उत्तर प्रदेश की दूसरी भाषा क्या है? - uttar pradesh kee doosaree bhaasha kya hai?

उत्तर प्रदेश की दूसरी राजभाषा कौन सी है?

(A) अंग्रेजी
(B) भोजपुरी
(C) उर्दू
(D) हिन्दी

Explanation : उत्तर प्रदेश की दूसरी राजभाषा उर्दू है। उत्तर प्रदेश में शासकीय भाषा (संशोधन) अध्यादेश 1982 को उत्तर प्रदेश विधान सभा ने 1989 में कानून के रूप में मंजूरी दी, जिसके तहत् उर्दू को राज्य की दूसरी राजभाषा का दर्जा मिला। उर्दू भाषा हिंदी, फारसी एवं अरबी के मिश्रण से बनी है। उर्दू भाषा फारसी लिपि में लिखी जाती है। उर्दू भाषा भारत की 22 अधिकारिक भाषाओं में से एक है। वही उर्दू पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा/कौमी-जुबान (qaumi zabaan) के रूप मे जानी जाती है। उर्दू भाषा का एक जटिल और आकर्षक इतिहास है।....अगला सवाल पढ़े

Tags : उत्तर प्रदेश प्रश्नोत्तरी

Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams

Latest Questions

यूपी की दूसरी भाषा कौन सी है?

यूपी ने शासकीय भाषा (संशोधन) आध्यादेश, 1982 पास किया जिससे शासकीय भाषा कानून, 1951 में धारा 3 जोड़ी गई और उर्दू को प्रदेश में दूसरी शासकीय भाषा बनाया गया।

UP की राज्य भाषा क्या है?

हिन्दी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा है और राज्य की अधिकांश जनसंख्या (८०.१६%) द्वारा बोली जाती है।

उत्तर प्रदेश में कुल कितनी भाषाएं हैं?

उत्तर प्रदेश में लगभग 29 भाषाएँ बोली जाती हैं, हिंदी राज्य की आधिकारिक भाषा है तथा उर्दू को उत्तर प्रदेश राज्य की सह-आधिकारिक भाषा घोषित किया गया है, और जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, हिंदी राज्य की आधिकारिक भाषा 91.32% आबादी द्वारा बोली जाती है।

उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय भाषा कब घोषित किया गया?

सही उत्तर 1989 है। उत्तर प्रदेश राजभाषा अधिनियम 1951 द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 1989 में राज्य की दूसरी आधिकारिक भाषा के रूप में उर्दू घोषित किया गया था।