भारतेंदु युग के पूर्व लेखक कौन है? - bhaaratendu yug ke poorv lekhak kaun hai?

उत्तर- भारतेन्दु- युग के प्रमुख गद्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, प्रतापनारायण मिश्र, बालकृष्ण भट्ट, देवकीनन्दन खत्री, बालमुकुन्द गुप्त, किशोरीलाल गोस्वामी, श्रीनिवास दास, बद्रीनारायण चौधरी 'प्रेमधन' आदि हैं।

भारतेंदु युग के पहले के युग को भारतेंदु पूर्व युग कहा जाता है। इस युग में खड़ी बोली हिंदी का विकास बहुत ही ज्यादा हुआ।

शुद्ध खड़ी बोली के पुराने नमूने अमीर खुसरो और बंदा नवाज गेसूदराज की रचनाओं में आसानी से देखे जा सकते हैं। जिसमें उन्होंने शुद्ध खड़ी बोली के बहुत सारे शब्दों को प्रयोग करके खड़ी बोली हिंदी का विकास किया है।

भारतेंदु युग के पूर्व लेखक कौन है? - bhaaratendu yug ke poorv lekhak kaun hai?


हिंदी के विकास क्रम में फोर्ट विलियम कॉलेज का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। फोर्ट विलियम कॉलेज के माध्यम से हिंदी अपनी चरम ऊंचाइयों तक पहुंचने में कामयाब रहा। फोर्ट विलियम कॉलेज के आचार्य जान गिलक्रिस्ट थे, जिन्होंने भारतीय भाषाओं का अध्ययन किया और ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रशासकों को हिंदी सिखाने के लिए एक व्याकरण और एक शब्दकोश की भी रचना की।

जॉन क्राइस्ट की देखरेख में बहुत सारे पुस्तकों का अनुवाद हुआ और मौलिक रचनाएं भी हुई।

हिंदी के विकास क्रम में "राजा शिवप्रसाद सितारे हिंद" ने विद्यालयों के लिए अनेक पाठ्य पुस्तकों की रचना करके हिंदी के विकास और प्रचार में विशेष योगदान दिया।

साथ ही साथ ईसाईयों व पादरियों ने अपने धर्म प्रचार के लिए हिंदी को माध्यम बनाया। हिंदी को माध्यम बनाने के कारण हिंदी के प्रचार प्रसार में बहुत ही महत्वपूर्ण सफलता मिली।

सन 1817 में कलकत्ता बुक सोसाइटी और 1833 में लगभग आगरा स्कूल बुक सोसाइटी की स्थापना हुई। इन बुक सोसायटी से विभिन्न प्रकार के विषयों वाली पुस्तकों का प्रकाशन हुआ जो हिंदी में लिखी गई थी।


ये भी पढ़े........

  • भारतेन्दु युग की समय सीमा, जनक, लेखक, प्रमुख पत्रिकाएं और विशेषताएँ
  • प्रगतिवाद युग क्या है? समय सीमा, जनक, कवि व विशेषता
  • प्रयोगवाद युग क्या है? आरम्भ, समय सीमा, जनक, विशेषताएं
  • छायावाद युग का आरम्भ, जनक, प्रमुख कवि/लेखक और विशेषताएं
  • द्विवेदी युग से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी व जानकारी


भारतेन्दु पूर्व युग की समय सीमा -:

भारतेन्दु पूर्व युग की अवधि 1000 ई. से अब तक (वर्तमान समय तक) माना जाता है। इस युग को तीन भागों में विभाजित किया गया है जो निम्न है -

1. आदि काल (1000 ई. - 1400 ई.)

2. मध्यकाल (1400 ई. - 1800 ई.)

3. आधुनिक काल (1800 ई. - अब तक)

आज का समय आधुनिक काल ही है, जिसका प्रारंभ 1800 से माना जाता है परंतु कुछ लोग इसका प्रारम्भ 1850 से मानते हैं।


भारतेन्दु पूर्व युग की प्रमुख पत्रिकाएं -:

हिंदी के विकास में पत्र और पत्रिकाओं का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। भारतेंदु पूर्व काल में हिंदी का सबसे पहला समाचार पत्र उदंत मार्तंड 1826 ई. में कोलकाता से प्रकाशित किया गया और 1828 ई. में कोलकाता से बंगदूत पत्रिका का प्रकाशन भी आरंभ हुआ, परंतु 1 साल के बाद 1829 ई. में सरकार ने बंगदूत पत्रिका को बंद करवा दिया।

सन 1844 में बनारस अखबार का प्रकाशन आरंभ किया गया। इसके संपादक राजा शिवप्रसाद "सितारे हिंद" थे। बनारस अखबार की भाषा हिंदुस्तानी थी परंतु इसमें बहुत सारी उर्दू शैलियां थी, जिसके कारण बनारस पत्रिका का विरोध किया गया और इसी के विरोध में सुधाकर नाम पत्रिका का प्रकाशन आरंभ किया गया।

इस प्रकार हिंदी का विकास होता रहा और कई पत्रिकाएं आती रही। सन 1854 में सामाचार सुधावर्षण नामक दैनिक पत्रिका का प्रकाशन हुआ, जो प्रतिदिन लोगों तक पहुंचाया जाता था।

पंजाब में भी नवीनचंद्र राय ने ज्ञान प्रकाशिनी नामक पत्रिका को प्रदर्शित किया।

राजा लक्ष्मण सिंह ने 1861 ई. में आगरा से प्रजाहितैषी नामक समाचार पत्र प्रकाशित किया। इन्होंने इस समाचार पत्र में संस्कृत गर्भित शुद्ध हिंदी का प्रयोग करते हुए हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार किया।


भारतेन्दु पूर्व युग की प्रमुख रचनाएं -:

हिंदी के विकास में भारतेंदु पूर्व युग में जो रचनाएं हुई उनका भी बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा। कुछ प्रमुख रचनाओं के नाम नीचे दिए गए हैं जिनके फलस्वरूप हिंदी भाषा खूब फली-फूली।

• भारतेंदु पूर्व युग में इंशा अल्ला खान ने रानी केतकी की कहानी को ठेठ की बोलचाल की भाषा में लिखा है।

• लल्लू लाल की 14 रचनाएं भी खड़ी बोली हिंदी के विकास में प्रमुख स्थान बनाए हुए हैं। लल्लू लाल की प्रेमसागर उनकी सबसे प्रसिद्ध है रखना है।

• सदल मिश्र ने नासिकेतोपाख्यान की 1803 में की। अध्यात्मरामायण व रामचरित्र जैसी रचनाओं का श्रेय भी सदल मिश्र में कोई जाता है।

• हिंदी के विकास क्रम में सदा सुख लाल ने सुखसागर नामक प्रसिद्ध रचना की है।

• राजा लक्ष्मण सिंह ने शकुंतला नाटक का अनुवाद संस्कृत से खड़ी बोली में किया है। जिसके कारण यह भी हिंदी के विकास क्रम में एक महत्वपूर्ण भूमिका सिद्ध होती है।

भारतेंदु युग से पूर्व के लेखक कौन हैं?

फोर्ट विलियम कॉलेज तथा लेखक चतुष्टय-भारतेंदु-पूर्व हिंदी गद्य के क्रमिक विकास में चार लेखकों- लल्लू लाल, सदल मिश्र, इंशाअल्ला खाँ तथा मुंशी सदासुख लाल का विशेष महत्व है। इनमें से प्रारम्भिक दो लेखक लल्लूलाल और सदल मिश्र फोर्ट विलियम कॉलेज में हिंदी के अध्यापक थे।

भारतेंदु युग के प्रमुख कवि कौन कौन से हैं?

भारतेन्दु युग के महत्वपूर्ण कवि एवं उनकी रचनाएँ.
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र– प्रेम फुलवारी, प्रेम सरोवर, वेणु गीति, प्रेम मल्लिका।.
प्रताप नारायण मिश्र– श्रृंगार विलास, प्रेम पुष्पावली, मन की लहर।.
बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन– आनन्द अरुणोदय, जीर्ण जनपद, लालित्य लहरी।.
जगमोहन सिंह– देवयानी, प्रेम सम्पत्ति लता, श्यामा सरोजिनी।.

भारतेन्दु युग के निबंधकार हैं कौन?

भारतेन्दु काल के वातावरण और परिस्थितियों से तो आप परिचित ही है। उस युग में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, बालकृष्ण भट्ट, प्रतापनारायण मिश्र, बदरी नारायण चौधरी 'प्रेमधन', बालमुकुन्द गुप्त, राधाचरण गोस्वामी जैसे प्रमुख निबन्धकार हुए।

भारतेंदु युग का दूसरा नाम क्या है?

भारतेंदु काल को 'नवजागरण काल' भी कहा गया है।