शनिवार के दिन तेल खरीदने से क्या होता है? - shanivaar ke din tel khareedane se kya hota hai?

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

यूं तो किसी भी वस्तु के उपयोग या क्रय करने का समय उसकी आवश्यकता पर ही निर्भर करता है, परंतु ज्योतिष शास्त्र में भी इसके कुछ नियम बताए गए हैं। जानिए ऐसी कौनसी वस्तुएं हैं जो शनिवार को घर नहीं लानी चाहिए या इस दिन इन्हें नहीं खरीदना चाहिए।

भारतीय समाज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं।

इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है। लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है। इसके अतिरिक्त शनि देव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बचाते हैं।

इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।

नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है। साथ ही रोगकारी भी होता है।

कैंची ऐसी चीज है जो कपड़े, कागज आदि काटने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। पुराने समय से ही कपड़े के कारोबारी, टेलर आदि शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते। इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है। इसलिए अगर आपको कैंची खरीदनी है तो किसी अन्य दिन खरीदें।

सर्दियों में काले तिल शरीर को पुष्ट करते हैं। ये शीत से मुकाबला करने के लिए शरीर की गर्मी को बरकरार रखते हैं। पूजन में भी इनका उपयोग किया जाता है। शनि देव की दशा टालने के लिए काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है, लेकिन शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है।

शरीर के लिए जितने जरूरी वस्त्र हैं, उतने ही जूते भी। खासतौर से काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी काफी है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

रसोई के लिए ईंधन, माचिस, केरोसीन आदि ज्वलनशील पदार्थ आवश्यक माने जाते हैं। भारतीय संस्कृति में अग्नि को देवता माना गया है और ईंधन की पवित्रता पर विशेष जोर दिया गया है लेकिन शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित है। कहा जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।

झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

इसी प्रकार अनाज पीसने के लिए चक्की भी शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि यह परिवार में तनाव लाती है और इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है।

विद्या मनुष्य को यश और प्रसिद्धि दिलाती है और उसे अभिव्यक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम है कलम। कलम की ऊर्जा है स्याही। कागज, कलम और दवात आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है। शनिवार को स्याही न खरीदें। यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है।

Saturday Remedies: ज्‍योतिष (Astrology) में शनि देव (Shani Dev) को बहुत क्रूर ग्रह माना गया है. वे न्‍याय के देवता हैं और कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. लिहाजा शनि देव से बचकर रहना ही बेहतर होता है. इसके लिए वो सारे काम नहीं करना चाहिए, जो शनि देव को नाराज कर सकते हैं. खासतौर पर शनिवार के दिन वो काम नहीं करना चाहिए जो आपको शनि देव की कुदृष्टि का शिकार बनाएं. इसमें शनि से संबंधित चीजें खरीदने से बचना सबसे अहम काम है. आइए जानते हैं कि शन‍ि देव को समर्पित शनिवार (Saturday) के दिन कौनसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए.  

शनिवार के दिन न खरीदें ये चीजें 

नमक: शनिवार के दिन नमक खरीदना आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है. लिहाजा शनिवार को नमक न खरीदें. बेहतर होगा कि सप्‍ताह के अन्‍य किसी भी दिन नमक खरीद लें. 

लकड़ी: शनिवार के दिन लकड़ी खरीदना भी उचित नहीं है. वरना जिंदगी में कई मुसीबतें बिना बुलाए आ जाएंगी.  

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan November 2021: इस तारीख को लग रहा है चंद्र ग्रहण, महीने भर तक सावधान रहें ये राशि वाले लोग

लोहे का सामान: शनिवार को लोहे की चीजें ना तो खरीदना चाहिए और ना ही बेचना चाहिए. ऐसा करने से कर्ज बढ़ने लगता है. बेहतर होगा कि इस दिन स्‍टील के बर्तन और इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम भी न खरीदें. 

तेल: वैसे तो शनिवार को कोई भी तेल नहीं खरीदना चाहिए लेकिन सरसों का तेल तो कतई न खरीदें. बल्कि सप्‍ताह में किसी अन्‍य दिन तेल खरीदें और शनिवार को शनि मंदिर में दीया जलाएं.  

काली चीजें: काले रंग की कोई भी चीज जैसे कपड़े, तिल आदि भी शनिवार को न खरीदें, बल्कि इस दिन इनका दान करें. 

जूते-चप्‍पल: शनिवार को जूते-चप्‍पल भी न खरीदें. इससे शनि की कुदृष्टि झेलनी पड़ती है. इस दिन किसी गरीब को जूते-चप्‍पल दें.   

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

क्या शनिवार को तेल खरीद सकते हैं?

शास्त्रों में कहा गया है कि शनिवार को तेल, काले जूते आदि नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा भी शनिवार को कई काम करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है, इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं। साथ ही शनि प्रकोप किसी को लग जाए तो उसकी जिंदगी नरक बन जाती है।

तेल कौन से दिन खरीदना चाहिए?

मंगलवार को तेल खरीदा जा सकता है पर शास्त्रों के अनुसार शनिवार को तेल नहीं खरीदना चाहिए माना जाता है कि इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं। साथ ही भगवान शनि का प्रकोप किसी को लग जाए तो उसके जीवन से समस्याएँ ख़त्म नही होती है।

शनिवार के दिन तेल क्यों नहीं खरीदना चाहिए?

शनिवार के द‍िन सरसों के तेल का खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। अशुभ घटनाएं होने लगती हैं। हालांक‍ि शन‍िवार को काले कुत्तों को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है।

क्या शनिवार को सरसों का तेल खरीद सकते हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करना अशुभ रहता है। इस दिन शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए और सरसों के तेल का दान करना चाहिए।