महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग
दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं। जोकि निम्न हैं – एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि है। विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले दो देश चीन और भारत इसी महाद्वीप पर अवस्थित हैं। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही दृष्टि से पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है। एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में ही अवस्थित है। पूरब में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्यसागर अवस्थित हैं। उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित है। स्वेज नहर व लाल सागर इसे अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। एशिया महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
एशिया महाद्वीप के प्रमुख देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – उनकी राजधानी, मुद्रा एवं क्षेत्रफल आदि प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें अफ्रीका महाद्वीप –अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ मिल जाती हैं। इसके पूरब में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर अवस्थित है। जिब्राल्टर जलसंधि इसे यूरोप से अलग करती है। यह पृथ्वी का एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर ग्लोब की तीनों प्रमुख रेखाएं (कर्क,मकर, विषुवत) गुजरती हैं। विश्व की सबसे लम्बी नदी नील इसी महाद्वीप पर बहती है। यह विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्यसागर में गिरती है। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा इसी महाद्वीप पर अवस्थित है। अफ्रीका महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – उनकी राजधानी, मुद्रा एवं क्षेत्रफल आदि प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें उत्तरी अमेरिका महाद्वीप –उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है। इसे नई दुनिया की संज्ञा दी जाती है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने की थी। इसका नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा। इसके दक्षिणी भाग में अनेक द्वीप हैं जिन्हें पश्चिमी द्वीपसमूह या वेस्टइंडीज के नाम से जाना जाता है। उत्तरी अमेरिका मध्यअमेरिका व कैरेबियाई क्षेत्र में कुल 29 देश हैं। 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा उत्तरी अमेरिका के मध्य से होकर गुजरती है। यह विश्व के सात महाद्वीप में से एक है। उत्तर अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल –पनामा नहर उत्तर अमेरिका को दक्षिण अमेरिका से अलग करती है। पनामा नहर के माध्यम से अन्ध और प्रशांत महासागर के बीच जहाजों का यातायात सुगम होता है। उत्तर अमेरिका के मूल निवासियों में रेड इंडियन, एस्किमो, इन्युट शामिल हैं। एस्किमो का घर बर्फ का बना होता है, इसे इग्लू कहा जाता है। ये स्लेज गाड़ी को खींचने के लिए रेंडियर कुत्तों का प्रयोग करते हैं। सील मछली की खाल व अस्थियों से कयाक नामक नाव बनाते हैं। उत्तरी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप –दक्षिणी अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका लगभग दो-तिहाई भाग विषुवत रेखा के दक्षिण में उष्ण कटिबंध में फैला है। इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 1,77,98,500 वर्ग किलोमीटर है। दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्ट इंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं। दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल –यह प्रशांत व अटलांटिक महासागर के बीच अवस्थित है। पनामा जलसंधि इसे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है। टेराडेल फ्लूगो नामक द्वीप इस महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। यह द्वीप मैगलन जलसंथि द्वारा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग होता है। हॉर्न अन्तरीप इस महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु है। ब्राजील इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। ब्राजील की अंतर्राष्ट्रीय सीमा इक्वाडोर व चिली को छोड़कर इस महाद्वीप के अन्य सभी देशों से लगती है। इस महाद्वीप के तीन देश कोलम्बिया, ब्राजील व इक्वाडोर भूमध्यरेखा पर अवस्थित हैं। पेरु-बोबीविया सीमा पर अवस्थित टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊँची नौकायन झील है। यह बोलीविया पठार पर अवस्थित है। अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन इसी महाद्वीप पर बहती है। अमेजन नदी ब्राजील, पेरु, इक्वाडोर, बोलीविया, कोलंबिया, वेनेजुएला में बहती है। दक्षिणी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
उत्तरी व दक्षिण अमेरिकी, कैरीबियन सागर, ओसनियाई प्रमुख देशों की जानकारी अंटार्कटिका महाद्वीप –अंटार्कटिका संसार का पाँचवां बड़ा महाद्वीप है। इसे महासागरीय महाद्वीप की संज्ञा दी गई है। यह पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है। इस महाद्वीप का 98 प्रतिशत भाग सदैव बर्फ से ढका रहता है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप कहते हैं। इस महाद्वीप की खोज का करने का प्रथम प्रयास एक नाविक जेम्स कुक द्वारा किया गया था। पर वो अंटार्कटिक वृत्त को पार करके भी इसकी भूमि तक नहीं पहुँच पाए थे। इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को है। वह 1820 ई. में वोस्टॉक नामक जहाज से अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचे थे। अंटार्कटिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
अंटार्कटिका और भारत –
यूरोप महाद्वीप –यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है तथा विश्व का छठा बड़ा महाद्वीप है। इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप तथा एशिया के सम्मिलित भू-भाग को यूरेशिया कहते हैं। यूरोप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- उनकी राजधानी, मुद्रा एवं क्षेत्रफल आदि प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप –ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। अतः इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं। इसकी खोज सन् 1770 ई. में जेम्स कुक ने की। यह महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके मध्य से गुजरती है। इस महाद्वीप के क्षेत्र में कुल 23 देश आते हैं। यहाँ के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहा जाता है। टॉरेस जलसंधि न्यूगिनी को आस्ट्रेलिया से अलग करती है। ऑस्ट्रेलिया सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –
|