शमी के पेड़ की पूजा किस दिन करनी चाहिए - shamee ke ped kee pooja kis din karanee chaahie

आइए जानें किस तरह से शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए घर में शमी का पौधा लगाना फायदेमंद हो सकता है और इसकी पूजा के नियम क्या हैं। 

ज्योतिष के अनुसार घर में कई तरह के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। जिस प्रकार घर में लगा तुलसी का पौधा घर में सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है उसी प्रकार ऐसे भी कई अन्य पौधे हैं जिन्हें लगाना घर की सुख समृद्धि को बताता है। ऐसे ही पौधों में से एक है शमी का पौधा। शमी का पौधा मुख्य  रूप से शनि देव का पौधा माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से घर में शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। यही नहीं इस पौधे को लगाने से भगवान शिव की कृपा दृष्टि भी प्राप्त होती है।

यदि कोई व्यक्ति शनि की बुरी दृष्टि से बचना चाहता है तो उसे मुख्य रूप से अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए और नियमित रूप से उस पौधे की सेवा करनी चाहिए। आइए नई दिल्ली के जानेमाने पंडित प्रशांत मिश्रा जी से जानें घर में शमी का पौधा लगाना शुभ क्यों माना जाता है और इसे घर में लगाने से किस तरह शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। 

सही दिशा में लगाएं शमी का पौधा 

शमी के पेड़ की पूजा किस दिन करनी चाहिए - shamee ke ped kee pooja kis din karanee chaahie

यदि आप घर में शमी का पौधा लगा रही हैं तो आपको इसके लिए सही दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में रखा गया शमी का पौधा आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। शमी का पौधाशनिवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है और इसे आप गमले या मिट्टी कहीं भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको दिशा का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए इसे सदैव ऐसी दिशा में लगाएं कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो यह आपके दाहिने हाथ की तरफ हो। इस पौधे को आप घर की छत पर भी रख सकती हैं। लेकिन इसे भूलकर भी दक्षिण दिशा में अंधेरी जगह पर न लगाएं। इसे पूर्व दिशा या ईशान कोण में भी लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में सही दिशा में लगाने से सुख समृद्धि और धन धान्य आता है और इस पौधे में नियमित रूप से जल देने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे

शमी के पौधे का धार्मिक महत्व

पुराणों के अनुसार प्रभु श्रीराम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले इस खास पौधे की पूजा की थी। यही नहीं महाभारत काल में पांडवों ने अज्ञातवास के वक्त अस्त्र-शस्त्र भी इसी वृक्ष पर छुपाए थे। इसलिए इस पौधे को अन्य पौधों की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को सूखने से बचाना चाहिए जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहे। 

इस तरह करें शमी के पौधे की पूजा 

शमी के पेड़ की पूजा किस दिन करनी चाहिए - shamee ke ped kee pooja kis din karanee chaahie

  • यदि आप घर में शमी का पौधा रखती हैं तो हमेशा ध्यान में रखें कि इस पौधे को शनिवार के दिन या विजयदशमी के दिन घर पर लगाएं। 
  • यह पौधा शनिदेव का पौधा माना जाता है इसलिए घर में लगे हुए शमी के पौधे के नीचे हर शनिवार को दीपक जलाएं। 
  • शमी के पौधे में नियमित रूप से जल अर्पित करें और मंगलकामना करें। 
  • भगवान् शिव पर शमी के वृक्ष का एक पत्ता नियमित रूप से जरूर चढ़ाएं।
  • शमी के पौधे को बिना नहाए हुए स्पर्श न करें और रात के समय इसके स्पर्श से बचें।  
  • यदि आप शुभ काम के लिए अच्छे काम के लिए घर से जाने से पहले इस पौधे का दर्शन जरूर करें। 
  • इस पौधे की नियमित पूजा करें जिससे हर तरह की पीड़ा का नाश होता है। 

इस प्रकार घर में शमी का पौधा लगाना पूरी तरह से लाभदायक होता है और ये घर में सुख समृद्धि लाने के साथ शनिदेव की कृपा पाने में भी मदद करता है। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: wallpapercave.com  and pinterest 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

शमी के पेड़ की पूजा किस दिन करनी चाहिए - shamee ke ped kee pooja kis din karanee chaahie

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

शमी वृक्ष की पूजा कब और कैसे की जाती है?

इस तरह करें शमी के पौधे की पूजा यदि आप घर में शमी का पौधा रखती हैं तो हमेशा ध्यान में रखें कि इस पौधे को शनिवार के दिन या विजयदशमी के दिन घर पर लगाएं। यह पौधा शनिदेव का पौधा माना जाता है इसलिए घर में लगे हुए शमी के पौधे के नीचे हर शनिवार को दीपक जलाएं। शमी के पौधे में नियमित रूप से जल अर्पित करें और मंगलकामना करें।

शमी के पौधे की पूजा कब की जाती है?

कब लगाना शुभ होता है शमी का पौधा घर के अंदर शमी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वैसे इसे विजयदशमी के दिन लगाना सबसे उत्‍तम माना जाता है। विजयदशमी का शुभ दिन तरक्‍की को दर्शाता है और शमी का पेड़ इस दिन लगाने से आपका भाग्‍य भी चमकने लगता है।

शमी के पेड़ में दिया जलाने से क्या होता है?

शमी के पेड़ को शास्‍त्रों में बहुत काम का पेड़ बताया गया है। मान्‍यता है कि शमी के पेड़ के नीचे रोजाना शाम को तिल के तेल का दीपक जलाने से आपके घर में धन वृद्धि होती है और व्‍यापार में तरक्‍की होती है। रोजाना शाम के वक्‍त घर के मंदिर में संध्‍याबाती करने के बाद शमी के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं।

शमी के पेड़ की पूजा कैसे की जाती है?

कैसे करें इस पौधे की पूजा -शिव भगवान पर शमी का एक पत्ता रोज चढ़ाना बेहद शुभ होता है. -शमी के पौधे पर हर रोज नहाने के बाद जल चढ़ाना चाहिए -पूजा पाठ में भी इस पौधे के पत्तों का खास महत्व होता है -कहते हैं कि किसी अच्छे काम के लिए घर से जाने से पहले इस पौधे का दर्शन करके ही निकलना चाहिए.