बाल दिवस 2022 की थीम क्या है? - baal divas 2022 kee theem kya hai?

World Children's Day 2022: आज है 'विश्व बाल दिवस', जानें इतिहास और महत्व

World Childrens Day 2022 विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत साल 1954 से हुई। इसी वर्ष पहली बार 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। इसके बाद से हर साल 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Children's Day 2022: आज विश्व बाल दिवस है। यह हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बच्चों की प्रतिभा को तराशना है। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। हालांकि, दुनिया में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने के पीछे बेहद दिलचस्प किस्सा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे से बेहद  लगाव था। बच्चे भी उन्हें खूब प्यार करते थे। इसके लिए बच्चे उन्हें चाचा कहकर पुकारते थे। जब पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु हुई। उसके बाद से हर साल 14 नवंबर यानी नेहरू जी के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाने लगा। इससे पहले भारत में भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता था। इस साल विश्व बाल दिवस की थीम 'इंक्लूजन, फॉर एवरी चिल्ड्रन' है। आइए, विश्व बाल दिवस के इतिहास और महत्व को जानते हैं-

विश्व बाल दिवस का इतिहास

विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत साल 1954 से हुई। इसी वर्ष पहली बार 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। इसके बाद से हर साल 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा। साल 1959 में संसद में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। इसी दिन बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ भी होती है। उस समय से हर साल 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।

विश्व बाल दिवस का महत्व

साल 1964 के पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। संयुक्त राज्य अमेरिका में भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इसके लिए देश के स्वर्णिम विकास के लिए बच्चों का विकास जरूरी है। इस दिन लोगों को बाल अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके लिए दुनियाभर में संगोष्ठी आयोजित की जाती है। 

Edited By: Pravin Kumar

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 12:58 AM IST

World Children's Day 2022: बच्चे अपने देश का भविष्य होते हैं। किसी भी देश के विकास के लिए बच्चों का विकास बहुत जरूरी है। ऐसे में समाज और देश की जिम्मेदारी है कि बच्चों को रहने योग्य बेहतर माहौल और अच्छी शिक्षा दी जाए। इन्हीं भावी प्रतिभाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारत हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाता है। बाल दिवस बच्चों का राष्ट्रीय पर्व है। हालांकि 14 नवंबर से पहले भारत में बाल दिवस मनाने का दिन अलग था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। भारत में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ भी कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन इस मौके पर करता है। स्कूल-काॅलेजों में बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बच्चे भी इन कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और बाल दिवस को अपने जन्मदिन की तरह मनाते हैं। बाल दिवस को लेकर जितना उत्साह बच्चों में होता है, उतना ही इसका महत्व देश दुनिया में भी है। विश्व बाल दिवस के बारे में ऐसी कई बाते हैं, जो हर किसी को पता होनी चाहिए।

14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस 

भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हुआ था। जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू कहते थे। बच्चों से प्यार के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस पर तौर पर मनाया जाता है।

कब हुई बाल दिवस मनाने की शुरुआत?

1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया। उनके निधन के बाद चाचा नेहरू की जयंती के दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाएं जाने का फैसला लिया गया। इस बाबत संसद में प्रस्ताव भी पारित किया गया और पहली बार 1965 में बाल दिवस मनाया गया।

कब है विश्व बाल दिवस ?

भले ही भारत 14 नवंबर को बाल दिवस मनाता है लेकिन साल 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व बाल दिवस के लिए 20 नवंबर का दिन चिन्हित किया है। भारत में पहली बार बाल दिवस साल 1956 में मनाया गया था। इसके लिए भारत की संसद में एक प्रस्ताव लाया गया था।

1 जून का बाल दिवस

दुनिया के कई देश ऐसे भी हैं जो एक जून को बाल दिवस मनाते हैं। लगभग 50 देश एक जून को बाल दिवस मनाते हैं तो वहीं विश्व बाल दिवस के तौर पर 20 नवंबर ही तय तारीख है।

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 12:57 AM IST

World Children's Day 2022: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनियाभर के अन्य देशों में बाल दिवस कब मनाया जाता है? बच्चे भारत के हों या दूसरे देशों के, बच्चे समाज का भविष्य होते हैं। बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए हर साल दुनिया के तमाम देशों में विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा की। वहीं कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन बच्चों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड (यूनिसेफ) भी बाल विकास और कल्याण की दिशा में कार्य कर रहा है। चलिए जानते हैं कि विश्व बाल दिवस कब मनाया जाता है। बाल दिवस को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, जानें इतिहास और महत्व।

विश्व बाल दिवस कब है?

प्रतिवर्ष 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में भले ही अब 14 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं लेकिन एक समय भारत में भी 20 नवंबर ही बाल दिवस के लिए निर्धारित था।

कब हुई विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत ?

विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत 1954 से हुई। पहली बार सार्वभौमिक बाल दिवस 20 नवंबर 1954 को मनाया गया। उसके बाद से यह दिन बाल दिवस के लिए निर्धारित हो गया और प्रतिवर्ष इस दिन सार्वभौमिक बाल दिवस मनाया जाने लगा।

20 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व बाल दिवस?

साल 1959 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों पर कन्वेंशन अपनाया था। 20 नवंबर को ही बच्चों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ होती है। इसलिए इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया।

बाल दिवस की थीम क्या है?

इस साल संयुक्त राष्ट्र ने विश्व बाल दिवस की थीम 'हर बच्चे के लिए समावेशी होना' रखी है. यूं तो संयुक्त राष्ट्र (United Nations) और उसकी सहयोगी संस्थाए कई तरह के दिवस मनाते हैं.

बाल दिवस कब घोषित किया गया?

विश्व बाल दिवस की शुरूआत 20 नवंबर 1954 से हुई। 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारी की घोषणा की। इस दिन का उद्देशय बच्चों के अधिकारों के बारे में जगरूकता बढ़ाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। बता दें कि 20 नवंबर 1954 को यूनिवर्सल चिल्‍ड्रेन्‍स डे के रूप में इस दिन को मनाया गया

भारत में बाल दिवस की शुरुआत कब हुई?

बाल दिवस बच्चों का राष्ट्रीय पर्व है। हालांकि 14 नवंबर से पहले भारत में बाल दिवस मनाने का दिन अलग था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। भारत में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है।

20 नवंबर को क्या मनाया जाता है?

हर साल 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में इस दिन को बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करने के उद्देश्‍य से मनाया जाता है। विश्व बाल दिवस की शुरुआत 20 नवंबर 1954 से हुई थी।