भारत के Vit मंत्री कौन है 2022? - bhaarat ke vit mantree kaun hai 2022?

July 9, 2021 , updated on December 1, 2021

(A) अमित शाह
(B) निर्मला सीतारमण
(C) जी. किशन रेड्डी
(D) नरेंद्र मोदी

Answer : निर्मला सीतारमण

Explanation : वर्तमान में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने 30 मई 2019 को 22वें वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला। इससे पहले वह 26 मई 2014 से नवंबर 2014 तक वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जून 2014 में वह राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुई। वह पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। बता दे कि निर्मला सीतारमन भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं; हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अतिरिक्त कार्यभार के रूप में यह मंत्रालय संभाला था। इसके अलावा 3 दिसंबर 2017 को हुए कैबिनेट बदलाव में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया था।

निर्मला का जन्म तमिलनाडु के एक साधारण से परिवार में 18 अगस्त 1959 को हुआ था। उनके पिता रेलवे में काम करते थे और मां घर संभालती थीं। पिता की नौकरी में बार-बार ट्रांसफर होता रहता था, जिसकी वजह से वह तमिलनाडु के कई हिस्सों में रहीं। इनकी प्राथमिक शिक्षा मद्रास और तिरूचिराप्पल्ली में हुई। इन्होने अपनी स्नातक की शिक्षा सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज तिरूचिराप्पल्ली से ली। उसके बाद इन्होने अपनी मास्टर्स अर्थशास्त्र में पूर्ण की जिसके लिए ये जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली गयी।....अगला सवाल पढ़े

Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams

Latest Questions

Related Questions

Web Title : Bharat Ke Vitt Mantri Kaun Hai

I’m a freelance professional with over 10 years' experience writing and editing, as well as graphic design for print and web.

वित्‍त मंत्रालय

भारत के Vit मंत्री कौन है 2022? - bhaarat ke vit mantree kaun hai 2022?

Posted On: 19 MAY 2022 8:04PM by PIB Delhi

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के लिए भारत के गवर्नर श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एनडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 7वीं वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ब्राजील, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे नए सदस्य देशों के गवर्नर/ अल्‍टरनेट गवर्नर ने भाग लिया।

भारत के Vit मंत्री कौन है 2022? - bhaarat ke vit mantree kaun hai 2022?

मौजूदा वैश्विक महामारी को देखते हुए एनडीबी की इस वार्षिक बैठक का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया। इस साल की बैठक की मेजबानी/ अध्यक्षता भारत ने की। वार्षिक बैठक के लिए इस वर्ष का विषय था 'एनडीबी: ऑप्टिमाइजिंग डेवलपमेंट इम्‍पैक्‍ट' यानी एनडीबी: विकास प्रभाव का अनुकूलन जो मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में विशेष रूप से महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है।

वित्त मंत्री ने अपने बयान में बहुपक्षवाद के महत्व और आर्थिक सुधार के लिए वैश्विक सहयोग की भावना को रेखांकित किया। इस संबंध में श्रीमती सीतारमण ने स्वीकार किया कि एनडीबी ने उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं के लिए खुद को एक भरोसेमंद विकास भागीदार के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस बात को उजागर किया कि भारत इस साल आजादी के 75वें वर्ष को मना रहा है। उन्‍होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत रही है और वह 8.9 प्रतिशत होने का अनुमान है जो सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। यह भारत के मजबूत लचीलेपन और तेजी से हो रहे सुधार को दर्शाता है। श्रीमती सीतारमण ने भरोसा जताया कि भारत चालू वित्‍त वर्ष एवं अगले वित्तीय वर्ष के दौरान उच्च विकास दर हासिल करना जारी रखेगा।

भारत के Vit मंत्री कौन है 2022? - bhaarat ke vit mantree kaun hai 2022?

पिछले छह वर्षों के दौरान एनडीबी की प्रगति और उपलब्धियों को स्वीकार करते हुए श्रीमती सीतारमण ने उजागर किया कि बैंक ने अपने मूल उद्देश्‍य के तहत उल्‍लेखनीय परिणाम दिए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने गुजरात के गिफ्ट सिटी में इंडिया रीजनल ऑफिस की स्थापना की दिशा में हुई प्रगति की भी सराहना की।

वित्त मंत्री ने एक सकारात्‍मक वक्‍तव्‍य के साथ अपने संबोधन को समाप्त किया। उन्‍होंने कहा कि एनडीबी आने वाले दशकों में अपने सदस्य देशों की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक भूमिका निभाएगा।

एनडीबी के बारे में

एनडीबी एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा 2014 में ब्रिक्स के साथ-साथ दुनिया के अन्य ईएमडीसी में बुनियादी ढांचे और सतत विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाने के उद्देश्य से की गई थी। इस बैंक का परिचालन 2015 में हुआ था जिसका मुख्यालय चीन के शंघाई में है। पिछले साल एनडीबी ने अपनी सदस्‍यता का विस्‍तार करते हुए चार देशों- बांग्लादेश, यूईए, मिस्र और उरुग्वे- को शामिल किया। एनडीबी ने भारत में अब तक 7.1 अरब डॉलर की 21 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

****

एमजी/एएम/एसकेसी/सीएस

(Release ID: 1826961) Visitor Counter : 356


भारत का वित्त मंत्री कौन है 2022?

वर्तमान (2019 से गठित) मंत्रिमंडल में निर्मला सीतारमण इस पद पर पदासीन हैं।

भारत के खेल मंत्री का क्या नाम है?

भारत के वर्तमान खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर हैं

भारत के पहले वित्त मंत्री कौन है?

आर के षड़मुगम चेट्टी" स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री थे उन्होंने पहले स्वतंत्र बजट पेश किया था।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री कौन है?

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री “श्रीमान सुरेश कुमार खन्ना जी” है।