घर्षण को बढ़ाया और घटाया कैसे जा सकता हैं उदाहरण देकर समझाइए? - gharshan ko badhaaya aur ghataaya kaise ja sakata hain udaaharan dekar samajhaie?

विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – घर्षण यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ घर्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 12 – घर्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् 
कक्षा: 8
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 12 – घर्षण

कक्षा 8 विज्ञान विषय के यूनिट 12-  घर्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1.जब एक दूसरे के संपर्क में आए हुए पृष्ठ सापेक्ष गति करें या गति करने की प्रवृत्ति रखें तो घर्षण बल

  • (a) केवल तभी कार्य करता है जब वस्तुएँ ठोस हों।
  • (b) केवल तभी कार्य करता है जब दोनों वस्तुओं में से एक द्रव हो।
  • (c) केल तभी कार्य करता है जब दोनों वस्तुओं में से एक गैसीय हो।
  • (d) इस पर निर्भर नहीं करता कि वस्तुएँ ठोस, द्रव या गैसीय है।

2. चित्र 12.1 में एक लड़के को किसी सन्दूक को दाहिनी और से बांयी ओर धकेलते हुए दिखलाया या है। सन्दूक पर घर्षण बल कार्य करेगा

घर्षण को बढ़ाया और घटाया कैसे जा सकता हैं उदाहरण देकर समझाइए? - gharshan ko badhaaya aur ghataaya kaise ja sakata hain udaaharan dekar samajhaie?

  • (a) दाहिनी ओर से बांयी ओर।
  • (b) बायीं ओर से दाहिनी ओर।
  • (c) ऊध्र्वाधरत: नीचे की ओर।
  • (d) ऊध्र्वाधरत: ऊपर की ओर।

3. किसी चाकू को घिसकर तेज़ करने के लिए निम्नलिखित में से किसकी सतह सबसे अधिक उपयुक्त रहेगी?

  • (a) पत्थर की।
  • (b) प्लास्टिक के गुटके की।
  • (c) लकड़ी के गुटके की।
  • (d) काँच के गुटके की।

4. एक ही प्रारंभिक चाल से चलती हुई कोई खिलौना कार सबसे अधिक दूरी चलेगी

  • (a) मिट्टी की कच्ची सतह पर।
  • (b) पॉलिश की हुई संगमरमर की सतह पर।
  • (c) सीमेंट की पक्की सतह पर।
  • (d) ईंटों की सतह पर।

5. यदि हम दरवाजों के कब्जों पर तेल लगा दें तो घर्षण

  • (a) बढ़ जाएगा
  • (b) कम हो जाएगा
  • (c) बिल्कुल समाप्त हो जाएगा।
  • (d) अपरिवर्तित रहेगा।

6. निम्नलिखित में से कौन- सा कथन गलत है?

  • (a) मैदान में लुढ़कती गेंद पर घर्षण बल लगता है।
  • (b) पानी में चलती हुई नाव पर घर्षण बल लगता है।
  • (c) चिकनी सड़क पर चलती हुई बाइसिकल पर घर्षण बल लगता है।
  • (d) पानी से भरी बाल्टी की पैंदी पर रखी गेंद पर घर्षण बल लगता है।

7. कोई लड़का रबड़ की गेंद को लकड़ी की किसी सतह पर लुढ़काता है। रुकने से पहले गेंद थोड़ी- दूरी तय करती है। रुकने से पहले वही गेंद अधिक दूरी तय करे इसके लिए, वह

  • (a) लकड़ी की सतह पर कालीन बिछा सकता है।
  • (b) गेंद पर कपड़ा लपेट सकता है।
  • (c) लकड़ी की सतह पर टेल्कम पाउडर छिड़क सकता है।
  • (d) लकड़ी की सतह पर रेत छिड़क सकता है।

8. किसी बड़े व्यापारिक संस्थान के भवन से मुख्य सड़क तक पहुँचने के लिए चार रास्ते हैं। एक रास्ते पर ढीली मिट्टी है, दूसरे रास्ते पर पाॅलिश किया हुआ संगमरमर लगा है, तीसरे रास्ते में ईंटें लगी हुई हैं और चौथे रास्ते पर बजरी बिछी है। तेज़ वर्षा हो रही है और पहेली मुख्य सड़क तक पहुँचना चाहती है। जिस रास्ते पर उसके फिसलने की सबसे कम सम्भावना है, वह रास्ता है जिस पर

  • (a) ढीली मिट्टी है।
  • (b) पॉलिश किया हुआ संगमरमर लगा है।
  • (c) ईंटें बिछी हैं।
  • (d) बजरी बिछी है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

9. विभिन्न भारों वाले लोहे के दो गुटके सीमेन्ट के फर्श पर रखे गए हैं (चित्र 12.2)। इनमें से कौन- से गुटके को विरामावस्था से गति में लाने के लिए अधिक बल की आवश्यकता होगी?

घर्षण को बढ़ाया और घटाया कैसे जा सकता हैं उदाहरण देकर समझाइए? - gharshan ko badhaaya aur ghataaya kaise ja sakata hain udaaharan dekar samajhaie?

10. जब वर्षा की कोई बूँद किसी खिड़की के शीशे के साथ- साथ नीचे लुढ़कती है तो क्या उस पर कोई घर्षण बल कार्य करता है?

11. दो लड़के एक ही पक्की सड़क पर बाइसिकलें चला रहे हैं। एक की बाइसिकल में नये टायर हैं जबकि दूसरे की बाइसिकल के टायर घिसे हुए हैं। सड़क के एक भाग पर स्नेहक तेल बिखरा है। उससे गुुजरते समय किस बाइसिकल के फिसलने की सम्भावना अधिक है?

12. चित्र 12.3 में दो लड़कों को एक बक्से को धकेलते हुए दिखलाया गया है। यदि प्रत्येक लड़का एक जैसा बल लगाये तो क्या बक्से पर कोई घर्षण बल लगेगा?

घर्षण को बढ़ाया और घटाया कैसे जा सकता हैं उदाहरण देकर समझाइए? - gharshan ko badhaaya aur ghataaya kaise ja sakata hain udaaharan dekar samajhaie?

13. कोई वस्तु काँच की एक लम्बी, सीधी व खड़ी नली में गिर रही है। मान लीजिए की नली में से वायु पूरी तरह से निकाल दी गई है। वस्तु नली की दीवारों को नहीं छू रही है। क्या वस्तु पर कोई घर्षण बल लगेगा?

लघु उत्तरीय प्रश्न

14. सम्भवतः आपने देखा होगा कि काफी लम्बे समय तक इस्तेमाल करने के पश्चात् रबड़ के तले वाली चप्पलें फिसलने लगती हैं। कारण की व्याख्या कीजिए।

15. क्या गतिशील रेलगाड़ी के पहियों तथा लोहे की पटरियों के बीच घर्षण बल कार्य करता है? यदि हाँ, तो घर्षण के प्रकार का नाम लिखिए। यदि पहियों तथा पटरियों के बीच वायु की परत डाल दी जाए, तो घर्षण पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

16. हमारे शरीर के जोड़ों में उपास्थि (cartilage) होती है जो जोड़ों की गति को सुगम बनाती है। आयु बढ़ने के साथ-साथ यह उपास्थि धीरे- धीरे कम हो जाती है। उपास्थि के समाप्त होने का हमारे जोड़ों की गतिशीलता पर क्या प्रभाव होगा?

17. रस्साकशी रे खेल में (चित्रा 12.4) प्रीति ने अनुभव किया कि उसके हाथों से रस्सा फिसल रहा है। इसे रोकने के लिए उसे कोई उपाय सुझाइए।

घर्षण को बढ़ाया और घटाया कैसे जा सकता हैं उदाहरण देकर समझाइए? - gharshan ko badhaaya aur ghataaya kaise ja sakata hain udaaharan dekar samajhaie?

18. क्रिकेट के बल्ले या बैडमिन्टन के रैकेट का हैंडल प्रायः खुरदरा होता है। कारण की व्याख्या कीजिए।

19. खरल या सिलबट्टे की सतह को लंबे उपयोग के पश्चात् फिर से निक्षारित (गोदना) क्यों करना पड़ता है? व्याख्या कीजिए।

20. किसी आनत समतल पर एक कंचे को एक निश्चित ऊँचाई से लुढ़काया जाता है। आनत समतल के निचले सिरे पर यह एक क्षैतिज सतह पर गति करता है जिसमें क्रमशः (a) कपड़ा, (b) रेत की पर्त (c) काँच की शीट बिछाई गई। किस सतह पर कंचा सबसे कम दूरी तय करेगा। अपने उत्तर का कारण बताइए।

21. पिता तथा पुत्र साथ-साथ धक्का देकर सड़क के बीच रुक गई कार को किनारे पर लाए। उन्होंने अनुभव किया कि यद्यपि प्रारम्भ में कार को गति प्रदान करने के लिए ध्क्का देने में उन्हें अधिक बल लगाना पड़ा लेकिन एक बार जब कार ने लुढ़कना प्रारम्भ कर दिया तो उसे चलाते रहने के लिए उन्हें पहले से कम बल लगाना पड़ा। व्याख्या कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

22. किसी चाकू की धार को तेज़ करने के लिए जब उसे तेजी से घूमते हुए पत्थर के पहिए पर रखते हैं तो चिन्गारियाँ निकलती हुई देखी जा सकती हैं। कारण की व्याख्या कीजिए।

23. हमारे पास धातु की एक जैसी दो चादरें हैं। इनमें से एक को रेगमाल से तथा दूसरे को सामान्य कागज से रगड़ा गया है। रेगमाल से रगड़ी गई चादर दूसरी की अपेक्षा अधिक चमकती है। कारण बताइए।

24. किसी रिक्शा से यात्रा करते समय आपने अनुभव किया होगा कि यदि सीट का कवर काफी चिकना है तो अचानक ब्रेक लगाने पर आप खिसक जाते हैं। व्याख्या कीजिए।

25. चित्र 12.5 में दो मित्र किसी भारी बोझ को धक्का देने का प्रयत्न कर रहे हैं। उनके इस कार्य को आसान बनाने की कोई विधि सुझाइए।

घर्षण को बढ़ाया और घटाया कैसे जा सकता हैं उदाहरण देकर समझाइए? - gharshan ko badhaaya aur ghataaya kaise ja sakata hain udaaharan dekar samajhaie?

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – घर्षण

यूनिट 12 –   घर्षण के उत्तर यहां से प्राप्त करें

बहुविकल्पीय प्रश्न

  1. (d)
  2. (b)
  3. (a)
  4. (b)
  5. (b)
  6. (d)
  7. (c)
  8. (d)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

9. दो इकाई भार के गुटके को चलाने के लिए अधिक बल की आवश्यकता होगी।

10. हाँ।

11. घिसे हुए टायरों वाली बाइसिकल के फिसलने की सम्भावना अधिक है।

12. क्योंकि बक्से पर नेट बल शून्य है। अत: घर्षण बल शून्य होगा।

13. नहीं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

14. जब रबड़ के तले लम्बे समय तक इस्तेमाल किए जाते हैं तो उनकी सतह चिकनी हो जाती है। अत: तले तथा फर्श के बीच घर्षण कर हो जाता है। इसलिए चप्पलें फिसलने लगती हैं।

15. हाँ, लोटनिक घर्षण। यदि पहियों तथा पटरियों के बीच वायु की परत डाल दी जाए तो घर्षण कम हो जाएगा।

16. उपास्थि के समाप्त होने से घर्षण बढ़ जाएगा। फलस्वरूप जोड़ों की गति कठिन हो जाएगी जिससे जोड़ों में दर्द होने लगेगा।

17. हाथों तथा रस्से के बीच घर्षण को बढ़ाने के लिए वह अपने हाथों में मिट्टी लगा सकती है।

18. अच्छी पकड़ बनाने के लिए हाथों तथा हत्थे के बीच घर्षण बढ़ाने के लिए।

19. घर्षण बढ़ाने के लिए जिससे कि यह दोबारा पीसने के लिए अधिक प्रभावशाली हो जाए।

20. रेत की परत वाली सतह पर यह सबसे कम दूरी तय करेगा क्योंकि रेत गति के विरुद्ध अधिकतम घर्षण लगाती है।

21. प्रारंभ में उन्हें स्थिर कार को गति देने के लिए इस पर बल लगाना पड़ता है परन्तु जब कार चलने लगती है तो उसकी गति को बनाए रखने के लिए केवल लोटनिक घर्षण पर पार पाने के लिए बल लगाना पड़ता है जिसका मान बहुत कम होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

22. घूमते हुए पत्थर तथा चाकू के बीच घर्षण ऊष्मा उत्पन्न करता है। क्योंकि इस स्थिति में घर्षण बहुत अधिक होता है इसलिए अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा उतपन्न होती है और हमें चिंगारियाँ निकलती हुई दिखाई देती हैं।

23. धातु की चादर तथा रेगमाल के बीच घर्षण बहुत अधिक है जबकि सामान्य कागज़ और धातु की चादर के बीच यह इतना अधिक नहीं हैै। यही कारण है कि रेगमाल धातु की चादर की बाहरी धुंधली परत को अधिक प्रभावशाली ढ़ंग से हटा देता है और इसे अधिक चमकीला बना देता है।

24. यदि सीट का कवर काफ़ी चिकना है तो हमारे शरीर तथा सीट के बीच घर्षण बहुत कम होता है। इसलिए ब्रेक लगाने पर हम फिसल जाते हैं।

25. वह भारी बोझे के बीच बेलन लगा सकते हैं क्योंकि लोटनिक घर्षण सर्पी घर्षण से कम होता है अत: भारी बोझे के नीचे बेलन लगा कर कार्य को आसान बनाया जा सकता है।

इस पेज पर दिए गए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – घर्षण की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।

कक्षा 8 विज्ञान

To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.

घर्षण को बढ़ाया और घटाया कैसे जाता है उदाहरण देकर समझाइए?

घर्षण कह सकते हैं कि तरल इनसे होकर गति करने वाली वस्तुओं पर घर्षण बल लगाते हैं। तरलों द्वारा लगाए गए घर्षण बल को कर्षण भी कहते हैं। किसी तरल पर लगने वाला घर्षण बल उसकी तरल के सापेक्ष गति पर निर्भर करता है। घर्षण बल वस्तु की आकृति तथा तरल की प्रकृति पर भी निर्भर करता है।

घर्षण को बढ़ाया कैसे जा सकता है?

घर्षण एक बल है जो दो तलों के बीच सापेक्षिक स्पर्शी गति का विरोध करता है। घर्षण बल का मान दोनों तलों के बीच अभिलम्ब बल पर निर्भर करता है। घर्षण के दो प्रकार हैं: स्थैतिक घर्णण और गतिज घर्षण। स्थैतिक घर्षण दो पिण्डों के संपर्क-पृष्ठ की समान्तर दिशा में लगता है, लेकिन गतिज घर्षण, गति की दिशा पर निर्भर नही करता।

घर्षण को कैसे कम किया जा सकता है?

Solution : घर्षण कम करने की विधियाँ-घर्षण बल को निम्नलिखित ढंग से कम किया जा सकता है( <br> 1) घर्षण बल को वस्तु की सतह पर गड्डे तथा उभारों को समतल करके कम किया जा सकता है। <br> (2) तेल या स्नेहक दो सतहों के बीच के घर्षण बल को कम करता है। इसी कारण मशीनों के पुों में तेल डालकर घर्षण कम किया जा सकता है

घर्षण हानिकारक होते हुए भी आवश्यक क्यों है उदाहरण देकर समझाइए?

Solution : घर्षण हानिकारक होते हुए भी आवश्यक है जैसे<br> (1) वाहनों में ब्रेक लगाने के लिए ब्रेक पैडों का इस्तेमाल करना <br> (2) कबड्डी के खिलाड़ियों द्वारा अपने हाथों पर मिट्टी रगड़ना। <br> (3) चलते समय अधिक बल लगाकर पैरों द्वारा जमीन को पीछे धकेलना।