सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) सुबह खाली पेट में पीने के कई फायदे हैं। इसकी मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। सेब सिरका सुबह पीने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके अलावा सेब सिरका के इस्तेमाल से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। दरअसल सेब सिरका में एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी और सी भी पाया जाता है। इन तत्वों का उपयोग कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि सुबह खाली पेट में सेब का सिरका पीने के फायदे और इसका उपयोग कैसे करें। Show
सुबह खाली पेट में सेब सिरका पीने के फायदे1. वजन कम करने में सहायकसेब का सिरका पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सेब सिरका में एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो बॉडी फैट को कम करने में सहायक होता है। साथ ही यह शरीर में फैट जमने भी नहीं देता है। इससे वजन को आसानी से कम कर सकते हैं लेकिन इसके साथ सही डाइट और व्यायाम करना भी बेहद महत्वपूर्ण है। Image Credit- Freepik 2. पाचन समस्या से छुटकाराकई लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं। खाना ठीक से न पचने के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में सेब का सिरका पाचन के लिए काफी लाभकारी होता है। सुबह खाली में सेब के सिरके का सेवन डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित कर सकता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। इसलिए रोज सुबह उठकर सेब के सिरके के सेवन से आप पूरा दिन हल्का भी महसूस करते हैं। 3. इम्यून सिस्टम बनाए मजबूतसेब के सिरके के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की रोगों से रक्षा करते हैं। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। संतुलित मात्रा में इसके सेवन से काफी लाभ होता है। इसे भी पढ़ें- सेब के सिरके का सेवन करते समय कभी न करें ये 5 काम, हो सकते हैं पेट के रोग 4. कोलेस्ट्रोल कम करेकोलेस्ट्रोल का बढ़ा हुआ स्तर आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट अटैक और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड (अलग-अलग तरह के फैटी एसिड का मिश्रण) को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही सेब के सिरके का खाली पेट सेवन करने से एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर कम करने और एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। 5. डायबिटीज को करें कंट्रोलडायबिटीज के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिरका के सेवन से ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा एसिटिक एसिड में एंटी-डायबिटीक और एंटी-ग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज की समस्या में आराम मिलता है। Image Credit- Freepik 6. दांतों का पीलापन दूर करेकई बार दांतों के पीलेपन के कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। सेब का सिरका एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, जिससे दांतों का पीलापन दूर रखने में मदद मिलती है। हालांकि आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। 7. जोड़ों के दर्द में आरामसेब के सिरके में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द या परेशानी को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा इसमें एंटिनोसाइसेप्टिव गुण पाए जाते हैं, जो जलन से राहत प्रदान करता है। इसे भी पढ़ें- एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) प्रयोग करने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें सेब के सिरके का कैसे उपयोग करें1. इसे सुबह के जूस में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है। 2. डॉक्टर की सलाह के बाद एक या दो चम्मच सिरका सुबह उठकर खाली पेट में पी सकते हैं। 3. एक या डेढ़ चम्मच सेब का सिरका गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से तेजी से वजन कम हो सकता है। 4. इसके अलावा अगर आप सुबह सलाद का सेवन करते हैं, तो सलाद में भी सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। Image Credit- Freepik सावधानियां1. इसके अधिक सेवन से भूख की समस्या में कमी हो सकती है। 2. इसका अनियमित तरीके से सेवन करने से मतली और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती है। 3. ज्यादा एसिटिक एसिड के इस्तेमाल से दांतों खराब हो सकते हैं। 4. साथ ही अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो आपको सेब के सिरके के इस्तेमाल से बचना चाहिए। सेब के सिरके का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। अगर आपको कोई समस्या है, तो आपको इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए या गर्भावस्था में भी सलाह के बाद ही इसका सेवन करें। सेब के जूस (Apple juice) को जब खमीरीकृत यानी फर्मेंटेशन (Fermentation) करते हैं तो जो सिरका मिलता है उसे एपल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) यानी सेब का सिरका कहते हैं. सेब का सिरका घर के कई कामों में इस्तेमाल होता है. इसका खाना पकाने में भी काम लिया जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सिरका सेहत को कई तरीके से फायदा देता है. myUpchar से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला का कहना है कि सेब के सिरके की तासीर न गर्म, न ठंडी होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल किसी भी मौसम में कर सकते हैं. पानी के साथ सेब के सिरके की कम मात्रा को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर शहद (Honey) के साथ भी मिलाया जा सकता है. मधुमेह, कैंसर, हृदय की समस्याओं और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. यहां जानिए सेब के सिरके के छह फायदे: वजन कम करता है मधुमेह से बचाता
है बेहतर पाचन के लिए त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद बढ़ाता है नाखून की चमक ये भी पढ़ें - World Mosquito Day: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां जोड़ों के दर्द से राहत अधिक जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल, सेब के सिरके के फायदे और नुकसान पढ़ें। न्यूज18 पर स्वास्थ्य संबंधी लेख myUpchar.com द्वारा लिखे जाते हैं। सत्यापित स्वास्थ्य संबंधी खबरों के लिए myUpchar देश का सबसे पहला और बड़ा स्त्रोत है। myUpchar में शोधकर्ता और पत्रकार, डॉक्टरों के साथ मिलकर आपके लिए स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियां लेकर आते हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी | FIRST PUBLISHED : August 21, 2020, 06:40 IST सेब का सिरका पीने से क्या लाभ होता है?सुबह खाली पेट में सेब सिरका पीने के फायदे. वजन कम करने में सहायक सेब का सिरका पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। ... . पाचन समस्या से छुटकारा कई लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं। ... . इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत ... . कोलेस्ट्रोल कम करे ... . डायबिटीज को करें कंट्रोल ... . दांतों का पीलापन दूर करे ... . जोड़ों के दर्द में आराम. खाली पेट सिरका पीने से क्या होता है?खाली पेट सेब का सिरका पीने से आप अपने शरीर में ग्लूकोज के प्रोडक्शन को मैनेज कर सकते हैं। सेब का सिरका जिस प्रकार इंसुलिन के प्रति हमारी सेंसिटिविटी को मैनेज करता है ठीक उसी तरह ये ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज करता है।
सेब का सिरका कब लेना चाहिए?मोटापा कम करने के लिए आपको रोज सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीना चाहिए. इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका. वजन कम करने के लिए आप Apple Cider Vinegar को रोज सुबह खाली पेट पिएं.
रोजाना सेब का सिरका पीने से क्या नुकसान होते हैं?बार-बार या अधिक मात्रा में पीना
इसके ड्रिंक्स आपके दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं, खासकर यदि आप इसका बार-बार सेवन कर रहे हैं। यही वजह है कि एप्पल साइडर विनेगर को पतला करना जरूरी होता है। बिना पतला किए यह आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अधिक सेवन से कैविटी और दांतों की सड़न हो सकती है।
|