एमपी जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें? - emapee janm pramaan patr kaise daunalod karen?

janam praman patra mp  | janam praman patra online check mp | बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड | शिशु जन्म प्रमाण पत्र | जन्म प्रमाण पत्र | जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक | जन्म प्रमाण पत्र खोजे | जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड | जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन | बर्थ सर्टिफिकेट | बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र | birth certificate mp | birth certificate download mp | mp citizen services birth certificate | birth certificate mp gram panchayat

Show

एमपी जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें? - emapee janm pramaan patr kaise daunalod karen?

आज हम आपको इस लेख में जन्म प्रमाण पत्र के बारे में पूरी जानकारी देंगे। जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है? जन्म प्रमाण पत्र कहा पर बनाया जाता है, जन्म प्रमाण पत्र कितने दिनों के अंदर बनाना जरुरी है, और भी बहुत सारी जानकारी इस लेख में दी गयी है, इसलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

Birth Certificate MP: देश के नागरिक को जन्म पंजीकरण करना एक सतत, स्थायी, अनिवार्य प्रक्रिया है। भारत में (आरबीडी) अधिनियम 1969 के प्रावधानों के तहत जन्म का पंजीकरण किया जाता है। भारत के मुख्य रजिस्ट्रार ऑफ बर्थ्स की गतिविधियों के समन्वय और एकीकरण की जिम्मेदारी रजिस्ट्रार जनरल को सौंपी जाती है। प्रत्येक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जन्मे बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है। जन्म और मृत्यु का पंजीकरण राज्य सरकार द्वारा नियुक्त स्थानीय रजिस्ट्रार द्वारा किया जाता है जिनके अधिकार क्षेत्र में घटना हुई है। मुख्य रजिस्ट्रार का कर्तव्य है कि वह नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित वार्षिक सांख्यिकीय रिपोर्ट को संकलित, प्रकाशित और राज्य सरकार के साथ-साथ रजिस्ट्रार जनरल, भारत सरकार को प्रस्तुत करे।

mp birth certificate download  | online birth certificate mp  | birth certificate madhya pradesh  | mp online birth certificate  | birth certificate online mp  | birth certificate mp download

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मध्यप्रदेश
  • समग्र आईडी कार्ड डाउनलोड 2022
  • मध्यप्रदेश बीपीएल राशन कार्ड 
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2022
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022
  • संबल कार्ड डाउनलोड 2022 Sambal
  • आयुष्मान कार्ड डाउनलोड मध्यप्रदेश 2022

इस लेख के बारे में !

  • जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
    • जन्म प्रमाण पत्र का उद्देश्य 
    • मध्यप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लाभ
    •  मध्यप्रदेश योजना के मूल बिंदु
    • जन्म पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
    • आवेदक के पहचान प्रमाण पत्र के रूप में नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक जमा करे
  • जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण करने की प्रक्रिया 
    • सरकारी अस्पताल में बच्चे का जन्म होने पर 
    • निजी (प्रायवेट) अस्पताल में बच्चे का जन्म होने पर 
  • मध्यप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीयन 
    • crsorgi पोर्टल पर sign up करे 
    • crsorgi पोर्टल पर लॉगिन करे 
  • जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड 
  • जन्म प्रमाण पत्र कितने दिनों के अंदर बनाना जरुरी है
    • 1 साल से पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट के माध्यम से बनेगे
    • समय सीमा समाप्त होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया 
    • जन्म के 21 दिनों के बाद और 1 महीने के भीतर पंजीकरण के लिए
    • जन्म से 1 महीने से 1 वर्ष के बाद
    • जन्म के 1 साल से 15 साल के बाद
    • FAQ

यह भी पढ़े :  MP e District डिजिटल आय प्रमाण पत्र डाउनलोड 2022, Online Apply | Aay Praman Patra MP Download

जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

birth certificate: जन्म प्रमाण पत्र बच्चे का पहला अधिकार है और यह उसकी पहचान स्थापित करने की दिशा में पहला कदम है। जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जो किसी व्यक्ति के जन्म को प्रमाणित करता है। साथ ही यह देश की वार्षिक जनगणना में भी सहायक होता है। जिससे देश की जनसंख्या रिपोर्ट की सही जानकारी मिलती है। यह एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो की रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, भारत सरकार के अधीन राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र का उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जन्म के समय शिशु को जन्म का प्रमाण पत्र प्रदान करना है, इससे शिशु के जन्म की पहचान प्रमाणित होती है। जो की बहुत आवश्यक होता है। इससे देश में कुल शिशु जन्म की जानकारी भी प्राप्त होती है।

मध्यप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लाभ

  • स्कूलों में प्रवेश के लिए
  • रोजगार के लिए आयु के प्रमाण के रूप में।
  • शादी के समय उम्र के प्रमाण के लिए।
  • पितृत्व स्थापित करना।
  • मतदाता सूची में नामांकन के लिए आयु निर्धारित करना।
  • बीमा उद्देश्यों के लिए आयु निर्धारित करना।
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में पंजीकरण के लिए।

 मध्यप्रदेश योजना के मूल बिंदु

योजना का नामजन्म प्रमाण पत्र मध्यप्रदेशविभागमहापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त, भारत सरकारयोजना का उद्देश्यजन्म प्रमाण पत्र प्रदान करनाआधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करे मध्यप्रदेश आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करे 

जन्म पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. माता और पिता का आधार कार्ड
  2. माँ के साथ बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
  3. मोबाइल नंबर
  4. जच्चा बच्चा टिका कार्ड
  5. समग्र परिवार कार्ड
  6. अस्पताल डिस्टार्ज कार्ड

आवेदक के पहचान प्रमाण पत्र के रूप में नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक जमा करे

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड / SSSM पहचान पत्र
  • संपत्ति कर रसीद
  • राशन कार्ड, (बीपीएल, एपीएल और एवाय)
  • निर्वाचन / वोटर कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिजली बिल
  • पासपोर्ट

जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण करने की प्रक्रिया 

सरकारी अस्पताल में बच्चे का जन्म होने पर 

सरकारी अस्पताल में बच्चे का जन्म होने पर, जन्म पंजीकरण सीधे सरकारी अस्पताल में ही किया जाता है। अस्पताल और आवेदक को नगर पालिका या यूएलबी वार्ड (शहरी स्थानीय निकाय) कार्यालय या पंचायत जाने की जरूरत नहीं है। केवल सरकारी अस्पताल (Government Hospital) को ही पंजीकरण करने और आवेदक, जिसका बच्चा सरकारी अस्पताल में पैदा होता है, को जन्म प्रमाण पत्र (birth certificate) प्रदान करने का अधिकार है।

ULB किसे कहते है?

यूएलबी वार्ड को शहरी स्थानीय निकाय वार्ड भी कहते है इसे इंग्लिश में Urban Local Bodies(ULB) कहते है

यह भी पढ़े :  आधार बैंक मेपर बैंक लिंकिंग स्टेटस, Aadhaar bank mapper link status

निजी (प्रायवेट) अस्पताल में बच्चे का जन्म होने पर 

निजी अस्पताल (Private Hospital) में जन्म के मामले में अस्पताल डिस्चार्ज कार्ड प्रदान करता है। आवेदक जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र लेते समय वार्ड कार्यालय (नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद्) में अस्पताल डिस्टार्ज कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

mp e nagar palika | e nagar palika mp |  enagarpalika mp  | mp e nagar palika portal | e nagar palika madhya pradesh

मध्यप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीयन 

online birth certificate mp: इसके लिए आपको सबसे पहले एमपी ई नगरपालिका (www.mpenagarpalika.gov.in)  के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाना होगा।

  • पोर्टल पर मेनू में ‘नागरिको के लिए’ ऑप्शन को क्लिक करे
  • आवेदन कॉलम में ‘जन्म प्रमाण पत्र’ लिंक पर क्लिक करे
  • आप भारत सरकार के जन्म प्रमाण पत्र पोर्टल (www.crsorgi.gov.in) पर रि डायरेक्ट हो जाओगे

crsorgi पोर्टल पर sign up करे 

एमपी जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें? - emapee janm pramaan patr kaise daunalod karen?

पोर्टल पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • पोर्टल पर User Login फॉर्म  में General Public Signup लिंक पर क्लिक करे
  • फॉर्म में यूजरनाम और ईमेल आईडी दर्ज करे
  • अपने राज्य, जिले और गांव कीजानकारी दर्ज करे
  • कॅप्टचा कोड इंटर कर Register बटन पर क्लिक करे

crsorgi पोर्टल पर लॉगिन करे 

एमपी जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें? - emapee janm pramaan patr kaise daunalod karen?

इसके बाद आपको आपके मोबाइल नंबर पर यूजरनाम और पासवर्ड प्राप्त होंगे

  • User Login फॉर्म में आपना यूजरनाम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करे
  • फॉर्म में New Birth Certificate registration लिंक पर क्लिक करे
  • फॉर्म में शिशु से सम्बंधित सभी जानकारी दर्ज करे
  • दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म को सब्मिट करे

इस तरह से आप जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड 

crsorgi पोर्टल वेबसाइट पर लॉगिन कर आप जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको ग्राम पंचायत सचिव या वार्ड पार्षद, नगर पालिका में संपर्क करना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र कितने दिनों के अंदर बनाना जरुरी है

21 दिनों की सामान्य अवधि (घटना की तारीख से) जन्म की घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए निर्धारित की गई है। जन्म से 21 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना जरुरी होता है। यदि 21 दिन से ज्यादा दिन हो जाते है तो आपको जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के साथ शपथ पत्र (Affidavit) जमा करना होगा। जिसमे आपको जन्म से सम्बंधित उल्लेख करना होगा।

1 साल से पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट के माध्यम से बनेगे

मध्यप्रदेश में अब 1 वर्ष से अधिक पुराने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट के द्वारा बनाये जायेंगे। योजना आर्थिक व सांख्यिकी विभाग के 11 अप्रेल 2022 के एक आदेश के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रथम प्रथम वर्ग न्यायाधीश का क्षेत्र निर्धारित किया जायेगा। कोर्ट के आवेदन प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन लोक सेवा केन्द्रो में दर्ज होंगे। आवेदक लोक सेवा केंद्र के माध्यम से जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद न्यायाधीश, सीईओ या CMHO आवेदन की सत्यता की जाँच कर प्रमाण पत्र जारी करेंगे।

यह भी पढ़े :  MPTAAS Scholarship Portal 2022: MP कॉलेज पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, आवास Registration, स्टेटस

समय सीमा समाप्त होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया 

यदि आप समय सीमा के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं करते है और 1 साल से अधिक का समय होने पर,आपको शपथ पत्र (Affidavit) के साथ-साथ सभी जरुरी दस्तावेज जमा करना होगा।

इसके लिए आपको MP Edistrict पोर्टल वेबसाइट पर निम्न प्रक्रिया करनी होगी।

  1. सबसे पहले आपको जन्म का अप्राप्यता प्रमाण पत्र बनवाना होगा।
  2. इसके बाद ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जन्म के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयन के लिए अनुमति लिंक पपर क्लिक कर आवेदन करना होगा।

जन्म के 21 दिनों के बाद और 1 महीने के भीतर पंजीकरण के लिए

आप 21 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाते है तो आपको नगर पालिका में जा कर आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको शपथ पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

  • पहचान प्रमाण पत्र (माँ और पिता),
  • शपथ पत्र (Affidavit)

जन्म से 1 महीने से 1 वर्ष के बाद

  • जिला सांख्यिकीय अधिकारी का आदेश
  • पहचान प्रमाण पत्र (माँ और पिता)
  • शपथ पत्र (Affidavit)

जन्म के 1 साल से 15 साल के बाद

  • मजिस्ट्रेट के आदेश
  • पहचान प्रमाण पत्र (माँ और पिता)
  • शपथ पत्र (Affidavit)

FAQ

प्रश्न: जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण के लिए किससे संपर्क करें?

जन्म की घटनाओं को घटना के स्थान पर दर्ज किया जाता है यानी जहां घटना हुई थी। आरबीडी अधिनियम की धारा 7 के प्रावधान के तहत, नगर पालिका, पंचायत या अन्य स्थानीय प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक स्थानीय क्षेत्र के लिए जन्म के रजिस्ट्रार नियुक्त किए जाते हैं। आप यहाँ पर जाकर संपर्क कर सकते है।

प्रश्न: ग्रामीण क्षेत्र में जन्म पंजीकरण के लिए किससे सम्पर्क करे?

birth certificate mp gram panchayat: ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यतः आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मुख्य भूमिका निभाती है। साथ ही ग्राम पंचायत भी जन्म प्रमाण पत्र में सहयोग प्रदान करती है।

प्रश्न: शहरी क्षेत्र में जन्म पंजीकरण के लिए किससे सम्पर्क करे?

शहरी क्षेत्र में आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत से संपर्क करना होगा।

मध्यप्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

MP जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ई-नगर पालिका पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद पोर्टल के होमपेज पर Citizen Services मेनू के अन्दर Download Birth Certificate आप्शन पर क्लिक करना है। अगले पेज में अपने Application No. की मदद से जन्म प्रमाण पत्र देखा या डाउनलोड किया जा सकता है।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले राजस्थान?

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए pehchan.raj.nic.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए। इसके बाद “डाउनलोड सर्टिफिकेट” लिंक पर क्लिक करे। डाउनलोड सटिफिकेट फॉर्म खुलेगा। उसमे पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर तथा वर्ष प्रविष्ट करे।

बिहार जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

बिहार जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें? सर्वप्रथम आवेदक को नगर सेवा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा । ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा । इस होम पेज पर आपको Birth Certificate का विकल्प दिखाई देगा ।

यूपी जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप यूपी जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा। उसके बाद इसके होम पेज में आपको मेनू के में Citizen services के अंतर्गत Birth Certificate का ऑप्शन दिखाई देगा उसके अंतर्गत आपको Download को सिलेक्ट करना है।