अर्धशासकीय पत्र को क्या कहा जाता है ?`? - ardhashaasakeey patr ko kya kaha jaata hai ?`?

अर्ध शासकीय पत्र को क्या कहते हैं?

अर्द्ध शासकीय पत्र शासकीय पत्र का ही एक उपभेद होता है, यह किसी एक सरकारी कार्यालय के दो अधिकारियों अथवा दो सरकारी कार्यालय के दो अधिकारियों के बीच होने वाला पत्र व्यवहार है। जब किसी कार्यालय के दो अधिकारियों के लिए को किसी शासकीय कार्य हेतु पत्र व्यवहार करने की आवश्यकता होती है, तो अर्ध शासकीय पत्र लिखा जाता है।

शासकीय पत्र को क्या कहा जाता है?

सरकार के कामकाज से संबंधित पत्र सरकारी पत्र या शासकीय पत्र (Official Letter) कहलाते हैं। इनका प्रयोग सरकारी विभागों/कार्यालयों द्वारा किया जाता है। सरकार के कामकाज के संबंध में अनेक तरह के पत्राचार किए जाते हैं इस प्रक्रिया में सबसे अधिक प्रयोग सरकारी पत्रों का होता है।

अर्ध सरकारी पत्र कैसे लिखा जाता है?

अर्द्धसरकारी पत्र एकवचन-उत्तमपुरुष में मित्रतापूर्ण भाषा में लिखा जाता हैं। सम्बोधन के लिए 'प्रिय' लिखा जाता है। पत्र के अन्त में स्वनिर्देश के लिए 'आपका विश्वासभाजन' (Your faithfully) के स्थान पर 'आपका सद्भावी' (Your sincerely) लिखा जाता है। इसमें प्रेषक अधिकारी केवल अपना हस्ताक्षर करता है, पद का उल्लेख नहीं करता।