किसी देश की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है? - kisee desh kee raashtreey bhaasha kaun see hai?

हमारे देश के संविधान में किसी प्रकार का कोई उल्लेख नहीं किया गया है | भारत की राष्ट्रभाषा क्या है ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

भारत के पड़ोसी देशों के नाम व राजधानी 

राष्ट्रभाषा किसे कहते है (What is national Language)

Table of Contents

  • राष्ट्रभाषा किसे कहते है (What is national Language)
    • भारत की राष्ट्रभाषा क्या है (national Language Of India)
    • भारतीय संविधान में भाषा (Language in Indian Constitution)
    • संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा (Language Included In Eighth Schedule Of Constitution)
    • संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा की सूची (List Of Languages Of Included In Eighth Schedule Of Constitution)

किसी भी देश की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा उसकी राष्ट्रभाषा होती है, जिसका प्रयोग लिखनें, पढ़नें और वार्तालाप करने में किया जाता है | देश के महत्वपूर्ण कार्य उस देश की राष्ट्रभाषा में ही किये जाते है | उदहारण के रूप में हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में बंगाली भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता दी गयी है, और वह सबसे अधिक बंगाली भाषा का प्रयोग किया जाता है |


अपना भविष्य कैसे देखे Online FIR Kaise Kare
Business Kaise Kare ग्राम प्रधान की शिकायत कैसे करे
बैंक से लोन कैसे ले

भारत की राष्ट्रभाषा क्या है (national Language Of India)

भारत के संविधान में किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार नहीं किया गया है |

भारतीय संविधान में भाषा (Language in Indian Constitution)

जब डॉ॰ अंबेडकर द्वारा संविधान का निर्माण हो रहा था, उस समय राष्ट्र भाषा का प्रश्न उठा था | उस समय डॉ॰ अंबेडकर नें राष्ट्र भाषा के रूप में संस्कृत को मान्यता देने का सुझाव दिया गया था, परन्तु इसका विरोध होने लगा, जिस कारण संस्कृत को राष्ट्र भाषा नहीं माना गया | हालाँकि संविधान सभा में कई लोग हिंदी को राष्ट्र भाषा के रूप में चाहते थे, परन्तु गैर हिंदी क्षेत्र के लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके कारण संविधान सभा ने किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता नहीं दी |

संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा (Language Included In Eighth Schedule Of Constitution)

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सभी भाषाओं के विषय में बताया गया है | संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं का शामिल किया गया है | संविधान निर्माण के समय 14 भारतीय भाषाओं को संविधान में सम्मिलित किया गया था | वर्ष 1967 में सिन्धी भाषा को अनुसूची में शामिल किया गया | वर्ष 1992 में कोंकणी , मणिपुरी और नेपाली भाषा को शामिल किया गया | वर्ष 2004 में बोड़ो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषा को शामिल किया गया |

भारतीय संविधान क्या है?

संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा की सूची (List Of Languages Of Included In Eighth Schedule Of Constitution)

हिन्दी भाषाकन्नड़ भाषाअसमिया भाषाकोंकणी भाषाओड़िया भाषाबंगाली भाषाडोगरी भाषापंजाबी भाषाउर्दू भाषाबोड़ो भाषाकश्मीरी भाषानेपाली भाषागुजराती भाषामराठी भाषातमिल भाषामलयालम भाषामणिपुरी भाषामैथिली भाषासंस्कृत भाषासंथाली भाषासिन्धी भाषा तेलुगू भाषा

यहाँ पर आपको भारत की राष्ट्रभाषा के विषय में बताया | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप http://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

Is Hindi our National Language: सोशल मीडिया आजकल देशवासियों का पसंदीदा जंग का मैदान बना हुआ है. साउथ फिल्‍मों के एक्‍टर किच्‍चा सुदीप ने हिंदी को देश की राष्‍ट्रभाषा न होने की बात कही तो बॉलिवुड के हीरो अजय देवगन ने ट्विटर पर ही उनकी क्‍लास लगा दी. हालांकि, दोनो सितारों के बीच कोई भी विवाद बढ़ने से पहले ही आपस में सुलह हो गई मगर सोशल मीडिया पर यह डिबेट शुरू हो गई कि क्‍या हिंदी हिंदुस्‍तान की राष्‍ट्रभाषा है या नहीं? इसे लेकर देश का संविधान क्‍या कहता है और किस भाषा को राष्‍ट्रभाषा होने की आधिकारिक मान्‍यता है? आइये जानते हैं क्‍या है देश की आधिकारिक राष्‍ट्रभाषा.

हिंदी नहीं है राष्‍ट्रभाषा
भारत एक विविधताओं का देश है और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है. यहां अनेक भाषाएं और बोलियां बोली, लिखी और पढ़ी जाती हैं. ऐसे में किसी भी एक भाषा को राष्‍ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है. भारत की एक बड़ी आबादी हिंदी भाषी है मगर बड़ी संख्‍या में लोग हिंदी न बोलते हैं न समझते हैं. न ही सभी को एक राष्‍ट्रभाषा सीखने और बोलने की कोई बाध्‍यता है. 

फिर 14 सितंबर को क्‍यों होता है हिंदी दिवस?
अपनी विभिन्‍नताओं के चलते भारत की कोई राष्‍ट्रभाषा नहीं है मगर सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए एक भाषाई आधार बनाने के लिए हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है. संविधान के भाग 17 में इससे संबंधित महत्‍वपूर्ण प्रावधान भी किए गए हैं. 

हिंदी कब बनी राजभाषा?
हिंदी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर 1949 को मिला. इसके बाद 1953 से राजभाषा प्रचार समिति द्वारा हर साल 14 सितंबर को हिंदी द‍िवस का आयोजन किया जाने लगा.

राजभाषा पर क्‍या कहता है देश का संविधान?
भारत के संविधान के भाग 17 के अनुच्‍छेद 343(1) में कहा गया है कि राष्‍ट्र की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागिरी होगी. 

किसे कहते हैं मातृभाषा?
मातृभाषा वह भाषा है जो हम जन्‍म के साथ सीखते हैं. जहां हम पैदा होते है, वहां बोली जाने वाली भाषा खुद ही सीख जाते हैं. आसान भाषा में समझें तो जो भाषा हम जन्‍म के बाद सबसे पहले सीखते हैं, उसे ही अपनी मातृभाषा मानते हैं.

अभी तक देश में किसी भाषा को राष्‍ट्रभाषा का दर्जा हासिल नहीं है सभी भाषाओं और एक समान सम्‍मान और आदर मिला हुआ है. देशवासी पूरे देश में अपनी मातृभाषा बोलने, लिखने और पढ़ने के लिए स्‍वतंत्र हैं. इस मौके पर भारतेंदु हरिशचंद्र की प्रसिद्द कविता हमें जरूरी याद करनी चाहिए-

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल

देश की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है?

अपनी विभिन्‍नताओं के चलते भारत की कोई राष्‍ट्रभाषा नहीं है मगर सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए एक भाषाई आधार बनाने के लिए हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है.

क्या हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है?

हिंदी हमारी मातृभाषा है और यह राष्ट्रभाषा के रूप में कहीं भी पंजीकृत नहीं है। वास्तव में भारत की कोई आधिकारिक राष्ट्रीय भाषा नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 343 के खंड (1) के अनुसार देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी संघ की राजभाषा है।

हिंदी कितने देशों की राष्ट्रीय भाषा है?

हिन्दी किसी और देश की तो क्या, भारत की भी राष्ट्रभाषा नहीं है। यह सिर्फ भारत और फिजी में राजकीय कामकाज की भाषा है या राजभाषा है।