in Physics Examination
  • Get Full Marks in Biology Class 12 CBSE

Download Old Sample Papers For Class X & XII
Download Practical Solutions of Chemistry and Physics for Class 12 with Solutions


सत्ता की साझेदारी का क्या अर्थ है यह क्यों आवश्यक है किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए अथवा?

सत्ता की साझेदारी ऐसी शासन व्यवस्था होती है जिसमें समाज के प्रत्येक समूह और समुदाय की भागीदारी होती है। सत्ता की साझेदारी ही लोकतंत्र का मूलमंत्र है। लोकतांत्रिक सरकार में प्रत्येक नागरिक की हिस्सेदारी होती है, जो भागीदारी के द्वारा संभव हो पाती है।

सत्ता की साझेदारी का क्या मतलब होता है?

सत्ता की साझेदारी का अर्थ है कि शासन में समान प्रतिनिधित्व देने के लिए विभिन्न सामाजिक दलों में सत्ता को विभाजित करना । सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र की आत्मा है, जिसमें सांस्कृतिक तथा भाषा के भेदभाव के बिना सभी लोगों को राजनीतिक व्यवस्था में शामिल किया जाता है।

सत्ता की साझेदारी का महत्व क्या है?

सत्ता में साझेदारी का बेहद महत्व होता है। सत्ता में साझेदारी से सामूहिकता और सहयोग की भावना पनपती है। जब सत्ता में सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, तो विभिन्न तरह के समूहों या समुदायों में आपसी टकराव नहीं होता, इससे सत्ता के संचालन में अवरोध कम उत्पन्न होते हैं।

लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी क्यों आवश्यक है?

उत्तर- सत्ता का विभाजन इसलिए आवश्यक है क्योंकि इससे लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को हिस्सेदारी मिलती है