नियंत्रक महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है? - niyantrak mahaalekha pareekshak kee niyukti kaun karata hai?

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 2022 कौन है नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की स्थापना कब हुई vartman niyantrak mahalekha parikshak CAG Full form

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller Auditor & General) यानी कि CAG एक संवैधानिक पद है जिसे संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत अधिनियमित किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम समझेंगे कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की शक्तियां क्या है, NIYANTRAK AVAM MAHALEKHA PARIKSHAK के कार्य क्या है , CAG का इतिहास क्या है तथा CAG की स्थापना कब हुई।

इसके अलावा आपको CAG kya hai in hindi में CAG से सम्बंधित प्रश्न तथा CAG Full form in hindi को भी कवर किया गया है जिसको पढ़ लेने के बाद आपको यह पता चल जाएगा कि वर्तमान में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 2022 कौन है, CAG किनका ऑडिट करता है और CAG को कैसे हटाया जाता है इत्यादि।

 Important Facts : क्या आपको पता है कि CAG एक संवैधानिक पद है, इसीलिए उसे खाली नहीं छोड़ा जा सकता।

Q.नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 2022 कौन है ( vartman niyantrak mahalekha parikshak )
ANS- वर्तमान में गिरीश चंद्र मुर्मू भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक हैं।

भूमिका

भारत के संविधान में संघ तथा राज्यों के समस्त लेन देन और वित्तिय प्रणाली को मॉनिटर करने के लिए एक स्वतंत्र  नियामक संस्था का प्रावधान किया गया है जिसे नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller Auditor & General) यानी कि CAG के नाम से जाना जाता है।

Important Facts : क्या आपको पता है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का वेतन ₹2,50,00 प्रति माह है .

साधारण शब्दों में कैग का कार्य न सिर्फ केंद्र व राज्य सरकारों के ट्रेडिंग, विनिर्माण, लाभ- हानि खातों, बैलेंस शीट और अन्य अतिरिक्त खातों का ऑडिट करना है अपितु जांच में पाए गए रिपोर्ट के अनुसार केंद्र स्तर पर राष्ट्रपति एवं राज्य स्तर पर राज्यपाल को प्रतिवेदन ( Report) भी देना है।

CAG का फुलफॉर्म

CAG का फुलफॉर्म Comptroller Auditor & General है जिसको शार्ट फॉर्म में CAG अथवा कैग के नाम से बुलाया जाता है। संविधान का भाग-5 भारत के NIYANTRAK AVAM MAHALEKHA PARIKSHAK के संदर्भ में है जिसमें अनुच्छेद 148 के तहत यह कहा गया है कि भारत का एक नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक CAG होगा, जिसकी नियुक्ति प्रधानमंत्री की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।

 Important Facts : क्या आपको पता है कि लार्ड कैनिंग ने साल 1857 में कलकत्ता, मद्रास एवं बम्बई प्रेसिडेंसियों के लेखा जोखा को मॉनिटर करने के लिए सबसे पहले महालेखा परीक्षक के पद का सृजन किया था !

संविधान सभा की एक बैठक में CAG के पद के बारे में डॉ• भीम राव अंबेडकर ने कहा था कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक CAG भारत के संविधान के अधीन सर्वाधिक महत्व का अधिकारी होगा। वह सार्वजनिक धन का संरक्षक होगा और उसका यह कर्तव्य होगा कि वह यह देखे कि भारत की या किसी राज्य की संचित निधि में से समुचित विधानमंडल के प्राधिकार के बिना एक पैसा भी खर्च नहीं किया जाए।

Important Facts : Comptroller Auditor & General CAG को लोक लेखा समिति का ‘आंख एवं कान’ कहा जाता है।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यकाल

बाकी संवैधानिक पदों की भांति CAG का कार्यकाल भी संविधान में अधिनियमित किया गया है। CAG का कार्यकाल 6 वर्ष या उसके उम्र के 65 वर्ष तक उपबंधित किया गया है। गौरतलब है कि CAG सेवानिवृत्त एवं रिटायरमेंट के बाद  केंद्र व राज्य के अधीन किसी भी पद के पात्र नहीं होंगे।

ज्ञातव्य है किComptroller Auditor & General CAG के कार्यकाल के दौरान उसके वेतन, सेवा तथा शक्तियों में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जा सकती। CAG एक स्वतंत्र प्राधिकरण निकाय है जो किसी के भी दबाव में काम नहीं करता है।

 Important Facts : क्या आपको पता है कि वी• नरहरि राव भारत के प्रथम नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक थे जिनका कार्यकाल वर्ष 1948 से लेकर 1954 तक था !

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कार्य एवं शक्तियां Power and Duties of CAG in Hindi

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की कार्य एवं शक्तियों को संविधान के अनुच्छेद 149 में वर्णित किया गया है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के प्रमुख कार्य और शक्तियों का विवरण निम्नवत है –

    क). कैग, भारत एवं भारत के प्रत्येक राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों की संचित निधि व आकस्मिक निधि के मद से किये जाने वाले हर एक खर्चे को ऑडिट करता है ताकि यह लोकतंत्र में विश्वास बना रहे है कि सरकारी पैसों का सही जगह उपयोग हुआ है।

     ख). नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को यह अधिकार दिया गया है कि वह चाहे तो संघ और राज्य की आय व व्यय के ब्यौरे को ऑडिट कर सकता है तथा ऑडिट के अनुसार अपना प्रतिवेदन ( Report) भी जारी कर सकता है।

 Important Facts : क्या आपको पता है कि Comptroller Auditor & General संघ के सम्बन्ध में रिपोर्ट को राष्ट्रपति के समक्ष तथा राज्य के सम्बंध में रिपोर्ट को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करता है !

     ग). CAG केंद्र एवं राज्य के विभिन्न विभागों के द्वारा किए गए खर्चे जैसे कि व्यापार, निर्माण, लाभ-हानि के लेखा जोखा का ऑडिट एवं उसका रिपोर्ट तैयार करता है। ताकि सरकार के द्वारा खर्च के आमद में छुपाये गए कई सच देश की जनता के सामने उजागर हो सके और लोकतंत्र की अस्मिता बची रहे।

      घ). CAG केंद्र एवं राज्य के राजस्व (रेवेन्यू) से चल रहे सभी निकायों, सरकारी कम्पनियों तथा अन्य निगम या निकाय के आय-व्यय के सोर्स को ऑडिट करता है एवं उसमें पाई जाने वाली त्रुटियों को अपने रिपोर्ट के माध्यम से अभिज्ञापित भी करता है।

     ङ). Comptroller Auditor & General तीन प्रकार के लेखा जोखा ऑडिट रिपोर्ट को प्रस्तुत करता है जो निम्नलिखित है –

             i). विनियोग लेखाओं पर लेखा रिपोर्ट

            ii). वित्त लेखाओं पर लेखा रिपोर्ट

           iii). सरकारी उपक्रमों पर लेखा रिपोर्ट

 Important Facts : क्या आपको पता है कि CAG, संसद की लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) के मार्गदर्शक और सलाहकार की भूमिका अदा करती है !

    च). ध्यातव्य है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) सार्वजनिक धन के आय – व्यय का लेखा परीक्षा ( Audit) करता है न कि सार्वजनिक धन के आय – व्यय पर नियंत्रण। कैग एक संवैधानिक निगरानी संस्था है जो सरकारी राजस्व तथा Income-Expanse को मॉनिटर अथवा ऑडिट करता है।

     छ). CAGकेंद्र एवं राज्य सरकारों के राजस्व से देश के अंदर तथा बाहर किये गए व्ययों, लेन देन की लेखा को ऑडिट करता है। साथ ही वह व्यापारिक, निर्माण सम्बन्धी लाभ हानि के लेखा जोखा को ऑडिट करता है।

  Important Facts : भारत में CAG की भूमिका वित्त का ऑडिट करना है न कि वित्त का नियंत्रण करना। वहीं ब्रिटेन में CAGवित्त के नियंत्रण से लेकर ऑडिट तक दोनों अधिकार रखता है।

CAG की नियुक्ति

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति का विधान संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत अधिनियमित किया गया कि देश में एक नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक होगा। CAG की नियुक्ति राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सिफ़ारिश पर करता है। ध्यातव्य है कि , CAG ,अटॉर्नी जनरल की भांति राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत कार्य नहीं करता है।

 Important Facts : क्या आपको पता है कि वित्तिय आपात को छोड़कर CAG के वेतन, भत्ते, इत्यादि में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है !

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को पद से हटाने की विधि

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को पद से हटाने की विधि ठीक वैसे ही है जैसे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाने की रीति व विधान है। CAG को सिर्फ सिद्ध कदाचार तथा असमर्थता के आधार पर ही ही पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।

Comptroller Auditor & General को पद से हटाने या महाभियोग लगाने के लिए संसद के दोनों सदनों से विशेष बहुमत पारित करना होगा जो कि एक कठिन प्रक्रिया है। गौरतलब है कि अभी तक किसी भी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है।

 विशेष बहुमत क्या होता यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें
संविधान संशोधन क्या है, संविधान संशोधन कैसे होता है ? TOP 20 GK FACTS

● CAG से सम्बंधित प्रश्न

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक mcq

प्रश्न 1 : नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को वेतन तथा भत्ते किस निधि द्वारा दिए जाते हैं ?

उतर : CAG को वेतन और भत्ते भारत की संचित निधि द्वारा दिए जाते हैं।

प्रश्न 2 : नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्य क्या है ?

उतर : Comptroller Auditor & General का कार्य केंद्र और राज्यीय स्तर पर पर देश की वित्तीय व्यवस्था प्रणाली की समीक्षा करना और समय समय पर केंद्र स्तर पर राष्ट्रपति के समक्ष और राज्य स्तर पर राज्यपाल के समक्ष अपने ऑडिट रिपोर्ट को प्रस्तुत करना है।

  Important Facts : क्या आपको पता है कि CAG की रिपोर्ट के आधार पर किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय में कोई अभियोग नहीं चलाया जा सकता !

प्रश्न 3 : CAG की नियुक्ति कौन करता है ?

उतर : CAG की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है।

प्रश्न 4 : क्या CAG राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त कार्य करता है ?

उतर : CAG राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त कार्य नहीं करता है।

प्रश्न 5 : किसने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक CAG को सार्वजनिक धन की रक्षा करने वाला प्रहरी, संसद का मित्र तथा मार्गदर्शक कहा था ?

उतर : डॉ• भीम राव अंबेडकर ने CAG को सार्वजनिक धन की रक्षा करने वाला प्रहरी, संसद का मित्र तथा मार्गदर्शक कहा था।

प्रश्न 6 : संविधान में CAG की क्या क्या शक्तियां हैं ?

उतर :Comptroller Auditor & General की शक्तियां निम्न है –

    क).लेखापरीक्षा के अधीन किसी कार्यालय या संगठन के निरीक्षण करने की शक्ति

   ख). सभी लेन-देनों की जांच और कार्यकारी से प्रश्न करने की शक्ति

   ग). किसी भी लेखापरीक्षित सत्त्व से कोई भी रिकार्ड, पेपर, दस्तावेज ( Documents) मांगने की शक्ति

  घ). लेखापरीक्षा की सीमा और स्वरूप पर निर्णय लेने की शक्ति

प्रश्न 7 : अभी वर्तमान में CAG कैग कौन है ?

उतर : अभी वर्तमान में भारत के Comptroller Auditor & General गिरीश चंद्र मूर्मू हैं।

प्रश्न 8 : CAG का वेतन कितना है ?

उतर : Comptroller Auditor & General का वेतन ₹2,50,00 प्रति माह है।

प्रश्न 9 : लोक निधि ( Public Fund) का अभिभावक किसे कहा जाता है ?

उतर : CAG को लोक निधि ( Public Fund) का अभिभावक कहा जाता है।

प्रश्न 10 : किसे लोक लेखा समिति का मित्र एवं मार्ग दर्शक कहा जाता है ?

उतर : Comptroller Auditor & General को लोक लेखा समिति का मित्र और मार्ग दर्शक कहा जाता है।

प्रश्न 11 : किसे सेवानिवृत्त कैग को वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था ?

उतर : ए.के. चंद्रा को कैग से सेवानिवृत्त होने के बाद वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।

● सारांश : उपरोक्त आर्टिकल में आपको Comptroller Auditor & General यानी कि CAG क्या है,CAG की शक्तियां, CAG के अधिकार, CAG के कार्य तथा CAG kya hai को विस्तार से समझाया गया है जिसको दो बार पढ़ लेने के बाद आपको CAG से सम्बंधित हर एक प्रश्नों को हल करने में आसानी होगी। CAG kya hai in hindi आर्टिकल कैसा लगा कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के बीच शेयर करना न भूलें।


भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ भी पढ़ें .

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं |

अन्य GKJANKARI पढ़ें

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजनाएँ Bahuuddeshiya Pariyojana in hindi

ब्लैक बॉक्स क्या है ? Black Box In Hindi

कोरल ब्लीचिंग क्या है ? कोरल ब्लीचिंग से जैव विविधता पर प्रभाव कैसे पड़ता है ?

भारत में सिनेमा का इतिहास

राष्ट्रीय आय क्या  है ? भारत में राष्ट्रीय आय की गणना कौन करता है ?

मौलिक अधिकार और नीति निदेशक तत्व में अंतर तथा अंत: सम्बन्ध .

शून्य आधारित बजट का जनक कौन है?, शून्य आधारित बजट किस देश की देन है?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना एवं उद्देश्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहस

वर्तमान में भारत के नियंत्रक महालेखा कौन है?

वर्तमान समय में इस संस्थान के प्रमुख गिरीश चंद्र मूर्मू हैं। वे भारत के 14वें नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक हैं।

भारत में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को कौन नियुक्त करता है?

भारत के एक नियंत्रक-महालेखापरीक्षक होगा जिसकेा राष्ट्रपति अपने हस्तााक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा और उसे उसके पद से केवल उसी रीति से और उन्ही आधारों पर हटाया जाएगा जिस रीति से और जिन आधारों पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जाता है।

भारत का प्रथम नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कौन था?

नरहरि भारत के पहले नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) हैं। वी. नरहरि राव एक भारतीय प्रशासनिक कर्मचारी थे जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद के भारत में भारतीय नियंत्रक और महालेखा परीक्षक में अपनी सेवा प्रदान की। उन्होंने 1948 से 1954 तक भारत के पहले नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में कार्य किया।

CGA क्या है?

वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग में महालेखानियंत्रक, भारत सरकार के प्रधान लेखा सलाहकार हैं और तकनीकी रूप से समर्थ प्रबंधन लेखांकन प्रणाली की स्थापना और उसके अनुरक्षण के लिए उत्तरदायी हैं।