तंतुओं के कौन कौन से प्रकार है दो उदाहरण लिखिए? - tantuon ke kaun kaun se prakaar hai do udaaharan likhie?

तंतुओं से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत रेशों को खींच कर ऐंठा जाता है। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते है और तागा बन जाता है।

 

अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न

1. हम तंतु या रेशे कहां से प्राप्त करते हैं?

उत्तर-

हम तंतु या रेशे पौधे तथा जन्तुओं से प्राप्त होते हैं।

कुछ तंतुओ को मनुष्य भी बनाता है।

2. प्राकृतिक रेशे (तन्तु) किसे कहते हैं?

उत्तर-

जो रेशे हमें पौधे और जन्तुओं से प्राप्त होते हैं उसे प्राकृतिक रेशे किसे कहते हैं।

उदाहरण- जूट, रेशम

3. पादप रेशे (तन्तु) किसे कहते हैं?

उत्तर-

जो रेशे हमें पौधे से प्राप्त होते हैं उसे पादप रेशे कहते हैं।

उदाहरण– रूई, जूट

4. जन्तु रेशे किसे कहते हैं?

उत्तर-

जो रेशे हमें जन्तुओं से प्राप्त होते हैं उसे जन्तु रेशे कहते हैं।

उदाहरण– ऊन, रेशम

5. संश्लिष्ट तंतु या मानव निर्मित तंतु किसे कहते हैं?

उत्तर-

जिन तन्तुओं का निर्माण मनुष्य द्वारा रासायनिक पदार्थों का प्रयोग करके बनाया जाता है, उन्हें संश्लिष्ट तंतु या मानव निर्मित तंतु कहते हैं।

उदाहरण– नायलॉन, पॉलिएस्टर

6. रेशों का उपयोग हम कहां-कहां करते हैं?

उत्तर-

रेशों का उपयोग हम विभिन्न प्रकार के वस्त्र, सजावटी वस्तुएं, खिलौने आदि बनाने में करते हैं।

7. कताई किसे कहते है?

उत्तर-

कई रेशे या तन्तुओ को ऐंठकर मजबूत धागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।

8. तागे से वस्त्र बनाने की कितनी विधियाँ हैं?

उत्तर-

तागे (धागे) से वस्त्र बनाने की कई विधियाँ हैं। इनमें दो प्रमुख विधियाँ बुनाई और बंधाई हैं।

9. बुनाई किसे कहते हैं?

उत्तर-

तागों (धागों) के दो सेटो को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।

10. बंधाई किसे कहते हैं?

उत्तर-

एकल धागे से वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बंधाई कहते है।

11. उन जंतुओं के नाम लिखिए जिनसे हमें ऊन प्राप्त होते हैं?

उत्तर-

भेड़, बकरी, ऊँट, याक, लामा आदि।

12. रूई हमें किस पौधे से प्राप्त होता है

उत्तर-

रूई हमें कपास के पौधे से प्राप्त होता है।

13. जूट हमें कहां से प्राप्त होता है?

उत्तर-

जूट हमें पटसन पौधे के तने से प्राप्त होता है।

 

पाठ से सम्बंधित quiz को हल करें-

(NCERT SCIENCE QUIZ (3) CLASS-6)

सही विकल्प छांट कर लिखिए-

1. रूई है-
a) जंतु रेशा
b) पादप रेशा
c) मानव निर्मित रेशा
d) इनमें से कोई नहीं

2. रूई ……….. के पौधे से प्राप्त होता है-
a) कपास
b) सरसों
c) नारियल
d) जूट

3. नारियल जटा….. है
a) पादप रेशा
b) जन्तु रेशा
c) कृत्रिम रेशा
d) इनमें से कोई नहीं

4. पादप रेशे प्राप्त होते है-
a) जन्तुओं से
b) रासायनिक पदार्थों से
c) पेड़-पौधे से
d) उपरोक्त सभी से

5. जन्तु रेशे प्राप्त होते है-
a) रासायनिक पदार्थों से
b) जन्तुओं से
c) पेड़-पौधे से
d) इनमें से कोई नहीं

6. पादप रेशे का उदाहरण हैं-
a) फ्लैक्स
b) एक्रिलिक
c) नायलॉन
d) उपरोक्त सभी

7. जन्तु रेशा हैं-
a) रेशम
b) नायलॉन
c) जूट
d) फ्लैक्स

8. मानव निर्मित रेशा है-
a) रेशम
b) नायलॉन
c) रुई
d) फ्लैक्स

9. धागे से वस्त्र बनाया जाता है-
a) बुनाई द्वारा
b) बधाई द्वारा
c) बुनाई और बधाई दोनों के द्वारा
d) इनमें से कोई नहीं

10. कताई से तन्तु-
a) पास-पास आ जाते हैं
b) दूर–दूर हो जाते हैं
c) उपरोक्त (a) व (b) दोनों
d) इनमें से कोई नही

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 6 Science (Vigyan)  book Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक. Get NCERT Class 6 Science book and solutions Chapter 3 Tantu se Vastar Tak (तंतु से वस्त्र तक). Download free PDF of NCERT Class 6 ScienceChapter 3 Tantu se Vastar Tak (तंतु से वस्त्र तक). Get Questions & Answer of NCERT Class 6 ScienceChapter 3Tantu se Vastar Tak (तंतु से वस्त्र तक) in Hindi & English. Download Science (Vigyan) Class 6 Book & solutions Chapter 3 Tantu se Vastar Tak (तंतु से वस्त्र तक) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 3 Tantu se Vastar Tak (तंतु से वस्त्र तक), NCERT solution Class 6 Science (Vigyan) Chapter 3 Tantu se Vastar Tak (तंतु से वस्त्र तक) free PDF download here.

इसे सुनेंरोकें- रुई और जूट जैसे तंतु पादपों से प्राप्त किए जाते हैं। – तंतुओं से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते है।

तंतु किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं?

इसे सुनेंरोकेंतंतु (रेशा) दो प्रकार का होता है, प्राकृतिक तंतु (रेशा) और संश्लिष्ट तंतु (रेशा) या बनाबटी तंतु (रेशा)। संश्लिष्ट या बनाबटी तंतु (रेशा): रेशे या तंतु जिन्हें प्रयोगशाला में बिना पौधों या जंतुओं से प्राप्त सामग्री के उपयोग से तैयार किया जाता है, संश्लिष्ट या बनाबटी तंतु (रेशा) कहा जाता है।

पढ़ना:   दोनों की कॉल कैसे सुने?

एकल धागे से वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

इसे सुनेंरोकेंकपास से सूती वस्त्र बनाने में प्रयुक्त प्रक्रमों को क्रम में लिखिए? तंतु या रेशों की कताई कर धागा बनाया जाता है। धागों की बुनाई कर कपड़ा बनाया जाता है। कपड़ों को सिलकर वस्त्र तैयार होता है।

मानव निर्मित तंतु कितने प्रकार के होते हैं?

इसे सुनेंरोकेंब्याख्या : नायलॉन एक संश्लिष्ट तंतु है। ऊन भेड़, बकरी आदि के रोयें से प्राप्त किया जाता है। रेशम, रेशम के कीड़े के कोकून से प्राप्त किया जाता है।

तंतुओं के कौन कौन से प्रकार हैं दो उदाहरण लिखिए?

तंतु या तो प्राकृतिक होते हैं अथवा संश्लिष्ट । रेशम, ऊन और जूट कुछ प्राकृतिक तंतु हैं, जबकि नायलॉन और पॉलिएस्टर कुछ संश्लिष्ट तंतुओं के उदाहरण हैं। रुई और जूट जैसे तंतु पादपों से प्राप्त किए जाते हैं

तंतु कितने प्रकार के होते हैं?

Solution : तंतु मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-प्राकृतिक तंतु और संश्लिष्ट तंतु

मानव निर्मित तंतु कौन है?

रेयान एक मानव निर्मित/मानवीकृत तंतु है। यह रेशम की तुलना में सस्ता है और इसे रेशम के तंतु की तरह बुना जा सकता है।

तंतुओं से क्या बनता है?

(क) तंतुओं से तागा बनता है। (ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक पक्रिया है।