किचन में काला पत्थर लगाने से क्या होता है? - kichan mein kaala patthar lagaane se kya hota hai?

रसोईघर अर्थात किचन को वास्तु अनुसार बनाना जरूरी है अन्यथा यह रोग, शोक और धन की बर्बादी का कारण बन सकता है। किचन पूर्व या आग्नेय कोण में है तो बहुत ही अच्छा है। आओ जानते हैं कि वास्तु के अनुसा किचन का किचन स्टैंड, या प्लेटफार्म कैसा होना चाहिए।


1. रसोईघर में किचन स्टैंड प्लेटफार्म पूर्व व दक्षिण को घेरता हुआ होना चाहिए। चूल्हा आग्नेय में और वॉश बेसिन उत्तर में होना चाहिए। हालांकि इसे सुविधा अनुसार भी बना सकते हैं।

2. सिंक और चूल्हा एक ही प्लेटफार्म पर न हो और खिड़की के नीचे चूल्हा न हो। चूल्हा के उपर किसी तरह का शेल्फ नहीं होना चाहिए। रसोईघर में एग्जॉस्ट फैन जरूर लगाएं। भोजन बनाते समय मुख पूर्व की ओर हो, उत्तर व दक्षिण में कतई नहीं।

3. प्लेटफार्म का रंग भी वास्तु के अनुसार होना चाहिए। इसमें हरा, पीला, गुलाबी, मेहरून या फिर सफेद रंग के पत्थरों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पत्थर यदि मार्बल का हो तो ज्यादा बेहतर होगा। किचन स्टैंड प्लेटफार्म या फर्श के लिए काले रंग का उपयोग ना करें। इससे नकारात्मक ऊजा फैलती है।

4. किचन स्टैंड के ऊपर की दीवार पर सुंदर फलों और सब्जियों के चित्र लगाएं या अन्नपूर्णा माता का चित्र भी लगाएंगे तो घर में बरकत बनी रहेगी।

5. रात का भोजन निपटने के बाद किचन स्टैंड को अच्छे से साफ करके ही सोएं और ध्यान रखें की स्टैंड पर चाकू, छुरी, कांटे या नुकीली वस्तुएं स्टैंड पर ही ना रखीं हो। उन्हें उनके उचित स्थान पर ही रखें।

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी महत्व है. घर बनाते वक्त भी हम वास्तु का बाकायदा ध्यान रखते हैं. आज हम आपको किचन बनाते समय वास्तु के अनुसार ध्यान दी जाने वाली कुछ बातें बताएंगे. क्योंकि किचन हमारे घर का एक खास हिस्सा होता है. इसलिए वहां सकारात्मक ऊर्जा का होना अतिआवश्यक है. आमतौर पर घरों में गंदगी से बचने के लिए हम किचन के प्लेटफॉर्म या फर्श पर काले रंग का ग्रेनाइट लगवा देते हैं, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं.

किचन में काले रंग का पत्थर लगवाने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में काले रंग का पत्थर लगवाने से बचना चाहिए. वास्तुशास्त्र के जानकारों की माने तो काले रंग के प्रयोग से किचन में नकारात्मकता आती है. इसके दुष्प्रभाव के कारण घर में आर्थिक हानि होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है.

किचन में हों काले पत्थर तो करें ये उपाय 
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा नहीं है कि अगर आपके किचन में काले पत्थर का इस्तेमाल हुआ है तो उसे तोड़ दें. लेकिन उसकी नकारात्मकता को कम करने के लिए उपाय जरुर करें. इसके लिए आप किचन में छोटे पौधे, आर्टिफिशियल पौधों के गमले रख सकते हैं. जिससे किचन का वातावरण सकारात्मक हो जाएगा.

किस बर्तन में पानी पीने से मिलता है गजब का फायदा, इन बातों को ध्यान में रखकर ही खरीदें

रसोई में बेहद जरुरी है सकारात्मक वातावरण 
वास्तु के अनुसार ऐसा इसलिए करना चाहिए, क्योंकि घर की गृहिणी का अच्छा खासा समय रसोई में बीतता है. इसके लिए बेहद जरुरी है कि वहां का वातावरण सकारात्मक हो. ऐसा इसलिए भी, क्योंकि रसोई के वातावरण का असर खाने के जरिए सीधा पूरे घर पर पड़ता है.

किचन के लिए पत्थर का चुनाव करते समय रखें खास ख्याल 
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन के लिए पत्थर का चुनाव करते समय कुछ खास ख्याल रखना चाहिए. जिससे धनहानि और नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सके. हालांकि ग्रेनाइट और मार्बल का सिलेक्शन हमारी आर्थिक स्थिति पर भी निर्भर करता है. 

ये हैं रसोई घर के निर्माण के समय ध्यान देने योग्य बातें-

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन की दीवारों या स्लैब पर कभी भी काले ग्रेनाईट का इस्तेमाल न करे. इसके लिए सफेद पत्थर, हरा या किसी अन्य रंग के ग्रेनाईट का इस्तेमाल कीजिए.

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला किचन का प्लेटफॉर्म कभी भी उत्तर या पश्चिम दिशा की तरफ नहीं होना चाहिए. ना ही उत्तर या पश्चिम दिशा की दीवारों से जुड़ा हुआ हो.

3. वास्तु के अनुसार रसोई में डाइनिंग टेबल नहीं रखना चाहिए. इसके नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं.

4. अगर आपको डाइनिंग टेबल रखना बहुत जरुरी है, तो इसे पश्चिम दिशा या उत्तर पश्चिम दिशा में ही रखे. साथ ही वास्तु शास्त्र के  जानकार की एडवाइस जरूर लें.

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में चूल्हा और सिलेंडर किचन की दक्षिण पूर्व दिशा में ही रखें.

6. अगर आपके किचन में माइक्रोवेव है, तो उसे सही दिशा में लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार माइक्रोवेव को दक्षिण पूर्व दिशा में ही रखें.

डिस्क्लेमर - जी मीडिया इस दावे की पुष्टि नहीं करता. यह आर्टिकल सामान्य सूचनाओं पर आधारित है.

WATCH LIVE TV

हमारे जीवन में वास्तु का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है. वास्तु का सही उपयोग करने से हम अपने जीवन को कई गुना सरल बना सकते हैं.

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे रंग बताए गए हैं जिनका अपने किचन की दीवार पर इस्तेमाल करके अपने भोजन में पोषक तत्वों (Nutrition) को बढ़ाया जा सकता है।

लोग कई बार किचन बनाते समय वास्तु को ध्यान मे नहीं रखते लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। किचन हमारे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

किचन में काला पत्थर लगाने से क्या होता है? - kichan mein kaala patthar lagaane se kya hota hai?
किचन का कलर कैसा होना चाहिए

अगर हम अपने घर के किचन को वास्तु के अनुसार नहीं बनाते हैं तो हमें इसके कई दुष्प्रभाव देखने पड़ सकते हैं। हमारे शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है।

आज मैं आपको इस आर्टिकल में बताने वाला हूं कि आपको अपने किचन की दीवार पर कौन से रंग (Colour) का इस्तेमाल करना चाहिए और कौन-कौन से रंग (Colour) का नहीं करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल (Article) को अंत तथा जरूर पढ़ें।

  • वास्तु के अनुसार किचन का रंग कैसा होना चाहिए
    • 1. हल्का हरा रंग । Light green colour in kitchen
    • 2. नारंगी रंग । Orange colour in kitchen
    • 3. गुलाबी रंग । Pink colour in kitchen
    • 4. सफेद रंग । White colour in kitchen
    • 5. लाल रंग । Red colour in kitchen
    • 6. पीला रंग । Yellow colour in kitchen
  • ऐसे में लें किसी एक्सपर्ट (Expert) से सुझाव
  • इन रंगों का ना करें किचन में इस्तेमाल
    • 1. काला रंग । Black colour in kitchen
    • 2. नीला रंग या आसमानी रंग । Blue or sky blue colour in kitchen
  • FAQ

वास्तु के अनुसार किचन का रंग कैसा होना चाहिए

वास्तु के अनुसार किचन अग्नि तत्व का दर्शाता है। किचन में हम अग्नि का उपयोग करके भोजन पकाते हैं इसलिए हमें किचन में उन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए जो अग्नि तत्व को बढ़ावा दे ना कि ऐसे रंगों का जो अग्नि को बुझाने का काम करें। आइए देखते हैं वो कौन से रंग हैं जो अग्नि को बढ़ावा देते हैं:

1. हल्का हरा रंग । Light green colour in kitchen

रसोई घर में हल्का हरा रंग (light green colour) का इस्तेमाल करना चाहिए। इस रंग का इस्तेमाल करने से घर में भरपूर मात्रा में ऊर्जा निवास करती है। घर परिवार के सदस्यों में उत्साह और उमंग बरकरार रहती है।

दोस्तों हरे रंग को लकड़ी का प्रतीक माना गया है। लकड़ी को हम जब कभी भी आग के पास लाते हैं तो वह आग को बढ़ावा ही देती है इसलिए हमें हरे रंग को रसोई में इस्तेमाल करना चाहिए।

2. नारंगी रंग । Orange colour in kitchen

आप अपने घर के किचन में नारंगी रंग (orange colour) का उपयोग कर सकते हैं। नारंगी रंग आपके रिश्तो में मिठास लाने का काम कर सकता है। इस रंग का इस्तेमाल करने से घर के सदस्यों में ऊर्जा (energy) बढ़ती है।

नारंगी रंग में एक रंग होता है केसरिया नारंगी (saffron orange) जिसको शक्ति का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने घर में इस रंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको शक्ति और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

नारंगी रंग में दूसरा रंग होता है म्यूटेड ब्रिक नारंगी (muted brick orange)। अपने किचन में इस रंग का इस्तेमाल करने से हमारे भीतर उत्तेजना बढ़ती है और हमारा नाम और यश चारों दिशाओं में फैलता है।

3. गुलाबी रंग । Pink colour in kitchen

गुलाबी ऐसा रंग है जो महिलाओं को अति प्रिय होता है और अक्सर उनकी इच्छा होती है कि उनके रसोईघर में गुलाबी रंग (pink colour) का इस्तेमाल हो जाए। तो आइए जानते हैं क्या वास्तु के अनुसार गुलाबी रंग का इस्तेमाल रसोई में करना सही है?

वास्तु के अनुसार घर के रसोई घर में गुलाबी रंग का प्रयोग बहुत ही अच्छा माना गया है क्योंकि गुलाबी रंग शुक्र ग्रह को दर्शाता है और आग्नेय कोण यानी कि किचन के स्थान का स्वामी शुक्र ग्रह ही होता है इसलिए किचन में गुलाबी रंग लगाना अत्यंत श्रेष्ठ लाभदायक होता है।

किचन में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करने से हम भोजन का लाभ संपूर्ण तरीके से उठा पाते हैं। हमें भोजन का भरपूर स्वाद मिलता है।

दोस्तों एक बात ध्यान देने लायक यह भी है कि गुलाबी रंग को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। तो अगर हम गुलाबी रंग का इस्तेमाल करते हैं तो हमारे घर परिवार में प्रेम और स्नेह बढ़ता है।

4. सफेद रंग । White colour in kitchen

दोस्तों रसोईघर एक ऐसा स्थान है जहां स्वच्छता अति आवश्यक है। जिस प्रकार हमें पूजा घर में गंदगी नहीं रखनी चाहिए उसी प्रकार हमारा किचन भी साफ सुथरा होना चाहिए। जिससे हमारे भोजन में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता ना फैले।

हम सब जानते हैं कि सफेद रंग साफ सफाई और स्वच्छता को दर्शाता है इसलिए हम सफेद रंग का प्रयोग अपने किचन में कर सकते हैं। किचन में उपयोग हुआ यह रंग हमारी मनो शक्ति को बढ़ाएगा साथ ही साथ यह रसोई घर की सुंदरता को भी बनाए रखता है।

5. लाल रंग । Red colour in kitchen

किचन में लाल रंग (red colour) का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है क्योंकि लाल रंग अग्नि का प्रतीक होता है और किचन वो स्थान है जहां हम अग्नि का स्तेमाल करके भोजन पकाते हैं। किचन में अग्नि की महत्ता होती है और लाल रंग अग्नि को बढ़ावा देता है।

रसोई की दीवार पर लाल रंग का स्तेमाल शुभ दायक होता है। इस रंग का प्रयोग करने से घर के सदस्य काफी ऊर्जावान महसूस करते हैं। वो अपने कार्य क्षेत्र में भी प्रगति करते हैं.

6. पीला रंग । Yellow colour in kitchen

आजकल के समय में हर व्यक्ति को ताजगी पसंद होती है। पीला रंग एक ऐसा रंग है जो सदैव ताजा प्रतीत होता है क्योंकि जब भी सूर्य क्षितिज (horizon) के पास होता है तो सूर्य का प्रकाश पीलापन लिए हुए होता है।

सूर्य की ऊर्जा सदैव सकारात्मकता को दर्शाती है इसलिए हम पीले रंग का स्तेमाल किचन में कर सकते हैं। ऐसा करने से घर परिवार के सदस्यों के मध्य प्रसन्नता बरकरार रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके रसोई घर में सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती तो आपको पीले रंग का इस्तेमाल अपने किचन में करना चाहिए। यह रंग आपको सूर्य की रोशनी की सकारात्मकता प्रदान करेगा।

ऐसे में लें किसी एक्सपर्ट (Expert) से सुझाव

अगर आपके घर का किचन आग्नेय कोण में नहीं है तो आप रंगों का स्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सुझाव ले सकते हैं। एक्सपर्ट आपको वो सुझाव देंगे जो आपके लिए सबसे अच्छा है।

अगर आपका किचन सही दिशा में नहीं है तो यह बहुत बड़ा वास्तु दोष बनता है। इस दोष से बचने के लिए हमें एक्सपर्ट से राय लेकर सही रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

इन रंगों का ना करें किचन में इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे भी रंग हैं जिनका स्तेमाल हमें रसोई घर में नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं वो रंग कौन से हैं.

1. काला रंग । Black colour in kitchen

दोस्तों काले रंग का इस्तेमाल कोई भी व्यक्ति अपने घर की दीवार पर नहीं करता लेकिन लोग काले रंग की ग्रेनाइट जरूर लगवा देते हैं। क्या किचन में काले रंग की ग्रेनाइट लगाना अच्छा होता है?

वास्तु के अनुसार काले रंग का प्रयोग किचन में नहीं होना चाहिए। काला रंग नकारात्मकता को दर्शाता है। किस रंग का उपयोग रसोई में करने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य में कमी आने लगती है। घर का पैसा दवा दारू में खर्च होने लगता है।

इसका एक सबसे बुरा प्रभाव है लत। घर के सदस्यों को शराब, जुआ या और किसी प्रकार की बुरी आदत पड़ सकती है. इसलिए काले रंग का उपयोग करते समय सतर्क रहें।

2. नीला रंग या आसमानी रंग । Blue or sky blue colour in kitchen

नीला रंग किसी भी दीवार को बहुत ही आकर्षक और सुंदर बना देता है इसलिए लोग चाहते हैं कि उनकी रसोई घर में नीले रंग का उपयोग अवश्य हो। लेकिन यह उनकी बिल्कुल गलत धारणा होती है।

किसी भी रंग को हमें सुंदरता के अनुसार इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नीला रंग पानी को दर्शाता है और हमारी रसोई अग्नि का प्रतीक है। अगर हम किचन में नीले रंग का उपयोग करते हैं तो यह रसोई की अग्नि के लिए बिकुल भी अच्छा नहीं होगा।

ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा घर से कभी नहीं जाती। घर के सदस्य काफी कमजोर महसूस करने लगते हैं। उनके भीतर उत्साह की कमी आने लगती है।

FAQ

प्र.1 किचन के लिए कौन सा रंग शुभ है?

किचन के लिए हम आपको कई रंग बता चुके हैं, लेकिन इनमें से लकी रंग लाल, गुलाबी, नारंगी और हरा है। अगर आप इन रंगों में से किसी का भी इस्तेमाल करते हैं तो आपकी किस्मत चमक सकती है। आपको अचानक लाभ होने लगेगा। आपके घर में निरंतर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

प्र.2 वास्तु के अनुसार किचन कैबिनेट के लिए कौन सा रंग सबसे अच्छा है?

कैबिनेट (cabinet) किचन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें आप हरे और भूरे रंग का स्तेमाल कर सकते हैं। इन रंगों के प्रयोग से आपको कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

प्र.3 क्या वास्तु के अनुसार नीला रंग रसोई के लिए अच्छा है?

वास्तु के अनुसार नीला रंग रसोई के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। नीला रंग जल का प्रतीक है और हम सभी जानते हैं कि जल और अग्नि कभी एक साथ नहीं रह सकते।
किचन में नीला रंग रखना भी नहीं चाहिए। नीला रंग किचन की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने का काम करता है।

प्र.4 किचन प्लेटफॉर्म के लिए कौन सा रंग सबसे अच्छा है?

किचन प्लेटफॉर्म (plateform) के लिए कई रंग हैं जिनका प्रयोग हम कर सकते हैं। रंग जैसे हरा, पीला, सफेद, या गुलाबी का उपयोग अति उत्तम फल प्रदान कर सकता है।
अगर हम ऊपर दिए गए रंगों की मार्बल का स्तेमाल रसोई में करते हैं तो ये भी श्रेष्ठ फल प्रदान कर सकता है।

प्र.5 किचन में कौन से कलर का ग्रेनाइट (Granite) लगाना चाहिए?

दोस्तों हमें किचन में कभी भी काले रंग के ग्रेनाइट (Granite) का उपयोग नहीं करना चाहिए। ये हमें बहुत खराब परिणाम दे सकता है। तो आखिर हमें किस रंग के ग्रेनाइट का उपयोग करना चाहिए
किचन में हम लाल रंग की ग्रेनाइट (granite) को उपयोग कर सकते हैं क्योंकि लाल रंग अग्नि का प्रतीक है। यह में अनेक प्रकार के शुभ परिणाम दे सकता है।
यहां हमारा लाल से तात्पर्य सिर्फ लाल रंग ही नहीं है। आप ऐसे भी रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें लाल रंग उपलब्ध हो (mixed red)।

आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट (comment) करके बताना ना भूलें। अगर आपके मन में वास्तु से जुड़े कोई सवाल हैं तो आप हमें भेज सकते हैं।

किचन में कौन से रंग का पत्थर लगाना चाहिए?

इसमें हरा, पीला, गुलाबी, मेहरून या फिर सफेद रंग के पत्थरों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पत्थर यदि मार्बल का हो तो ज्यादा बेहतर होगा। किचन स्टैंड प्लेटफार्म या फर्श के लिए काले रंग का उपयोग ना करें। इससे नकारात्मक ऊजा फैलती है।

किचन में कौन से रंग का ग्रेनाइट लगाना चाहिए?

वास्तु के अनुसार किचन में सफेद, बेज, हरा ग्रेनाइट और मार्बल शुभ होता है।

रसोई घर में कौन सा रंग होना चाहिए?

वैसै तो रसोईघर के लिए सबसे शुभ रंग सफेद या क्रीम रंग को माना जाता है। लेकिन, यदि रसोई घर में वास्तु दोष है तो रसोई घर के आग्नेय कोण में लाल रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। जिससे रसोई का वातावरण अच्छा बना रहे। इन रंगों के अलावा पीला, रोज पिंक, नारंगी और चॉकलेटी रंग भी रसोई में करवा सकते हैं।

घर में कौन सा पत्थर लगवाना चाहिए?

फर्श से जुड़ी जरूरी बातें हमेशा प्राकृतिक रूप से मिलने मार्बल को ही घर पर लगाएं। घर के दक्षिण दिशा के फर्श पर लाल रंग का मार्बल या डिजाइन बनवाने से परिवार के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। हल्के पीले रंग के टाइल्स या मार्बल लगाने से घर पर बरकत बनी रहती है और आर्थिक संकट की समस्या नहीं आती।