देश कक्षा 7 के लिए संविधान महत्वपूर्ण क्यों है? - desh kaksha 7 ke lie sanvidhaan mahatvapoorn kyon hai?

Solution for SCERT UP Board book नागरिक शास्त्र कक्षा 7 पाठ 1 हमारा संविधान solution pdf. If you have query regarding Class 7 Nagrik Jivan (civics) chapter 1 Hamara Samvidhan, please drop a comment below.

हमारा संविधान

Exercise ( अभ्यास )

1- निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर वाले विकल्प के सामने वाले गोले को काला कीजिए –

(क) संविधान सभा के अध्यक्ष थे-
(अ) डॉ राजेंद्र प्रसाद ( )
(ब ) डॉक्टर भीमराव राम जी अंबेडकर ( ✔️)
(स ) सरोजिनी नायडू ( )
(द ) एच 0बी 0कामथ ( )

(ख़ ) मौलिक अधिकारों की संख्या है –
(अ) 10 ( )
(ब ) 8 ( )
( स ) 6 (✔️)
(द ) 5 ( )

2- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न क. संविधान सभा के बारे में लिखिए l

उत्तर- संविधान सभा– स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत सरकार को एक संविधान की आवश्यकता महसूस हुई। भारत का संविधान बनाने के लिए भारत सरकार ने सन् 1946 में एक संविधान-सभा का गठन किया। इसमें 389 लोग थे जो भारत के हर प्रांत से आए थे। संविधान सभा के अध्यक्ष तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी थे। संविधान सभा की एक प्रारूप समिति भी बनी। जिसने संविधान लिखने का काम किया। इस समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को स्वतंत्र भारत के संविधान को स्वीकार किया।

प्रश्न ख़. संविधान की प्रस्तावना मैं कहा गया है कि भारत एक पंथ निरपेक्ष राज्य है इसका क्या अभिप्राय है ?

उत्तर- पंथनिरपेक्ष-राज्य किसी विशेष धर्म को राज्य धर्म के रूप में मान्यता नहीं प्रदान करता है | वरन सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करता है |

प्रश्न ग. भारत लोकतंत्रात्मक राज्य होने के साथ गणराज भी है स्पष्ट कीजिए l

उत्तर- लोकतंत्रात्मक गणराज्य – भारत की सरकार जनता के लिए तथा जनता द्वारा चुनी जाती है इसलिए इसे लोकतंत्रात्मक कहा जाता है | भारत का राष्ट्रीय अध्यक्ष (राष्ट्रपति ) वंशानुगत न होकर निर्वाचित होता है | इसलिए भारत को गणराज्य कहा गया है |

प्रश्न घ. नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार क्यों जरूरी हैं ?

उत्तर – नागरिकों का मौलिक अधिकार – अपने गांव शहर, टोले, मोहल्ले में हम सभी छोटे-बड़ों से अपनी बातें कहते रहते हैं | ऐसे ही हम देश परदेश में कहीं भी आते जाते रहते हैं | इन सबके लिए कोई रोका-टोकी नहीं होती | ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सभी मनुष्य को जन्म से ही कुछ अधिकार प्राप्त होते हैं | जिन्हें मानव अधिकार कहते हैं, इनमें से छह मौलिक अधिकार के रूप में हमारे संविधान में दिए गए हैं |

प्रश्न ड. समानता के अधिकार से आप क्या समझते हैं उदाहरण देकर समझाइए l

उत्तर – समानता का अधिकार – संविधान के अनुसार भारतीय नागरिकों के साथ समान रूप से व्यवहार किया जाएगा | किसी भी व्यक्ति को उसके जन्म स्थान के आधार पर, स्त्री या पुरुष होने के आधार पर ,किसी विशेष जाति के होने के आधार पर, किसी धर्म के होने के आधार पर,सार्वजनिक जगहों, उदाहरण – दुकानों, होटलों,या सिनेमाघरों में जाने से रोका नहीं जा सकता | इसी प्रकार सरकारी नौकरी में भी सभी को समान अवसर प्रदान किया गया है | छुआछूत को अपराध घोषित किया गया है | सेना अथवा विद्या संबंधित उपाधि को छोड़कर अन्य उपाधियों का अंत कर दिया गया है |

प्रश्न च. नीति निर्देशक तत्व राज्य के लिए क्यों जरूरी हैं l

उत्तर – राज्य के नीति निर्देशक तत्व – संविधान में सरकार को नीतियां बनाने के लिए कुछ निर्देश दिए गए हैं जिन्हें नीति निर्देशक तत्व कहते हैं राजनीति निर्देशक तत्वों का पालन करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा किंतु इसके लागू ना होने पर राज्य को विरुद्ध न्यायालय की शरण नहीं ली जा सकती कुछ नीति निर्देशक तत्व निम्न वत दिए गए हैं-

1.बच्चों को अपने विकास के लिए स्वतंत्र सामान भरा वातावरण मिले |

  1. ऐसी नीतियां ना बनाई जाए जिससे कुछ लोगों के पास अधिक धन हो जाए और अन्य लोग निर्धन बने रहे |
  2. सभी पुरुषों और स्त्रियों को पर्याप्त रोजगार दिलाने के लिए नीति बनाई जाए |
  3. राज्य ग्राम पंचायतों की स्थापना करें जो शासन की इकाई के रूप में कार्य कर सकें |
  4. पर्यावरण,वन एवं वन्य जीवो की रक्षा का प्रयास करना |
  5. निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, जिससे गरीबों को न्याय प्राप्त हो सके |

प्रश्न छ. मौलिक अधिकार और नीति निर्देशक तत्व में कोई एक अंतर बताइए l

उत्तर – मौलिक अधिकार– मौलिक अधिकार नागरिकों के जन्म के उपरांत स्वत: प्राप्त हो जाते हैं यह नागरिक व्यक्तिगत अधिकार हैं –
नीति निर्देशक तत्व – नीति निर्देशक तत्व राज्य सरकार के द्वारा लागू करने बाद ही नागरिकों को प्राप्त होता है यह राज्य के नागरिक के प्रति दायित्व है और लोक नीति का मूल आधार है |

प्रश्न ज. संविधान के प्रदत्त ‘स्वतंत्रता के अधिकार ‘के अंतर्गत नागरिकों को किस प्रकार की स्वतंत्रता दी गई हैं l

उत्तर. भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1 ) ( ड ) के अंतर्गत भारत के सभी नागरिकों को संपूर्ण भारत में कहीं भी बस जाने और निवास करने की स्वतंत्रता प्रदान की गई है सभी को काम करने का अधिकार की स्वतंत्रता दी गई है जिससे वह अपना भरण-पोषण कर सकते हैं-

प्रश्न झ. संविधान में दिए गए किन्ही दो मौलिक कर्तव्यों को लिखिए l

उत्तर – मौलिक कर्तव्य – अभी तक आपने अपने मौलिक अधिकारों को जाना है परंतु हमारे मौलिक कर्तव्य भी हैं इन मौलिक कर्तव्य को 1976 में संविधान में जोड़ा गया है इसके अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह –

  1. संविधान का पालन करें और उसके आदेशों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज , एवं राष्ट्रगान का आदर करें |
  2. व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट की ओर बढ़ने का सतत प्रयास करें जिससे राष्ट्र निरंतर बढ़ते हुए प्रयत्न और उपलब्धि की नई ऊंचाइयों को छू ले |

प्रश्न हमारे देश के लिए संविधान क्यों महत्वपूर्ण हैं ?

उत्तर – किसी भी देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता पड़ती है संविधान कानूनों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सरकार के मूल संरचना और इसके कार्य को निर्धारित करता है जिससे अनुसार देश का शासन चलता हैं |

3- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

( क ) संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष — डॉ राजेंद्र प्रसाद — थे l
( ख़ ) संविधान के द्वारा भारतीय नागरिकों को —11-– मौलिक कर्तव्य दिए गए हैं l
( ग ) मौलिक अधिकारों के हनन पर भारतीय नागरिक — न्यायालय — की शरण में जा सकता हैl

RELATED POSTS :

MasterJEE Online Solutions for Class 7 Nagrik Jivan Chapter 1 हमारा संविधान. History and Civics . Hamara itihas aur nagrik jeevan Question Answer . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :IMPORTANT LINKS :
  • जवाहर नवोदय विद्यालय 
  • विद्या ज्ञान स्कूल 
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

किसी देश के लिए संविधान का क्या महत्व है?

संविधान द्वारा ही किसी राज्य के स्वरूप को निश्चित किया जा सकता है । संविधान ही सरकार के विभिन्न अंगों पर नियंत्रण स्थापित करता है और उन्हें तानाशाह होने से बचाता है । संविधान ही नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की रक्षा करता है ।

भारतीय संविधान क्या है कक्षा 7?

उत्तर- संविधान सभा– स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत सरकार को एक संविधान की आवश्यकता महसूस हुई। भारत का संविधान बनाने के लिए भारत सरकार ने सन् 1946 में एक संविधान-सभा का गठन किया। इसमें 389 लोग थे जो भारत के हर प्रांत से आए थे। संविधान सभा के अध्यक्ष तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी थे।

हमें संविधान की जरूरत क्यों है महत्व के 6 बिंदुओं का उल्लेख कीजिए?

राष्ट्र की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने, सरकार के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के कर्तव्यों, अधिकारों और पारस्परिक सम्बन्धों में समन्वय, राज्य की नीति निर्देशक तत्वों की विवेचना एवं विधि द्वारा स्थापित शासन प्रणाली के संचालन के लिए संविधान आवश्यक है।

संविधान का क्या अर्थ है?

संविधान, किसी भी देश का मौलिक कानून है जो सरकार के विभिन्न अंगों की रूपरेखा और मुख्य कार्य का निर्धारण करता है। साथ ही यह सरकार और देश के नागरिकों के बीच संबंध भी स्थापित करता है। भारतीय संविधान का निर्माण एक विशेष संविधान सभा के द्वारा किया गया है, और इस संविधान की अधिकांश बातें लिखित रूप में है।