सामाजिक विज्ञान में सामाजिक से आप क्या समझते हैं? - saamaajik vigyaan mein saamaajik se aap kya samajhate hain?

Social Science क्या हैं? शब्द का हिंदी रूपांतरण हैं-सामाजिक विज्ञान, जिसका अर्थ होता हैं- समाज का विज्ञान। समाज मे रहने वाले मनुष्यों-जीवों का अध्ययन करना ही सामाजिक विज्ञान हैं। यह पोस्ट बी.एड,एम.ए एवं समस्त परीक्षाओं में आपके लिए लाभदायक हैं, कृपया इसे अंत तक पढ़े।

  • सामाजिक विज्ञान क्या हैं (Social Science Meaning in Hindi)
    • सामाजिक विज्ञान की परिभाषा (Definition of Social Science in Hindi)
    • सामाजिक विज्ञान की विशेषता (Features of Social Science)
    • सामाजिक विज्ञान की उपयोगिता
      • शिक्षा में सामाजिक विज्ञान

सामाजिक विज्ञान क्या हैं (Social Science Meaning in Hindi)

सामाजिक विज्ञान में सामाजिक से आप क्या समझते हैं? - saamaajik vigyaan mein saamaajik se aap kya samajhate hain?

सामाजिक विज्ञान (Social Science) के अंतर्गत समाज की आवश्यकताओं एवं समाज मे हो रहे बदलावों के अध्ययन किया जाता हैं। सामाजिक विज्ञान को कला एवं विज्ञान दोनों रूपों में स्वीकार किया गया हैं, क्योंकि इसमें कौशल के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्यति का भी प्रयोग किया जाता हैं। आधुनिक समय में किसी भी राष्ट्र के सामाजिक परिप्रेक्ष्य के अध्ययन हेतु सामाजिक-विज्ञान को माध्यम बनाया जाता हैं।

सामाजिक अध्ययन के अंतर्गत विभिन्न विषयों को सम्मिलित किया जाता हैं, क्योंकि इन समस्त विषयों ( भूगोल,राजनीति-विज्ञान,अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, इतिहास) को आधार बनाकर ही समाज की स्थिति का वर्णन किया जाता हैं। सामाजिक अध्ययन social science के अर्थ को हम सामान्यतः समाज में मौजूद मनुष्यों एवं पशुओं के अध्ययन को मानते हैं।

सामाजिक विज्ञान की परिभाषा (Definition of Social Science in Hindi)

1) विश्वकोश के अनुसार – “सामाजिक विज्ञान वह विषय है, जो मानव के विकास से संबंधित हैं और जो मनुष्य के सामाजिक समूहों के व्यवहारों का अध्ययन करती हैं।”

2) समुदाय आयोग के अनुसार -“सामाजिक विज्ञान वह हैं जो राष्ट्र के युवाओं में मूल्यों का विकास करती है, जिसके द्वारा उनमें नैतिक-मूल्यों का विकास होता हैं।

इन दोनों परिभाषाओं को ध्यानपूर्वक समझा जाए तो यह कहना सत्य होगा कि सामाजिक-विज्ञान समाज मे रहने वाले लोगों के व्यवहार का अध्ययन हैं।

सामाजिक विज्ञान की विशेषता (Features of Social Science)

● सामाजिक विज्ञान समाज का विज्ञान हैं। इसमें वैज्ञानिक पद्यति को आधार बनाकर समाज का अध्ययन किया जाता हैं।

● यह मानव एवं पशुओं के व्यवहार का अध्ययन करता हैं।

● यह समाज की आवश्यकताओं एवं उनमें हो रहे बदलावों के विस्तृत अध्ययन कर उसको सही मार्ग की ओर अग्रसर करती हैं।

● इसको शिक्षा में प्रमुख रूप से सम्मिलित किया गया हैं।

● सामाजिक विज्ञान का केंद्र बिंदु समाज और मानव हैं।

● सामाजिक विज्ञान का अध्ययन क्षेत्र बहुत व्यापक हैं।

सामाजिक विज्ञान की उपयोगिता

● इसके द्वारा सामाजिक परिप्रेक्ष्य में हो रहे बदलावों को नियंत्रित किया जाता हैं।

● समाज की संरचना को समझने में सहायक।

● यह शिक्षा के आधार का निर्माण करने में भी सहायक हैं।

● समाज की समस्याओं का पता लगाने में सहायक।

● उन समस्त समस्याओं का समाधान निकालने में सहायक।

● पूर्व को वर्तमान एवं वर्तमान को भविष्य के साथ जोड़ने में सहायक।

● सामाजिक समायोजन करने में सहायक।

● राष्ट्रीय स्थिति को मजबूती प्रदान करने में सहायक।

शिक्षा में सामाजिक विज्ञान

● यह छात्रों में सामाजिक तत्वों का विकास करती है, जिससे वह एक सामाजिक नागरिक बन सकें।

● यह छात्रों को सामाजिक समायोजन करने हेतु तैयार करता हैं।

● यह छात्रों को सामाजिक उद्देश्यों से परिचित करता हैं।

● यह शिक्षा के वास्तविक उद्देश्यों एवं लक्ष्यों का निर्धारण करती हैं।

● यह छात्रों के नैतिक-मूल्यों का विकास करती हैं।

● यह सामाजिक कार्यो एवं सामुदायिक कार्यो को बढ़ावा देने का कार्य करता हैं।

● अतीत में हुई घटनाओं का अध्ययन करने हेतु।

● मानव विकास एवं विकास के चरणों का अध्ययन करने हेतु।

● विषय एवं विषय-वस्तु के चयन में सहायक।

निष्कर्ष

सामाजिक विज्ञान कला एवं विज्ञान दोनों हैं, इसके अभाव में अन्य किसी भी विषय का कोई औचित्य नही हैं। यह सामाजिक परिस्थितियों को मानव के अनुकूल बनाने का निरंतर प्रयास करता हैं।

दोस्तों, आपको इस पोस्ट Social Science क्या हैं? से काफी कुछ जानने को मिला होगा और हम यह आशा करते है कि आप भी एक सामाजिक नागरिक बने और सामाजिक कार्यो में सहयोग करें।

संबंधित पोस्ट- सामाजिक अध्ययन Social Studies क्या हैं?

सामाजिक विज्ञान में सामाजिक से आप क्या समझते हैं? - saamaajik vigyaan mein saamaajik se aap kya samajhate hain?
Social Science

सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व तथा वर्ग दशम् में शामिल विषय

सामाजिक विज्ञान मानव के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक गतिविधियों का अध्ययन है. यह मानव के अधिकारों और कर्तव्यों को इंगित करता है. मानव विकास के लिए सामाजिक विज्ञान का अध्ययन बहुत ही आवश्यक है. क्योंकि इस विषय के अध्ययन से उत्कृष्ट मानव समाज की रचना की जा सकती है.

आज के इस सत्र में हम class 10th में शामिल Social Science अर्थात् सामाजिक विज्ञान विषय की चर्चा करने जा रहे हैं. इस Session में आप जान पायेंगे-

• सामाजिक विज्ञान का अर्थ
• हमारे जीवन में सामाजिक विज्ञान का महत्व
• वर्ग दशम् में सामाजिक विज्ञान में शामिल विषय और
• सामाजिक विज्ञान विषय में अंकों का बंटवारा

सामाजिक विज्ञान का अर्थ

यदि आसान भाषा में कहें तो
” जिस विषय के अंतर्गत मानव के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं ऐतिहासिक गतिविधियों का अध्ययन किया जाता है. उसे सामाजिक विज्ञान कहा जाता है”. इसके अंतर्गत पुरातात्विक खोजों, सामाजिक रीति-रिवाजों, जाति-धर्म, चुनाव प्रणालियों, यातायात, कृषि, खनन इत्यादि विविध प्रकार के कार्यों को सम्मिलित किया जाता है.

सामाजिक विज्ञान में सामाजिक से आप क्या समझते हैं? - saamaajik vigyaan mein saamaajik se aap kya samajhate hain?
S. Science

सामाजिक विज्ञान का महत्व

इस विषय का अध्ययन कर आत्मसात करने से व्यक्ति को समाज में रहने की समझ विकसित होती है. एक मानव का दूसरे मानव के प्रति, मानव का पशु-पक्षियों तथा मानव का पर्यावरण के प्रति सामाजिक कार्यों और दायित्वों की समझ विकसित होती है. इससे विकसित समाज का निर्माण होता है.

👉 सामाजिक विज्ञान के महत्व अर्थ का वीडियो देखना हो तो यहां पर क्लिक करें

सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत आने वाले विषय

विज्ञान, गणित आदि के जैसा ही सामाजिक विज्ञान विषय का भी महत्व है. क्लास 10th की बात करें तो सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत चार विषयों को सम्मिलित किया गया है.

1• इतिहास
2• भूगोल
3• नागरिक शास्त्र
4• अर्थशास्त्र

1• इतिहास

बीती हुई घटनाओं को इतिहास कहा जाता है. जैसे:- आज से मानव की रीति-रिवाज, सभ्यता-संस्कृति कैसी थी, समय के साथ इसमें क्या बदलाव आया, पुरातात्विक स्थलों से प्राचीन मानवीय सभ्यता को जानने समझने में मदद मिलती है. इतिहास हमें बीती हुई घटनाओं से सबक भी सिखाता है कि वर्तमान समय में क्या करना उचित होगा और क्या अनुचित.

यूनान के प्रसिद्ध इतिहासकार और भूगोलवेत्ता हेरोडोटस (Herodotos) को इतिहास का पिता (Father of History) कहा जाता है.

सामाजिक विज्ञान में सामाजिक से आप क्या समझते हैं? - saamaajik vigyaan mein saamaajik se aap kya samajhate hain?
हेरोडोटस

Class 10th. इतिहास विषय में निम्न टाॅपिक शामिल हैं

1• यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
2• भारत में राष्ट्रवाद का उदय
3• भूमंडलीय विश्व का बनना
4• औद्योगिकरण का युग
5• मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया

भूगोल

भूगोल शब्द अपने आप में एक व्यापक है. भूगोल दो शब्दों के मेल से बना है.
भू+गोल
जिसमें भू का अर्थ धरती होता है. इस तरह भूगोल का अर्थ गोल धरती अर्थात पृथ्वी हुआ. इस प्रकार कह सकते हैं कि पृथ्वी का अध्ययन ही भूगोल है.

भूगोल के अंतर्गत पृथ्वी के बाह्य स्वरूप और उसके प्राकृतिक विभागों जैसे:- पर्वत, पठार, देश-महादेश, नदी, झील, समुद्र वन, पशु-पक्षियों इत्यादि का अध्ययन  किया जाता है. भूगोल को विज्ञान भी कहा जाता है. क्योंकि यह किसी भी वस्तु को सिद्ध करता है:-

• कि यदि वर्षा हो रही है तो क्यों हो रही है,
• यदि कहीं मरुस्थल है तो क्यों है,
• हवा चल रही है तो क्यों चल रही है इत्यादि.

भूगोल के क्रमबद्ध वर्णन के कारण ही हिकेटियस (Hecataeus) को भूगोल का पिता (Father of Geography) कहते हैं.

Class 10th भूगोल में निम्न टाॅपिक शामिल हैं.

1• संसाधन एवं विकास
2• वन एवं वन्य जीव संसाधन
3• जल संसाधन
4• कृषि
5• खनिज तथा ऊर्जा संसाधन
6• विनिर्माण उद्योग
7• राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं

नागरिक शास्त्र (लोकतांत्रिक राजनीति-2)

यह एक ऐसा विषय है जिसमें मानव के राजनीति और सामाजिक कर्तव्यों और दायित्वों का अध्ययन किया जाता है. समाज में व्याप्त जाति, धर्म, संगठन, चुनाव प्रणाली आदि का कार्य इसी विषय क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

यूनानी विद्वान अरस्तु को राजनीतिक शास्त्र शास्त्र का जनक (Father of Political Science)कहा जात है.

Class 10th. में नागरिक शास्त्र में टाॅपिक निम्न है:-

1• सत्ता की साझेदारी
2• संघवाद
3• लोकतंत्र और विविधता
4• जाति धर्म और लैंगिक मसले
5• जनसंघर्ष और आंदोलन
6• राजनीतिक दल
7• लोकतंत्र के परिणाम
8• लोकतंत्र की चुनौतियां

अर्थशास्त्र

सामाजिक विज्ञान में चौथी और महत्वपूर्ण विषय अर्थशास्त्र है. अर्थशास्त्र वह विषय है जिसके अंतर्गत आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है.
जैसे:- लोगों द्वारा कृषि अथवा औद्योगिक क्षेत्रों के उत्पादन में भाग लेना, उत्पादित वस्तुओं का परिवहन एवं बिक्री, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन इत्यादि.

ब्रिटिश विद्वान एडम स्मिथ को अर्थशास्त्र का पिता (Father of Economics) कहा जाता है.

सामाजिक विज्ञान में सामाजिक से आप क्या समझते हैं? - saamaajik vigyaan mein saamaajik se aap kya samajhate hain?
एडम स्मिथ

👉 10th. सामाजिक विज्ञान का 2009 से 2020 तक का  Question Bank देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Class 10th. में अर्थशास्त्र विषय में निम्न चैपटर शामिल है.

1• विकास
2• भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
3• मुद्रा और साख
4• वैश्विकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था
5• उपभोक्ता अधिकार

सामाजिक विज्ञान विषय में अंकों का बंटवारा

सामाजिक विज्ञान विषय में 100 अंकों की परीक्षा होती है. इसमें 80 अंकों के लिए लिखित परीक्षा और 20 अंकों के लिए प्रायोगिक परीक्षा होती है. ये प्रायोगिक परीक्षा (Practical) विद्यालय स्तर पर ली जाती है.

80 अंकों का बंटवारा सामाजिक विज्ञान के चारों विषयों में समान रूप से किया गया है.

1• इतिहास  20 अंक
2• भूगोल   20 अंक
3• नागरिक शास्त्र
(लोकतांत्रिक राजनीति-2)  20अंक
4• अर्थशास्त्र   20 अंक
———————————
           कुल    80 अंक

शेष 20 अंक विद्यालय से दिए जाते हैं. ये विद्यालय का आंतरिक मूल्यांकन होता है. यह 20 अंक विद्यालय में स्टूडेंटस् के उपस्थिति, अनुशासन, विद्यालय स्तर पर ली जाने वाली परीक्षाओं में प्राप्त अंकों तथा प्रायोगिक कॉपी (Practical Copy) से संबंधित होता है. जो स्टूडेंट्स जितना अच्छा प्रदर्शन करता है उसे उतना ही अच्छा नंबर मिलता है.

इसके साथ ही आज का यह सत्र सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व तथा वर्ग दशम् में शामिल विषय का समापन करते हैं. यह सत्र कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा. अगले सत्र में भूगोल विषय का चैप्टर वन संसाधन विकास की शुरुआत देखेंगे.

सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व तथा वर्ग दशम् में शामिल विषय के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति देख सकते हैं.

👉 दशम् कक्षा भूगोल पहला चैपटर संसाधन और विकास के लिए क्लिक करें

👉 नवम् जैक बोर्ड question Bank के लिए क्लिक करें

👉 यूट्यूब पर विश्व के सात आश्चर्य देखने के लिए क्लिक करें

👉 10th क्लास का विज्ञान प्रैक्टिकल का महत्वपूर्ण क्वेश्चनों का सेट क्लिक

सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व तथा वर्ग दशम् में शामिल विषय

सामाजिक विज्ञान में सामाजिक क्या है?

सामाजिक विज्ञान समाज का विज्ञान हैं। इसमें वैज्ञानिक पद्यति को आधार बनाकर समाज का अध्ययन किया जाता हैं। यह मानव एवं पशुओं के व्यवहार का अध्ययन करता हैं। यह समाज की आवश्यकताओं एवं उनमें हो रहे बदलावों के विस्तृत अध्ययन कर उसको सही मार्ग की ओर अग्रसर करती हैं।

सोशल साइंस से आप क्या समझते हैं?

सामाजिक विज्ञान (Social science) मानव समाज का अध्ययन करने वाली शैक्षिक विधा है। प्राकृतिक विज्ञानों के अतिरिक्त अन्य विषयों का एक सामूहिक नाम है 'सामाजिक विज्ञान'। इसमें नृविज्ञान, पुरातत्व, अर्थशास्त्र, ।

सामाजिक महत्व क्या है?

सामाजिक विज्ञान का महत्व इस विषय का अध्ययन कर आत्मसात करने से व्यक्ति को समाज में रहने की समझ विकसित होती है. एक मानव का दूसरे मानव के प्रति, मानव का पशु-पक्षियों तथा मानव का पर्यावरण के प्रति सामाजिक कार्यों और दायित्वों की समझ विकसित होती है. इससे विकसित समाज का निर्माण होता है.

सामाजिक विज्ञान का क्या अर्थ है सामाजिक विज्ञान के सिद्धांतों का वर्णन कीजिए?

सोशल का अर्थ है - मानव का उसके सामाजिक परिवेश में अध्ययन करना और साइंस का अर्थ है मानव का उसके परिवेश में क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित अध्ययन करना । इस प्रकार सामाजिक विज्ञान से अभिप्राय उस विज्ञान से है जिसमें मानवीय क्रियाओं और व्यवहारों का उनके सामाजिक परिवेश में क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित अध्ययन किया जाता है।