चीनी का दूसरा बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? - cheenee ka doosara bada utpaadak raajy kaun sa hai?

वर्ष के लिए कुल अनुमानित चीनी उत्पादन में से उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य में चीनी मिलों का 2021-22 के विपणन वर्ष में 1 करोड़ 5 लाख टन चीनी का उत्पादन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष के 1 करोड़ 11 लाख टन स

नई दिल्ली, पीटीआइ। ब्राजील के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में चीनी उत्पादन चालू 2021-22 के विपणन वर्ष में 2.90 प्रतिशत बढ़कर 3 करोड़ 19 लाख टन होने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि 3 करोड़ 19 लाख के अनुमानित उत्पादन और मिलों के पास 83 लाख टन के शुरुआती स्टॉक के साथ, चालू विपणन वर्ष में देश में चीनी की कुल उपलब्धता 4 करोड़ 2 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है।

हालांकि, देश में चीनी की आपूर्ति घरेलू खपत को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगी, जो कि 2021-22 के विपणन वर्ष में 2 करोड़ 70 लाख टन होने का अनुमान है। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने निर्यात के मामले में कहा कि मौजूदा 2021-22 विपणन वर्ष में आउटबाउंड शिपमेंट 60 लाख टन कम होने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष 72 लाख टन था। व्यापार निकाय ने कहा, 2021-22 में वास्तविक निर्यात, घरेलू चीनी की कीमतों के स्तर पर अंतरराष्ट्रीय चीनी की कीमतों पर निर्भर करेगा।

AISTA के पहले अनुमान के अनुसार, 2021-22 के विपणन वर्ष में देश का चीनी उत्पादन 3 करोड़ 19 लाख टन होने की उम्मीद है, जबकि पिछले वर्ष यह 3 करोड़ 10 लाख टन था।

इस वर्ष के लिए कुल अनुमानित चीनी उत्पादन में से उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य में चीनी मिलों का 2021-22 के विपणन वर्ष में 1 करोड़ 5 लाख टन चीनी का उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 1 करोड़ 11 लाख टन से कम है। हालांकि, देश का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में उत्पादन 1 करोड़ 7 लाख टन के मुकाबले 1 करोड़ 15 लाख टन अधिक होने का अनुमान है, जबकि कर्नाटक में - देश का तीसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य, इसमें उत्पादन 48 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि उक्त अवधि में 47 लाख टन था। आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में चीनी का उत्पादन थोड़ा अधिक 11 लाख टन, तमिलनाडु में 10 लाख टन और अन्य राज्यों में 30 लाख टन होने का अनुमान है।

Edited By: Nitesh

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

चीनी का दूसरा बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? - cheenee ka doosara bada utpaadak raajy kaun sa hai?

चीनी निर्यात पहली बार 10 मिलियन टन से अधिक हुआचीनी निर्यात में केवल वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान ही 64.90 प्रतिशत की वृद्धि हुईमोदी सरकार की नीतियां किसानों को वैश्विक बाजारों का दोहन करने के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने में सहायता कर रही हैं - श्री पीयूष गोयल

Posted On: 18 APR 2022 5:34PM by PIB Delhi

भारत के चीनी निर्यात में वित्त वर्ष 2013-14 के 1,177 मिलियन डॉलर की तुलना में 291 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई है जो वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 4600 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। डीजीसीआईएंडएस के डाटा के अनुसार, भारत ने विश्व भर के 121 देशों को चीनी का निर्यात किया।

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में चीनी के निर्यात में 65 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। यह वृद्धि उच्च माल भाड़ा बढोतरी, कंटेनरों की कमी आदि के रूप में कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न लॉजिस्ट्क्सि संबंधी चुनौतियों के बावजूद अर्जित की गई।

एक ट्वीट में इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रेखांकित करते हुए, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां किसानों को वैश्विक बाजारों का दोहन करने के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने में सहायता कर रही हैं।

भारत की चीनी, घोल रही है विश्व में मिठास!

India's Sugar Exports witness an astounding growth of 291%.

Modi Government’s policies are helping farmers increase their income by tapping global markets. pic.twitter.com/UP6eeLmwRl

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 16, 2022

डीजीसीआईएंडएस के डाटा के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 1965 मिलियन डॉलर के बराबर का चीनी निर्यात किया था जो वित्त वर्ष 2020-21 में 2790 मिलियन डॉलर तथा वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 4600 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

वित्त वर्ष 2021-22 (अप्रैल-फरवरी) में, भारत ने इंडोनेशिया को 769 मिलियन डॉलर के बराबर का चीनी निर्यात किया था जिसके बाद बांग्लादेश (561 मिलियन डॉलर), सूडान (530 मिलियन डॉलर) तथा संयुक्त अरब अमीरात (270 मिलियन डॉलर) का स्थान रहा। भारत ने सोमालिया, सऊदी अरब, मलेशिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान, इराक, पाकिस्तान, नेपाल, चीन आदि देशों में भी चीनी का निर्यात किया। भारतीय चीनी का आयात अमेरिका, सिंगापुर, ओमान, कतर, टर्की, ईरान, सीरिया, कनाडा, स्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलैंड, डेनमार्क, इजरायल, रूस, मिस्र आदि देशों में किया गया है।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की देश में कुल चीनी उत्पादन में लगभग 80 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। देश के अन्य प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा तथा पंजाब शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत ब्राजील के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है। वित्त वर्ष 2010-11 के बाद से, भारत निरंतर चीनी का अधिशेष उत्पादन करता रहा है और आराम से घरेलू आवश्यकताओं से अधिक उत्पादन करता रहा है। रिकॉर्ड निर्यात चीनी उत्पादकों को उनके भंडार में कमी लाने में सक्षम बनाएगा तथा गन्ना किसानों को भी लाभान्वित करेगा क्योंकि भारतीय चीनी की बढ़ी हुई मांग से उनकी प्राप्ति में सुधार आने की उम्मीद है। कृषि निर्यातों में उल्लेखनीय वृद्धि को देश के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप् में भी देखा जा रहा है।

निर्यात किए जाने वाले उत्पादों का निर्बाधित गुणवत्तापूर्ण प्रमाणन सुनिश्चत करने के लिए, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने उत्पादों तथा निर्यातकों की एक व्यापक श्रृंखला को जांच की सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारत भर में 220 प्रयोगशालाओं को मान्यता प्रदान की है।

एपीडा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में निर्यातकों की भागीदारी का आयोजन करतता है जो निर्यातकों को वैश्विक बाजारों में उनके खाद्य उत्पादों के विपणन के लिए एक मंच उपलब्ध करता है। एपीडा कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आहार, जैविक विश्व कांग्रेस, बायोफैच इंडिया आदि जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है।

वर्ष 2019 में, एपीडा ने रोड शो का आयोजन करने के लिए इंडोनेशिया में निर्यातकों का एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और संबंधित प्राधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कीं। इसके बाद इंडोनेशिया को होने वाले निर्यात में तेजी आई तथा आज वे भारत से चीनी के सबसे बड़े आयतक हैं।

सारिणी : चीनी निर्यात

यूनिट : मिलियन डॉलर

उत्पाद

2019-20

2020-21

2021-22

चीनी

1965

2791

4600

रिकॉर्ड निर्यात के बाद भी, चीनी सीजन 2021-22 (अक्टूबर - सितंबर) के अंत में अंतिम भंडार 73 लाख के आरामदायक स्तर पर होगा। सरकार चीनी निर्यात में बढोतरी के इस रुझान को बनाये रखने के लिए सभी संभव कदम उठाती रहेगी।

*****

एमजी/एएम/एसकेजे/डीए

(Release ID: 1817868) Visitor Counter : 1118


चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

Detailed Solution. सही उत्तर उत्तर प्रदेश है।

चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक कौन है?

भारत ब्राजील के बाद विश्‍व में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्‍पादक और सबसे बड़ा उपभोक्‍ता भी है। आज भारतीय चीनी उद्योगों का वार्षिक उत्‍पादन अनुमानत: 80000 करोड.

सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य कौन सा है?

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य है।

चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा है?

Notes: ब्राज़ील विश्व का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है, ब्राज़ील के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है।