भारत में सबसे प्रमुख वनस्पति कौन सी है? - bhaarat mein sabase pramukh vanaspati kaun see hai?

भारत के प्रमुख वनस्पति कौन सी है?

प्रमुख वृक्ष शीशम, साल, सागौन, साखू, आम, आंवला, चंदन। इन वृक्षों का इमारती प्रयोग सर्वाधिक होता है। अतः आर्थिक उपयोगिता सबसे अच्छी है। चंदन मुख्य रूप से कर्नाटक तथा नीलगिरी पहाड़ी क्षेत्र में पाया जाता है।

भारत में कौन सी प्राकृतिक वनस्पति सबसे अधिक मिलती है?

उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन भारतवर्ष में, ये वन बहुतायत में पाए जाते हैं। इन्हें मानसून वन भी कहा जाता है। ये वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहाँ वार्षिक वर्षा 70 से 200 सेंटीमीटर होती है । जल उपलब्धता के आधार पर इन वनों को आर्द्र और शुष्क पर्णपाती वनों में विभाजित किया जाता है।

भारत को कितने वनस्पति क्षेत्र में बांटा गया?

भारत को आठ वनस्‍पति क्षेत्रों में बांटा जा सकता है- पश्चिमी हिमाचल, पूर्वी हिमाचल, असम, सिंधु नदी का मैदानी क्षेत्र, दक्कन, गंगा का मैदानी क्षेत्र, मालाबार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

भारत का वनस्पति जगत में विश्व में कौन सा स्थान है?

हमारा देश भारत विश्व के मुख्य 12 जैव विविधता वाले देशों में से एक है। लगभग 47,000 विभिन्न जातियों के पौधे पाए जाने के कारण यह देश विश्व में दसवें स्थान पर और एशिया के देशों में चौथे स्थान पर है।