हमारा सौरमंडल कक्षा 6 प्रश्न उत्तर - hamaara sauramandal kaksha 6 prashn uttar

Solution for SCERT UP Board book पृथ्वी और हमारा जीवन कक्षा 6 पाठ 1 हमारा सौर मण्डल solution pdf. If you have query regarding Class 6 Prithvi aur Hamara Jeevan chapter 1 Hamara Saur Mandal, please drop a comment below.

हमारा सौर मण्डल

Exercise ( अभ्यास )

प्रश्न ( 1 ) : निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए –

(क) : आकाशीय पिंड से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- पृथ्वी से आकाश में दिखाई देने वाली सभी आकृतियाँ , आकाशीय पिण्ड या खगोलीय पिण्ड कहलाते हैं | जैसे – सूर्य , चंद्रमा , तारे आदि |

(ख) : ग्रह और उपग्रह में क्या अन्तर है ?

उत्तर – गृह और उपग्रह में निम्न अंतर है –

ग्रहउपग्रह
1. जो आकाशीय पिण्ड अपने तारे के चारों ओर निर्धारित कक्षा में चक्कर लगाते हैं | उन्हें ग्रह कहते हैं | वे आकाशीय पिंड जो अपने ग्रह की परिक्रमा करते हुए सूर्य की परिक्रमा करते हैं | उन्हें उपग्रह कहते हैं |
2. इनमें स्वयं का प्रकाश नहीं होता | ये अपने तारे के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं | इनमें भी स्वयं का प्रकाश नहीं होता |ये अपने ग्रह के तारे के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं

(ग) : कुइपर बेल्ट क्या है ?

उत्तर- यह नेपच्यून के पार सौरमण्डल के आखिरी सिरों पर एक तश्तरी के आकार की विशाल पट्टी है | इसमें असंख्य खगोलीय पिण्ड उपस्थित हैं , जिनमें कई बर्फ से बने हैं | धूमकेतु इसी क्षेत्र से आते हैं | प्लूटो भी इसी बेल्ट में स्थित है |

(घ) : निहारिका से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- बिग बैंग की घटना के कुछ करोड़ वर्ष के बाद तारों और आकाशगंगाओं का निर्माण होने लगा | वास्तव में आकाशगंगा का निर्माण हाइड्रोजन, हीलियम गैसों तथा धूलकणों से बने विशाल बादल के इकठ्ठा होने से हुआ है | आकाशगंगा को बनाने वाले इन बादलों को निहारिका कहते हैं |

(ड.) आकाशगंगा किसे कहते हैं ? हमारा सौर मण्डल किस आकाशगंगा में है ?

उत्तर – खुले आसमान में एक ओर से दूसरी ओर तक फैली चौड़ी सफ़ेद पट्टी की तरह चमकदार दिखाई देने वाले तारों के समूह को आकाशगंगा कहते हैं |

हमारा सौरमण्डल मंदाकिनी नामक आकाशगंगा में है |

प्रश्न (2) : सही जोड़े बनाइए –

मंगल ग्रह के उपग्रहों की संख्या 2
सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर
सर्वाधिक उपग्रह वाला ग्रह बृहस्पति
शून्य उपग्रह वाला ग्रह शुक्र
दूरी का मापक प्रकाश वर्ष

प्रश्न (3) : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) तारे गर्म गैसों से बने गोले हैं |

(ख) हमारे सौर मण्डल में 8 गृह हैं |

(ग) हमारी पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है |

(घ) क्षुद्र ग्रह मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के मध्य पाए जाते हैं |

RELATED POSTS :

 MasterJEE Online Solutions for Class-6 Geography Chapter 1 हमारा सौर मण्डल . If you have any suggestions, please send to us as your suggestions are very important to us.

CONTACT US :IMPORTANT LINKS :
  • जवाहर नवोदय विद्यालय 
  • विद्या ज्ञान स्कूल 
RECENT POSTS :

This section has a detailed solution for all SCERT UTADAR PRADESH textbooks of class 1, class 2, class 3, class 4, class 5, class 6, class 7 and class 8, along with PDFs of all primary and junior textbooks of classes . Free downloads and materials related to various competitive exams are available.

BSEB Solutions For All Chapters Bhugol Class 6

प्रश्न 1. आपस में चर्चा कीजिए एवं लिखिए।

(क) कई तारे सूर्य से बड़े हैं फिर भी छोटे क्यों दिखाई देते हैं ?

उत्तर- कई तारे सूर्य से बड़े हैं फिर भी छोटे दिखाई देते हैं। क्योंकि यह पृथ्वी से काफी नजदीक हैं । तारों की तुलना में इसलिए कई तारे सूर्य से बड़े होने के बावजूद छोटे दिखाई देते हैं।

(ख) तारे आकाश में ही हैं फिर भी दिन में क्यों नहीं दिखाई देते ?

उत्तर- सूर्य की रोशनी के कारण तारे आकाश में ही हैं। फिर भी हमें दिखाई नहीं देते हैं।

(ग) चन्द्रमा तारों से छोटा है फिर भी हमें बड़ा क्यों दिखाई देता है?

उत्तर- चन्द्रमा तारों से छोटा है फिर भी हमें बड़ा दिखाई देता है। क्योंकि पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी कम होने के कारण वह हमें तारों से बड़ा दिखाई देता है।

 (घ) अगर किसी आकाशीय पिण्ड में प्रकाश न हो तो क्या वह हमें नजर आएगा? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।

उत्तर- अगर किसी आकाशीय पिण्ड में प्रकाश न हो तो वह हमें दिखाई नहीं देगा। क्योंकि हम प्रकाश के बिना किसी भी वस्तु को देख नहीं सकते हैं।

प्रश्न 2. निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

(i) सूर्य से दूरी के अनुसार विभिन्न ग्रहों के नाम लिखिए।

उत्तर- सूर्य से दूरी के अनुसार बुध, ग्रह, शुक्र ग्रह, पृथ्वी ग्रह, मंगल ग्रह, वृहस्पति ग्रह, शनि ग्रह, यूरेनस, नेप्ट्यू न हैं।

(ii) सूर्य से सबसे नजदीकी ग्रह क्या नाम है ?

उत्तर- बुध सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह है। प्रश्न

(iii) सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन है ?

उत्तर- सौर मंडल का सबसे बड़ा वृहस्पति ग्रह है। प्रश्न

 (iv) पृथ्वी के निकटवर्ती ग्रह कौन-कौन हैं?

उत्तर– पृथ्वी के सबसे नजदीक सूर्य और चन्द्रमा हैं।

(v) उस ग्रह का क्या नाम है जिसके चारों ओर छल्ले पाये जाते हैं ?

उत्तर- उस ग्रह का नाम शनि है जिसके चारों ओर छल्ले पाये जाते हैं।

(vi) सौर मंडल का कौन-सा ग्रह आपको सबसे अलग लगा और क्यों?

उत्तर- सौर मंडल का पृथ्वी ग्रह हमें सबसे अलग लगता है। क्योंकि यही वह ग्रह है जहाँ जीवन मिलता है। यहाँ जल एवं जीवन के लिए आवश्यक गैसें मौजूद हैं और अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली दिखाई देती है। यही है हमारी पृथ्वी जिस पर हम रहते हैं।

(vii) पृथ्वी के उपग्रह का क्या नाम है? का क्या नाम ह

उत्तर- पृथ्वी के उपग्रह का नाम चाँद है।

(viii) वे कौन-कौन से ग्रह हैं जो पृथ्वी के घूमने की विपरीत दिशा में घूमते हैं?

उत्तर- शुक्र तथा अरुण ग्रह जो पृथ्वी के घूमने की विपरीत दिशा में घूमते हैं।

प्रश्न 3. अकाशीय पिण्ड एवं दी गई विशेषताओं का मिलान कीजिए-

  1. बुध – (i) लाखों आकाश गंगा का समूह
  2. पृथ्वी – (ii) पृथ्वी का उपग्रह
  3. चन्द्रमा – (iii) सबसे छोटा ग्रह
  4. उल्कापिंड – (iv) नीला ग्रह
  5. आकाश गंगा – (v) सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे टुकड़े
  6. ब्रह्माण्ड – (vi) लाखों का समूह

उत्तर-

  1. बुध – (iii) सबसे छोटा ग्रह
  2. पृथ्वी – (iv) नीला ग्रह
  3. चन्द्रमा – (ii) पृथ्वी का उपग्रह
  4. उल्कापिंड – (v) सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे टुकड़े
  5. ब्रह्माण्ड – (i) लाखों आकाश गंगा का समूह

प्रश्न 4. इनमें किन-किन अकाशीय पिंडों के नाम छपे हैं

हमारा सौरमंडल कक्षा 6 प्रश्न उत्तर - hamaara sauramandal kaksha 6 prashn uttar

उत्तर-

  1. बुध
  2. शुक्र
  3. पृथ्वी
  4. मंगल
  5. वृहस्पति
  6. शनि
  7. अरुण
  8. वरुण
  9. टाइटन
  10. सिरस ।

प्रश्न 5. सौरमंडल का मॉडल/चित्र बनाकर कक्षा में प्रदर्शित कीजिए।

उत्तर-

हमारा सौरमंडल कक्षा 6 प्रश्न उत्तर - hamaara sauramandal kaksha 6 prashn uttar

सौरमंडल से आप क्या समझते हैं कक्षा छठवीं?

सौरमंडल के सभी आठ ग्रह एक निश्चित पथ पर सूर्य का चक्कर लगाते हैं। ये रास्ते दीर्घवृत्ताकार में फैले हुए हैं। ये कक्षा कहलाते हैं। बुध सूर्य के सबसे नज़दीक है।

ग्रह और तारे में क्या अंतर है class 6?

Solution : तारा- (i) यह विशाल आकार का होता है। (ii) इसका अपना प्रकाश होता है। (iii) तारे टिमटिमाते हैं। . ग्रह – (i) तारे की तुलना में यह छोटे आकार का होता है।

भूगोल कक्षा 6 का पहला अध्याय कौन सा है?

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 1 सौर मंडल में पृथ्वी के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सत्र 2022-2023 के लिए संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 हमें यह बताता है कि ब्रह्मांड क्या है, ग्रह सितारों से कैसे भिन्न होते हैं और सौर मंडल का क्या अर्थ है।

सौरमंडल का कौन सा ग्रह है जो सबसे अलग है?

सौर मंडल का पृथ्वी ग्रह हमें सबसे अलग लगता है। क्योंकि यही वह ग्रह है जहाँ जीवन मिलता है।