घर में कपूर जलाने से क्या होता है - ghar mein kapoor jalaane se kya hota hai

घर में कपूर जलाने से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक फायदे

घर में कपूर जलाने से क्या होता है - ghar mein kapoor jalaane se kya hota hai

Show

घर में कपूर जलाने से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक फायदे

Kapoor Jalane Ke Fayde: पूजा के दौरान कपूर (Camphor) जलाना हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है. यदि बात करें वैज्ञानिक दृश्टिकोण की, तो विज्ञान भी मानता है कि घर में कपूर जलाना अच्छा होता है. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी कपूर की उपयोगिता के बारे में बताया गया है. आइए जानते हैं इसके धार्मिक और वैज्ञानिक फायदे.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : January 14, 2022, 10:13 IST

Kapoor Jalane Ke Fayde: हिन्दू धर्म में कपूर, धूप, दीप, सुगन्धित द्रव्यों से देवी-देवताओं की पूजा (Worship) करने की परम्परा सदियों से चली आ रही है और कपूर जलाकर भगवान की आरती तो हम सबने की ही होगी. हिन्दू धर्म (Hinduism) में देवी-देवताओं की पूजा करने की सामग्रियों में से एक है कपूर. पूजा के दौरान कपूर (Camphor) जलाना हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है. यदि बात करें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की, तो विज्ञान भी मानता है कि घर में कपूर जलाना अच्छा होता है. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी कपूर की उपयोगिता के बारे में बताया गया है. आइए जानते हैं क्यों धार्मिक ग्रंथों में कपूर का इतना महत्त्व है. साथ ही जानते हैं इसके धार्मिक और वैज्ञानिक फायदे.

घर में कपूर जलाने के धार्मिक फायदे
घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण सुगन्धित बना रहता है और कपूर से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है. साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है जिससे घर का वातावरण खुशहाल बना रहता है.

यह भी पढ़ें – Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर क्यों चढ़ाते हैं खिचड़ी, जानें इसका पौराणिक महत्व

मान्यता है कि यदि आप घर में कपूर जलाते हैं तो आपका पितृदोष खत्म हो जाता है. घर में रोजाना तीन बार सुबह, शाम और रात के वक्त घी में भिगोया हुआ कपूर जलाने से पितृदोष में शांति मिलती है.
माना जाता है कि गाय के उपलों पर कपूर जलाकर घर में दिखाने से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से भी बचाव होता है. यदि आपको बुरे सपने परेशान करते हैं तो रात में सोते वक्त बेडरूम में कपूर जलाने से बुरे सपने नहीं आएंगे और वातावरण शांत बना रहेगा.

यह भी पढ़ें – जानें शिव जी के ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का प्रभाव और महत्व

घर में कपूर जलाने के वैज्ञानिक फायदे
विज्ञान कहता है कि कपूर जलाने से घर में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और घर का वातावरण शुद्ध होता है. साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है. इसके अलावा कपूर जलाने से आपको कफ, मांसपेशियों में खिंचाव, गर्दन में दर्द, आर्थराइटिस जैसी बिमारियों में भी आराम मिलता है. आयुर्वेद में कपूर के तेल का प्रयोग भी बहुत लाभकारी बताया गया है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

Tags: Religion

FIRST PUBLISHED : January 14, 2022, 09:52 IST

रात को कपूर जलाने से क्या होता है?

मान्यता है कि यदि आप घर में कपूर जलाते हैं तो आपका पितृदोष खत्म हो जाता है. घर में रोजाना तीन बार सुबह, शाम और रात के वक्त घी में भिगोया हुआ कपूर जलाने से पितृदोष में शांति मिलती है. माना जाता है कि गाय के उपलों पर कपूर जलाकर घर में दिखाने से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से भी बचाव होता है.

सुबह शाम कपूर जलाने से क्या होता है?

शास्त्रों में बताया गया है कि कपूर को हर रोज देवी-देवताओं को सामने जलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। सुबह और शाम के समय पूजा के दौरान कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और घर का वास्तु भी बना रहता है। इससे घर में सभी सदस्यों को रोगों से मुक्ति मिलती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

घर में कपूर कब जलाना चाहिए?

पूजा के लिए कपूर जलाने की परंपरा आज से नहीं बल्कि प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के सामने कपूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह-शाम घर में ईश्वरवंदना करते हुए कपूर जरूर जलाना चाहिए

कपूर और लौंग जलाने से क्या फायदा है?

एक कटोरी में 5 लौंग, कपूर और हरी इलायची लेकर प्रज्वलित करें और उसे पूजा स्थान सहित पूरे घर में दिखाएं। माना जाता है कि इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।