Contents Show
Pronunciation (उच्चारण)
Vibes एक पोपुलर इंग्लिश वर्ड है जो हमे बहुत जगह देखने व सुनने को मिलते रहता है पर बहुत सारे लोगो को vibes का हिंदी अर्थ (Vibes Meaning) पता नहीं होता है इसलिए वो इसके बारे में नहीं समझ पाते हैं। आपने positive vibes और negatives vibes भी जरुर कहीं पढ़ा या सुना होगा। दरअसल ये दोनों भी वाइब्स से ही जुड़े हुवे वर्ड हैं, इनके अलावा good vibes, bad vibes, morning vibes, evening vibes, summer vibes आदि भी होते हैं। आइये इनके हिंदी मीनिंग देखते हैं और फिर हम वाइब्स के बारे में विस्तार से समझेंगे- Noun
Word Forms / Inflections
Definition And Hindi Meaning Of Vibesऊपर आपने vibes के अनेको हिंदी अर्थ देखा पर इस छोटे से शब्द का अर्थ केवल इतना ही में सिमित नहीं है, अगर इसको अछे से विस्तार से समझा जाये तो लोगो द्वारा vibes कहने, सुनने और समझने का अर्थ एक और होता जो काफी लोकप्रिय भी है। अब आप सोच रहे होंगे की तो क्या है इस vibes का हिंदी मतलब…….? रुकिए , जरा सब्र रखें। उदाहरन के लिए book का मतलब किताब, pen का मलतब कलम होता है और इसे हम आसानी से बता देते हैं पर vibes का मतलब कोई एक-दो वर्ड में नहीं होता है इसलिए इसे ऐसे समझना होगा- वाइब्स (Vibes) एक भावनात्मक संकेत होता जो एक व्यक्ति अपने आस-पास के लोगों को अपनी शारीरिक भाषा और सोशल इंटरैक्शन के साथ देता है जिसे हम हिंदी में अनुभूति कहते हैं। एक अच्छे Vibes का एक उदाहरण है, एक बहुत खुश व्यक्ति जो हश रहा है और अपने आस-पास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसा माना जाता है की मनुष्य कम्पन उर्जा यानि Vibrational energy देता है। अगर आप किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो ये तो 100% गारंटी है की उस व्यक्ति का उस समय कुछ न कुछ अपना फीलिंग, एहसास होगा जैसे वो खुशी, दुखी, उदाश, भयभीत, या डरा हुवा होगा क्योकि हर इंसान हमेशा इन सभी में से एक स्तिथि में तो रहता ही है। तो जब आप उस व्यक्ति से मिलते तो वो आपको अपनी संवेदना का अनुभव करता है यानि एक एनर्जी होती जो उस व्यक्ति द्वारा आपको भी मिलती है। उदाहरन के लिए अगर कोई रो रहा है, दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है उसपर तो आप भी ये देख कर दुखी हो जाते हैं भले ही वो व्यक्ति आपका अपना न हो पर वो अपने आस पास एक एनर्जी, एक भावनात्मक सोच बना ही देता है। इसी भावनात्मक सोच, विचार, एहसास को vibes कहते हैं। वाइब्स: यह वास्तव में उस भावना का मतलब है जो कोई या कुछ आपको देता है। यानि यह एक भावनात्मक संकेत है जो किसी के द्वारा आपको मिलती है आप आपके द्वारा किसी और को। vibes अछे भी होते है और बुरे भी। पॉजिटिव वाइब्स (positive vibes) और नेगेटिव वाइब्स (negetive vibes) का नाम तो आपने सुना ही होगा? नहीं भी सुना है तो आज सुन लीजिये। आइये अब हम अछे और बुरे vibes यानि पॉजिटिव और नेगेटिव vibes के बारे में जानते हैं- Positive Vibes And Negative Vibes Meaning In Hindiइसे एक उदाहरण से समझा जा सकता है। मान लीजिए आप दो लोगों से मिलते हैं। 1 व्यक्ति ने आपको अपनी उपलब्धियों से प्रभावित किया,अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया, आपको अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करने और अपनी पहचान बनाने के लिए, सक्सेस पाने के लिए प्रेरित किया। उसने आपमें हमेशा खुश रहने के लिए एक उत्साह विकसित किया और आप जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय में अछे से, ख़ुशी से आत्मविश्वास के साथ खुद को प्यार करने लगे। दूसरा व्यक्ति आपके मनोबल को नीचे गिराया, आपको बताया कि आप अपने जीवन में कुछ भी नहीं नहीं कर सकते हैं, आप कुछ भी हासिल नहीं कर सकते, आप अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकते हैं। उसने आपको निराश और अपमानित किया। इसके बाद आप चीजों से नफरत करना शुरू कर देंगे, आपको खुद पर से भरोसा उठ गया, आप उदाश रहने लगे, नफरत हो गया आपको खुद से ही। निष्कर्ष पहले व्यक्ति ने आपको सकारात्मक वाइब्स (posetive vibes) दीं। उन्होंने आपको जीने, सीखने और हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह सकारात्मक है क्योंकि आप अब जीवन के लिए एक आशावादी राय रखेंगे। दूसरे व्यक्ति ने आपको नकारात्मक वाइब्स (negative vibes) दिया। उसने आपको इस तरह हतोत्साहित किया जैसे आप अपने लिए एक बोझ हो। यह नकारात्मक है क्योंकि आप अपने जीवन के बारे में गलत राय रखेंगे और अंततः चीजों को खराब कर देंगे, आप अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोसिस तक नहीं करेंगे, आप उदास रहेंगे। इसलिए ऐसे लोगों या चीजों के साथ रहें जो सकारात्मक वाइब्स देते हैं न कि नकारात्मक। यहाँ पे मैंने आपको बस एक उदाहरन दिया पर इस तरह से आप कई बातो पे ध्यान दे सकते हैं जैसे एक खुस व्यक्ति आपको positive vibes देगा और एक दुखी, उदाश व्यक्ति negative vibes क्योकि आप खुश रहना चाहते हैं, खुश लोगो से मिलकर, खुश लोगो के साथ रहने में ही आपको मज़ा आता है। Good vibes and bad vibes meaning in Hindiयह भी positive vibes और negative vibes की ही तरह होता है। good vibes का हिंदी अर्थ “अच्छी अनुभूति” होता है तथा bad vibes का हिंदी अर्थ “बुरी अनुभूति या खराब अनुभूति” होता है। अब आप इसे विस्तार से ऐसे समझिये- हमारे समाज में सभी लोग न तो अछे हैं और न ही बुरे हैं अर्थात् कुछ अछे लोग हैं और कुछ बुरे लोग इसीलिए कुछ लोगो से आपको good vibes मिलती है जबकि कुछ लोगो से आपको bad vibes भी मिलती है। मान लीजिए, आपके कुछ school के दोस्त है और कुछ आपके गावं कश्बे या शहर के जो स्कूल के दोस्तों से अलग हैं। स्कूल के दोस्त हमेशा आपसे पढाई-लिखाई की बाते करते हैं, एग्जाम में टॉप करने व जीवन में सफल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं यानि वो एक पढाई का माहौल बनाते हैं, इस लोगो के साथ रहने पे आपको जोश आता है अपनी पढाई को लेके। एक भावनात्मक संकेत अनुभूति मिलता है पढाई लिखाई को लेके। इसे हम good vibes कहते हैं क्योकि ये आप पे सकारात्मक प्रभाव डालते हैं जिससे आप भविष्य में एक अच्छा व्यक्ति बनेंगे। वहीँ दूसरी ओर आपके गावं के मित्र जिनका दूर दूर तक पढाई लिखाई से कोई रिश्ता नाता नहीं है। वो सारा सारा दिन मोबाइल में बिताते हैं, नशे करते हैं, movie देखते हैं बहुत ज्यादा, लड़की छेड़ते हैं। आप इस तरह के दोस्तों से कैसी vibes मिलने की उम्मीद रखते हैं। जाहिर सी बात है आपको इनसे bad vibes यानि बुरी अनुभूति ही मिलने वाला है। ऐसे लोग आपको नशे के लिए ही प्रेरित कर सकते हैं। अगर ये आपको प्रेरित नही भी करेंगे तो इनको नशा करते देख, मस्ती करते देख आपको खुद एक भावनात्मक तरंग मिलेगा, एक बार के लिए आपको भी उस नशीली पतार्थ का सेवन करने का मन कर देगा। इसे ही हम bad vibes कहते हैं क्योकि ये आप पे नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं जिससे आप अपनी सफलता की राह से विचलित होके गलत राह पकड़ सकते हैं। Example Sentences Of Vibes In English-Hindi
Vibes: English To Hindi DictionaryHere you have read about the meaning and definition of vibes, Hindi translation of vibes with similar and opposite words. You also learned the right spoken pronunciation of word vibes in Hindi and English language. If you liked this dictionary word meaning post about vibes meaning in Hindi (vibes मीनिंग इन हिदी) or vibes का हिंदी अर्थ-मतलब, positive vibes and negative vibes meaning with examples sentences then share this with others. Now, I hope your all queries like what is meaning and definition of vibes, vibes meaning in Hindi, vibes definition, pronunciation, and examples sentences using word vibes in Hindi and English language are solved. View All Words List वाइब्स का हिंदी में क्या कहते हैं?वाइब्स (Vibes) एक भावनात्मक संकेत होता जो एक व्यक्ति अपने आस-पास के लोगों को अपनी शारीरिक भाषा और सोशल इंटरैक्शन के साथ देता है जिसे हम हिंदी में अनुभूति कहते हैं। एक अच्छे Vibes का एक उदाहरण है, एक बहुत खुश व्यक्ति जो हश रहा है और अपने आस-पास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
मॉर्निंग वाइब्स का मतलब क्या होता है?Morning vibes का हिंदी अर्थ या मतलब सुबह की अनुभूति या सुबह का सिहरन होता है, आसान शब्दों में Morning vibes का मतलब सुबह की मनोदशा, सुबह की अनुभूति या सुबह के भावात्मक संकेत को हम English में Morning vibes कहते हैं।
केवल सकारात्मक वाइब्स का क्या अर्थ है?Positive Vibes Meaning in Hindi -: इसका मतलब होता है सकारात्मक भावात्मक संकेत अर्थात यह एक सकारात्मक संकेत के बारे में हमें महसूस कराता है। किसी भी प्रकार का सकारात्मक चीजें अगर अच्छी तरह से हमारे जीवन में होती हैं तो उसे Positive Vibes कह सकते हैं।
|